मंगलवार, 13 अक्टूबर 2009

फायनल में आज पीजी कालेज व ऋषिगालव के बीच मुकावला..जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

फायनल में आज पीजी कालेज व ऋषिगालव के बीच मुकावला..जिला स्तरीय क्रिकेट  प्रतियोगिता

मुरैना.12 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिला स्तरीय 2009-10 क्रिकेट  प्रतियोगिता में मंगलवार को पीजी कालेज मुरैना व ऋषिगालव के बीच मुकावला होगा। अंबेडकर स्टेडियम में सोमवार को खेले गये सेमी फायनल में पीजी कालेज ने सवलगढ कालेज और ऋषिगालव कालेज ने अंबाह कालेज को हरा कर फायनल में अपनी जगह बनाई

पहला सेमीफाइल सोमवार को पीजी कॉलेज मुरैना व शा. नेहरू महाविद्यालय सबलगढ़ के बीच खेला गया जिसके मुख्य अतिथि बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू परमार तथा  अध्यक्षता अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक  लोकेन्द्र शुक्ला ने की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के साथ मैंच शुरू कराया गया।

जिसमें पीजी कालेज ने पहले खेलते हुए 106 रन बनायें जिसके जबाब में सबलगढ़ ने 26 रन ऑल आउट हो गये और पीजी कॉलेज ने सेमीफायल जीत लिया।

दूसरे सेमीफायनल में ऋषिगालव कालेज मुरैना ने अंबाह महाविद्यालय की टीम को हरा कर फायनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी, रणवीर सिंह सिकरवार क्रीडा अधिकारी राघवेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

शहर में दीपोत्सव की तैयारियां जोरी पर ..मंहगाई के बाबजूद बाजार में रौनक (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

शहर में दीपोत्सव की तैयारियां जोरी पर ..मंहगाई के  बाबजूद  बाजार में रौनक

मुरैना.12 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)..दीपावली दीपोत्सव पर्व की तैयारिया शहर में जोरो पर है कमर तोड मंहगाई के बाबजूद शहर में खरीददारी करने वालों की दिन भर भीड लगी रहने से बाजार की रौनक लौट आई है। प्रति बर्ष की भांति इस बर्ष भी हिन्दू परम्परा के अनुसार दीपावली का पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया जावेगा ।शहरह एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के पर्व की तैयारी दशहरा  बाद से आरींा हो जाती है मगर इस बार दशहरा बाद बर्षा होने की बजह से तैयारी बिलंब से आरींा हुई है।

शहर में मकान , दुकान व कार्यालयो की सफाई की जारही है दीपावली का पर्व की तैयारियां जन मानस ने प्रारंभ कर दी है, लेकिन महगाई के चलते पहले जैसा उत्साह दिखाई नही दे रहा है फिर भी घरों में वे दुकानों में साफ-सफाई और रंग रोगन का काम होने लगा है। व्यापारी वर्ग खासतौर पर तैयारियां में जुटे हुए है। दीपावली पर्व तो इस बार 17 अक्टूवर का है किन्तु यह 15 अक्टूवर को धन तेरस से प्रारंभ हो जाएगा जो भाई दूज तक चलेगा, इस त्यौहार के लिए बाजारों एवं घरों में साफ-सफाई रंग रोगन के साथ सजावट की तैयारियां शुरू हो गई है। बाजारों में दुकानों को आकर्षण तरीके से सजाया जा रहा है। त्यौहारो  पर बिकने वाली सामग्री का व्यापारियों ने स्टाक कर रखा है। नए नए तरह के आइटम व्यापारियों द्वारा मंगाए जा रहे है। जो जनता की पसंद है, दीपावली पर रेडीमेड कपडे बर्तन जेवरात सोना चांदी आदि की खास ब्रिकी होती है। इस लिए दुकानें पर इनकी नई वैरायटीइ आ गई है। इस संबंध में  व्यापारियों का कहना है कि दीपावली से पूर्व संबंधित माल को पर्याप्त मात्रा में मंगाकर रख लेना व्यापार में हिसाब से ठीक है। क्योंकि ऐन मौके पर था तो माल मिलता नहीं है इन सारी परेशानियों से बचने के लिए व्यापारीवर्ग ग्राहकों की मांग और समय के अनुसार माल का स्टाक कर लेता है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र का खुदरा व्यापारी भी नगर के बाजार में आकार अपना माल खरीद रहा है ताकि उसे अपनी अच्छा के अनुसार स्टाक मिल सके साथ ही जल्दी माल खरीदने पर काम दाम में भी उपलब्ध हो जाता है। छूट  के साथ बाजार में खरीददारी शुरू हो गई है। कुछ  व्यापारियों द्वारा नये शौरूम का उदघाटन भी किया जा रहा है।

 

शक्कर ब्यापारी के बिरूद्ध एफ आई आर (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

शक्कर ब्यापारी के बिरूद्ध एफ आई आर

मुरैना.12 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) प्रशासन द्वारा जप्त शक्कर का बिक्रय करने पर पुलिस ने शहर के एक शक्कर ब्यापारी के बिरूद्ध अमानत में खयानत का मामला कायम किया है।

पुलिस द्वारा इह गई जानकारी के अनुसार स्थानीय बिहाारी जी का पडाव में शक्कर का कारोवार  करने वाले बनबारी लाल गर्ग के यहा पर दो माह पूर्व प्रशासन ने मारे छापे के दौरान शक्कर की जमाखोरी करने पर शक्कर के गोदाम को शील कर बनबारीलाल के सुपुर्द किया तथा मगर उक्त शक्कर ब्यापारी ने जप्त सुदा शक्कर का प्रशासन की बगैर अनुमति के बिक्रस कर दिया करीव चार लाख की शक्कर का बिक्रय करने वाले उक्त ब्यापारी के बिरूद्ध कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रवीन्द्र धाकरे ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने शक्कर ब्यापारी बनबारीलाल गर्ग के बिरूद्ध धारा 406 का मामला कायम कर लिया है।

 

बामौर की बिद्युत ब्यबस्था सुधार हेतु प्रभावी कार्यवाही, .किसान महापंचायत योजना के तहत बकाया राशि का सरचार्ज माफ (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

बामौर की बिद्युत ब्यबस्था सुधार हेतु प्रभावी कार्यवाही, .किसान महापंचायत योजना के तहत बकाया राशि का सरचार्ज माफ

मुरैना.12 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) बानमोर- कस्बे की विद्युत व्यवस्था सुधारे जाने के लिए सहायक अभियन्ता पीएम भार्गव द्वारा कार्यपालन यंत्री सुनील दोपड़ के मार्गदर्शन में नए विद्युत टान्सफारमर लगवाकर तथा विद्युत चोरी रोकने के लिए दुकानों व मकानों के मीटर बाहर लगवाकर भारी सुधार लाया गया है।

बी.एम. भार्गव ने बताया कि नगर पंचायत के 15 वार्डो में नए विद्युत ट्रान्सफारमर लगवाकर कस्बे में वर्षो से पुराने विद्युत तारों को हटवाकर नई केबिलें बिछाई गई है। भार्गव ने बताया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए दुकानों व मकानों के बाहर करीब 100 से अधिक विद्युत मीटर लगवाऐं गये है। तथा शीघ्र ही कस्बे में विद्युत चोरी रोकने के लिए छापामार कार्यवाही की जावेगी। भार्गव ने बताया कि किसान महापंचायत योजना के तहत माह मार्च तक किसानों पर बकाया राशि का सरचार्ज माफ कर बिलजमाकराया जा रहा है। इसमें किसानों को आधा पैसा माफ किया जा रहा है। भार्गव ने उपभोक्ताओं से अपील की है। कि बिजली की बचत करने के लिए उपभोक्ता अपने अपने घरों व दुकानों पर सीएफएल बल्बों का  इस्तेमाल करें तथा घरों में हीटर न जलावे। भागर्व ने बामोर कस्बे की विद्युत व्यवस्था अलग  किए जाने के बारे में भी बताया की उन्होनें उपभोक्ताओं को बिजली समय पर मिले इसके लिए सिटी फीडर अलग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को विद्युत के नए कनेक्शन के लिए भटकना  नहीं पडेगा। राशि जमा कर मात्र 2 दिन के अन्दर उपभोक्ता नए कनेक्शन ले सकते है। कनिष्ठ अभियन्ता बी.एम. भार्गव द्वारा कस्बे के मोहल्लों में विद्युत की चोरी कर रहे लोगों की विजली की डोरियां जलकर कार्यवाही की गई। भार्गव ने बताया कि गंगाराम का पुरा डिपों सक्सैना का पुरा, शान्ति नगर, नहर रोड, स्टेशन रोड आदि। स्थानों पर 100 से अधिक बिजली की डोरियां जप्त की। बिजली की इस छापामार कार्यवाही से विद्युत चोरो में हड़कम्प मच गया। भार्गव ने उक्त कार्यवाही कार्यपालन यंत्री सुनील दोपड़ के मार्गदर्शन में की गई ।

 

मिलावटी मावा बिक्रय करने वालों पर कायमी, .पोरसा में पकडा था दो दिन पूर्व मावा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मिलावटी मावा बिक्रय करने वालों पर कायमी, .पोरसा में पकडा था दो दिन पूर्व मावा

मुरैना.12 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)..दीपावली से पूर्व मिलावटी मावा बिक्रय करने वालों के बिरूद्ध खाद्य व प्रशासन द्वारा आरंभ कीगई मूहिम के दौरान दो दिवस पूर्व पोरसा में की गई छापा मार कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी मावा पकडा गया था। पुलिस ने नकली मावा का कारोवार करने वाले दो कारोवारियों के बिरूद्ध अपराध कायम कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पोरसा के समीपवर्ती ग्राम जौटई में मिलावटी मावा का कारोवार करने वाले रामप्रकाश उर्फ करू शर्मा निवासी जौटई के बिरूद्ध अस्पताल बार्ड बाय रामकुमार की शिकायत पर धारा 420,272,,3..16 खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत मामला कायम कर लिया है।

पोरसा थाना पुलिस ने ही पूर्व सांसद स्व..कममोदीलाल जाटव वाली गली निवासी रामशिोर गुप्ता के बिरूद्ध भी उक्त धाराओं के तहत मामला कायम किया है। रामकिशोरी गुप्ता के यहां भी पडे छापा के दौरान मिलावटी मावा पकडा गया था।

ज्ञातब्य रहे कि प्रशासन ने मिलावटी मावा का कारोवार करने वालों के बिरूद्ध अभियान दोड रखा है। जिले के अंबाह ,पोरसा मुरैना ,जौरा, कैलारस व सवलगढ समेत अन्य शहरों में मिलावटी मावा का कारोवार करने वालों के बिरूद्ध कार्यवाही कर उनके बिरूद्ध थानों में एफ आई आर दर्ज कराई जा रही है।

 

सटोरिया पुलिस ने पकडा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सटोरिया पुलिस ने पकडा

मुरैना.12 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)..शहर कोतवाली पुलिस ने गत  दिवस शहर से एक शातिर सटोरिया को गिरफतार कर उसके कब्जे से नगदी व सट्टे की पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट का मामला कायम कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसार सिंगल बस्ती मुरैना में रहने वाला धमेंन्द्र जाटव सट्टे का कारोवार कर रहा है उक्त आशय की शिकायते मिलने पर पुलिस ने दविस देकर आरोपी को गिरफतार किया पुलिस ने उसके कब्जे से 360 रूपया नगदी और सट्टे की पर्ची जप्त कर मामला कायम किया है।

 

शौच के लिये गई किशोरी को छेडा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

शौच के लिये गई किशोरी को छेडा

मुरैना.12 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिले के सवलगढ थाना अंर्तगत ग्राम जमुनीपुरा में गत दिवस एक किशोरी के साथ सजातीय मनचले युवक ने उस समय छेडखानी की जब वह खेत में शौच के लिये गई थी। आरोपी ने जबरन किशोरी को पकड़ कर बुराकाम करने का प्रयास किया मगर किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया । पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी फेरन जाटव के बिरूद्ध धारा 354 का मामला कायम कर लिया है।