बुधवार, 16 दिसंबर 2009

मंजू मधुराज बनी अम्बरीश नगरी की प्रथम महिला, निर्दलीय प्रत्याशी अंजलीजिनेश जैन को हराया- दैनिक मध्‍यराज्‍य

मंजू मधुराज  बनी अम्बरीश नगरी की प्रथम महिला,  निर्दलीय प्रत्याशी अंजलीजिनेश जैन को हराया

अंबाह (मुरैना) नगर पालिका अंबाह के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की श्रीमती मंजू मधुराज तोमर मात्र 52 मतों से विजयी होकर अम्बरीश नगरी की प्रथम महिला बनी जबकि भाजपा ने वार्डो में कमल खिलाया मगर अध्यक्ष पद पर चौथा स्थान ही नसीव हुआ। मंजू मधुराजतोमर पुर्नमतगणाना के बाद विजयी घोषित की गईं

प्रथम चरण के निकाय चुनाव के लिये इस  माह की 11 तारीख को हुए मतदान की मतगणना कडी सुरक्षा के बीच पीजी कालेज अंबाह में सुवह आठ वजे से प्रारंभ हुई मतगणना के शुरूआत से ही निर्दलीय अंजलि जिनेश जैन ने बढत बनाई जो आखिर तक जारी रही, किन्तु पुर्न मतगणना में श्रीमती मंजू मधुराज सिंह तोमर ने श्रीमती अंजली जैन को 52 मतों से पराजित कर दिया। प्राप्त  जानकारी के अनुसार मंजू मधुराज तोमर को 4418 अंजलि जिनेश जैन को 4364,श्रीमतीराधाराजीव को 3293 मीना अजय जैन 2288 मिथलेश, रामवीर शर्मा बसपा को 1140 एवं मीना प्रदीप अग्रवाल सपा को 186 मत प्राप्त हुए।

अंबाह नगर पालिका क्षेत्र के 22672 मतदाताओं मेंसे 16407 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया मतगणना के दौरान 15716 वैध पाये गये जबकि 691 मत निरस्त पाये गये।

अंबाह नगर पालिका के 18 बार्डो मेंसे अधिकांश वार्डो में भाजपा उम्वीदवारों ने विजयश्री हासिल की है जबकि दूसरे नम्वर पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे। विजयी प्रत्याशियों में बार्ड क्रमांक 1 से साधना विमल जैन कांग्रेस 2 मनोज शर्मा नि.3 राकेश ओझा भाजपा 4 सुमन गिर्राज 5 जनकसिंह रजक भाजपा 6 सुनीता विक्रम तोमर भाजपा 7 मिथलेश तोमर 8 अनीता वार्मा नि.9 मनोजकुमार भाजपा 10 लक्ष्मी देवी छारी भाजपा 11 प्रदीप शर्मा भाजपा 12 संतोष वर्मा बसपा 13 रिंकू वावू पटेल 14 पुष्पा भाजपा 15 क्षमा छोट्ई शमा नि. 16 सुभाष तोमर कांग्रेस 17 मेवाराम जाटव 18 उमेश जैन भाजपा ने जी दर्ज की है।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं :