बुधवार, 27 मई 2009

रीना छारी स्टोव्‍ह से जली (Dainik Madhyarajya)

रीना छारी स्टोव्‍ह से जली 

अम्बाह. मिटटी के तेल से एक युवती जलगयी उपचार हेतु अस्पताल ग्वालियार रैफर प्राप्त जानकारी के अनुसार माता कालोनी के पास जग्गा चौराह अम्बाह में रीना पत्नी योगेश छारी उम्र 30 वर्ष आज सुबह जब वह स्टोव्‍ह में मिटटी का  तेल डाल रही थी तो अचानक  स्टोव्‍ह में आग लग गई वह  जल गयी। तुरन्त ही उसे ग्वालियार ले जाया गया।

 

बस की टक्कर से एक घायल (Dainik Madhyarajya)

बस की टक्कर से एक घायल

मुरैना 26 मई (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  टेंटरा तिराहे पर बस की चपेट में आने से एक युवकी घायल हो गया पुलिस ने लापरवाह बस चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार लालरंग की बस जो कि श्योपुर के लिये जा रही थीं। टेंटरा तिराहे पर बस चालक ने लापरवाही से चलाकर मोटर साईकिल  में टक्कर मारदी जिससे उस पर सवार कन्हई प्रजापति हार कुई विजयपुर घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करादिया है। टेंटरा पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध धारा 279337 का मामला दर्ज कर लिया है।

 

युवती के साथ घर में घुसकर कुकर्म- मारपीट कर युवती को छेडा (Dainik Madhyarajya)

युवती के साथ घर में घुसकर कुकर्म- मारपीट कर युवती को छेडा

मुरैना 26 मई (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  घर में घुसकर एक युवती की अस्मत लूटने की घटना गंजरामपुर गांव में बीते रोज घटित होने की खवर है। पुलिस ने नामजद आरोपी के विरूद्ध मामला कायम कर लिया है। वही एक अन्य जगह पर एक युवती के साथ मारपीट कर छेड़खानी का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरूकर दी है।

पुलिस सूत्रो से घटना के सम्बन्ध में मिलीजानकारी के अनुसार गतदिवस ग्राम गंजरामपुर में अरोपी रामवीर कुशवाह ने पडौस में रहने वाले रामचि­ कुशवाह के घर में घुसकर उसकी पत्नी  को जवरन अपनी हवस का शिकार बना डाला पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 307,456 का मामला कायम करलिया है। पीड़िता को पुलिस ने मेडीकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेज दिया है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार कैलारस थाना अन्तर्गत ग्राम खेरकला में रहने वाले रामरतन जाटव की पत्नी को अकेले में पाकर आरोपी श्रीपति जाटव ने बुरीनियत से छेडखानी की तो युवती ने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294354506वी का मामला कायम कर लिया है।

 

देवगढ़ पुलिस ने 60 पेटी देशी शराव पकड़ी -अम्बाह पुलिस ने जुआरी दबोचे (Dainik Madhyarajya)

देवगढ़ पुलिस ने 60 पेटी देशी शराव पकड़ी -अम्बाह पुलिस ने जुआरी दबोचे

मुरैना 26 मई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) देवगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को दो जगहों पर छापा मारकर कार्यवाही कर 60 पेटी देशी शराब की बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफतार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

बरामद शराब का बाजार मूल्य 90 हजार के करीब है। पुलिस ने शराब तस्करों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सू­­त्रो से मिली जानकारी के अनुसार देवगढ़ थाना पुलिस ने जरिये मुखविर की सूचना पर से तुस्सीपुरा में दिविस देकर एक गाडी से 30 पेटी शराब की वरामद की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत 48750 रूपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी मायाराम सिकरवार व धनीराम तथा तीन अज्ञात के विरूद्ध आवाकारी एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

देवगढ़ थाना पुलिस ने चंदेलेपुरा से गवड़ा गुर्जर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 30 पेटी शराब वरामद की गई वरामद शराब का बाजार मूल्य 37500 रूपया बताया गया है। पुलिस ने गवदा गुर्जर तथा दो अज्ञात लोगो के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई एक अन्य जानकारी के अनुसार अंम्बाह थाना पुलिस ने एक जुआ घर पर छापा डालकर योगेन्द्र करू उर्फ मुकेश सुनील मुकेश को गिरफतार कर उनके कब्जे से 1950 नगदी व तांस गडडी जप्त कर धारा 13जुआ एक्ट का मामला दर्जकर लिया है। पकड़े सभी आरोपी अंम्बाह के  रहने वाले है जो हाथी गडडा रोड पर जुआ खेल रहे थे।

 

नरेन्द्र सिंह तोमर 28 को सबलगढ़ आयेंगे (Dainik Madhyarajya)

नरेन्द्र सिंह तोमर 28 को सबलगढ़ आयेंगे

मुरैना 26 मई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सबलगढ़ (मुरैना) म.प्र. भारतीय जनतापार्टी के अध्यक्ष एवं मुरैना श्योपुर लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर 28 मई को सबलगढ़ आ रहे है। श्री तोमर सबलगढ में आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नागेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री नरेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर विजयपुर होते हुये 28 मई09 को 11 बजे सबलगढ़ आयेगे। जहां पर एक वैठक में क्षेत्र के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का चुनाव में सहयोग करने पर आभार प्रकट करेंगे।

श्री तिवारी ने मण्डल के सभी भाजपा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सदस्यों के न्द्र संयोजक एवं पालकों से अधिक से अधिक संख्या में 28 मई09 को 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में भागलेने की अपील की है।

 

सोमवार, 25 मई 2009

अंकुश को रिहाई के ज्ञापन सौपा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

अंकुश को रिहाई के ज्ञापन सौपा

मुरैना 24 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) /  पोरसा के  अंकुश गुप्ता अपहरणकाण्ड को लेकर मुरैना व्यापार मण्डल द्वारा अंकुश की शकुशलन रिहाही के लिये पुलिस अधीक्षक मुरैना को एक ज्ञापन सौपागया। जिसमें व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि अंकुश की सकुशल वापिसी के लिये अतिशीध्र  कदम उठायें। इसके लिये जिलेभर का व्यापारी चिंतन होकर आक्रोशित है। मुरैना के व्यापार मण्डल ने चिंता जाहिर करते हुये मुरैना पुलिस अधीक्षक संतोषकुमार  को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय महेश्वरी,सचिव नरेशगुप्ता,उपाध्यक्ष किशनगागिंल, रामसेवक गुप्ता पोरसा वाले, बृजमोहन गुप्ता मनोज अग्रवाल आदि सम्मिलत थे।

 

 

पम्प कर्मी को पीटा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पम्प कर्मी को पीटा

मुरैना 24 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) / बामौर के रोज डीजल पम्प पर नामजद आरोपिरायों ने पम्प कर्मी के साथ मारपीट कर चोट पहुचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बीते रोज राजे पेट्रोल पम्प मामूली विवाद पर दीवान जाटव के साथ आरोपी नारायण पटेल का लड़का तथा दो अन्य ने मारपीट कर जानसे मारने की धमकी दी। और जातिय अपमान किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मारपीट व जातीय अपमान का मामला दर्ज कर लिया है।