मंगलवार, 17 जुलाई 2007

ग्‍वालियर चम्‍बल में कालेजों का सूपड़ा साफ

अशासकीय महाविद्यालय खोलने तथा पाठयक्रम संचालन संबंधी ग्‍वालियर चम्‍बल के 43 प्रकरण अमान्य

ग्‍वालियर चम्‍बल में कालेजों का सूपड़ा साफ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को कायम रखने की सार्थक पहल की जा रही है। शिक्षा गुणवत्ता को प्रभावित करने, बिना आधारभूत संरचना के संस्थाओं का संचालन और शिक्षा को व्यवसाय मानकर निजी संस्थाओं के संचालन को रोकने के कड़ाई से प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य शासन ने शैक्षणिक सत्र 2007-08 में नवीन अशासकीय महाविद्यालय खोलने, बीएड, बीपीएड एवं एमएड पाठयक्रमों के प्रारंभ करने एवं निरंतरता के लिये प्राप्त आवेदनों में से 206 प्रकरणों को अमान्य किया है।  इसमें  ग्‍वालियर चम्‍बल अंचल के 43 महाविद्यालय भी शामिल हैं

अशासकीय महाविद्यालय खोलने, नये पाठयक्रम शुरू करने और निरंतरता के जिन संस्थाओं के प्रकरणों को गुण-दोष के आधार पर परीक्षण पश्चात अमान्य किया गया है उनमें ग्वालियर संभाग अंतर्गत मॉ कैला देवी कालेज ऑफ एज्युकेशन,ग्वालियर बी.एड., एम.एड., बालाजी इंस्टी.ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज,डबरा (ग्वालियर) (नवीन) महाविद्यालय बी.एड., श्री संत करतार सिंह कल्याण समिति, ग्वालियर (नवीन) महाविद्यालय बी.एड., जय मॉ रतनगढ़ शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति,ग्वालियर (नवीन) बी.एड., मॉ विद्या देवी जनजागृति सेवा समिति, मुरैना (नवीन) महाविद्यालय बी.एड., गॉधी वोकेशनल महाविद्यालय, गुना बी.एड., श्रीमती रामकली शिक्षण एवं गौ सेवा समिति, ग्वालियर (नवीन) महाविद्यालय बी.एड., सुभाष चन्द्र बोस शिक्षा महाविद्यालय, ग्वालियर एम.एड., मॉ रतनगढ़ शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, ग्वालियर (नवीन) महाविद्यालय बी.एड., मॉ देबिन शिक्षा एवं बाल कल्याण समिति, ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., महर्षि महाविद्यालय, शिवपुरी बी.एड (सत्र परिवर्तन), श्री सिद्वी विनायक कालेज, ग्वालियर बी.एड., प्रेस्टन कालेज ग्वालियर बी.एड., एम.एड., जय एज्युकेशनल एण्ड सोशियल सर्विस सोसायटी, ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., सिंह वाहिनी शिक्षा प्रसार एवं महिला कल्याण समिति, ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., तिषिर शिक्षा प्रसार समिति,शिवपुरी नवीन महाविद्यालय बी.एड., श्री शान्ति किशोर शिक्षा महाविद्यालय, भिण्ड बी.एड., एम.एड., वीणावादिनी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टी. ग्वालियर बी.एड., एम.एड., बंदेमातरम् शिक्षा महाविद्यालय, ग्वालियर बी.एड., एम.एड., एच.आई.सी.टी. शिक्षा महाविद्यालय, ग्वालियर बी.एड., एम.एड., स्व. श्री बाल कृष्ण यादव शिक्षा प्रसार समिति, मुरैना नवीन महाविद्यालय बी.एड., बी.जे.एस.शिक्षा महाविद्यालय, ग्वालियर बी.एड., एम.एड., सन इंस्टी. ऑफ टीचर्स एज्युकेशन ग्वालियर बी.एड., शिव विद्या कालेज इंस्टी. ऑफ टेक्नोलाजी मेनेजमेंट, ग्वालियर बी.एड., राधा रानी श्री कृष्ण शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., भगवती मॉ शिक्षा एवं समाज सेवा समिति,ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., जगदीश शिक्षा प्रसार समिति,भिण्ड नवीन महाविद्यालय बी.एड., यशोदा महिला मण्डल शिक्षा प्रसार समिति,ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., इस्कान शर्मा शिक्षा प्रसार समिति, शिवपुरी नवीन महाविद्यालय बी.एड., जी.आई.सी.टी.एस. महाविद्यालय, ग्वालियर बी.एड., जे.सी.मिल्स कन्या महाविद्यालय, ग्वालियर बी.एड., आई.आई.टी. महाविद्यालय, गुना बी.एड., एम.एड., भंवर सिंह किरार शिक्षा प्रसार समिमि, ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., नेशनल एज्युकेशन कालेज, ग्वालियर बी.एड., पं. श्री डी.डी. उपाध्याय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., सर्वधर्म महाविद्यालय, ग्वालियर एम.एड., श्रीमती रतीदेवी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड., अनिल शिक्षा प्रसार समिति, मुरैना नवीन महाविद्यालय बी.एड., रामस्वरूप शिक्षा समिति, शिवपुरी नवीन महाविद्यालय बी.एड., श्री रामनाथ सिंह शिक्षा प्रसार समिति,गोरमी भिण्ड नवीन महाविद्यालय बी.एड., श्री रामनाथ सिंह शिक्षा महाविद्यालय, सिथोली,ग्वालियर एम.एड., अम्बाह मॉ गायत्री देवी शिक्षा प्रसार समिति,अम्बाह जिला मुरैना नवीन महाविद्यालय बी.एड., आर्यन कालेज ऑफ एज्यूकेशन ग्वालियर बी.एड., जय श्री बालाजी लोक कल्याण शिक्षा समिति, ग्वालियर नवीन महाविद्यालय बी.एड. तथा यशोदा महिला मण्डल शिक्षा प्रसार समिति, ग्वालियर को बी.एड. नवीन महाविद्यालय खोलने के प्रकरण को अमान्य किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं :