शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

11 लाख 77 हजार 308 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

 जिले में 3 नवम्बर 2020 को होने वाले विधानसभा उप चुनाव में 11 लाख 77 हजार 308 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 6 लाख 41 हजार 994 पुरूष, 5 लाख 35 हजार 268 महिला और 46 हजार अन्य मतदाता है।         

    सर्वाधिक 2 लाख 54 हजार 682 मतदाता मुरैना विधानसभा क्षेत्र में है, इनमें 1 लाख 40 हजार 44 मतदाता पुरूष और 1 लाख 14 हजार 621 महिला मतदाता है।
    जौरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 44 हजार 65 मतदाता है, इनमें 1 लाख 32 हजार 214 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 837 महिला और 14 अन्य मतदाता है। सुमावली विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 628 मतदाता है, इनमें 1 लाख 32 हजार 393 पुरूष, 1 लाख 8 हजार 229 महिला और 6 अन्य मतदाता है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 14 हजार 969 मतदाता है, इनमें 1 लाख 17 हजार 583 पुरूष, 97 हजार 381 महिला और 5 अन्य मतदाता है। अंबाह विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 22 हजार 964 मतदाता है, इनमें 1 लाख 19 हजार 760 पुरूष, 1 लाख 3 हजार 200 महिला और 4 अन्य मतदाता है।

कोई टिप्पणी नहीं :