शुक्रवार, 24 जुलाई 2009

युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर जान दी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर जान दी

मुरेना 23 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) स्थानीय इस्लामपुरा में गत दिवस एक युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त करदी शहर कोतवाली पुलिस ने युवक की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू करदी है। पुलिस के अनुसार इस्लामपुरा में रहने वाले इंसार उर्फ जमील खां ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही बिगत दिवस फांसी लगाकर आत्महत्या करली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मेडीकल परीक्षण हेतु अस्पताल पहुंचाया तथा मर्ग दर्ज कर युवक की मौत के कारणों की जांच पडताल शुरू करदी है।

 

दहेज लोभियों ने सरोज को सताया (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दहेज लोभियों ने सरोज को सताया

मुरेना 23 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) दहेज लोभी ससुरालजनों ने बिबाहिता की मारपीट कर उसे जानसे मारने की धमकी दी घटना दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम शिघारीपुरा की है। पुलिस ने दहेज लालचियों के बिरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

पुलिस के अनुसार सरोज बाई पत्नी जितेंन्द्र शमा्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उस के ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर मापीट कर प्रताडित किया है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी  जितेन्द्र सतेन्द्र शकुंतला बिद्याराम शर्मा व विमला के बिरूद्ध धारा 323,498506 वी का प्रकरण कायम कर बिबेचना शुरू करदी है।

 

मारपीट की घटनाओं में चार घायल, हमलावरों के बिरूद्ध मामला कायम (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मारपीट की घटनाओं में चार घायल, हमलावरों के बिरूद्ध मामला कायम

मुरेना 23 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) जिले के बिभिन्न थाना क्षेत्रों में गत दिवस आपसी रंजिश और अन्य कारणों को लेकर हुए झगडे में चार लोग घायल हो गये पुलिस ने नामजद हमलावरों के बिरूद्ध मामला कायम कर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल करा दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुरा में आपसी बिबाद को लेकर हुए झगडे में आरोपी अतर मुंशीलाल गंगाराम सखवार ने दुर्गाप्रसाद सखवार की रास्ते में घेर कर मापीट कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला कायम कर लिया है।

कैलारस में आरोपियों ने एक दुकानदार की मारपीट कर जानसे मारने की धमकीदी पुलिस के अनुसार राधाक्ष्ण नामक दुकानदार को आरोपी वेदप्रकाश संतोषीलाल ग्राम खेरला सवलगड ने मारपीट की और धमकाया पुलिस ने हमलावरों के बिरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कैलारस थाना क्ष्ेत्र के ग्राम किशन गढी निवासी विशम्भर गुर्जर पर आरोपी शेरू सतीश धाकड शेरपुरा तथा निहाल धाकड किरावली ने धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने घायल की फरियाद पर मामला कायम कर लिया है।

मारपीट की एक अन्य घटना पुराना बसस्टेन्ड पर गत दिवस उस समय हुई जब आरोपी संजू पचौरी महावीरा हरीश ने एक राय होकर शेरू तोंमर गोपालपुरा को रास्ते में घेर कर उस पर लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया शहर कोतवाली पुलिस ने शेरू की शिकायत पर हमलावरों के बिरूद्ध मामला कायम कर घायल को इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल करा दिया है।

 

गुरुवार, 23 जुलाई 2009

माइक्रोसॉफ्ट ने हॉटमेल की सेटिंग बदलीं, अब पॉप 3 सेवा शुरू

माइक्रोसॉफ्ट ने हॉटमेल की सेटिंग बदलीं, अब पॉप 3 सेवा शुरू

मुरैना / ग्‍वालियर 23 जुलाई 09, माइक्रोसॉफ्ट विण्‍डोज की निर्माता मशहूर साफ्टवेयर कम्‍पनी माइक्रोसॉफ्ट ने जारी अपने संदेश में कहा है कि जो लोग माइक्रोसॉफ्ट का हॉटमेल ई मेल पता उपयोग कर रहे हैं वे अपनी सेटिंग्‍स बदल लें, तथा या तो लाइव मेल नाम की निशुल्‍क साफ्टवेयर फ्री में कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें या माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक 2003 या 2007 प्रयोग करें, और यदि आउटलुक एक्‍सप्रेस का उपयोग करते हैं तो आउटलुक एक्‍सप्रेस की सेटिंग बदल लें तथा उसे पॉप 3 एवं एस.एमटी.पी. सेटिंग में बदल दें, अब हॉटमेल में पॉप 3 और एस.एम.टी.पी. सुविधा उपलब्‍ध है ।  

 

मुरेना में आपराधिक मामलों के बाद अब भ्रष्टाचार की शिकायतें

मुरेना में आपराधिक मामलों के बाद अब भ्रष्टाचार की शिकायतें

मुरैना 23 जुलाई 09, मुरैना में मामलों के एक दौर चलने की पुरानी कहानी है । पिछले मई जून और चल रहे जुलाई माह तक जहॉं आपराधिक मामलों की कायमी की धुँआधार मची, चाहे प्रशासनिक अधिकारीयों के खिलाफ मामले कायमी होना रहा हो चाहे चोर उचक्‍कों के खिलाफ भरी गर्मी में आपराधिक कायमियों की दनादन मची रही ।

मुरैना में अब दूसरा दौर शुरू हो गया है, और यह दौर है भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े की शिकायतों का, मजे की बात यह है कि इस दौर में भी बड़े प्रशासनिक अधिकारीयों से लेकर छोटे छोटे बाबूओं तक के खिलाफ शिकायतें हो रहीं हैं ।

हमारी लानकारी और हमारे सूत्रों के अनुसार जिला अंत्‍यवासायी सहकारी समिति, सहकारिता कार्यालय, पंजीयन विभाग, जनसंपर्क विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जिला महिला बाल विकास, आबकारी विभाग और पंचायत व समाज कल्याण विभाग के खिलाफ धुँआधार शिकायतें हो रहीं हैं । अन्‍य विभागों के खिलाफ जहॉं इक्‍के दुक्‍के मामले हैं वहीं शिक्षा विभाग के खिलाफ लोगों को सर्वाधिक शिकायतें है, एक मामले में तो शिक्षा विभाग पर तीन करोड़ की राशि के गबन का आरोप लगाते हुये जिला शिक्षा अधिकारी चन्‍द्र मोहन उपाध्‍याय सहित कई छौटे बड़े अधिकारी कर्मचारीयों को मुल्जिम बताते हुये आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मॉंग की गई है वहीं मशहूर समाजसेवीयों, राजनीतिज्ञों, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं द्वारा अनेक शिकायतें निम्‍न से उच्‍च स्‍तर तक भेज कर कठोर कार्यवाहीयों की मॉंग की गई है । ऐसा दौर पहले भी करीब आठ दस साल पहले मुरैना में चल चुका है जिसमें कई अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह निपट गये थे ।      

 

उत्तमपुरा बार्ड 1 व 2 में मूलभूत सुबिधाओं का अभाव (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

उत्तमपुरा बार्ड 12 में मूलभूत सुबिधाओं का अभाव

मुरैना 22 जुलाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) शहर की दलित बस्ती उत्तमपुरा में मूलभूत सुबिधाओं का अभाव होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने जिलाधीश के नाम एक ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। कांग्रेस नेता अमरसिंह मोर्य ने बताया कि उत्तमपुरा में नाली सडक व बिजली का घोर अभाव है जिसके चलते यहा के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पडता है। उन्होने जिलाधीश से मांग की है कि दलितबस्ती उत्तमपुरा में मूलभूत सुबिधा मुहैया कराने हेतु शीघ्र पहल की जावे ताकि बर्षात के मौसम में यहां के निवासियों को नरकीय जीवन यापन करने को मजबूर नही होना पडे।

 

घोषणा के 32 साल बाद भी नही बना बांध, भाजपा शासन में मंत्री जाहर सिंह शर्मा ने की थी घोषणा (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

घोषणा के 32 साल बाद भी नही बना बांध, भाजपा शासन में मंत्री जाहर सिंह शर्मा ने की थी घोषणा

(.कुलदीप भारद्वाज द्वारा)

मुरैना 22 जुलाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सरकारी घोषणाओं पर अब लोगों को यकीन नही होता है कयाों कि घोषणाओं पर अमल होने में कितना समय लगेगा यह किसी को पता नहीं है। पहाडगड क्षेत्र में बांध बनाने की घोषणा के बत्तीस साल बाद भी उस पर अमल नहीं होने से अब यहां की आम जनता को सरकार की घोषणाओं पर यकीन नहीं है। अंचल के पहाडी इलाके में जनता पार्टी के शासन में मंत्री रहे कुंवर जाहरसिंह शर्मा ने बर्ष 1977 में ओरेठा और नितनमास के बीच जंगल में बांध बनाने की घेषणा की थी जिसकी स्वीक्ती भी हुई बांध निर्माण पर उस समय दो लाख रूपया खर्च होना था मगर उक्त फायल बर्षो तक दवी रही गत बर्ष जल संसाधन मंत्री अनूप मिश्रा ने फिर से बांध निर्माण की घोषणा कर अंचल के किसानों को कुछ आश बधाई मगर अभी तक यह भी मात्र घोषणा ही सावित हुई बांध पर कोई काम शुरू नही हुआ है।

ओरेठा और नितनमास के जंगल में अगर सीलिंग बांध निमाँण होता है तो अंचल के पचास गांव इससे लाभाबिंत होगे और करीव दस हजार हेक्टेयर जमीन को सिचाई का साधन मिल जावेगा । पहाडी क्ष्ेत्र में अभी तक सिचाई का कोई साधन नहीं है।