शनिवार, 4 अगस्त 2007

मतदाताओं की फोटो ग्राफी का कार्य जारी

मतदाताओं की फोटो ग्राफी का कार्य जारी

मुरैना 3 अगस्त 2007

       निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र बनाने के लिए फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी क्रम में 4 अगस्त को 38 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपने फोटो खिंचवायें अथवा दो पासपोर्ट साइज के फोटो बी.एल.ओ. को उपलब्ध करायें, ताकि उनके फोटो परिचय पत्र तैयार किये जा सकें ।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सबलगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 30 नवीन हायर सेकण्डरी स्कूल राजाकातोर , 33 प्राथमिक शाला नोरावली, 34, प्राथमिक शाला नोरावली गुर्जा और 35 प्राथमिक शाला अलीपुरा, तथा कैलारस के मतदान केन्द्र क्रमांक 164 हायर सेकण्डरी स्कूल कुटरावली, 119 प्राथमिक शाला किरावली बेहड़ , 161 प्राथमिक शाला सेमई, 162 माध्यमिक शाला सेमई तथा 113 और 114 प्राथमिक शाला खेड़ाकला में फोटोग्राफी की जायेगी ।

       जौरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 4/97 कन्या प्राथमिक शाला अलापुर, 4/ 98 नवीन मिडिल स्कूल अलापुर, 4/ 99 सामुदायिक भवन विलगांव, 4/ 100 मिडिल स्कूल विलगांव, 4/ 101 पंचायत भवन विलगांव, 5/ 12 माध्यमिक शाला निहरारा , 5/14 प्राथमिक शाला महाराजपुर और 5/ 15नवीन कन्या शाला सिलायथा तथा मुरैना के मतदान केन्द्र क्रमांक 128 महिला बाल विकास कार्यालय, 129 उप पंजीयक कार्यालय और 134 तथा 135 कलेक्ट्रेट परिसर में 4 अगस्त को मतदाताओं के फोटो खींचे जायेंगे ।

       अम्बाह के मतदान केन्द्र क्रमाक 7/40 ग्राम  स्वराज भवन दोहरा, 7/ 41 प्राथमिक शाला दोहरा, 7/42 प्राथमिक शाला चांद का पुरा , 7/35 प्राथमिक शाला जग्गा का पुरा, 7/38 प्राथमिक शाला वित्त का पुरा , 7/ 37 हायर सेकण्डरी स्कूल जग्गा का पुरा और प्राथमिक शाला भज्जू का पुरा, 7/ 38 और 7/ 39 माध्यमिक शाला जग्गा का पुरा तथा 8/ 15 और 8/ 16 विकास खण्ड कार्यालय तथा पोरसा के मतदान केन्द्र क्रमांक 59 और 60 प्राथमिक शाला जयकरन का पुरा, 61 और 62 माध्यमिक शाला रछेड़, 79 प्राथमिक शाला अझेडा और 80 प्राथमिक शाला बीज का पुरा में मतदाताओं की फोटो ग्राफी की जायेगी ।

 

शुक्रवार, 3 अगस्त 2007

मुख्यमंत्री श्री चौहान किशोर अलंकरण से श्री शत्रुध्न सिन्हा को विभूषित करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान किशोर अलंकरण से श्री शत्रुध्न सिन्हा को विभूषित करेंगे

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान का भव्य समारोह 4 अगस्त को

खण्डवा : दो अगस्त, 2007

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से 4 अगस्त को खण्डवा में सुप्रतिष्ठित फिल्म अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा को विभूषित करेंगे। संस्कृति विभाग के सौजन्य तथा जिला प्रशासन के समन्वय से यह कार्यक्रम 4 अगस्त को शाम 7 बजे स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर आयोजित किया गया है।

समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान करेंगे। इस गरिमामयी समारोह में आदिम जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह, जेल विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, संस्कृति राज्यमंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अलंकरण समारोह में स्थानीय विधायक श्री हुकुमचंद यादव, नेपानगर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, निमाड़खेड़ी विधायक श्री राजनारायण सिंह, पंधाना विधायक श्री देवेन्दसिंह वर्मा, महापौर श्री वीरसिंह हिण्डोन तथा मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम के उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनधिगण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

खण्डवा कलेक्टर श्री एस.बी. सिंह ने बताया कि किशोर अलंकरण समारोह में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसमें 4 अगस्त को प्रात: 11 बजे से किशोर विमर्श सत्र में यह जीवन है (जीवन प्रसंग) पर आधारित कार्यक्रम नियोजित है। इसमें डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री इंदौर, डॉ. श्रीराम परिहार खण्डवा, श्री सुमन चौरसिया महू एवं श्री विनय उपाध्याय भोपाल भाग लेंगे। इसी दिन अपरान्ह तीन बजे किशोर विमर्श सत्र-दो गाता रहे मेरा दिल (गीतों के रंग) संगोष्ठी में डॉ. अजातशत्रु उल्हासनगर, श्री पंकज राग भोपाल, श्री विनोद भारद्वाज नई दिल्ली, श्री कैलाश मंडलेकर खण्डवा शिरकत करेंगे। समारोह की संध्या बेला में शाम 7 बजे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण के बाद रात्रि 8 बजे श्री भूपेन्द्र-सुश्री मिताली सिंह, मुम्बई की सुगम संगीत की प्रस्तुति होगी।

संस्कृति विभाग के तत्वावधान में अलंकरण समारोह के दूसरे दिन 5 अगस्त को विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। इसमें किशोर विमर्श सत्र-तीन में सामने वाली खिड़की (अभिनय पक्ष) संगोष्ठी दोपहर 12 बजे सम्पन्न होगी। इसमें श्री जयप्रकाश चौकसे मुम्बई, श्री श्रीराम ताम्रकार इंदौर, श्री प्रहलाद अग्रवाल सतना, प्रोफेसर राजेन्द्र मिश्र इंदौर शिरकत करेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे किशोर विमर्श सत्र-चार के अंतर्गत दूर गगन की छांव में (कैमरे के पीछे से) कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसमें श्री विनोद तिवारी मुम्बई, श्री मनमोहन चड्डा पुणे तथा श्री गोविंद गुंजन खण्डवा व्याख्यान देगें।

 

शिशु-मृत्यु दर को कम करता है - मॉ का दूध

शिशु-मृत्यु दर को कम करता है - मॉ का दूध

मुरैना 02 अगस्त 2007

       जन्म से एक घंटे के अंदर मां के दूध की शुरूआत शिशु मृत्यु दर और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर कम करने हेतु महत्वपूर्ण कदम है । जन्म से एक घण्टे के अंदर मां का दूध देने तथा अगले 6 माह तक केवल स्तनपान कराने से पूरे देश में प्रतिवर्ष लगभग ढाई लाख बच्चों का जीवन बचाया जा सकता है ।

       सही समय पर स्तनपान से मां और बच्चे दोनों को फायदा है । इससे बच्चे को पोषण कोलस्ट्रम मिलता है, जो बच्चे में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और रोगों से लड़ने की शक्ति देता है तथा आंते मजबूत करता है । मां का दूध बच्चे के लिए सम्पूर्ण आहार है । समय पूर्व जन्म लेने वाले तथा कम बजन के बच्चों के लिए मां का दूध अत्यंत उपयोगी है । कोलस्ट्रम के अलावा अन्य कोई भी पेय पदार्थ बच्चे की आंत को खराब कर सकते हैं ।

       ज्ञात हो कि महिला एवं बाल विकास द्वारा 1 से 7 अगस्त तक संचालित विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान और 6 माह तक केवल स्तनपान के महत्व की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

 

वर्षा

वर्षा

मुरैना 02 अगस्त 2007

       मुरैना जिले में आज 2 अगस्त को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 43.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई । इसे मिलाकर जिले में एक जून से अभी तक 233मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है जो गत वर्ष इसी अवधि में हुई 222 मि.मी. औसत वर्षा से 11 मि.मी. अधिक है ।

 

सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1100 निर्माण कार्य पूर्ण

सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1100 निर्माण कार्य पूर्ण

मुरैना 02 अगस्त 2007

       सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत मुरैना जिले में 459 शाला भवन तथा 647 अतिरिक्त कक्षों में कुल 1106 निर्माण कार्य पूर्ण कराये जा चुके है ।

       जिला परियोजना समन्वयक श्री ए.के. त्रिपाठी के अनुसार वर्ष 2005-06 में 431 शाला भवन और 517 अतिरिक्त कक्ष कुल 948 निर्माण कार्य स्वीकृत  किये गये । इनमें से 394 शाला भवन और 504 अतिरिक्त कक्ष कुल 898 कार्य पूर्ण कराये जा चुके है । इसी प्रकार 2006-07 में स्वीकृत 117 शाला भवन और 265 अतिरिक्त कक्षों में से 65 शाला भवन और 143 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं । इस वर्ष 2007-08 की कार्य योजना में 99 शाला भवन और 350 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है । इन निर्माण कार्यों के लिए स्थल चयन किया जा चुका है ।

       एन.पी.ई. जी. ई.एल. के अन्तर्गत वर्ष 2005-06 में स्वीकृत 56 मॉडल क्लस्टर में से 46 और वर्ष 2006-07 में स्वीकृत 42 मॉडल क्लस्टर में से 20 पूर्ण कराये जा चुके है । इस वर्ष 40 मॉडल क्लस्टर बनाने का लक्ष्य है ।

 

लक्ष्य पूर्ति 31 अगस्त तक करे - कलेक्टर के बैकर्स को निर्देश

लक्ष्य पूर्ति 31 अगस्त तक करे - कलेक्टर के बैकर्स को निर्देश

मुरैना 1 अगस्त 2007

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख ने मुरैना जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों को अन्त्योदय स्वरोजगार योजना के लक्ष्यों की पूर्ति 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए है ।

       कलेक्टर ने बैंक शाखा प्रबंधकों को प्रेषित पत्र में कहा है कि अंत्यावसायी कार्यालय द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप ऋण प्रकरण तैयार कर शाखा में भेज दिये गये हैं । ज्ञात हो कि इस योजना का क्रियान्वयन समाज के अत्यंत कमजोर वर्गों के आर्थिक उत्थान हेतु किया जा रहा है और शासन द्वारा इसकी मानीटरिंग भी प्राथमिकता से की जा रही है । राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार इस योजना के लिए पूर्व में निर्धारित 35 हजार रूपये की अधिकतम ऋण सीमा को समाप्त कर दिया गया है । अब इकाई लागत अनुसार वित्त पोषण करने के निर्देश हैं । शाखा प्रबंधकों से शासन की मंशा के अनुरूप वर्ष 2007-08 के लिए आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति 31 अगस्त का अनिवार्य रूप से करने की अपेक्षा की गई है ।

 

आज होगी 41 स्थानों पर फोटोग्राफी

आज होगी 41 स्थानों पर फोटोग्राफी

मुरैना 1 अगस्त 2007

       निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में मतदाताओं के फोटोयुक्त परिचय पत्र के लिए फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी क्रम में 2 अगस्त को जिले के 41 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख ने मतदाताओं से अपील की है कि वे संबंधित मतदान केन्द्र पर जाकर अपना फोटो खिचवायें अथवा पासपोर्ट साइज के दो फोटो बी.एल.ओ. को उपलब्ध करायें, ताकि उनके फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र तैयार किये जा सकें ।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 2 अगस्त को सबलगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 19 कन्या शाला भवन जाबरोल, 20 माध्यमिक शाला भवन जावरोल,21 पंचायत भवन विजय बहादुर का पुरा अटार और 22 प्राथमिक शाला भवन नावड़ी तथा कैलारस के मतदान केन्द्र क्रमांक 71 प्राथमिक शाला भवन चौकी, 168 प्राथमिक विद्यालय बदरेंटा, 160 प्राथमिक शाला उचांड़, 169 प्राथमिक शाला सहदपुर, 174 माध्यमिक शाला मामचौन और 175पंचायत भवन मामचौन में मतदाताओं की फोटो ग्राफी की जायेगी ।

       जौरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 4/86 अग्रवाल धर्मशाला जौरा, 4/88 बालक उ.मा.वि. जौरा, 4/89 प्राथमिक शाला बसंत नगर जौरा और 4/ 71 प्राथमिक शाला सांकरा तथा 5/91 प्राथमिक शाला बगिया पुरा टिकटोली गुर्जर, 5/94 प्राथमिकशाला मटकोरा खास और 5/98 प्राथमिक शाला लोहा बसई में मतदाताओं के फोटो खींचे जायेंगे । मुरैना के मतदान केन्द्र क्रमांक 96 और 97 माध्यमिक शाला चम्बल कॉलोनी, 98 कार्यालय कार्यपालन यंत्री नलकूप, 99 कार्यालय सहायक भू- जल अधिकारी, 100और 101 कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन तथा 102 और 103 बीहड कृष्य करण कार्यालय में फोटो ग्राफी का कार्य किया जायेगा ।

       अम्बाह के मतदान केन्द्र क्रमांक 7/ 26 प्राथमिक शाला कचनोधा, 25 प्राथमिक शाला श्यामपुर खुर्द, 10 प्राथमिक शाला ऐसाह, 8 और 9 माध्यमिक शाला कुथियाना, 6 प्राथमिक शालाबीलपुर और 7 पंचायत भवन बीलपुर तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 8/ 11 और 8/12 डी.ए.बी. उ.मा.वि.अम्बाह में फोटोग्राफी की जायेगी । पोरसा के मतदान केन्द्र क्रमांक 57 प्राथमिक शाला रूअर , 58 माध्यमिक शाला रूअर, 56 प्राथमिक शाला रामगढ़, 82 और 83 माध्यमिक शाला अमल्हेडा और 84 ग्रामीण सचिवालय अमल्हेडा में 2 अगस्त को मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी ।