शनिवार, 27 जून 2009

म.प्र. कर्मचारी सहयोग संघ 27 जुलाई को विधान सभा का घेराव करेगा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

म.प्र. कर्मचारी सहयोग संघ 27 जुलाई को विधान सभा का घेराव करेगा

मुरेना 26 जून (दैनिक मध्‍यराज्‍य)...म.प्र. पुलिस कर्मचारी सहयोग संघ के संभाग सचिव  जी.एन. निगम ने बताया है कि म.प्र. पुलिस कर्मचारी संघ के आव्हान पर 27 जुलाई09 को भोपाल में एक विशाल प्रदर्शन कर विधान सभा का घेराव कर जेल भरो आन्दोलन का आयोजन करेगा।

यह आन्दोलन पुलिस कर्मचरियों की 34 सूत्री न्यायोचित मांगो व म.प्र. जेल पुलिस कर्मचारियों की 16 सूत्रीय न्यायोचित मांगो व होमगार्ड सैनिकों को नियमित करने एवं 11 सूत्रीय न्यायोचित मांगो तथा ग्राम रक्षा समिति,नगर रक्षा समिति की मांगो के सम्बन्ध में रखा गया है।

चम्बल संभाग के पुलिस कर्मचारी सहयोग संघ के संभागाध्यक्ष अनवर खांन के नेतृत्व में आन्दोलन एवं विभान सभा का घेराव कर गिरफतारियां देने के संदर्भ में रवाना होगी जिसमें जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता व संभाग स्तर के दतिया,श्योपुर भिण्ड ब्लांक स्तरों से सैकडों कार्यकर्ता गण भाग लेने तथा पुलिस कर्मचारियों सहयोग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जावेद इकबाल व पूर्व डीजीपी जेल डा. शकील राजा एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक श्री बीके दामले तथा पूर्व पुलिस अधीक्षक जे.एस. सन्धू के नेतृत्व में विधान सभा का  घेराव कर गिरफतारियां देगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं :