गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह के संबंध में निर्देश

 प्रदेश में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिला मुख्यालयों पर जहॉ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज उपलब्ध हो, राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर फहराया जा सकेगा। भारतीय झण्डा संहिता 2002 के पैरा 3.36 के अनुसार जब संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा राष्ट्रीय झंडे के साथ फहराया जाता है तो वह राष्ट्रीय झंडे के किसी भी ओर लगाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं :