सोमवार, 30 नवंबर 2009

आर्थिक प्रजातंत्र के लिए न्याय रैली का आयोजन -राष्ट्रीय समानता दल द्वारा आयोजित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

आर्थिक प्रजातंत्र के लिए न्याय रैली का आयोजन -राष्ट्रीय समानता दल द्वारा आयोजित 

मुरैना-आर्थिक प्रजातंत्र लाने के लिए राष्ट्रीय समानता दल के तत्वाधान में  रविवार को रामजानकी मंदिर जीवाजी गंज में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमेंं श्री  मोती लाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन्जीनियर महेशकुशवाह,प्रदेश अध्यक्ष बाईवी सिंह राष्ट्रीय महासचिव, धनश्यामदास कोरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उदय सिंह कुशवाह राष्ट्रीय महासचिव, बीएल कुशवाह राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष, गोपाल सिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश ,लाखन सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सगठन सचिव, पंचम सिंह राघव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, चिन्तामणि कुशवाह संभागीय अध्यक्ष चम्बल एवं ग्वालियर संभाग एवं डा. राजेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष मुरैना के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय समानता दल ने अपने ऐजेन्डे में देश के प्रत्येक मतदाता के लिये 1750 रूपये प्रति माह मतदाता सुरक्षा भत्ता दिलाने की बात कही। उनका मत था कि यदि प्रत्येक मतदाता को 1750 रूपये प्रति माह  सुरक्षा भत्ता भुगतान किया जाता है। तो स्वस्थ एवं मजबूत लोक तंत्र की स्थापना होगी तथा मतदाता की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति होगी, शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त होगा, भीक माकने की प्रवृति पर रोक लगेगी आदि ऐसे अनेक लोक लुभावन मुद्दे शामिल किये गये।

 

स्थानीय निकाय के चुनावों में पर्टियों का जनाधार घटा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

स्थानीय निकाय के चुनावों में पर्टियों का जनाधार घटा

मुरैना..स्थानीय निकाय चुनाव 2009 में  विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों का  चयन संबंधित वार्ड के पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठावान एवं जमीनी कार्यकताओं से न किया जाकर अन्य वार्डो के ऐसे व्यक्ति यों को टिकिट दिया गया है जिनका नाम भी संबंधित पार्टी  से जुड़ा होना वार्ड के निवासीयों की जानकारी में नहीं है।  सभी नये नये व्यक्तियों को टिकिट देकर सभी पार्टियों ने पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। इससे जो भी वार्ड प्रभावित हुये है उनमें  पार्टियों का जनाधार घटने जा रहा है।

दल-तंत्र भगाओं जनतंत्र बचाओं अभियान के संयोजक श्री गोपालदास गर्ग एवं अध्यक्ष पेंशनर्स एसो.म.प्र. श्री गिर्राज शर्मा एवं श्री रनसिंह बाबूजी ने प्रेस को बताया है कि वे मुरैना नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 23 के निवासी एवं मतदाता है। उनके वार्ड में कांग्रेस, भाजपा, एवं बसपा के अनेक, अपनी अपनी पार्टियों के प्रति समर्पित,निष्ठावान, एवं  सतही कार्यकर्ता मौजूद है, जिन्होनें  अपनी अपनी पार्टीयों से टिकिट पाने हेतु आवेदन किये है। किन्तु सभी पार्टियों ने वार्ड क्रमांक 23 में निवास करने वाले

इन आवेदकों की उपेक्षा कर ऐसे प्रत्याशियों को टिकिट दिये है जो वार्ड क्रमांक 23 के ना तो निवासी है और ना ही मतदाता है। इससे ऐसा लगता है कि पार्टियों का वार्ड क्र मांक 23 में जनाधार घट गया है।

इस कारण कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 24 के, भाजपा ने वार्ड क्रमांक 25 के तथा बसपा ने वार्ड क्रमांक 21 के रहवासी व मतदाता को वार्ड क्रमांक 23 से अपना अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टियों की टिकिट वितरण की यह शैली उनके प्रत्याशियों की जीत को संदेहास्पद बनाती है। यदि ये पार्टियॉ अपना जनाधार वार्ड में यथावत बनाये रखना चाहती है तो उन्हें चाहिए कि समय रहते केवल संबंधित वार्ड के आवेदक को ही टिकिट देना सुनिश्चित करे। नाम वापसी की तारीख 30 नवम्बर के 3 बजे से पहले पार्टियॉ चाहे तो समय रहते अपनी गलतियों में सुधार कर सकती है।

 

कलियो में राम फूलों में राम : महामंडलेश्वर अ.भा. श्रीसीताराम परिवार मुरैना द्वारा आयोजित -श्रीराम कथा का समापन (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

कलियो में राम फूलों में राम : महामंडलेश्वर अ.भा. श्रीसीताराम परिवार मुरैना द्वारा आयोजित -श्रीराम कथा का समापन

मुरैना..अखिल भारतीय श्रीसीताराम परिवार मुरैना द्वारा आयोजित श्री राम कथा के सात वे दिन बृहम्मपुरी ऋषिकेष हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी श्री दयारामदास जी महाराज द्वारा सीताराम कथा शुीाारंभ रीराम जयराम जयजय राम से किया गया  महाराजश्री ने अपने प्रवचनों में श्रोताओं को बताया कि राम कहा नही है। संगीतके साथ संकीर्तन करते हुए राम सर्वत्र व्याप्त है इस के लिये एक भजन के माध्यम से राम के अस्तित्व का वखान यूं किया कि कलियों में राम है,फूलों में राम है,धरती गगन में राम ही राम है। प्रभू ही धूप छाया है ,प्रभू ही चांद की चांदनी है। प्रभू ही गंगा की लहरों की राग रागिनी है,कहां नही लिखा मेरे रामजी नाम है वही फल फूल में वही पात पात में रहता मेरा राम सदा सवरी के साथ में । रोम रोम मेरा उन्हें  करता प्रणाम है कहां नही राम कहां नही राम है।

स्वामी जी की इसराम कथा का आयोजन दिनांक 25 से 29 नवंवर तक पंचमसिंह वाली गली गणेशपुरा मुरैना में मुख्यआयोजक श्री ओमप्रकाश पालिया व उनका परिवार तथा श्री सतीश कुमार गर्ग सतीश टेंट हाऊस मुरैना द्वारा किया गया जहां कथा स्थल पर अनेक महिला व पुरूष श्रोताओं ने  श्री राम कथा का रसास्वादन कर पुण्य लाभ कमाया कथा का समापन रविवार को किया गया ।

 

मारपीट की घटनाओं में युवक-युवती घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मारपीट की घटनाओं में युवक-युवती घायल

मुरैना..गत दिवस आपसी बिबाद को लेकर हुए झगडे में एक युवक और युवती धायल हो गई पुलिस ने मारपीट व  जानसे मारने की धमकी देने का मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से घटना के संवन्ध में मिली  जानकारी के अनुसार दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम भकरोली में आपसी बिबाद को लेकर हुए झगडे में आरोपी पंकज रघुवीर बंटी सुरेश पाठक ने एक राय होकर रामवीर

रामवीर शर्मा की लाठी डंडो से  मारपीट कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी पुलिसने रामवीर की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

मारपीट की एक अन्य घटना अंबाह के समीपवर्ती ग्राम वरेह मेंउस समयहुई जब आरोपी मनीराम कल्लू धीरज अमरसिंह मल्लाह ने मामूली बिबाद पर सुनीता पत्नी मुन्ना शर्मा वरेह के साथ मारपीट कर दी  और  जान से  मारने की धमकी दी पुलिस ने फरियादिया  की शिकायत पर हमलावारों के बिरूद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला कायम कर लिया है।

 

वाईक की टक्कर से युवक घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

वाईक की टक्कर से युवक घायल

मुरैना..स्थानीय वेयर हाऊस रोड पर गत दिवस वाईक क्रमांक एम पी 06 एम 2251 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर राहुल गुप्ता नामक युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया ,महावीरपुरानिवासी राहुल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने चालक के बिरूद्ध धारा 279,337 का मामला कायम कर लिया है।

 

पुलिस ने जुआरी व शराव तस्करों को पकड़ा, .नगदी व अवैध मदिरा जप्त (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पुलिस ने जुआरी व शराव तस्करों को पकड़ा, .नगदी व अवैध मदिरा जप्त

मुरैना...पुलिसने गत दिवस दो जगहों पर कार्यवाही कर शराव तस्कर और जुआरियों को पकड कर दाखिले हवालात किया पुलिसने आरोपियों के कब्जे ये अवैध शराव व नगदी जप्त कर मामला कायम कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले की बामौर थाना पुलिस ने ग्राम मडराई में दविस देकर आरोपी सत्यरामपरमार को गिरफतार कर उसके क ब्जे से दश पेटी देशी शराव की बरामद की गई बरामद शराव की कीमत 14 हजार रूपया बताई गई है पुलिस ने ग्रमा मृगपुरा निवासी उक्त शराव तस्कर के बिरूद्ध धारा 47 क आवाकारी एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

शहर कोतवाली पुलिस ने वेयर हाऊस रोड पर एक जुआ घर पर छापा डालकर आरोपी कल्लू दीपक दाऊ प्रकाश व शंकर को बंदी बनाया मुरैना निवासी उक्त आरापियों के कब्जे से पुलिस ने 530 नगदी व तांस की गड्डी बरामद कर 13 जुआ एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

 

मनमाना किराया वसूल रहे है शहर में ऑटो चालक, .पुलिस कार्यवाही से आटों की संख्या में कमी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मनमाना किराया वसूल रहे है शहर में ऑटो चालक, .पुलिस कार्यवाही से आटों की संख्या में कमी

मुरैना..शहर में अवैध रूप से संचालित आटो टेक्सियों के बिरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्य वाही की सजा अब यात्रियों को भुगतना पड रही है पुलिसकार्यवाही से डग्गामार  आटो बंद होने से शहर में चल रहे आटो चालक यात्रियों से मनमाना कियावसूल कर रहे है बताया  जाता है कि वेरियर से बाजार तक का किरायापांच से दश रूपया वसूला जारहा है पुलिस से आटो चालकों द्वारा लिये जा रहे मनमाने किराये पर  अंकुशलगाने की अपेक्षा है

ज्ञातव्य हे कि शनिवार को शहर की सडकों पर बगैर परमिट दौड रहीं आटो टेक्सीओं के बिरूद्ध शहर  कोतवाली पुलिसने कार्यवाही कर सैकडों की संख्या में आटो टेक्सियों को जप्त कर मालिक व चालों के खिलाफ कार्यवाही की गई स्थानीय एम एस रोड पुराना बस अड्डे पर शनिवार को सुवह नगर निरीक्षक के डी सोनकिया  ने पुलिस वल के साथ आटो टेक्सियों की जांच पडताल की गई पुराना बस स्टेंन्ड के अंदर सैकडों की संख्या में जमा आटो चालक व मालिकों से परिमिट व वाहन चालक के लायसेंस , बर्दी नम्वर प्लेट  आदि की जांच पडताल की गई जांच में सही पाये गये आटो को रवाना कर दिया गया जबकि कागजात नही पाये जाने वाले आटो को जप्त कर लिया गया।

पुलिस द्वारा शनिवार को एकाएक की गई आटो टेक्सी के बिरूद्ध काय्रवाही से अवैध रूप से आटो संचालन क रने वाले मालिक व चालक को में खलवली मच गइ्र किसी अपने आटो को घर छिपा कर रख लिया तो कई रास्ते से आटो को लौटा कर ले गये। पुलिस कार्यवाही के चलते एम एसरोड से कुछ ही समय में आटो गायव हो गये। आटो बंद होने से यात्रियो को सडक पर पैदल ही चलना पडा।