गुरुवार, 22 मई 2008

पुलिस विभाग में स्थानान्तरण की व्यवस्था का निर्धारण, गृह विभाग द्वारा आदेश जारी

पुलिस विभाग में स्थानान्तरण की व्यवस्था का निर्धारण, गृह विभाग द्वारा आदेश जारी

राज्य शासन ने कानून व्यवस्था के उत्तरदायित्व की दृष्टि से स्थानान्तरण की व्यवस्था निर्धारित की है। गृह विभाग द्वारा प्रदेश स्तर के साथ रेंज और जिला स्तर पर स्थानान्तरण करने की व्यवस्था के संबंध में आज आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश के अनुसार प्रदेश स्तर पर उप निरीक्षक, निरीक्षक तथा उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण पूर्वानुसार पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा से किये जायेंगे।

रेंज स्तर पर आरक्षक, प्रधान आरक्षक तथा सहायक उप निरीक्षक के रेंज के अंदर स्थानांतरण आदेश संभागीय मुख्यालय के जिले के प्रभारी मंत्री, रेंज के पुलिस महानिरीक्षक तथा संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक से गठित समिति द्वारा लिये गये निर्णय के बाद रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किये जा सकेंगे।

जिला स्तर पर आरक्षक, प्रधान आरक्षक तथा सहायक उपनिरीक्षक के जिले के अंदर स्थानांतरण प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा किये जा सकेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं :