मंगलवार, 7 अगस्त 2007

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय भवन रोशनी से जगमगायेंगे

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय भवन रोशनी से जगमगायेंगे

मुरैना 7 अगस्त 2007

       स्वतंत्रता दिवस पर 15अगस्त को सार्वजनिक भवन एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतें रोशनी से जगमगायेंगी । भवनों पर रात में प्रकाश की व्यवस्था संबंधित विभाग अपने विभागीय बजट से करेंगे ।

       कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार जिले का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा । समारोह में एस.ए.एफ., पुलिस, होमगार्ड ,एन.सी.सी., स्काउट्स गाइड, रेडक्रॉस और अभ्युदय आश्रम के बच्चों द्वारा आकर्षक परेड निकाली जायेगी । इसके पश्चात सांस्कृति कार्यक्रमआयोजित किये जायेंगे । कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस को गरिमा मय ठंग से मानने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है ।

       मुख्य समारोह से पहले शौक्षणिक संस्थाओं के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालली जायेगी, जो विभिन्न स्थानों पर पहुंचेगी । समारोह के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरित किये जायेंगे । शिक्षण संस्थाओं में प्रात: 7 बजे और शासकीय कार्यालयों में प्रात: 7.30 बजे कार्यालय प्रमुखों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा । कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण प्रात: 8 बजे किया जायेगा । पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा । जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्ष द्वारा और उन नगर पालिका एवं नगर पंचायतों, जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें सम्बंधित नगरीय निकाय के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा ।

 

8 अगस्‍त को होगी 36 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी

8 अगस्‍त को होगी 36 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी

मुरैना 7 अगस्त 2007

       निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र बनाने का कार्य जारी है । इसी क्रम में 8 अगस्त को 36 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपने फोटो खिचवायें, ताकि उनके परिचय पत्र बनाये जा सकें।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सबलगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 51 प्राथमिक शाला डमेरा, 52 मा.शा. कुल्होली, 55 प्रा.शाला मुरबई और 58 माध्यमिक शाला खेरला तथा कैलारस के मतदान केन्द्र 136 प्राथमिक शाला आंतरी, 137 प्राथमिक शाला डोंगरपुर, 123 प्राथमिक शाला तिलोजरी, 125 प्राथमिक शाला कोढेरा, 121 प्राथमिक शाला चमरगंवा और 122 पंचायत भवन चमरगंवा में मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी ।

       जौरा के मतदान केन्द्र 165 सामुदायिक भवन भुमपुरा निरार, 166 विकास खण्ड कार्यालय पहाडगढ़, 169 अर्ध शासकीय प्राथमिक विद्यालय खडरियापुरा, 171 मनोरंजन भवन कहारपुरा, 173 प्राथमिक शाला कन्हार, 5/41 प्राथमिक शाला कांसपुरा गलेथा, 5/42 हायर सेकण्डरी स्कूल भैसरोली और 5/48 वृहताकार मालगोदाम बागचीनी में फोटो खींचे जायेंगे । मुरैना के मतदान केन्द्र 51 और 52 विवेकानन्द माध्यमिक विद्यालय, 53 स्वामी बालक माध्यमिक विद्यालय, 54 मांडिल पब्लिक स्कूल पीपल वाली माता उत्तमपुरा, 55 मान्टेसरी स्कूल और 57 त्रिवेणी हायर सेकण्डरी स्कूल मुंशी वाग भरोसी धर्मशाला रोड़ में मतदाताओं के फोटो खींचे जायंगे ।

       अम्बाह के मतदान केन्द्र 44 प्राथमिक विद्यालय जालोनी, 61 प्राथमिक शाला सींगपुरा, 56 प्राथमिक शाला किर्रायच, 8/57 प्राथमिक शाला खोड़, 8/58 प्राथमिक शाला कुंजीकापुरा , 8/59 प्राथमिक शाला किंना की गढ़ी, 8/ 60 प्राथमिक शाला उदरपुरा और 8/23 डिग्री कॉलेज तथा पोरसा के मतदान केन्द्र 64 प्राथमिक शाला लुधावली, 65 कन्या शाला लुधावली एवं 72 और 73 उ.मा.वि. महुआ में 8 अगस्त को मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी ।

 

मुरैना से नीतू सिंह का जिला बदल टीकमगढ़ स्थानान्तरण

मुरैना से नीतू सिंह का जिला बदल टीकमगढ़ स्थानान्तरण

अजब संयोग, दैनिक भास्कर में इण्टरव्यू छपा उधर तबादला हुआ

राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। श्री चंद्रशेखर शुक्ला संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ को संयुक्त कलेक्टर शिवपुरी तथा श्रीमती नीतूसिंह डिप्टी कलेक्टर मुरैना को डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ पदस्थ किया है।

उल्लेखनीय है कि कल ही श्रीमती नीतू सिंह का इण्टरव्यू ''आलम ए मुरैना, दुरूस्त ए मुरैना'' पर अंचल के विख्यात समाचार पत्र दैनिक भास्कर में राय जाहिरी के तौर पर छपा था, और कल ही वे जिला बदल हो गयीं !

 

डी.एड पत्राचार प्रथम वर्ष के आवेदनों का वितरण शुरू

डी.एड पत्राचार प्रथम वर्ष के आवेदनों का वितरण शुरू

मुरैना 6 अगस्त 2007

       प्राचार्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुरैना में डी.एड पत्राचार पाठयक्रम प्रथम वर्ष 2008 के आवेदनों का वितरण 6 अगस्त से वितरण प्रारंभ कर दिया गया है । अभ्यर्थी 150 रूपये जमा कर आवेदन प्राप्त कर सकते है । पाठयक्रम में प्रवेश हेतु हायर सैकण्डरी परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा में प्राप्त होने वाले प्राप्तांकों के प्रतिशत और मेरिट के आधार पर चयनित किया जायेगा । विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुरैना में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है ।

कोटवारों की बैठक 11 अगस्त को

कोटवारों की बैठक 11 अगस्त को

मुरैना 6 अगस्त 2007

       प्रदेश सरकार की पहल पर कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोग्वार देशमुख के निर्देशन में शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मुरैना में मुरैना तहसील अंतर्गत कोटवारों की बैठक 11 अगस्त 07 को प्रात: 11 बजे आयोजित की गई है । अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय अग्रवाल ने संबंधित राजस्व निरीक्षकों एवं तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने राजस्व वृत से संबंधित कोटवारों को मीटिंग में उपस्थित होने हेतु सूचित करें ।

 

पेंशन, अनुकम्पा, पदोन्नति एवं बैकलॉग के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निपटायें-कलेक्टर

पेंशन, अनुकम्पा, पदोन्नति एवं बैकलॉग के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निपटायें-कलेक्टर

मुरैना 6 अगस्त 2007

       पेंशन, अनुकम्पा, पदोन्नति एवं बैकलॉग के लंबित प्रकरणों  को समय-सीमा के अन्तर्गत निराकृत करना सुनिश्चित करें । ये निर्देश कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों को दिये । उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन मंत्रालय से जारी निर्देशों के निर्धारित बिन्दुओं के अनुूसार ही प्रकरण का निपटारा करें और की गई कार्रवाई से कलेक्टर को अवगत करायें । जो भी विभागीय अधिकारी इस कार्य में लापरवाही वरतेंगे उन्हे कठोर कार्रवाई से दण्डित किया जायेगा । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आशकृत तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अमरीश श्रीवास्तव , अनुविभागीय अधिकारी विजय अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीतू सिंह ,पी.डब्ल्यू.डी.,आबकारी,कृषि, कोषालय,सिंचाई, स्वास्थ्य, लोक यांत्रिकी , आर.ई.एस., आदिम जाति , अंत्यावसायी, शिक्षा आदि विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।

       कलेक्टर श्रीमती देशमुख ने कहा कि शासकीय कर्मचारी की मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति सेवक की पत्नी, पूर्णत: आश्रित पति, सेवक का पुत्र, अविवाहित पुत्री अथवा ऐसी विवाहित पुत्री जिसके पति की मृत्यु हो चुकी हो, जो तलाक शुदा हो, किन्तु शर्त यह होगी कि ऐसी अविवाहित, विवाहित अथवा तलाक शुदा पुत्री शासकीय सेवक की मृत्यु के समय उस पर पूर्णत: आश्रित होकर उसके साथ रह रही हो । उन्होंने कहा कि एक से अधिक अनुकम्पा नियुक्ति के पात्र होने पर दिवंगत शासकीय सेवक की पत्नी / पति की अनुशंसा एवं पति / पत्नी के न होने पर परिवार की सर्व सम्मति से किसी एक सदस्य को नियुक्ति की पात्रता होगी ।

       कलेक्टर श्रीमती देशमुख ने कहा कि प्राय: यह देखने में आया है कि विभागीय अधिकारी या स्थापना संबंधी बाबू बेवजह पेंशनधारी के प्रकरणों को अटकाये रहते है, ऐसी स्थति में वे त्वरित कार्रवाई करें । प्रकरण में आ रही कठिनाईयों को वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति से निराकृत करें ।

       इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि विभागीय जांच और बैकलॉक से संबंधित मामलों को भी अधिकारी रोस्टर अनुसार पूर्ण करें । उन्होंने विभागीय अधिकारियों से  उनको आ रही कठिनाइयों के बारे में पूछा और उन्हें हल करने के संबध में समझाइश दी । उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों में समय-सीमा का पालन न करने या उनके निराकरण में हीला-हवाली करने की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जावेगी ।

 

मतदाताओं की फोटो ग्राफी का कार्य जारी

मतदाताओं की फोटो ग्राफी का कार्य जारी

मुरैना 6 अगस्त 2007

       निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र बनाने के लिए फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी क्रम में 7 अगस्त को 40 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपने फोटो खिंचवायें अथवा दो पासपोर्ट साइज के फोटो बी.एल.ओ. को उपलब्ध करायें, ताकि उनके फोटो परिचय पत्र तैयार किये जा सकें ।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सबलगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 3/46 झुण्डपुरा प्रा. शाला भवन विरखूपुरा, 3/47 झुण्डपुरा नया मा.वि. क्र.3 झुण्डपुरा , 3/48 देवपुर माफी प्रा.शा. भवन देवपुर, 3/49 पहाड़ी प्रा.शा. भवन पहाडी, सबलगढ़ शहर के सभी मतदान केन्द्र, कैलारस के मतदान केन्द्र 3/131 चम्बल डांक बंगला, 3/132 (कैलारस शहर ) कृषि उपज मण्डी कार्यालय, 3/133 कृषि उपज मण्डी कार्यालय, 4/135 नगर पालिका कार्यालय, 4/123, 4/124  तिलोंजरी प्रा.शाला भवन, जौरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 4/111 गैपरा प्रा. शा. भवन, 4/152, 4/123 ग्राम पंचायत भवन झोंड, 4/160 मिडिल स्कूल परसोटा, 4/164 प्रा. शा. भवन निचली बहराही, 5/29 उम्मेदगढ़ वांसी प्रा.शाला भवन , 5/33 प्रा. शा.भवन सिहोरी, 5/36 मा.शा.भवन गलेथा में फोटोग्राफी की जायेगी ।

इसी प्रकार मुरैना 6/44 पंचायती धर्मशाला जाटव वाली गली, 6/44 पंचायती धर्मशाला जाटव वाली गली, 6/45, 6/46  रेन वसेरा सिंघल वस्ती, 6/47,6/48, 6/49, 6/50  अशा उ.मा. वि. गोपीपुरा, अम्बाह के मतदान केन्द्र क्रमांक 8/40 मा.शा.भवन पूर्वी भाग, 8/41 प्रा.शा. भ.थरा, 8/42 ग्रामीण सचिवालय थरा, 8/43 प्रा.शा. थरा पश्चिमी भाग, 8/45 कन्या शाला मा.वि. थरा,8/46 प्रा.शा. जलकानगरा, 8/47 ग्रामीण सचिवालय जलका नगरा, 8/48 प्रा. शा. भोनपुरा, 8/49 मनोरंजन भवन किशनपुरा, और पोरसा के मतदान केन्द्र क्रमांक 8/64 प्राशाला भ. लुधावली,8/65 कन्या शाला लुधावली, 8/66 मा.शा. लुधावली, 8/67 मा.शा.वडापुरा उसैथ, 8/81 प्रा.शा. अधनपुर एवं 8/72 उ.मा.वि.महुआ में फोटोग्राफी की जायेगी ।