बुधवार, 30 जुलाई 2008

सुंदरकाण्ड के साथ लिपिकों की हड़ताल समाप्त

सुंदरकाण्ड के साथ लिपिकों की हड़ताल समाप्त

फोटो फाइल 2- धरना स्थल पर सुंदरकाण्ड का पाठ करते लिपिक

मुरैना- पिछले पच्चीस दिनों से चली आ रही लिपिकों की हड़ताल आज उनकी मांगें मान लेने के बाद समाप्त हो गई। इससे पूर्व लिपिकों ने धरना स्थल पर सुंदरकाण्ड का पाठ भी किया। जिसमें भारी संख्या में शासकीय कर्मचारियों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लिपिक विगत 4 जुलाई से हड़ताल पर थे। शुरूआत में तो कुछ ही लिपिकों ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया। लेकिन हड़ताल ने करीब दस दिन पूर्व जोर पकड़ लिया। इस हड़ताल को लगभग सभी कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया। जिस वजह से सरकारी कार्यालयों में काफी प्रभावित हुआ। कई कार्यालयों में तो एक हफ्ते से कामकाज करीब करीब पूरा ही ठप्प पड़ा हुआ था। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने लिपिकों की मांगों को मान लिया है। मांगें मान लेने के बाद आज लिपिकों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। हड़तालीरत लिपिक कलेक्टे्रट पर धरना दे रहे थे। उधर आज जैसे ही हड़ताल समाप्ति की घोषणा हुई लिपिकों ने धरना स्थल पर ही सुंदरकाण्ड का पाठ किया। जिसमें भारी संख्या में शासकीय कर्मचारियाें ने हिस्सा लिया।

 

कोई टिप्पणी नहीं :