शनिवार, 13 अक्तूबर 2007

ताज की नगरी में कदम कदम स्वागत से अभिभूत हुए पदयात्री

ताज की नगरी में कदम कदम स्वागत से अभिभूत हुए पदयात्री

  • एकता परिषद के सत्याग्रह पदयात्रा का हुआ आत्मीय स्वागत
  • स्कूली छात्रों ने सत्याग्रहियों को दिये ब्रेड के पैकिट, पानी पाउच एवं आर्थिक मदद

 

आगरा/12 अक्टूबर/ - शहर में होकर आज निकली एकता परिषद की सत्याग्रह पदयात्रा का आज शहर में कदम कदम पर स्वागत किया गया। सत्याग्रह के स्वागत के लिये उमड़े नागरिक जन प्रतिनिधि समाज सेवी एवं छात्र छात्राओं ने पदयात्रियों को खाने के पैकिट, विस्कुट, ब्रेड एवं पानी के पाउच दिये वही सेन्ट पॉल एवं स्वीन विक्टोरिया सेन्ट कॉनरेड इन्टर कॉलेज के नन्हे छात्र छात्राओं ने झण्डे हिलाकर पदयात्रियों का अभिनन्दन कर उन्हे आर्थिक सहायता भी प्रदान की। शहर में सत्याग्रह को मिले व्यापक सहयोग एवं समर्थन से पदयात्री जहां अभिभूत थे। वही मंजिल की ओर बढ़ते इन मुसाफिरों के हौसले काफी बुलंद थे।

वंचितों के आजीविका के अधिकारों के लिये गांधी जंयती के दिन ग्वालियर से दिल्ली तक शुरू हुई एकता परिषद की सत्याग्रह पदयात्रा के दसवे दिन आज सुबह सभी 25 हजार यात्री पूरे हौसले के साथ अपने गोपालपुरा के पड़ाव से अगले पड़ाव सिकंदरा के लये रवाना हुआ। शहर के भीतर प्रवेश कर सभी पदयात्री उत्साह के साथ नारे लगाते हुए पंक्तिबंध्द होकर चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे बौध्द भिक्षु एवं कलामंच का जत्था पूर्ववत चल रहा था। सत्याग्रहियों के लंबे काफिले को अनुशासित ढंग से चलते देख सभी चमत्कृत हुए बगैर नही रह सके। सड़क पर अनुशासित ढंग से चलते पदयात्रियों के लंबे काफिले को देख सड़क पर चलते राहगीर एवं वाहनो के पहिये ठिठक कर रूक गये। सत्याग्रहियों की यात्रा जैसे ही आर्मी चौराहे पर पहुचीं तो बेघरवार समिति नौलखा की गुंजन चौहान, सतीश मिश्रा रज्जो, ऊषा, रमेश, प्रकाश, डॉ. कौशल आदि ने पदयात्रियों पुष्प बर्षा कर स्वागत किया तथा सत्याग्रह को समर्थन देने की घोषणा की। यात्रा का सदर थाना के सामने कांता देवी, रसूलन बेगम, इस्माइल खां, संजय, सोनम खिरवार, जितेन्द्र शर्मा, बौ सुरेन्द्र शर्मा, हरिओम, मुन्नालाल जैन आदि ने पदयात्रियों का तिलक कर सत्याग्रह की सफलता की कामना की । इसी प्रकार शहीद भवन पर डॉ. आर.एन. शर्मा, प्रो, जगदीश दीक्षित, डाू. योगेन्द्र शर्मा, सुशीला ओमवती, डॉ. अजय शर्मा एवं प्रताप पुरा चौराहे पर चर्च ऑॅफ नॉर्थ इंडिया तथा सोशल सर्विस डायोसिस ऑफ आगरा की ओर से दीपक सिंह, आर्सल लूथर, बी. एस, ऊदल सिंह, इला सिंह, सोमवीर, शुक्ला, राम ढकेली, आदि ने सत्याग्रहियों पर पुष्प बर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व प्रताप पुरा चौराहे पर सत्याग्रह के नेता पी.व्ही. राजगोपाल ने महत्मा गांधी प्रतिमा की सफाई कर, माल्यार्पण किया। यहीं जनादेश समन्वयक समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा , गिरिजा शंकर, एस.आर, हॉस्पीटल के संचालक डॉ, योगेन्द्र शर्मा एवं प्रबंध संचालक राजेन्द्र बंसल ने सत्याग्रह के नेता राजगोपाल एवं विदेशी मेहमानो को पुष्पाहार पहनाकर तथा पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा स्वागत किया। सत्याग्रह पदयात्रियों के लिये कलेक्टरी चौराहे  पर समाज वादी पार्टी के शहर अध्यक्ष शहसुददीन ने अपने साथी नाहर सिंह, दिनेश कुमार,  गुहार, अरविन्द गुहार, अभिनेन्द्र यादव, नीलम गुप्ता, विमी सक्सैना, प्रमोद जादौन, सुरेश प्रजापति, उसमान आगाई, विजयरानी योगेन्द्र चौहान आदि ने स्वागत कर आन्दोलन के  मुददों का हर संभव समर्थन करने का भरोषा सत्याग्रह के नेताओं की दिलाया।

इसी प्रकार डाकरान चौराहे पर होटल एवं रेस्टोरेन्ट एसोशिसन की आरे से सत्याग्रहियों को जलपान कराया। एसोशियेशन के अध्यक्ष राकेश चौहान सचिव संजीव जैन, राजीव तिवारी, नंदू गुप्ता, भरत अग्रवाल, श्रीमती सुमित्रा अग्रवाल ने अपने सैकड़ो साथियों सहित पदयात्रियों का पुष्पाहार पहनाकर एवं फूल बरसा कर स्वागत किया। यहां आयोजित स्वागत समारोह के जबाब में एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. व्ही. राजगोपाल ने कहा कि अपने अधिकारों की मांग के लेकर पदयात्रा पर निकले लोगों का सम्मान गरीब एवं वंचित वर्ग क सम्मान है। गरीबों के सम्मान की यह पहली घटना है। उन्होने वंचित वर्ग को सम्मान देकर सत्याग्रहियों का हौसला बढ़ाने के लिये सभी को धन्यवाद दिया। स्वागत समारोह में प्रसिध्द गांधीवादी चिंतंक डॉ.एस.एन.सुब्बाराव ने कहा कि एकता परिषद द्वारा शुरू किये गये अहिसंक सत्याग्रह को निश्चित तौर पर सफलत मिलेगी। देश की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये राजगोपाल ने देश की सरकारो ंको गांधीवाद की राहा दिखाई है। उससे सभी समस्याओं का हल सम्भव है। उन्होने कहा कि यदि देश में गरीब एवं वंचितों को उनके अधिकार नही दिये गये तथा बढ़ते हुये अन्यायो नही रोका गया तो देश में हिंसा एवं नक्शलबाद जैसी समस्यायें सर उठायेंगी। इसलिये सरकार को चाहिये कि वह सत्याग्रह के मुददो पर गम्भीरता से विचार कर उनका तेजी से समाधान करे।

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने दिया सत्याग्रहियो को स्वल्पाहार।

आगरा/ धाकरान चौराहे से आगे बढ़ने पर सत्याग्रहियो को श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की ओर से स्वल्पाहार के रूप में पैंठा एवं नमकीन के पैकिट वितरित किये गये। सत्याग्रहियों ने कमेटी द्वारा वितरित आगरे की प्रसिध्द मिठाई का जमकर स्वाद लिया कमेटी की ओर से सत्याग्रहियों के जलपान की व्यवस्था भी की गई। बजाजा कमेटी के सुरेश चन्द्र अग्रवाल महामंत्री अशोक गोयल राकेश एवं अशोक बंसल ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ सभी का पुष्प बर्षा कर स्वागत किया।

सत्याग्रहियो के स्वागत के लिये पहुचें गोपालदास नीरज

आगरा/ सत्याग्रहियों के स्वागत में जहां सारा आगरा पलके विछाये रहा वही सत्याग्रहियों के स्वागत व हौसला बढ़ाने के लिए हिन्दी के प्रसिध्द गीतकार गोपालदास नीरज भी उपस्थित रहे। सत्याग्रहियों का काफिला जब आगरा के शहर के बीचो बीच पहुंचा तब गोपालदास नीरज अस्वस्थ होने के बावजूद पदयात्रियों, डॉ. सुब्बाराव एवं पी.व्ही. राजगोपाल से मिलने पहुचे। उन्होने कहा कि उनकी सहानुभूति वंचितों के प्रति है इस हक की लड़ाई में हम सब साथ है

अधिकारी की टिप्पणी गुजरी नागवार

आगरा/ एकता परिषद के अहिसंक सत्याग्रह जनादेश 2007 की जहां देश भर में लगभग एक बर्ष से अधिक समय से तैयारियां चल रही थी तथा इसके मुददों पर अब केन्द्र सरकार भी गम्भीरता से विचार करने को मजबूर है वहीं दुनियाभर की विशालतम पदयात्रा एवं उसके उददेश्यो से आज स्थानीय प्रशासन अनजान नजर आया। यही बजह रही कि हजारों की संख्या में निकले पदयात्रियों को शहर के भीतर ट्रेफिक पार करने में काफी दिक्कत आई। हालांकि पुलिस ने इस सम्बन्ध में सहयोग करने के प्रयास किये। लेकिन ये प्रयास रैली की विशालता को देखते हुये ना काफी थे। इस कारण ट्रेफिक व्यवस्था बनाने में एकता परिषद के कार्यकर्ताओं को भी जुटना पड़ा। तब कही सत्याग्रही सुरक्षित ढंग से अपने पड़ाव पर पहुचं सका। शहर से रैली निकलते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की अशोभनीय टिप्पणी तथा सत्याग्रह के सम्बन्ध में किये जा रहे बेतुके प्रश्नो से सत्याग्रही काफी आहत नजर आये। जानकारी के मुताविक शहर के ए.डी.एम राजीव रोहतेला  ने रैली निकलते समय सत्याग्रहियो को जाहिल तक करार दिया जो वहां उपस्थित एकता परिषद कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरा ं। कार्यकर्ताओं ने उन्हे समझाने की कोशिश भी की लेकिन वे अपने तथ्यहीन तर्को पर अन्त तक अडिग रहे। एकता परिषद कार्यकर्ता बाद में वहां से गांधीवाद के उसूलो का पालन करते हुये वहां से आगे बढ़ गये। 

सत्याग्रहियों को बांटे कम्बल

रात के समय सर्दी बढ़ने से परेशान सत्याग्रहियों को आज डिफेंन्स स्टेट युवा ऐसोसियेसन की ओर से दो सौ कम्बल उपलब्ध कराये। डिफेन्स स्टेट यूथ ऐसो. के संजय सचदेव, पंकज बंसल, एवं विनोद सत्याग्रहियों को कम्बल देते हुये कहा कि यह उनका फर्ज है कि वे अपने शहर में आये सत्याग्रहियो की परेशानियों का ख्याल रखे।

 

कोई टिप्पणी नहीं :