सोमवार, 16 नवंबर 2009

भारत निर्माण में पं.नेहरू ने अहम भूमिका अदा की : यादव, पंडित नेहरू की जंयती पर सेमीनार आयोजित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

भारत निर्माण में पं.नेहरू  ने अहम भूमिका अदा की : यादव, पंडित नेहरू की जंयती पर सेमीनार आयोजित

मुरैना. जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में आज सुबह 9 बजे स्थानीय नेहरू पार्क की प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित की गई स्थानी कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल द्वारा सेमीनार का आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता फेरन  सिंह यादव पूर्व शहर ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुरैना मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह कुशवाह मंत्री कांग्रेस कमेटी मुरैना, मुख्य वक्ता वीरेन्द्र हर्षाना, हरीशंकर शर्मा, सुनील सुमतिचन्द्र शास्थी शोभा शिवहरे अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, गंगा सिंह तोमर, कमल सिंह राजे, परमाल सिंह तोमर बालमुकन्द सिंह पिप्पल, डा. नत्थी सिंह गोविन्द यादव समिति के कई लोगों ने विचार व्यक्त किये यादव ने कहा कि नेहरू ने भारत निर्माण ऐतिहासिक भूमिका अदा की वही सतपाल सिंह ने कहा कि विश्व शक्ति के दूत थे नेहरू जी तथा नये भारत के निर्माण मेंहती भूमिका अदा की श्रीमती शोभा शिवहरे ने कहा कि महिला सशस्तीकरण की प्रक्रिया नेहरू ने ही प्रारम्भ की जो कांग्रेस की एकता बनकर महिलाओं की भागीदारी आज आगे है। सेवादल के प्रमुख वीरेन्द्र हर्षाना, हरी शंकर शर्मा आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संजय मिश्राा राजेन्द्र यादव राजू सोलंकी राकेश जाटव सहित कई कार्यकताओं ने सेमीनार में भााग लिया तथा सेवादल ने नगरीय निकाय चुनाव में सेवादल पार्टी के लिये कहा प्राण प्रण से कार्य करें इस कार्यक्रम की भी जानकारी श्री सुनील शुमतिचन्द्र शास्त्री ने प्रेस को दी।

 

कोई टिप्पणी नहीं :