सिहोरा में दो गुटों में सघर्ष पांच घायल 
मुरैना 12 मई 09 (दैनिक मध्यराज्य)  ।  नूरावाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहौरा में रंजिशन दो गुटो में हुई भिडन्त में पांच  से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो  पक्षों के विरूद्ध वलवा एवं मारपीट का क्रास मामला दर्ज कर लिया है। 
पुलिस सूत्रो से घटना के सम्बन्ध में  मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिहौरा निवासी  अन्नो उर्फ दीवान  तथा अरविन्द किरार के  परिजनों के बीच रंजिशन झगड़ा हो गया। दोनो पक्षों की और से लाठी फरसा से लेस होकर  एक दूसरे पर वार किया गया। हमले में अरविन्द जीतेन्द्र हरज्ञान शोभाराम तथा भगवान  लाल घायल हो गये जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
पुलिस ने अन्नो उफर्  दीवान की  शिकायत पर आरोपी भगवान लाल,हरज्ञान जितेन्द्र महाराज सिंह  बनिया वीरेन्द्र किरार तथा अरविन्द की फरियाद पर रामनिवास सुग्रीव वाली के विरूद्ध  धारा 147148149 274 323506वी का क्रास मामला कायम कर लिया है।
 
 
 
 संदेश
संदेश
 
 
 
कोई टिप्पणी नहीं :
एक टिप्पणी भेजें