सोमवार, 28 जनवरी 2008

चौदह स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस

चौदह स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस

मुरैना 28 जनवरी 2008// मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विकास दुबे ने जिले के 14 स्वास्थ्य कर्मियों को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये है। यह कार्रवाई जिला टीकाकरण अधिकारी डा. जी.एस. तोमर के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

       जिला टीकाकरण अधिकारी डा. तोमर को निरीक्षण के दौरान उपस्वास्थ्य केन्द्र दिमनी में ए.एन.एम. श्रीमती गायत्री शर्मा और श्री कदम सिंह इन्दौलिया, सेक्टर श्यामपुर में एम.पी.एस. श्री विशाल सिंह परमार और एल.एच.व्ही. श्रीमती मिथलेश श्रीवास्तव, उपस्वास्थ्य केन्द्र चांदपुर में एन.एन.एम. श्रीमती सरोज भटनागर और पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री महावीर इन्दौलिया, उपस्वास्थ्य केन्द्र ऐसाह में ए.एन.एम. श्रीमती सरोज कुलश्रेष्ठ, उपस्वास्थ्य केन्द्र कुथियाना में ए.एन.एम. श्रीमती उर्मिला राजौरिया और श्री विशाल सिंह घुरैया, उपस्वास्थ्य केन्द्र थरा में ए.एन.एम. श्रीमती संगीता तोमर और एम.पी.डब्ल्यू श्री एस.एस. नरवरिया तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र कुकथरी में ए.एनएम पूनम वघेल कर्तव्य से अनुपस्थित पाये गये। उपस्वास्थ्य केन्द्र वरेह में श्रीमती निर्मला राजौरिया और श्री हरिमोहन सखवार का कार्य संतोषजनक नहीं पया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं :