गुरुवार, 23 जुलाई 2009

जीप चालक के बिरूद्ध मामला कायम, दुर्घटना में हुई थी तीन कांवरियों की मौत (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

जीप चालक के बिरूद्ध मामला कायम, दुर्घटना में हुई थी तीन कांवरियों की मौत

मुरैना 22 जुलाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) बिगत दिवस अंबाह रोड पर बलोरो जीप की टक्कर से हुई तीन कांवरियों की मौत के लिये जिम्मेदार जीप चालक के बिरूद्ध पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। दुर्घटना दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरियाई के सामने हुई थी पुलिस ने फरियादी दिनेश पचौरी की शिकायत पर आरोपी जीप क्रमांक एम पी 07 सीए 5834 के चालक अनिल पुत्र नरेश परमार निवासी हाऊसिंग बोर्ड कोलोनी के बिरूद्ध धारा 304, 337,279,184,185 मोटर ब्हीकल एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।  

 

दलित समेत दो को पीटा,मामला कायम (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दलित समेत दो को पीटा,मामला कायम

मुरैना 22 जुलाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) दलित युवक समेत बीते रोज दो युवको की मारपीट कर हमलावरों ने जानसे मारने की धमकी दी पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू करदी है।

पुलिस सूत्रों से घटना के सम्वन्ध में मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस जिले के जौरा थाना अंर्तगत पगारा रोड पर आरोपी देशराज भूरा गुर्जर तथा कल्लन जालिम रामस्वरूप कोरी ने मिलकर पुरषोत्तम कोरी की रास्ते में घेर कर मारपीट की और जातियअपमान किया पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध मारपीट व हरिजन एक्ट का मामला कायम कर लिया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा आगे बिबेचना जारी है।

सुमावली थाना क्षेत्र के ग्राम चोचाई में आरोपी राजौ अनिल बिजय कुशवाह ने मिलकर नंदशा कुशवाह की मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जानसे मारने की धमकी दी पुलिस ने आरोपीओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

युवक पर कट्टे से फायर,प्राचार्य को धमकाया (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

युवक पर कट्टे से फायर,प्राचार्य को धमकाया

मुरैना 22 जुलाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) अंबाह क्षेत्र में एक युवक पर कट्टे से फायर कर जानसे मारने की धमकी दी वही खडियाहार में शासकीय स्कूल के प्राचार्य से गाली गलोच कर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबाह थाना क्षेत्र के ग्राम थरा में पुरानी रंजिश को ेलेकर आरोपी लोकू व दो अन्य ने थरा निवासी जंडेल तोमर पर कट्टे से फायर कर प्राथी का जीवन संकट में डाल दिया पुलिस ने आरोपियों के बिरूद्ध धारा 366,34 आईपीसी का मामला कायम कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई एक अन्य जानकारी के अनुसार सिहोंनिया थाना क्षेत्र के ग्राम खडिहार शासकीय उ.मा.बि. के प्राचार्य दीनदयाल शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गत दिवस आरोपी नारायण दत्त कटारे ने बिद्यालय में आकर गाली गलोच किया और जानसे मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा डाली पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 353,294,506वी का प्रकरण कायम का जांच शुरू करदी है।

 

सिहोनिया उप स्वास्थ्य केन्द्र पर अव्यवस्थाओं का आलम-निगरानी का अभाव स्टाफ की मनमानी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सिहोनिया उप स्वास्थ्य केन्द्र पर अव्यवस्थाओं का आलम-निगरानी का अभाव  स्टाफ की मनमानी

श्रीकृष्ण शिवहरे

मुरैना 22 जुलाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सिहोंनिया (मुरैना)शासन के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी लोगो को स्वास्थ्य सेवा समय पर उपलब्ध नही हो पा रही है। ऐसा ही एक उदाहरण है जिला मुख्यालय से 30 कि.मी. की दूरी पर स्थित राजा सोनपाल की नगरी  सिंहोनिया मे ंसंचालित शासकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र पर देखने को मिला जब कि यहा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लाखों रूपये खर्च कर स्वास्थ्य भवन एवं फैमली क्वाटर बनाये गये है। मगर पदस्थ नर्स का हैड़क्वाटर पर न रहना और दवाओं का हमेंशा टोटा बना रहना आम बात है तथा पदस्थ अन्य स्टाप का भी कोई अता पता नही रहता। तमाम अव्यवस्थों के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र अपनी बदहली हालत पर ऑंसू बहा रहा है। इस केन्द्र की हालत सुधार कर नर्स को नही बदला गया तो यहा की जनता कभी भी आंदोलन छेड़ सकती है। राजा सोनपाल की नगरी सहित क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा बैहतर मुहैया कराये जाने को लेकर संचालित उपस्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ नर्स अवसर न रहना आम बात है। जिससे मरीजों को परेशानी होती है ै जिसका खमियाजा यहा के ग्राम रूगरियां, मई, कन्हई ंसिह का पुरा  आदि ग्रामों के मरीजों को भुगतना पढ़ रहा है इस समस्या की यहां के वाशिदों द्वारा शिकायतें संबंधित विभाग व  जिला प्रशासन को की जा चुकी है। ं संबंधित विभाग के वरिष्ट अधिकारी इस क्षेत्र के मरीजों के भविष्य के साथ जान बूझ कर खिलवाड करवारहे है। अगर प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग के वरिष्ट अधिकारी जिला मुख्यालय से चलकर आकस्मिक निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आजायेगी। महिलओं को उचित परामर्श नही मिल पा रहा है। और नही उन्हें डीपीटी के टीके लगपा रहे है। जिससे यह महिलाऐं जान लेवा बीमारी का शिकार दिन प्रतिदिन होती जा रही है। जेसे टिटनिस गला गोठा पोलियो, कुकरखासी, टी.टी. खसरा, जैसी भयंकर बिमारीयों से मौत भी हो सकती है। कई महिलाऐ इलाज के अभाव के चलते जीवन और मौत के बीच संघर्ष करती देखी जा रही है। क्यों कि स्वास्थ गतिविधियां सही समय पर सुचारू रूप से संचालित नही हो पा रही है। जबकि शासन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति हर संभव प्रयास कर शहर और ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर लाखों रूपये खर्च करने में लगा हुआ है। वही केन्द्र का स्टाफ  अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्णतह लावरवाही बर्तनें  में पीछे नही हैं। राजा सोनपाल की नगरी के वांशिन्दो ने स्वास्थ मंत्री से लापरवाह  स्टाफ के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही कर स्वास्थ सेवाऐं मुहैया कराये जाने की मांग की है।

 

थाने नेटवर्क से जुड़ेंगे, अपराध और अपराधी का पता लगाने वाला नेटवर्क

थाने नेटवर्क से जुड़ेंगे, अपराध और अपराधी का पता लगाने वाला नेटवर्क

 

राज्य सभा

       गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्री अजय माकन ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि अपराध और अपराधी ट्रेकिंग नेटवर्क और प्रणाली (सीसीटीएनएस) परियोजना के तहत, जिसे मिशन मोड परियोजना के रूप में कार्यान्वित किए जाने का प्रस्ताव किया गया हैं, वास्तविक समय में अपराध की जांच-पड़ताल और अपराधियों का पता लगाने  की आई टी इनेबल्ड स्टेट ऑफ दि आर्ट ट्रेकिंग प्रणाली की शुरूआत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगभग 14,000 पुलिस स्टेशनों और 6000 अन्य पुलिस कार्यालयों को आपस में जोड़ा जाएगा । इस परियोजना को इस ढंग से कार्यान्वित किया जाएगा कि परियोजना के कार्यान्वयन की मुख्य भूमिका राज्यों की होगी और केन्द्र की भूमिका काफी हद तक कोर एप्लिकेशन सापऊटवेयर का विकास और प्रबंधन करने और परियोजना कार्यान्वयन के दिशा-निर्देश जारी किए जाने, समीक्षा और मानीटरिंग से संबंधित पहलुओं तक सीमित होगी ।

       इस परियोजना को 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत वर्ष 2009-2010 से 2011-2012 तक की तीन वर्ष की अवधि के दौरान कार्यान्वित किए जाने की आशा है।

 

मंगलवार, 21 जुलाई 2009

ओरेठी में स्कूली बच्चों को नही मिल रहा मध्यान भोजन (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

ओरेठी में स्कूली बच्चों को नही मिल रहा मध्यान भोजन

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) पहाडगढ़.. शासकीय प्राथमिक बालक विद्यालय ग्राम आरेठी में स्कूली बच्चे को दो दिन से मध्यान भोजन का वितरण नही किया गया है। जिसको लेकर पालाकों ने रोष व्यक्त करते हुये जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान दिये जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़गढ़ ब्लांक के अंतर्गत जाने वाले ग्राम ओरेठी में संचालित शासकीय प्राथमिक ब्लांक विद्यालय में शिक्षक एवं  स्व:सहायता समूह की मिली भगत के चलते दो दिन से स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन नही दिया गया है। सूत्रो ने बताया है कि समूह द्वारा मध्यान भोजन की राशि का बन्दर वाट कर बच्चों के हक से वंचित रखा जा रहा है। शासन की इस योजना को नजर अंदाज कर मनमानी की जा रही है। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर एम.के.अग्रवाल से इस गम्भीर समस्या पर शीध्र ध्यान दिये जाने की माग की है।

 

रामपुर कलां की जनपद सदस्य चतुर्वेदी ने पद से दिया त्याग पत्र (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

रामपुर कलां की जनपद सदस्य चतुर्वेदी ने पद से दिया त्याग पत्र

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) रामपुर कलां की वर्तमान सरपंच कला धाकड़ द्वारा शासन के नियमों को ताक पर रखकर मनमाने  तरीके से शासन के धन का ग्राम सभा की बैठक में फर्जी प्रस्ताव पारित कर लाखों रू डकार जाने  को लेकर ब्लांक अधिकारी एवं जिला प्रशासन का कई बार शिकायते करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही न होने को लेकर 18 जुलाई को रामपुर क्षेत्र की जनपद सदस्य उमा चतुर्वेदी ने जिला कलेकटर को एक लिखित ज्ञापन देकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।