सोमवार, 18 मई 2009

थरा में गोली चली दो युवक घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

थरा में गोली चली दो युवक घायल

मुरैना 17 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य )   अम्बाह पुलिस थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम थरा में शराव पीकर दंगा करने से मना करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अवैध कटटा,रिवाल्वर से फायर कर दो लोगो को घायल कर दिया। अपराधी हवा में तमच्चा लहराते हुये जंगल की ओर भागये।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी इंन्द्रजीत सिंह तोमर उम्र 47 वर्ष, शिवकुमार सिंह तोमर 45 वर्ष निवासी धरा के मकान के सामने आरोपी लोकेन्द्र सिंह सिकरवार, पिददू सिंह, तपेन्द्रसिंह तोमर निवासी धरा अपरान्ह 12 बजे के करीबन रविवार को शराव पीकर गाली गलौच कर रहे थे। गम्भीर रूप से घायल  इंद्रजीत सिंह तोमर और शिवकुमार सिंह तोमर ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर अपनी कमर से कटटा एवं रिल्वावर निकालकर जान से मारने की नियत से तावड तोड फायर किये। जिससे उक्त घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहा पर घायलो की हालत नाजुक होने से डाक्टरों ने प्रथम उपचार के वाद ग्वालियर के लिये  रैफर कर दिया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीयों के विरूद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू करदी है

 

राजा-महाराजा की एक जुटता का प्रदर्शन बेअसर साबित हुआ ग्वालियर चम्बल में (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

राजा-महाराजा की एक जुटता का प्रदर्शन बेअसर साबित हुआ  ग्वालियर चम्बल में

मुरैना 17 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य )  - लोकसभा चुनावों में ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में राजा-महाराजा की एक जुटता को मतदाता पर कोई असर नहीं पड़ा। जबकि अनुमान ऐसा लगाया जा रहा था कि चुनावों से पूर्व राजामहाराजा को एक मंच पर आने से कांग्रेस मजबूत होगी और क्षेत्र में उसका प्रदर्शन बेहतर सावित होगा।

लेकिन 16 मई की गणना से आये परिणामों से साफ हो गया की राजा-महाराजा मौसमी एकता को मतदाता ने भांप लिया और उनका एकसाथ आना क्षेत्र की जनता ने नकार दिया। पर गुना में हुयी कांग्रेस की जीत कोो कांग्रेस की नही सिंधिया की स्वयं की जीत के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। इस कारण ग्वालियर चम्बल में भाजपा की परचम लहराया है। यह कांग्रेस को इस क्षेत्र में अपने जनाधार के गिराने के प्रति आत्ममंथन की ओर प्रेरित करता है। पूरे देश में कंग्रेस  की लहर के वावजूद ग्वालियर-चम्बल में राजा-महाराजा की एक जुटता का वे-असर हो जाना कई सवाल पैदा करता है। इन सवालो के जवाव कांग्रेस को खोजने होगें।

गौर तलब कि विगत विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के लोकसभा के चुनाव परिणाम इस बात की साफ तौर पर बकालत कर रहे हैकि ग्वालियर चम्बल क्षेत्र के चार संसदीय क्षेत्रों में से तीन पर भाजपा को परचम लहराया हुआ है। जबकि गुना-शिवपुरी से कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य ने भाजपा  के नरोत्तम मिश्रा को पराजित किया है। इस जीत को राजनैतिक विश्लेषक कांग्रेस की कम ज्योतिरादित्य की व्यक्तिगत जीत के रूप में देख रहे है। उनका मानना है कि ग्वालियर चम्बल क्षेत्र के किसी भी  संसदीय क्षेत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया व्यक्तिगत प्रभाव के बूते जीतने की कूवत रखते है। यही कारण है कि गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र प्रदर्शन को लेकर समीक्षा कारों ने राजा महाराजा को गुटवाजी को दोषी ठहराते हुए कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन न हो पाने पर सवाल किये गये है। उसी को देखते हुये वर्तमान लोकसभा चुनावों में  दिग्गी राजा -महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया एक मंच पर एक साथ चुनाव प्रचार करते देखे गये लेकिन लगता है कि जनता को इनकी एकता पर भरौषा नही हुआ जनता ने इसे चुनावी मित्रता मानकर नकार दिया। परिणाम के कांग्रेस भाजपा से पिछडी गयी। मुरैना-श्योपुर से नरेन्द्र सिंह तोमर भाजपा भिण्ड दतिया से अशोक अर्गल भाजपा, ग्वालियर से यशोधराजे भाजपा,  ने जीत हासिल की गुना शिवपुरी सीट कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीती है जिसे सिधिया की व्यक्तिगत जीत भी कहा जा सकता है। ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में कांग्रेस ने कमजोर प्रदर्शन को राजा महाराजा की गुटवाजी के कारणों में देखा जाता रहा है। इस बार कांग्रेस हाईकमान ने निर्देशों के पालन में राजा-महाराजा एक मंच पर बैठै अवश्य दिखे लेकिन उनकी एकता मतदाता को लुभाने में कामयाव नही हो पायी इसे यों कहा जाये तो अधिक वेहतर है कि राजा महाराजा अपनी एकता को विश्वास मतदाताओं को नही दिला सके। समझदार मतदाता ने इसे चुनावी एकता माना और मौसमी बुखारकी तरह भुलादिया। राजा महाराजा की एकता को क्षेत्र की जनता कसौटी पर कंसे बिना स्वीकार करती नजर नही आ रही है यही बडा सवाल कांग्रेस के सामने भी है क्या वास्तव में कांग्रेस गुटवाजी से वाहर आ पायेगी।

 

तोमर को सांसद बनने पर बधाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

तोमर को सांसद बनने पर बधाई

मुरैना 17 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य )   मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से भारतीय जतना पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेन्द सिंह तोमर ने अपने निकट तम प्रतिद्वदी कांग्रसे प्रत्याशी रामनिवास रावत को 1 लाख 997 मतों से पराजित कर जीत हांसिल करने पर पार्टी के कार्यकताओं ने आतिश बाजी,मिठाई वितरण करते हुये खुशी का जश्न मनाते हुये बधाई दी। बधाई देने वालो में लक्ष्मण शिवहरे, हरिभान सिंह तोमर, गम्भीर सिंह तोमर, भल्लू सिंह तोमर, मातादीन जाटव, मुनिया पटेल भूरा राजावत जबरसिंहतोमर, राजू सिंह राजावत  रिक्कू सिंह तोमर कल्लू तोमर,विजेन्द्र परमार दीपू सिंह तोमर आदि। 

 

वरूण व मेनका गांधी को बधाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

वरूण व मेनका गांधी को बधाई 

मुरैना 17 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य )   पीलीभीत उ.प्र. से वरूण गांधी, आवला  से सांसद बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां वाटकर जीत का जश्न मनाते हुए बधाई दी।

बधाई देने वालों में बब्लू सिंह मावई, दशरथसिंह सुभाष सिकरवार रामशंकर शर्मा राजेश उपाध्याय धर्मवीर गुर्जर,रामनिवास मावई,औमकार गुर्जर,रामनरेशगुर्जर, कालीचरण गुर्जर, साहबसिंह गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह कशवाल जितेन्द्र गुर्जर शांन्ती लाल मुदगल, अजयगुप्ता महेश विधूडी, मचल सिंह सरपंच आदि।

 

पड़ोसी आपस में भिडे, तीन घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पड़ोसी आपस में भिडे, तीन घायल

मुरैना 17 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य )   पोरसा के रामनगर में गत दिवस किसी बात को लेकर पडौसियों के बीच हुए झगडे में तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने मारपीट का क्रास मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रो से घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पोरसा में रामनगर में रहने वाले रामजीलाल शर्मा तथा भाऊ तोमर पडौस में रहते है। गत दिवस दोनों पारिवारों के  बीच किसी बात को लेकर हुए फसाद में लाठी डण्डा  से हमला कर दूसरे को घायल कर दिया। घायलों में शर्मा दम्पत्ति व भाऊ तोमर शामिल है।

पुलिस ने कमलेश की रपट पर से हमलावर भाऊतोमर सौरभ व सुमन तथा भाऊ की शिकायत पर रिन्कू  रामजीलाल कमलेश शर्मा के विरूद्ध धारा 294,323,341,506वी का मामला दर्ज कर लिया है।

 

दहेज लोभियों ने युवती को धमकाया (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दहेज लोभियों ने युवती को धमकाया

मुरैना 17 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य )   जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम ढेह में दहेज की खातिर एक युवती को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर धमकाया पुलिस ने पीड़िता की रपट पर से मामला कायम कर लिया हैं।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढेह निवासी मंजू पत्नी उदयसिंह कुशवाह 20 वर्ष को दहेज की खातिर ससुराल वालों ने डराया धमकाया। पुलिस ने उदय सिंह सुखपाल विजेन्द्र मुकंद गुडडन  कुसुम शीला भूरी के विरूद्ध धारा 498 506,34 का मामला दर्ज कर लिया है।

 

विद्युत करंट से युवती एवं रेल से कटकर बाबा की मौत (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

विद्युत करंट से युवती एवं रेल से कटकर बाबा की मौत

मुरैना 17 मई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य )  । विजली का करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई जबकि रेल्वे पटरी पर अज्ञात बाबा की लाश को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रो से घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार दिमनी थाना क्षेत्र के  ग्राम सिंघारीपुरा में बीते रोज बिजली का करंट लगने से रजनी पत्नी शिवदत्त शर्मा उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार कैलारस थाना अन्तर्गत भटपुरा और मुलापुरा के बीच रेल्वे लाईन से पुलिस ने अज्ञात बाबा की लाश  को बरामद किया। संभवत बाबा की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। पुलिस ने वहराल मर्ग कायम कर लिया है। मृतक बाबा की शिनाख्त के प्रयास जारी है।