शुक्रवार, 26 जून 2009

माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक संघ का गठन (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक संघ का गठन

मुरैना 25 जून 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) आज यहां जिला मुख्यालय पर लगभग पचास प्रधान अध्यापकों द्वारा माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक का संघ गठित किया गया। इस संघ में चिम्मनसिंह सिकरवार एवं सी.एल.बांदिल के संरक्षण के सभी प्रधानअध्यापकों द्वारा सर्व समिति से अरविन्द्र कुमार दुबे को  अध्यक्ष, पंकज शर्मा को सचिव, एवं एन.के चांदिल को कोषाध्यक्ष हेतु चुना गया है। संघ के सचिव पंकज शर्मा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस संघ की प्रथम बैठक 28जून को स्थानीय  नगरपालिका प्रंागण में सायं पांच बजे आहूत की गयी। जिसमें संघ की कार्यकारणी का विधिवत गठन किया  जायेगा।

अध्यक्ष अरविन्द्र दुबे एवं सचिव पंकज शर्मा ने मुरैना विकास खण्ड के माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधान अध्यापकों से अपील की है वे सभी इस बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित हो। सचिव द्वारा बताया गया है कि यदि यह बैठक सफल होती है तो शीघ्र ही अन्य विकास खण्डों में जाकर संघ गठित किये जायेगे। और सभी विकास खण्डों की ईकायां मिलकर जिले की ईकाई का गठन करेंगी। और बताया है कि कुछ जिलों द्वारा इस प्रकार के संघ गठित किये जाते है। इस संघ के मध्य से प्रधान अध्यापक अपनी समस्याओं को सामूहिक रूप से विचार विमर्श कर वरिष्ठ अधिकारियों से संम्पर्क कर उनका निराकरण कर सकते है। 28 जून को होने वाली बैठक में प्राध्यामिक विद्यालयों के अध्यापाक ों को इस संघ में शामिल किये जाने पर विचार विमर्श किया जावेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं :