मंगलवार, 4 अगस्त 2009

जिला कांग्रेस की बैठक में जनसमस्याओं एवं सदस्यता अभियान पर बिचार (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

जिला कांग्रेस की  बैठक में जनसमस्याओं एवं सदस्यता अभियान पर बिचार

मुरेना 3 अगस्‍त 09, (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिला कांग्रेस की आज एक अहम बैठक का आयोजन स्थानीय पतिराम सीताराम धर्मशाला में किया गया म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिले के प्रभारी अशोकसिंह यादव के मुख्यआतिथ्य में आहुत बैठक की अध्यक्षता जिला क ांग्रेस के अध्यक्ष भगवान सिंह तोमर ने की तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भाग लिया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हितकिशोर गुप्ता ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह तोमर के निर्देशन में बैठक का अयोजन किया गया। बैठक पतिराम सीताराम धर्मशाला में दोपहर 12 बजे आहूत की गई। बैठक में मुख्यअतिथि श्री अशोक सिंह यादव सचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान सिंह तोमर, एवं राजेन्द्र यादव ने किया। बैठक में कांग्रेस के वक्ताओं ने म.प्र. सरकार से समूचे समस्याग्रस्त मुरैना जिले को तुरंत सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। एवं बिजली बिल व कर्जवसूली माफ करने की मांग की। इसके अलावा स्कूल कांललों में बेहतासा फीस वृद्धि पर रोक, शासकीय अस्पतालों की दुर्दशा में सुधार, जिले में वृक्षारोपण जिले में बढ़ती हुई गुण्डा गर्दी एवं बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पेयजल संकट खाद-बीज की काला बाजारी मिलावट खोरी जमा खोरी इत्यादि समस्याओं पर भी गम्भीरता पूर्व विचार कर ब्लाकस्तर से जिले स्तर तक शीघ्र ही जनहित में आंदोलन करने का निर्णय लिया। आगामी आने वाले वार्डस्तर एवं पंचायत स्तर पर सघन सदस्यता अभियान चलाऐगी, कांग्रेस वफादार एवं ईमानदार योग्य अनुभवी कार्यकर्ता को टिकट दिलाने की एवं चुनाव जीतने की सफल रणनीत पर विचार किया गया। बैठक को संम्बोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में शोभाराम सखवार, वृजराज तोमर, राजेन्द्र कुशवाह, श्रीमती उमातोमर, वीरेन्द्र गुप्ता, नाथूराम शाक्य योगेन्द्र जादौन, अनलि सक्सैना, गिर्राज डण्डौतिया हितकिशोर गुप्ता शहजाद खां भानूप्रताप सिंह सिकरवार, मुरारीलाल खस नपा अध्यक्ष मुरैना, श्रीमती शोभा शिवहरे, वद्रीप्रसाद जाटव, रघुराज कंषाना जिला पंचायत अध्यक्ष, रविप्रताप भदौरिया, अशोक सिंह भदौरिया, मन्टू सिकरवार, राजावेटी व्यास आदि। बैठक में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भगवान सिंह तोमर ने जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनसंघर्ष का आव्हान किया। अंत में बैठक में मुख्यअतिथि अशोक सिंह ने सम्बोधित करते हुये कांग्रेस सदस्यता अभियान,वृक्षारोपण सहित जन समस्याओं के जनसंधर्ष में खुला समर्थन करते हुये कांग्रेस कार्यकताओ की भावनाओं से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशपचौरी को अवगत कराते हुये समस्याओं के तुरंत हल कराने का आश्वासन दिया।

 

कोई टिप्पणी नहीं :