शुक्रवार, 13 जून 2008

मध्यान्ह भोजन के लिए 1582 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित

मध्यान्ह भोजन के लिए 1582 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित

मुरैना 13 जून 08/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा ने मुरैना जिले की माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन वितरण हेतु माह जुलाई के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारियों को 1581 क्विंटल 80 किलो खाद्यान्न आवंटित किया हैं।

              जनपद पोरसा को 232 क्विंटल 56 किलो, अम्बाह को 243 क्विंटल 27 किलो, मुरैना को 357 क्विंटल 87 किलो, जौरा को 183 क्विंटल 83 किलो, कैलारस को 164 क्विंटल 99 किलो, पहाड़गढ़ को 159 क्विंटल 21 किलो तथा सबलगढ़ को 240 क्विंटल 07 किलो खाद्यान्न आवंटन सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सौपा गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं :