बुधवार, 11 नवंबर 2020

जिले के सभी विधानसभा उपनिर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित

 विधानसभा क्षेत्र मुरैना, सुमावली, दिमनी से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और जौरा, अंबाह से भाजपा के प्रत्याशी जीते

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार 10 नवंबर 2020 को मुरैना जिले की पांच विधानसभा उपनिर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना यहां शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में विधानसभा क्षेत्रवार बनाये गये मतगणना कक्षों में की गई। गणना के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किये गये। इसमें विधानसभा क्षेत्र 06 मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी श्री राकेश मावई विधानसभा क्षेत्र पांच सुमावली से कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दिमनी से कांग्रेस के श्री रवीन्द्र तोमर (भडोसा) ने जीत हासिल की। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 04 जौरा से सूबेदार सिंह और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 08 से कमलेश जाटव ने भारतीय जनता पार्टी से जीत हासिल की है।      
    विधानसभा क्षेत्र 04 जौरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री सूबेदार सिंह रजौधा 66 हजार 946 मतों से विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री पंकज उपाध्याय को 13 हजार 446 मतों से पराजित किया है। श्री उपाध्याय को 53 हजार 500 मत मिलें। इस विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशी श्री सोनेराम कुशवाह को 47 हजार 881 मत प्राप्त हुये है। अन्य दलों में सर्वश्री अर्जुन सिंह सिकरवार को 375, धीर सिंह अटल को 126, एमपी सिंह को 134, अवघेश कुमार को 58, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी को 76, मुनब्बर खांन को 115, मुंशीलाल को 88, रजनी शाक्या को 149, रामेश्वर शाक्य (रमेश) को 420, विनय भइया को 505, संजय को 533 मत मिलें। इस विधानसभा क्षेत्र में विधिमान्य मतों का योग 1 लाख 71 हजार 139 है।   
    विधानसभा क्षेत्र 05 सुमावली से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री अजब सिंह कुशवाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री ऐदल सिंह कंषाना को 10 हजार 746     मतों से पराजित किया है। श्री कुशवाह को 86 हजार 118 और श्री ऐदल सिंह कंषाना को 75 हजार 372 मत मिलें है। इस विधानसभा से बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशी श्री राहुल डण्डोतिया उर्फ सोनू को 3 हजार 405 मत मिलें है। अन्य दलों में सर्वश्री ममता को 409, शत्रुघन सिंह फौजी को 109, सुनील कुशवाह को 121 चरन सिंह कुशवाह को 93, रणजीत सिंह को 125, सतेन्द्र सिंह को 334 मत मिलंे है। इस विधानसभा क्षेत्र में विधिमान्य मतों का योग 1 लाख 66 हजार 76 है।  
    विधानसभा क्षेत्र 06 मुरैना से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राकेश मावई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के श्री रघुराज सिंह कंषाना को 5 हजार 641 मतों से पराजित किया। श्री राकेश मावई को 52 हजार 550 मत और श्री रघुराज सिंह कंषाना को 46 हजार 909 मत प्राप्त हुये। मुरैना विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी श्री रामप्रकाश राजौरिया को 42 हजार 388 मत प्राप्त हुये है। अन्य दलों में सर्वश्री धर्मेन्द्र सिकरवार (गुड्डू) को 589, राजेश कुशवाह को 299, शोभाराम कुशवाह को 322, हुकुमचन्द्र बंसल को 680, कुलदीप शर्मा को 406, गौरव दीक्षित को 120, धर्मेन्द्र सिंह को 109, मनीष शर्मा को 138, मनोज कुमार सैमिल को 313, राजीव शर्मा को 932, रामसुंदर श्रीवास को 309 और शशांक डंडोतिया को 407 मत मिलें। इस विधानसभा क्षेत्र में विधि मान्य मतों का संचयी योग 1 लाख 46 हजार 471 है।   
        विधानसभा क्षेत्र 07 दिमनी से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री रवीन्द्र सिंह तोमर (भिड़ौसा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के श्री गिर्राज डंडोतिया को 26 हजार 357    मतों से पराजित किया। कांग्रेस के श्री रवीन्द्र सिंह तोमर (भिड़ौसा) को 71 हजार 334 और भारतीय जनता पार्टी के श्री गिर्राज डण्डोतिया को 44 हजार 977 मत मिले है। बहुजन समाजपार्टी के श्री राजेन्द्र सिंह कंषाना (रंधा) को 10 हजार 232 मत मिले है। अन्य दलों में सर्वश्री अनार सिंह तोमर (बाबा) को 759, गिर्राज प्रसाद को 162, जयंत सिंह तोमर को 170, महेन्द्र सिंह तोमर ’’देशप्रेमी’’ को 101, किशोरीलाल को 78, धीरेन्द्र कुमार शर्मा 82, रविन्द्र सिंह तोमर 307, डॉ. राजश्री शर्मा 226, सरिता देवी को 308 और सौरभ व्यास को 497 मत मिले है। इस विधानसभा क्षेत्र से विधिमान्य मतों का योग 1 लाख 29 हजार 233 है।                
    विधानसभा क्षेत्र 08 अंबाह (अजा.) से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री कमलेश जाटव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉग्रेंस के प्रत्याशी श्री सत्यप्रकाश सखबार को 13 हजार 911 मतों से पराजित किया है। श्री कमलेश जाटव को 51 हजार 25 और इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री सत्यप्रकाश सखबार को 37 हजार 114 मत मिले है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री भानूप्रताप सिंह सखवार को 7 हजार 951 मत मिलें है। अन्य दलों में सर्वश्री पातीराम कोरी को 782, प्रमोद कुमार कोरी को 678, बंशीलाल जाटव को 157, राकेश नट नागर को 198, अभिनव छारी (मोन्टी) को 19 हजार 82, अमर को 1 हजार 724, डॉ. बाचाराम कौशल को 229, भूपेन्द्र सिंह इंदोलिया को 129, मातादीन को 143, राहुल कुमार को 333, विनोद कुमार को 311, सतीश खटीक को 203 मत मिलें है। इस विधानसभा क्षेत्र में विधिमान्य मतों का योग 1 लाख 20 हजार 59 है।

कोई टिप्पणी नहीं :