रविवार, 10 मई 2009

सहायक राज्य संगठन आयुक्त ने किया स्काउट की नि:शुल्क जल सेवा का अवलोकन -- दैनिक मध्यराज्य

सहायक राज्य संगठन आयुक्त ने किया स्काउट की  नि:शुल्क जल सेवा का अवलोकन

मुरैना-भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ मुरैना के तत्वाधान में दिनांक 2 मई से संचालित स्काउट संस्था की नि:शुल्क शीतल पेय जल सेवा शिविर का अवलोकन सहायक राज्यसंगठन आयुक्त परिक्षेत्र ग्वालियर श्री मदन मोहन गुप्ता ने किया। उक्तआशय की जानकारी देते हुये सचिव शिविर संचालक श्री  अमृतलाल यादव ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में आयोजित इस शिविर का समय-समय पर प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था के पदाधिकारीयों एवं राजनेताओं द्वारा अवलोकन कर सहयोग प्रदान  किया जाता हैं।

जलसेवा शिविर के अवलोकन पश्चात श्री मदनमोहन गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार उत्त्तम व्यवस्थाओं के साथ नि:शुल्क शीतल पेय जल सेवा  शिविर करने वाला पहला जिला मुरैना है। मुरैना  जिले का नाम इस पुनीत कार्य के कारण पूरे भारत मे प्रसिद्ध है।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी कौशिक, ओपी गुप्ता, फेरनसिंह यादव,  ओपी शर्मा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त मुरारी लाल मावई, मनमोहन भटनागर, अशोक कुमारगुप्ता रामअखत्यार हांकरे, गिर्राज पचौरी, कुलदीप सक्सैना मुरारी लाल शर्मा, नरेन्द्र पिप्पल, सहित रोवर, रेंजर एवं स्काउट, गाइड रामजीलाल पचौरी हिमांशु खन्नी दिलीप खत्री दिलीप गिरीश मनोज गोड, श्रीराम यादव राजा वर्मा गिर्राज खरे, युवराज सक्सैना ऋिषराज राधेश्याम,विवेकसैदान, चनद्रेवश वर्मा, शीतीश पिप्पल, धर्मसिंह सत्यवीर नवीन पिप्पल भूपेन्द्र राजपूत प्यूष गुर्जर एवं संतोष पिप्पल आदि उपस्थित थे।

 

जांच बाद हत्या के प्रयास का मामला कायम -- दैनिक मध्यराज्य

जांच बाद हत्या के प्रयास का मामला कायम

मुरैना। पूर्व रंजिश को लेकर गुढा चम्बल में एक युवक को गोली मार कर घायल करने की घटना पर पुलिस ने मेडीकल जांच के बाद हत्या के प्रयास का मामला कायम कर लिया है।

       पुलिस सूत्रों से घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 09 को देवगढ थाना अर्न्तगत गुढा चम्बल में जान से मारने के इरादे से सूवेदार सिकरवार को गोलीमार कर घायल कर दिया था। घायल को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की बजह पुरानी रंजिश बताई गईहै

       देवगढ थाना पुलिस ने मेडीकल जांच रिपोर्ट आने के बाद हमलावर जितेन्द्र मकरन्द, प्रेमसिंह सिकरवार, प्रताप पुरा गुढ़ा चम्बल के विरूद्ध धारा 307,294, 34 का मामला दर्ज कर लिया है।

       एक अन्य जानकारी के अनुसार स्थानीय पीपल वाली  माता क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते हमलावर जमील खां भोपू रवी युवीन  आदि ने बृजेश नामक युवक की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाली पुलिस ने वृजेश की रपट पर से उक्त हमलावरां के विरूद्ध धारा 294,323,506 वी 34 आईपीसी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

ट्रेक्टर से गिरकर युवक की मौत , टैक्सी की टक्कर से एक घायल -- दैनिक मध्यराज्य

ट्रेक्टर से गिरकर युवक की मौत , टैक्सी की टक्कर से एक घायल

मुरैना।  पोरसा क्षेत्र में गत दिवस टे्रक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई वहीं बामौर में विक्रम आटो की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया।

       पुलिस के अनुसार रामकेस पुत्र रघुवीर कुशवाह 25 वर्ष निवासी गोपीया पुरा विगत दिवस ट्रेक्टर से नीचे गिर गया और टे्रक्टर के नीचे दवकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज  हेतु पोरसा अस्पताल में दाखिल कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने वहराल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

       एक अन्य जानकारी के अनुसार बामौर में बीते रोज विक्रम आटो क्रमांक एम पी 07 टी 2860 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर धर्मेेन्द्र शर्मा को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिंटो पार्क ग्वालियर निवासी धर्मेन्द्र   को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने विक्रम चालक के विरूद्ध धारा 279,337 का मामला दर्ज कर लिया है।

 

ग्रीष्म कालीन खेल के संबंध बैठक 11 को-- दैनिक मध्यराज्य

ग्रीष्म कालीन खेल के संबंध बैठक 11 को

मुरैना। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ किया गया है। शिविर के सफल आयोजन हेतु 11 मई को  दोपहर  12 बजे कलेक्टर कार्यालय मुरैना में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जावेगी।

 

अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई, मतगणना दलों का प्रशिक्षण 12 को -- दैनिक मध्यराज्य

अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई,  मतगणना दलों का प्रशिक्षण 12 को

मुरैना। मुरैना-श्योपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन 2009 के लिए मुरैना जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में 30 अप्रेल को डाले गये मतों की गणना 16 मई को प्रात: 8 बजे से शुरू की जायेगी। मतगणना कार्य में लगाये गये कर्मचारियों को प्रशिक्षण 12 मई को प्रात: 8.30 बजे से 11.30 बजे तक शासकीय पोलीटेक्निक कालेज मुरैना में रखा गया है।

कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री एमके अग्रवाल ने बताया कि मतगणना के लिए 125 माईक्रो आब्जरवर, 118 गणना पर्यवेक्षक एवं 123 गणना सहायकों को प्रशिक्षण दिया जावेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त विधानसभा के ए आरओं भी उपस्थित रहेंगें। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले  कर्मचारियों के विरूद्ध सक्त कार्यवाही की जावेगी। प्रशिक्षण के समय कर्मचारी को अपने साथ स्वयं के दो फोटो ग्राफ लाने होंगे, ताकि उनके परिचय पत्र  बनाये जा सकें। बगैर परिचय पत्र के किसी भी मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

 

ट्राली पलटी ,अनहोनी टली -- दैनिक मध्यराज्य

ट्राली पलटी ,अनहोनी टली

मुरैना। स्थानीय एमएसरोड पर शुक्रवार को एक ट्राली पलट गई। ट्राली में सरसों का भूसा भरा था बिजली घर के सामने एमएसरोड पर पलटी ट्राली में कोई हताहत नही हुआ मगर शहर की सबसे व्यस्तम मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन में कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। प्रशासन और पुलिस ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ से रा31त्रि आठ बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रहा है। मगर ट्रेक्टर ट्राली को प्रतिबंध से मुक्त रखने की वजह से दीन भर एमएसरोड पर दिन भर टे्रक्टर ट्रालीओ ंकी भरमार गंभीर हादसे को आमंत्रण दे रहे है। अधिकांश ट्रेक्टर ट्रॉली वाले तेज रफतार में म्यूजिक वजाकर दौडते नजर आते है। वे तो सिर्फ अपनी धुन में चले जाते है।

 

आधा दर्जन दुकानदारों पर लगाया जुर्माना – Dainik Madhyarajya

आधा दर्जन दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Morena पोरसा नगर में बुधवार के दिन अवकाश घोषित हो जाने के वावजूद भी कई दुकानदार दुकानें खोले पाये गये, जिस पर अम्बाह एसडीएम दोलतानी ने वीडियोग्राफी कर आधा दर्जन दुकानदारों से जुर्माना वसूला और एक व्यापारी को हवालात में भेजा। पोरसा नगर में दो माह पूर्व नगर के सभी व्यापारियों ने एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन की ओर से अम्बाह एडीएम एमएल दौलतानी ने भी शिकरत की।

जहां व्यापारियों और प्रशासन ने पोरसा नगर के सप्ताह में बुधवार के दिन पूर्ण रूप से बंद रहने का निर्णय पारित किया पिछले एक माह से एसडीएम को नगर के कई व्यापारी फोन पर दुकानें खोलने पर शिकायतें की जा रही थी उसी क्रम में छह मई को अम्बाह एडीएम श्री दौलतानी ने अपनी टीम के साथ पहुचकर बाजार का भ्रमण किया ओर स्वयं वीडियों ग्राफी की जहां कई दुकानदार दुकानें खोलकर सामन का विक्रय कर रहे थे। जिस में गुडडू आयल मिल, जैन आटा चक्की, कल्लू किराना राठौर, केशव किराना स्टोर आदि लोगों की 1100 रूपये की रसदें काटी गई थी एक व्यापारी द्वारा रसीद काटने का विरोध किये जाने के कारण उसके खिलाफ 151 की कार्रवाई कर हवालात में बंद कर दिया गया।