बुधवार, 10 अक्तूबर 2007

मुरैना में श्‍यामपुर सबलगढ़ गोरस से पोरसा मेहगांव तक 251 कि.मी. लम्‍बी सड़कें बनेगीं

ए.डी.बी. के सहयोग से प्रथम चरण की 16 में से 4 सड़क परियोजनाएं पूर्ण

मुरैना में श्‍यामपुर सबलगढ़ गोरस से पोरसा मेहगांव तक 251 कि.मी. लम्‍बी सड़कें बनेगीं

द्वितीय चरण में 22 सड़कों की प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा एशियन डेवलपमेन्ट बैंक के सहयोग से प्रथम चरण की चार सड़क परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन चार परियोजनाओं के तहत 332.59 कि.मी. लम्बी 6 सड़कें बनाई गई है। प्रथम चरण की शेष 11 सड़क परियोजनाओं के अन्तर्गत 1269.80 कि.मी. लम्बी 18 सड़को का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

निगम द्वारा द्वितीय चरण में 22 मार्गों का चयन किया गया है। इसके लिये एशियन डेवलपमेन्ट बैंक द्वारा 32 करोड़ डालर का ऋण स्वीकृत किया गया है। द्वितीय चरण के 1628.52 कि.मी. लम्बी सड़को के निर्माण कार्यो के लिये ठेकेदारो का चयन शुरू हो गया है और 8 कार्य आवंटित किये गये है।

एशियन डेवलपमेन्ट बैंक के सहयोग से प्रथम चरण में 36.15 कि.मी. लम्बी भोपाल से विदिशा, 67.80 कि.मी. लम्बी बैतूल से परतवाड़ा, 54.40 कि.मी लम्बी छिन्दवाड़ा से मुलताई, 71.82 कि.मी. लम्बी सागर से बीना, 51.38 कि.मी. लम्बी आगर से सारंगपुर और 51.04 कि.मी. लम्बी सुसनेर से खिलचीपुर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

प्रथम चरण की शेष 11 परियोजनाओं के अन्तर्गत 70 कि.मी. लम्बी मुरैना से सबलगढ़, 49 कि.मी. लम्बी सबलगढ़ से श्यामपुर, 30.20 कि.मी. लम्बी सतना से अमरपाटन, 26.20 कि.मी. लम्बी रीवा से सेमरिया, 68.80 कि.मी. लम्बी सिवनी से छिन्दवाड़ा, 75 कि.मी. लम्बी छिन्दवाड़ा से नागपुर, 78 कि.मी. टीकमगढ़ से ओरछा, 57.60 कि.मी. लम्बी टीकमगढ़ से मलेहरा, 61 कि.मी. लम्बी टीकमगढ़ से शाहगढ़, 74.60 कि.मी. लम्बी विदिशा से कुरवई, 77.40 कि.मी. लम्बी पोरसा-मेहगांव-मऊ'-सेवढ़ा, 221.80 कि.मी. लम्बी जबलपुर से अमरकंटक, 78.80 कि.मी. लम्बी बदनावर से थांदला, 42.20 कि.मी. लम्बी सागर से रहली, 85.20 कि.मी.लम्बी खरगौन से बड़वानी, 21 कि.मी. लम्बी खरगौन से बिस्टान,, 88 कि.मी. लम्बी ब्यावरा-मकसूदनगढ़-सिरोंज और 65 कि.मी. लम्बी गुना-फतेहगढ़-पारोन तक 18 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

एशियन डेवलपमेट बैंक के सहयोग से द्वितीय चरण में 1628..52 कि.मी. लम्बी 22 सड़कों का निर्माण शुरू किया जा रहा है। द्वितीय चरण में शिवपुरी-श्योपुर-राजस्थान सीमा (142 कि.मी.), गैरतगंज-सिलवानी-गाडरवाड़ा (64.40 कि.मी.), एन.एच. 12 जंक्शन से सिलवानी (34.80 कि.मी.), बरेली-पिपरिया (39 कि.मी.), मण्डलेश्वर-कसरावद, कसरावद -खरगौन एवं खलघाट से कसरावद तक (45 कि.मी.), बनहेर-महाराष्ट्र सीमा तक (65 कि.मी.), बड़वाह-धामनोद एवं खलघाट-मनावर (122 कि.मी.), इन्दौर-देपालपुर (33 कि.मी.), बिरगोधा-इंगोरिया (30 कि.मी.), श्यामपुर-गोरस (65 कि.मी.), मुरैना-पोरसा तक (50 कि.मी.) सडक बनाई जायेगी।

इसके साथ ही, खण्डवा-खरगौन (75 कि.मी.), होशंगाबाद (बुदनी)-नसरूल्लागंज-खातेगांव (87.40 कि.मी.), नागोद-जस्सो-सलेहा-पवई-मोहिन्द्रा-सेमरिया-अमानगंज (104.70 कि.मी.), अमानगंज-मलेहरा (75.83 कि.मी.), सिवनी-चिरईडोगरी (92.60 कि.मी.) बालाघाट-नैनपुर (80.60 कि.मी.), ताला-शहडोल (छत्तीसगढ़ सीमा) तक (69.90 कि.मी.), कटनी-बरही-ताला (70.04 कि.मी.), लखानदौन-मंडला-डिण्डौरी (149.85 कि.मी.), बेला-गोविन्दगझ-चुरहट (56.65 कि.मी.) और रीवा-सिरमोर-दभोरा (75.75 कि.मी.) तक की सड़के द्वितीय चरणा में बनाई जायेंगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं :