शनिवार, 18 जुलाई 2009

सिहोनिया में झोला छाप डाक्टरों द्वारा मरीजों से खुली लूट . बबासीर भगंदर रोग ठीक करने की लेते है गारंटी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सिहोनिया में झोला छाप डाक्टरों द्वारा मरीजों से खुली लूट . बबासीर भगंदर रोग ठीक करने की लेते है गारंटी

मुरेना. 17 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  शहर में दुकानदारी ठप्प होने पर अब कथित डाक्टरों ने ग्रामीण अंचलों का रूख कर लिया है जहां पर उनकी दुकानदारी बर्तमान में भोले भाले गांव वालों को झांसे में देकर खूव चल रही है। बबसीर ब भगंदर जैसे रोंगों को जड से मिटाने के नाम पर झोलाछाप डाक्टर जिनके पास कोई डिग्री नही है फिर भी मरीजों के जीवन से खिलवाड कर सिहोनिया अंचल में धडल्ले से अपनी इुकानदारी चला रहे है। विगत एक वर्ष से झोला झाप डाक्टरों ने अपनी दुकान सजाकर क्षेत्र के भोले भाले नागरिकों को बबासीर,भंगदर, स्त्री रोग, गुप्तरोग जैसी बीमारी का इलाज करने के नाम पर मरीजों को सैकड़ो रूपये से लूटा जा रहा है। इतना ही नही मरीजों को नकली एवं सैंपल की दवाइयां ओने-पौने दामों में दीजाकर उसके ऐवज में सैकड़ो रूपये बसूले जा रहे है। जिससे मरीजो के जेबो में उक्त डाक्टरों द्वारा खूले आम डाका डाला जा रहा है। सूत्रो द्वारा बताया जाता है कि इन डाक्टरों की योग्यता भी ना के बराबर है। इन के खिलाफ स्वास्थ्यविभाग के संबंधित अधिकारी भी सचेत नहीं है। कई मरीज तो इन छोला छाप डाक्टरों

के उपचार के दौरान अपनी जान से हाथ तक धो बैठे है।

 

खड़ियाहार में टयूशन खोर शिक्षकों की पौ बारह - छात्र-छात्राओं से जमकर लूट खसोट (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

खड़ियाहार में टयूशन खोर शिक्षकों की पौ बारह - छात्र-छात्राओं से जमकर लूट खसोट

  श्रीकृष्णशिवहरे

मुरेना. 17 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)   जिले के खड़ियाहर कस्बे में आजकल सरकारी शिक्षकों एवं प्राईवेट शिक्षकों द्वारा टयूशन का गोरख धंधा जोर पर चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से  25 कि.मी. दूरी पर स्थित ग्राम खड़ियाहार में हर गली मुहल्ले सहित मेन रोड़ पर टयूशन की खुले आम दुकाने खुली हुई है। जिन पर प्रात: से ही छात्र छात्राओं के बेच शुरू हो जाते है। जो कि देर सायं तक चलते है। बताया जाता है। कि माध्यमिक,हाईस्कूल, इण्टर के छात्र छात्राओं को तो यह शिक्षक तहर तरह से प्रताड़ित करते है। जिससे छात्र छात्राएें अपने अपने अभिभावकों को टयूशन लगाने पर जोर डालते है। पर कुछ अभिभावक जिन की हार्थिक स्थिति सुद्रण है, वो तो बताये गये शिक्षकों के यहा टयूशन पड़ने भेज देते है। लेकिन जो पालक आर्थिक रूप से ठीक नही होती जो बच्चों टयूशन पड़ने नहीं भेज पाते है। कुछ अभिभावक कर्ज लेकर बच्चों को पड़ाते है। इस से गरीब बच्चों का तो भविष्य भगवान भरोषे रहता है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि शिक्षा शत्र प्रारंभ में ही स्कूल के संचालक अपने साथ शिक्षकों को छात्र-छात्रओं के घरों पर लेजाकर तरह तरह के लुभावने आश्वासन देते है। और जब भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो अपने संस्था से ही  कांपी किताबें देकर खासी रकम बसूलते है। शेष रकम बसूलने का काम उन स्कूलों के शिक्षक करते है। उक्त टय्शन खोर शिखक अपने बैंच में 40-60 छात्र छात्राओं को पढ़ाते है। इन शिक्षकों कि योग्यता भी ना के बराबर है। ज्ञात रहे कि इन टय्शनों के अडडे पर माताकापुरा,पार्थकापुरा,उमरियाई,लल्लू बसई, मिरघान, मोहनपुरा आदि ग्रामों के छात्र-छात्राऐं दस्तक दे रहे है। आधा दर्जन के करीब खुले टयूशन के अडडे पर छात्र छात्राओं की संख्या करीबन एक हजार के लगभग है। जिन छात्रों से प्रति माह डोनेशन के नाम पर प्रति माह 200-300 रूपये तक प्रति छात्र से बसूले जा रहे है। जिससे टयूशन खोर शिक्षकों की पौबार है। जिन शिक्षकों के पास कुछ भी नही था। जो कि इस गौरख धधे के चलते आज लाखों रूपये में खेल रहे है। लोगों  ने बताया है कि ब्लांक शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी से साठ गांठ के चलते वह इन टयूशन खोर शिखकों के विरूद्ध कार्यवाही न करते हुये खुला संरक्षण दिये हुये है। जिसके चलते यह बै खौ अपनी अपनी टयूशनकी दुकाने धड्ल्ले से चला रहे है। छात्रों के पालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही इन टयूशन खोर शिक्षकों के अड्डो पर छापा मार कार्यवाहीकर रोक लगाई जाये जिससे टयूशन घोर बैशाखी से छात्र छात्रओं को मुक्ति मिल सके।

 

पेंशनरो को राहत की घोषणा स्वागत - आगामी आन्दोलन अस्थाई रूप से स्थागित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पेंशनरो को राहत की घोषणा स्वागत - आगामी आन्दोलन अस्थाई रूप से स्थागित

मुरेना. 17 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  पेन्शनरों को छटवें वेतन आयोग द्वारा  रोका गया  लाभ दिये जाने का मध्यप्रदेश शासन की घोषणा उपरान्त पेन्शनर्स संघर्षसमन्वय समिति मुरैना आभार प्रदर्शित करती है। तथा म.प्र. सेन्ट्रल कमेटी ऑंफ पेन्शनर्स एसोसियेशन अपेक्स बाँडी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थागित किये जाते है। ईन्जी. आर.एस. भारद्वाज,पी.के. ठक्कर, डा. ओपी वर्मा, डा. योगेन्द्र सिंह वर्मा डा. योगेन्द्र सिंह गोपाल कृष्ण गौड उजागर सिंह चौहान, हुकुमसिंह सिकरवार, जे.एस.  कश्यप व आरएस राजपूत आदि शासन की उक्त घोषणा पर आभार प्रदर्शन करते है।

 

चयनित छात्राओं से परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त करने की अपील (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

चयनित छात्राओं से  परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त करने की अपील

मुरेना. 17 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  छात्रावास अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र वर्ष 2009-10के लिए शासकीय बालक उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान मुरैना में नवीन प्रवेश हेतु प्रषित आवेदन पत्रों के आवेदक छात्रों की प्रारंभिक जांच परीक्षा बेसलाइन टेस्ट का अवलोकन दिनांक 19 जुलाई09 को प्रात: 8.30 से 10.00 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतरमाध्यमिक  विद्यालय क्रं. 1 मुरैना में किया जा रहा है। जिसमें आवेदन करने वाले परीक्षार्थी छात्रावास से अपना परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त करें। इस आशय की प्रथक से कोई सूचना आवेदकों को नही भेजी जायेगी।

 

आपसी बिबाद पर लाठी चली , दलित को पीटा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

आपसी बिबाद पर लाठी चली , दलित को पीटा

मुरेना. 17 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  आपसी बिबाद को लेकर हुए झगडे में दो लोग घायल हो गये वहीं एक दलित युवक को रास्ते में घेर कर उसकी मारपीट कर जानसे  मारने की धमकी दी और जातियअपमान किया पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ग्राम भूरे का पुरा में आपसी बिबाद को लेकर गत दिवस रामप्रकाश कुशवाह और दिनेश कुशवाह के बीच झगडा हो गया दोंनो  ओर से एक दूसरे पर वार किया जिसमें राम प्रकाश और दिनेश घायल हो गये।

पुलिस ने रामप्रकाश की शिकायत पर आरोपी रामसेवक रामदीन राजेश दिनेश कुशवाह तथा दिनेश कुशवाह की फरियाद पर राम दयाल रामप्रसाद गब्बर और सीताराम कुशवाह के बिरूद्ध धारा 323,294,324,506 वी का क्रास मामला कायम कर लिया है।

 जिले के रिठोरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवीसिंह का पुरा में आरोपी सुरेश कौरव तीन अन्य युवकों ने मिल कर लालसिंह जाटव की रास्ते में घेर कर मारपीट  कर चोट पहुंचाई और जातियअपमान की गालियां दी पुलिस ने दलित युवक की  मारपीट  करने वालों के बिरूद्ध मारपीट व हरिजन एक्ट  का मामला कायम  कर लिया है।

 

जुआरी पुलिस गिरफ्त में (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

जुआरी पुलिस गिरफ्त में

मुरेना. 17 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  रिठोराकला थाना पुलिस ने गत दिवस कस्वे से जुआ खेलते कुछ लोगों को बंदी बना कर उनके कब्जे से नगदी और तांस की गड्डी बरामद कर जुआ एक्ट का मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकडे गये जुआरिओं में बिष्णू हरदयाल रामजीलाल इन्द्रलाल आदि शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से 715रूपये एवं तांस की गड्डी बरामद कर धारा 13 जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर लिया हैञ आरोपी कस्वे के ही रहने वाले है।

 

मकान की दीबाल ढहने से भाई . बहिन की मौत,मां समेत चार घायल, ट्रेन से कटकर युवक बिच्छू के काटने से बालिका की मौत (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मकान की दीबाल ढहने से भाई . बहिन की मौत,मां समेत चार घायल, ट्रेन से कटकर युवक बिच्छू के काटने से बालिका की मौत

मुरेना. 17 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)  मकान की दीवाल ढहने से मासूम भाई बहिन की मौत हो गई और मां समेत परिवार के चार लोग घायल हो गये घटना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वजीत के पुरा की है।.बिभिन्न कारणों के चलते एक युवक एवं  बालिका की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू करदी है।

ुपुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना अंर्तगत लालौर कला रेलवे फाटक के पास रेल पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसक ी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई म्तक की अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात म्तक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है।

पुलिस द्वारा दी गई एक अन्य जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ही ग्राम सर्वजीत का पुरा में बीती रात को मकान की  दीवाल  गिरने से उसके नीचे दब कर  सोनम पुत्री  परसराम जाटव  ब उसके छोटे भाई की मौत हो गई  और म्तको की मां समेत परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे इलाज हेतु जिला अस्पताल में दाखिल करया गया है।आठ बर्षीय सोनम और तीन बर्षीय छोटू की मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू करदी है।

अन्य घायलों में सोनम की मां गीता गौरव अभिषेक पुत्र गण परसराम जसवंत पुत्र गयाराम राकेश पुत्र लााराम आदि शामिल है।घटना गुरूवार को साढे आठ बजे की है जब परसराम जाटव के मकान की दीवाल अचानक गिर गई और उसके नीचे पूरा परिवार दव गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपडौस के लोग दौडे और मलवे में दवे लोगों को बाहर निकाला सोनम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके भाई छोटू ने अस्पताल लेजाते समय रास्ते में दमतोड दिया।

जिले के सवलगढ थाना क्षेत्र के गा्रम बीरमपुरा में जहरीले बिच्छू के काट लेने से गत दिवस 10 बर्षीय ऊषा पुत्री सियाराम कडेरा की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर बालिका के शव को मेडीकल परीक्षण के बाद म्तका के परिजनों को सौंप दिया है।