रविवार, 26 जुलाई 2009

सवलगढ की खेरोन पंचायत के सचिव द्वारा चालीस हजार का गवन ::सरपंच के जाली हस्ताक्षर कर निकाली बैंक से राशि::

सवलगढ की खेरोन पंचायत के सचिव द्वारा चालीस हजार का गवन ::सरपंच के जाली हस्ताक्षर कर निकाली बैंक से राशि::

मुरैना 25 जुलाई 09 ( दैनिक मध्‍यराज्‍य) पंचायतीराज ब्यबस्था में ग्राम पंचायत के सचिवों द्वारा किस कदर भ्ष्टाचार किया जा रहा है जिस का एक उदाहरण जिले की सवलगढ जनपद पंचायत के अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत खेरोन का है जहा पर सचिव ने सरपंच के जाली हस्ताक्षर कर करीव चालीस हजार की राशि का बैंक से आहरण कर लिया और महिला सरपंच को पता ही नहीं चला कि उसके हज्ञताक्षर किये बगैर खाते से चालीस हजार रूपये निकाल लिये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खेरोन की सरपंच बाबूली बाई पत्नी रामचरन जाटव के फजी हस्ताक्षर कर सचिव जगदीश केबट ने स्टेट बैंक की सवलगढ शाखा से 40 हजार की राशि का आहरण 9 अप्रेल 09 को कर लिया। पंचायत के खाते का जब हिसाव किताव किया तो चालीस हजार रूपया कम होने पर बारी की से जांच पडताल की गई तो पता चला कि सचिव जगदीश केवट ने दलित महिला सरपंच के जाली हस्ताक्षर कर उक्त राशि का आहरण कर लिया उक्त आशय की शिकायत ग्राम अलीपुरा निनिवासी बाबूली बाई सरपंच ने थाने में की गई पुलिस ने जांच बाद ग्राम लटेश्वरा निवासी सचिव जगदीश केवट के बिरूद्ध धारा 420 का मामला कायम कर लिया है।

 

प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन

मुरैना 25 जुलाई 09 ( दैनिक मध्‍यराज्‍य) बामोर- गत दिवस श्रीरामकृष्ण आश्रम में एप्को भोपाल के सहयोग से मिलेनियम में सोसायटी फोर रिसर्च एवं डबलपमेन्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया है।

इस अवसर पर श्रीरामकृष्ण आश्रम के साधक रामवोविन्द शिवहरे सतीश शर्मा हरीकृष्ण गोले रामबाबू शिवहरे रीतेश शिवहरे जीतू शिवहरे आदि ने आश्रम के प्रागड में वृक्षारोपण किया।

एक अन्य जानकारी के अनुसार संस्था द्वारा शा.मा.वि. में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6,7 एवं 8 की छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया विद्यालय की छात्रा अंजली प्रथम तथा कु.शबनम द्वतीय एवं संगीता तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा विजयी छात्राओं को पुस्कृत किया गया। संस्था सचिव मूलचन्द्र जाटव ने सभी अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं से अपने अपने घरो पर पेड लगाने का आग्रह किया।

 

सर्प के काटने से दलित युवक की मौत

सर्प के काटने से दलित युवक की मौत

मुरैना 25 जुलाई 09 ( दैनिक मध्‍यराज्‍य) नूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिचौला का पुरा में गत दिवस एक दलित युवक की जहरीले सांप के काट लेने से मौत हो गई पुलिस के अनुसार महाराजसिंह पुत्र रामस्वरूप जाटव उम्र 28 बर्ष को घरेलू कार्य करते समय किसी जहरीले सांप ने काट लिया जिससे युवक की मौत हो गई नूराबाद पुलिस ने युवक की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू करदी है।

 

सटोरिया गिरफतार

सटोरिया गिरफतार

मुरैना 25 जुलाई 09 ( दैनिक मध्‍यराज्‍य) अंबाह थाना पुलिस ने गत दिवस एक सटोरिया को गिरफतार कर उसके कब्जे से नगदी ब सट्टे की पर्ची बरामद कर आरोपी के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकडा गया सटोरिया सईद खां शहर का रहने वाला है उसके कब्जे से 1150 नगदी ब सट्टे की पर्ची व पेंसिल जप्त की गई आरोपी के बिरूद्ध 4 (क) सट्टा एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

 

दुल्हेनी में दो गुटों के बीच लाठी फरसा चले,आधा दर्जन घायल, :सवलगढ में आश्रम अधीक्षक को जूता चप्पलों से पीटा::

दुल्हेनी में दो गुटों के बीच लाठी फरसा चले,आधा दर्जन घायल, :सवलगढ में आश्रम अधीक्षक को जूता चप्पलों से पीटा::

मुरैना 25 जुलाई 09 ( दैनिक मध्‍यराज्‍य) आपसी बिबाद को लेकर दो गुटो के बीच लाठी फरसा चलने की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये पुलिस ने दोनो पक्षों के बिरूद्ध क्रास मामला कायम कर लिया है और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल करा दिया है। वहीं सवलगढ में आश्रम अधीक्षक को जूता चप्पलों से से मापीट कर चोट पहुंचाई पुलिस ने आरोपी खरे दम्पति के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गत दिवस सुमावली थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हनी में बंटी यादब और मालू यादव के परिजनों के बीच आपसी बिबाद को लेकर हुए झगडें में दोनो तरफ से लाठी फरसा व पत्थरों से एक दसरे पर हमला कर चोट पहुंचाई गई जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये घायलों में बंटी यादव और उसके परिजन तथा दूसरे पक्ष के मालू कप्तान रामदयाल दीवान यादव शामिल है।

पुलिस ने बंटी की शिकायत पर मालू राजेन्द्र बिशम्भर भूरा भूकन बिनोद यादव तथा मालू यादव की फरियाद पर बंटी भारत गिर्राज उत्तम गंभीर रामनिवास नाहर यादव के बिरूद्ध मारपीट ब जानसे माने की धमकी देने का क्रास मामला कायम कर लिया है। एक अन्य जानकारी के अनुसार  सवलगढ में आश्रम अधीक्षक की जूता चप्पलों से मापीट कर चोट पहुंचाई पुलिस ने आरोपी खरे दम्पति के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है। घटना के सम्वन्ध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते रोज आदिमजाति कल्याण बिभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम के अधीक्षक भवूतीराम का आश्रम की ही भ्त्या दुलारी बाई खरे से किसी बात को लेकर झगडा हो गया जिस पर दुलारी व उसके पति रामदीन ने मिलकर अधीक्षक की जूता चप्पलों से मारपीट कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अधीक्षक की शिकायत पर खरे दम्पति के बिरूद्ध धारा 294, 323, 506 वी का मामला कायम कर बिबेचना शुरू करदी है।

 

घर में घुस कर मां बेटा को पीटा

घर में घुस कर मां बेटा को पीटा

मुरैना 25 जुलाई 09 ( दैनिक मध्‍यराज्‍य) स्थानीय तुलसी कालोनी में गत दिवस घर में घुस कर मां बेटा पर हमला कर घायल कर दिया शहर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी कालोनी में रहने वाली लाजवंती पत्नी अशोक चौवे उम्र 22 बर्ष ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे से हुए मामूली बिबाद पर आरोपी लोकेन्द्र बिजेद्र गुर्जर अजनौधा ऐदल राजकुमार गुर्जर पिपरई ने एक राय होकर घर में घुस कर मां बेटा पर हमला कर घायल कर दिया पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध धारा 452,323,294,506वर 452 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

छेडखानी के आरोपी पर प्राणघातक हमला, ::हमलावर नामजद,घटना रिठोरा कला की

छेडखानी के आरोपी पर प्राणघातक हमला, ::हमलावर नामजद,घटना रिठोरा कला की

मुरैना 25 जुलाई 09 ( दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिले के रिठोराकला में गत दिवस छेडखानी के आरोपी पर नामजद हमलावरों ने लाठी फरसा व सरिया से जान लेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध बलबा व हत्या के प्रयास का मामला कायम कर लिया है पुलिस ने घायल के खिलाफ भी छेडखानी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू करदी है।

पुलिस सूत्रों से घटना के सम्वन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रिठोराकला में रहने वाले शशिकांत पचौरी को हमलावरों ने ऐती रोड पर घेर कर जान से मारने के इरादे से उस पर लाठी फरसा व सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। फरियाद पर हमला करने की बजह हमलावरों की लडकी के साथ उसके द्वारा छेडखानी करना बताया गया है। पुलिस ने शशिकांत की शिकायत पर हमलावर सद्दाम,शाहरूख,इरफान,सोनू,इदरीश आदि के बिरूद्ध धारा 147,148,149,506वी 294,307,34 आईपीसी का मामला कायम कर लिया है।

पुलिस ने घायल शशिकांत पचौरी के बिरूद्ध भी धारा 354 का प्रकरण कायम किया है। पचौरी पर आरोपी है कि उसने शवनम पुत्री लियाकत बेग उम्र 17 बर्ष को अकेला पाकर बुरी नियत से उसके साथ छेडखानी की गई। पुलिस ने दोनों प्रकरणों की बिबेचना शुरू करदी है।