गुरुवार, 23 जुलाई 2009

सिहोनिया उप स्वास्थ्य केन्द्र पर अव्यवस्थाओं का आलम-निगरानी का अभाव स्टाफ की मनमानी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सिहोनिया उप स्वास्थ्य केन्द्र पर अव्यवस्थाओं का आलम-निगरानी का अभाव  स्टाफ की मनमानी

श्रीकृष्ण शिवहरे

मुरैना 22 जुलाई (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सिहोंनिया (मुरैना)शासन के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी लोगो को स्वास्थ्य सेवा समय पर उपलब्ध नही हो पा रही है। ऐसा ही एक उदाहरण है जिला मुख्यालय से 30 कि.मी. की दूरी पर स्थित राजा सोनपाल की नगरी  सिंहोनिया मे ंसंचालित शासकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र पर देखने को मिला जब कि यहा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लाखों रूपये खर्च कर स्वास्थ्य भवन एवं फैमली क्वाटर बनाये गये है। मगर पदस्थ नर्स का हैड़क्वाटर पर न रहना और दवाओं का हमेंशा टोटा बना रहना आम बात है तथा पदस्थ अन्य स्टाप का भी कोई अता पता नही रहता। तमाम अव्यवस्थों के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र अपनी बदहली हालत पर ऑंसू बहा रहा है। इस केन्द्र की हालत सुधार कर नर्स को नही बदला गया तो यहा की जनता कभी भी आंदोलन छेड़ सकती है। राजा सोनपाल की नगरी सहित क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा बैहतर मुहैया कराये जाने को लेकर संचालित उपस्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ नर्स अवसर न रहना आम बात है। जिससे मरीजों को परेशानी होती है ै जिसका खमियाजा यहा के ग्राम रूगरियां, मई, कन्हई ंसिह का पुरा  आदि ग्रामों के मरीजों को भुगतना पढ़ रहा है इस समस्या की यहां के वाशिदों द्वारा शिकायतें संबंधित विभाग व  जिला प्रशासन को की जा चुकी है। ं संबंधित विभाग के वरिष्ट अधिकारी इस क्षेत्र के मरीजों के भविष्य के साथ जान बूझ कर खिलवाड करवारहे है। अगर प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग के वरिष्ट अधिकारी जिला मुख्यालय से चलकर आकस्मिक निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आजायेगी। महिलओं को उचित परामर्श नही मिल पा रहा है। और नही उन्हें डीपीटी के टीके लगपा रहे है। जिससे यह महिलाऐं जान लेवा बीमारी का शिकार दिन प्रतिदिन होती जा रही है। जेसे टिटनिस गला गोठा पोलियो, कुकरखासी, टी.टी. खसरा, जैसी भयंकर बिमारीयों से मौत भी हो सकती है। कई महिलाऐ इलाज के अभाव के चलते जीवन और मौत के बीच संघर्ष करती देखी जा रही है। क्यों कि स्वास्थ गतिविधियां सही समय पर सुचारू रूप से संचालित नही हो पा रही है। जबकि शासन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति हर संभव प्रयास कर शहर और ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर लाखों रूपये खर्च करने में लगा हुआ है। वही केन्द्र का स्टाफ  अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्णतह लावरवाही बर्तनें  में पीछे नही हैं। राजा सोनपाल की नगरी के वांशिन्दो ने स्वास्थ मंत्री से लापरवाह  स्टाफ के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही कर स्वास्थ सेवाऐं मुहैया कराये जाने की मांग की है।

 

थाने नेटवर्क से जुड़ेंगे, अपराध और अपराधी का पता लगाने वाला नेटवर्क

थाने नेटवर्क से जुड़ेंगे, अपराध और अपराधी का पता लगाने वाला नेटवर्क

 

राज्य सभा

       गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्री अजय माकन ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि अपराध और अपराधी ट्रेकिंग नेटवर्क और प्रणाली (सीसीटीएनएस) परियोजना के तहत, जिसे मिशन मोड परियोजना के रूप में कार्यान्वित किए जाने का प्रस्ताव किया गया हैं, वास्तविक समय में अपराध की जांच-पड़ताल और अपराधियों का पता लगाने  की आई टी इनेबल्ड स्टेट ऑफ दि आर्ट ट्रेकिंग प्रणाली की शुरूआत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगभग 14,000 पुलिस स्टेशनों और 6000 अन्य पुलिस कार्यालयों को आपस में जोड़ा जाएगा । इस परियोजना को इस ढंग से कार्यान्वित किया जाएगा कि परियोजना के कार्यान्वयन की मुख्य भूमिका राज्यों की होगी और केन्द्र की भूमिका काफी हद तक कोर एप्लिकेशन सापऊटवेयर का विकास और प्रबंधन करने और परियोजना कार्यान्वयन के दिशा-निर्देश जारी किए जाने, समीक्षा और मानीटरिंग से संबंधित पहलुओं तक सीमित होगी ।

       इस परियोजना को 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत वर्ष 2009-2010 से 2011-2012 तक की तीन वर्ष की अवधि के दौरान कार्यान्वित किए जाने की आशा है।

 

मंगलवार, 21 जुलाई 2009

ओरेठी में स्कूली बच्चों को नही मिल रहा मध्यान भोजन (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

ओरेठी में स्कूली बच्चों को नही मिल रहा मध्यान भोजन

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) पहाडगढ़.. शासकीय प्राथमिक बालक विद्यालय ग्राम आरेठी में स्कूली बच्चे को दो दिन से मध्यान भोजन का वितरण नही किया गया है। जिसको लेकर पालाकों ने रोष व्यक्त करते हुये जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान दिये जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़गढ़ ब्लांक के अंतर्गत जाने वाले ग्राम ओरेठी में संचालित शासकीय प्राथमिक ब्लांक विद्यालय में शिक्षक एवं  स्व:सहायता समूह की मिली भगत के चलते दो दिन से स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन नही दिया गया है। सूत्रो ने बताया है कि समूह द्वारा मध्यान भोजन की राशि का बन्दर वाट कर बच्चों के हक से वंचित रखा जा रहा है। शासन की इस योजना को नजर अंदाज कर मनमानी की जा रही है। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर एम.के.अग्रवाल से इस गम्भीर समस्या पर शीध्र ध्यान दिये जाने की माग की है।

 

रामपुर कलां की जनपद सदस्य चतुर्वेदी ने पद से दिया त्याग पत्र (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

रामपुर कलां की जनपद सदस्य चतुर्वेदी ने पद से दिया त्याग पत्र

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) रामपुर कलां की वर्तमान सरपंच कला धाकड़ द्वारा शासन के नियमों को ताक पर रखकर मनमाने  तरीके से शासन के धन का ग्राम सभा की बैठक में फर्जी प्रस्ताव पारित कर लाखों रू डकार जाने  को लेकर ब्लांक अधिकारी एवं जिला प्रशासन का कई बार शिकायते करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही न होने को लेकर 18 जुलाई को रामपुर क्षेत्र की जनपद सदस्य उमा चतुर्वेदी ने जिला कलेकटर को एक लिखित ज्ञापन देकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।

 

काबड़िया भण्डारे में स्काउट्स ने दी सेवायें (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

काबड़िया भण्डारे में स्काउट्स ने दी सेवायें

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) प्रति वर्ष की शिवसेकव नई दिल्ली शाखा मुरैना द्वारा सेलटेक्स वेरियर, एबीरोड़ मुरैना पर काबड़िया हेतु भण्डारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस भण्डारे का आयोजन दिनांक 16 से 21 जुलाई 2009 तक किया जायेगा। जिससे से भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के सेवाभावी स्काउटस संतोश पिप्पल, योगेन्द्र बाजोरिया, जीतेन्द्र सतेन्द्र आदि ने अपनी सराहनीय सेवाये प्रदान कर भण्ड़ारे को सफल बनाने में सहयोग किया।

स्काउट द्वारा भण्डारे में प्रति दिन प्रात: 8 बजे से सायं रात्रि 9 बजे तक अपनी सेवाये प्रदान की। काबड़िया द्वारा सेवाभावी स्काउट एवं स्वंय सेवकों की सेवाओं मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की भण्डारे में काबड़ियो के स्वास्थ्य संबंधी दवाये उपलब्ध भी करायी गयी।

 

मुरैना-रामपुर कलां के सरपंच द्वारा किये गये वाटरशेड परियोजना में भारी भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य दरबाजे पर 5 दिन से संत रविन्द्र चौबे बैठे आमरण अनशन पर (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

मुरैना-रामपुर कलां के सरपंच द्वारा किये गये वाटरशेड परियोजना में भारी भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य दरबाजे पर 5 दिन से संत रविन्द्र चौबे बैठे आमरण अनसन पर।

संत चोबे का धरना अब जिला मुख्यालय पर

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) सबलगढ़ अनुविभगीय के रामपुर कला क्षेत्र में वाटर शेट परियोजना में कथित रूप से हुए 4 करोड़ के घोटाले क ी जांच व दोसियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर रामपुर कला के पूर्व सरपंच और स्वतंत्रता संग्रामी सैनानी संत रविन्द्र चौबे ने घरना आन्दोलन जिला मुख्यालय पर शुरू कर दिया है। 25 जून09 से रामपुर कला में धरना पर बेठे संत चोबे ने अब कलेकट्रेट गेट पर आन्दोलन शुरू कर दिया है। संत रविन्द्र चोबे का कहना है कि 25 से अभी तक प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने मुझ से बात नही की है। अपनी मांग पर अड़िग संत ने कहा कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

 

जल स्वच्छता व सफाई कार्यक्रम पर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

जल स्वच्छता व सफाई कार्यक्रम पर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

मुरेना 20 जुलाई 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) आज वाटर एड परियोजना भोपाल के तहत जलस्वच्छता व सफाई कार्यक्रम पर अंम्बाह विकास खण्ड की तीस पंचायतों में चलाये जा रहे  अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय आशा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण हो, तथा गांव के प्रत्येक स्कूल में आगनवाड़ी भवन में शौचालय की सुविधा रहे। साथ ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिससे परिवार के सभी सदस्यों को बीमारियों से बचाया जासकें। धरती संस्था मुरैना आशा के माध्यम से जल स्वच्छता व सफाई के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुचाना चाहती है। प्रशिक्षण प्रदान करने वालों में संस्था मुरैना के दीपक पटेल  गजेन्द्र सिंह चन्द्रभान सिंह दीपक भोला श्रीमती समुन व प्रदीप उपाध्याय उपस्थित थे।