बुधवार, 4 नवंबर 2009

बापू गौशाला का उदघाटन दंदरौआ सरकार ने किया (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

बापू गौशाला का उदघाटन दंदरौआ सरकार ने किया

मुरैना..परम पूज्य संत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज दंदरोआ सरकार के कर कमलों से 2 नवम्बर लालौर कला में बापू गौ शाला का उद्धाटन हुआ। इस गौ शाला का निर्माण बलवीर सिंह दण्डौतिया एवं उनके भाईयों ने अपने पिता स्व. श्रीलाल दण्डौतिया की स्मृति में कराया है।  गौ शाला में लगभग 1000 गाय रहेगी। जिनके चारे व पानी की आदि की व्यवस्था दण्डौतिया परिवार स्वयं करेगा। हिन्दू धर्म में गाय को महान माना जाता है। करोडों देवताओं का वास गाय में होता है। साइंस भी यह मानता है कि गाय का दूध उत्तम लाभ कारी होता है लेकिन साथ ही गाय की गौ मूत्र, गौबर अधिक गुणकारी होते है जो अनेक रोगो के काम आते है। दण्डोतिया के पिता जी भी गौ सेवा में विशेष रूचि रखते थे। उनक ा मानना था कि गौ की सेवा  कि ये बिना मनुष्य का मन स्वच्छ नही हो सकता है। इस लिये दण्डोतिया ने अपने पिता जी के सपनों को साकार करने के लिये बापू गौ शाला का निर्माण कराने का संकल्प लिया। जो आज साकार हुआ। गौ शाला में गौ सेवा हेतु लगभग 25 साधु संन्त एवं गौ सेवक एक डाक्टर की व्यवस्था हर समय रहेगी। जो गाय असाध्य है गांव तथा शहर में घूम रही है जिनकी मृत्यृ पॉलिथेन के खाने से या मेला खाने से उनकी मृत्यु हो जाती है ऐसी गायों को गौ शाला में रखने की व्यवस्था रखी गयी है। जो  गौ शाला की शोभा बढ़ायेगी। गायों को खाने के लिये चारा ब भूषा आदि परियाप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं :