शनिवार, 15 सितंबर 2007

जिलाधिकारियों का मुख्यालय छोडना प्रतिबंधित

जिलाधिकारियों का मुख्यालय छोडना प्रतिबंधित

भिण्ड 7 सितम्बर 2007

       कलेक्टर श्री सुहेल अली द्वारा सार्वजनिक अवकाश 8 और 9 सितम्बर को जिलाधिकारियों के मुख्यालय छोडने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

       कलेक्टर श्री अली द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 एवं 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भोपाल में कलेक्टर काफ्रेस आयोजित की गई है। उक्त बैठक की तैयारी हेतु दिनांक 8 एवं 9 सितम्बर 07 के सार्वजनिक अवकाशों में कोई भी अधिकारी मुख्यालय नही छोडेगा। विशेष परिस्थिति में कलेक्टर की पूर्व अनुमति प्राप्त कर ही मुख्यालय छोड सकेगें।

 

कोई टिप्पणी नहीं :