शनिवार, 30 जून 2007

तीन वर्ष में 700 किलो मीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण

तीन वर्ष में 700 किलो मीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण

मुरैना 28 जून07- मुरैना में पिछले तीन वर्ष में 97 करोड़ रूपये के व्यय से सात सौ किलो मीटर लम्बी ग्रामीण सडकों का निर्माण कराया गया । ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 93 लाख रूपये के व्यय से 36 किलो मीटर लम्बे पहुंचमार्ग तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 43 लाख रूपये के व्यय से 57 किलो मीटर डब्ल्यू वी एम तथा 21 किलो मीटर मिट्टीकृत मार्ग बनाये गये । प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अन्तर्गत 604 किलो मीटर लम्बी सड़कों का निर्माण कराया गया, जिन पर 91 करोड़ 94 लाख रूपये की राशि व्यय की गई ।

       प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत जगतपुर से किशनपुर, जारह से केंथरी, गलेथा से कैथोदा, मुरैना गांव से हासई मेवदा, हिंगोना खुर्द से हिंगोना कलां, अम्बाह से जौंहा, गोपी से खडियाहार, पोरसा से किर्रायच, अम्बाह पिनाहट से श्यामपुर कला, अम्बाह पिनाहट से बडापुरा, खेरली से रायपुर, पोरसा से किचौल, नगरा लुधावली से कुरैठा, एम.एस.मार्ग से सुजानगढी, सेंथरी से सरसेनी, चिन्नोनी करैरा से रूनीपुर, कैलारस पहाडगढ मार्ग से मामचौन, तिंलोजरी से कोट सिरथरा, ईटोरा से एन.बी. मार्ग, भगरोली से परसौटा, वीरपुर मार्ग से कैमरा कला, वीरपुर माग से जाटोली, वीरपुर मार्ग से गोंडोली, एम.एस.मार्ग से टोंगा, एम.एस.मार्ग से बक्सपुर, बनवारा से एम.एस.मार्ग मानपुर से खडियाहार, खोद से किर्रायच, परीक्षा से दतेहरा, नयावांस से अम्बाह पिनाहट, अलापुर धमकन से नरहेला, एम.एस.मार्ग से चैना, खनेता वांसी से घुरईया बसई, बांसी मार्ग से उम्मेदगढ बांसी, बागचीनी मार्ग से घुर्रा, नाहरदोंकी से उम्मेदगढ बांसी, खेरली रायपुर रोड से खुर्द, अम्बाह निपाहट रोड से अजेड़ा कषमढा, पोरसा अटेर रोड से इन्नीखेडा, अम्बाह पिनाहट रोड से कछपुरा, सिहोनिया पोरसा रोड से कोलुआ, अम्बाह पिनाहट रोड से जालोनी, सिहोनिया विचोला रोड से छिछावली, शिकारपुर रोड से कीरतपुर, विचोला रिठौरा रोड से बामरोली, दीखतपुरा ए बी सी केनाल से मिडावली, सुमावली रोड से हथरिया, एम.एस.रोड छेरा से ककरधा, एम.एस.रोड से विसनोरी अहरोली रोड से खिडोरा, कैनाल से कोंडा, मामचौन से गोहाहरी, रामपुर जाटोली रोड से गोधरा, बामसोली रोड से बटेह, मुरेना मेहगांव रोड से पूठ, एल.एम. रोड से तालपुरा, धोरेटा रोड से कोंथर खुर्द, अम्बाह पिनाहट रोड से पाली, पोरसा अटेर रोड से सिकहारा, एल.एन.रोड से धौर्रा, पोरसा अटेर रोड से धर्मपुरा, मुरैना पोरसा रोड से रूपेहटी, गंजरामपुर से पलपुरा, एम.एस.रोड से सिकारी का पुरा, ए.बीरोड से पहाडी, सिहोनिया पोरसा रोड से घुरघान, सिहोनिया पोरसा रोड से सिरमिति, एम.एस.रोड से साकरा, एम.एस.रोड से इमालिया, सुमावली रोड से पहावली, बागचीनी मार्ग से नन्दपुरा, ए.बीकेनाल से तिलावली, केनाल रोड से तिन्दोखर, एम.एस.रोड से बघेल, एम.एस. रोड से अरौदा, अटार मार्ग से डिगवार, एम.एस.रोड से चिनौटी, कुरौली से कटधार, एल.एन.मार्ग से हरिहर का पुरा, महुआ पुलिस स्टेशन, खडिया पोरसा, कुरन्धर का पुरा, साहस का पुरा, और नगरा कोटरा, पहिहर का पुरा से चांद का पुरा, तिलोन्दा से मेंथाना, मेंथाना से बावरखेडा, बी.एस.मार्ग से जतवार का पुरा, ए.बीमार्ग से सुन्दरपुर, एन.एस.मार्ग से सहराना, एम.एस.मार्ग से जाफराबाद, खेरिया मार्ग से नन्द गांगोली, एम.एस.मार्ग विलगांव से खेरिा, बी.के.मार्ग से बटोई का पुरा, रतियापुरा वाया वटेश्वरा, सुमावली से सिंधोरा, घुरैया बसई से टिकटौली गुर्जर, परसोटा रोड से टिकटोली इमदार, कैंमरा से वरवासिन, बन्धा से पीपरखेडा, गौसपुर रोड से कुल्हाडा, अम्बाह-अहरौली मार्ग से रिठौना, ककरारी और पुरा मदौली, बडागांव सिहोनिया मार्ग से डवराई, सांगोली मार्ग से पुरावस खुर्द, बटेहरूआ रोड से चांदपुर, मुरैना मेहगांव रोड से बटेहरूआ, एम.एस.रोड से ज्वाला सिंह का पुरा, एम.एस.रोड से तरेनी, ब्रिजगढी रोड से पचौखरा, नेपरी रोड से ब्रिजगढी, ब्रिजगढी रोड से रामलाल का पुरा और रजपुरा जागीर, एम.एस.रोड से लाभकरन, अरौदा रोड से चमरगवां, पोरसा गोरमी रोड से तरसुमा, रतनबसई रोड से चुस्लई, एम.एम.रोड से रतनबसई, ए.बीकेनाल रोड से विण्डवा क्वारी, दिमनी जाखोना, खासखेडा , और गोसपुर, ए.बीरोड से पिपरसा, ए.बीरोड से हिंगावली, पोरसा खेरली रोड से करसंडा,  एल.एन.रोड पोरसा अटेर रोड से म्यासी, तुतवास रोड से कमथरी, मुरैना पोरसा रोड से तुतवास, गोपीरोड से पाचोली, सांगोली रोड से रामचरन का पुरा, मुरैना पोरसा रोड से विचौला, ए.बी.रोड से लभनपुरा, नूराबाद रिठोना मालनपुर रोड से मदनबसई, करूआ रोड से जारौनी, सुमावली रोड से खेरवाया, एम.एम.रोड से गंजरामपुर रोड , जरैना सुमावली रोड से सुमानी, एम.एस.टिकटोली इमदार रोड से नरहौली, एम.एस.रोड से कैंमारा, ए.बी. कैनाल रोड से छिनवरा, नेपरी रोड से सुहान्स, मामचौन गोल्हारी रोड से पल्कनी, सेमई विजयपुर रोड से नगावनी, आर.एस.कैनाल रोड से सागोरिया, मामचौन गोल्हारी रोड से डूगरावली, ए.बी.रोड से निवीं, ए.बी.रोड से करूआ, ए.बी.सी.कैनाल रोड से कोकसिंह का पुरा, खनेता रोड से गाडेराम का पुरा, मामचौन रोड से कट्टोली, सरसैनी रोड से ब्रह्मबाजना और रिजैनी रोड से बुढ सिरथरा कुल 158 ग्रामीण सडकों का निर्माण पूर्ण कराया गया । लगभग 604 किलो मीटर लम्बी इन सडकों के निर्माण पर 91करोड 93 लाख 62 हजार रूपये की राशि व्यय की गई । इन सडकों के निर्माण से लगभग 230 ग्रामों के ग्रामवासियों को आवागमन की सुलभ सुविधा उपलब्ध हुई ।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा गत तीन वर्ष में 36 किलो मीटर लम्बी 9 डब्ल्यू वी एम तथा 19 मिट्टीमुरम रोड का निर्माण कराया गया । निर्माण कार्य पर 92 लाख 73 हजार रूपये व्यय किय गये । लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 कि.मी शनिचरा से महाराज पुर मार्ग का चौडीकरण और मिट्टीमुरम कार्य कराया गया । इन पर 73 लाख 61 हजार रूपये की राशि व्यय की गई । इसी प्रकार 15 कि.मीलम्बी देवरी सबलगढ केनाल मार्ग के निर्माणपर 1 करोड 8 लाख 70 हजार रूपये व्यय किये गया । विभाग द्वारा इन्हें मिलाकर कुछ 33 मार्गो का निर्माण कराया गया । जिन पर 4 करोड 32 लाख 85 हजार रूपये की राशि व्यय की गई है ।

 

 

शौचालय बनवाने से बी पी एल दावे आपत्ति पर कोई असर नही

शौचालय बनवाने से बी पी एल दावे आपत्ति पर कोई असर नही

सी ई ओ जिला पंचायत ने दी जानकारी

 

मुरैना 28 जून07- ग्रामीण क्षेत्रों में यह भ्रांति प्रायबाहर हो जायेगे । पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निराकरण का आधार वर्ष 2002-03 में किया गया बी पी एल सर्वेक्षण है । अत: अपीलीय अधिकारी द्वारा अपील की जांच में वर्ष 2002-03 में जो स्थिति थी उसके आधार पर ही अपील का निर्णय लिया जायेगा । इसका आशय यह है कि यदि वर्ष 2002प्रभावित नहीं होगा ।

 

जन सहभागिता के हर छोटे प्रयास को भी सूचीबध्द करें

जन सहभागिता के हर छोटे प्रयास को भी सूचीबध्द करें

 

मुरैना 28 जून07- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि खासकर जल संरचनाओं की बनावट और पानी रोकने के लिए किये जाने वाले रोजमर्रा के प्रयासों को ग्रामीण जन की सहभागिता के

रूप में संकलित किया जाये ।

       श्री यादव ने कहा कि हैं । सरकार के जलाभिषेक अभियान व हरियाली महोत्सव में यह मंशा निहित है कि इन प्राकृतिक प्रयासों को नियमित अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये । श्री यादव ने कहा कि जनसहभागिता के प्रत्येक कार्य का नजरी मूल्यांकन भी किया जाये । ताकि शासन द्वारा प्रेरित जन जागरूकता का यथोचित आंकलन हो सके ।

       उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के प्रथम चरण के साथ ही इन प्रयासों को उपयोगिता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाये । ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतों के मार्फत हरियाली महोत्सव की तैयारी करें

 

दो माह का खाद्यान्न आवंटित

दो माह का खाद्यान्न आवंटित

मुरैना 28 जून07- जिले की शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों को भोजन कार्यक्रम के तहत वर्तमान सत्र के माह जुलाई से अगस्त की अवधि के लिए खाद्यान्न आवटित कर दिया गया है ।

       जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव ने बताया कि उक्त आदेश द्वारा पोरसा विकासखंड की शालाओं को 1 हजार 589 क्विंटल 15 किलोग्राम, अम्बाह को 1 हजार 627 क्विंटल 60 किलोग्राम, मुरैना के लिए 2 हजार 998 क्विंटल 60 किलोग्राम, जौरा के लिए 1 हजार 684 क्विंटल 15 कि.ग्रा, कैलारस के लिए 1 हजार 319 क्विंटल 15 कि.ग्रा.,  के लिए 1 हजार 306 क्विंटल 35 कि.ग्रा., तथा सबलगढ विकासखंड की शालाओं को 1 हजार 525 क्विंटल 60 कि.ग्रा., खाद्यान्न स्वीकृत कर दिया गया है । समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त खाद्यान्न का उपयोग रूचिकर भोजन प्रदान करने में शासन निर्देशानुसार सुनिश्चित किया जाये।

 

भूतपूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता दी जायेगी

भूतपूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता दी जायेगी

 

मुरैना 28 जून07- संचालनालय सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा द्वितीय विश्वयुध्द 14 अगस्त 1945 के पश्चात तथा 31 दिसम्बर 1950 तक सेना में भर्ती हुए भूतपूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता दी जायेगी । इन सैनिकों को विघटन के फलस्वरूप सेना सेवा से बिना किसी पेंशन के निकाल दिया गया था । जिले के संबंधित भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवायें अपना नाम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मुरैना में दर्ज करा सकते हैं ।

 

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एयर होस्टेस के प्रशिक्षण हेतु छात्रवृत्ति मिलेगी

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एयर होस्टेस के प्रशिक्षण हेतु छात्रवृत्ति मिलेगी

 

मुरैना 28 जून07- मध्यप्रदेश शासन विभानन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीदवारों का एयर होस्टेस और फ्लाईट स्टीवर्ड के प्रशिक्षण के लिए चयन किया जायेगा । चयनित उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति नियम 2007 के अंतर्गत फ्रेंकफीन प्रशिक्षण संस्था भोपाल,जबलपुर अथवा इन्दौर द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

       जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण के अनुसार उम्मीदवार का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना और उसकी आयु 17 से 24 वर्ष के बीच होना जरूरी है । उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उसे अविवाहित होना चाहिए । महिला उम्मीदवार की न्यूनतम ऊचाई 5 फिट और पुरूष की साढे पांच फिट होना चाहिए । उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने भोजन और आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी ।

       उम्मीदवारों का चयन फ्रेंकफीन संस्था द्वारा किया जायेगा । चयन सूची शासन को प्रस्तुत की जायेगी । राज्य शासन द्वारा गठित छानबीन समिति द्वारा चयन सूची के उम्मीदवारों के मूल निवासी, जाति और आय प्रमाण पत्रों की जांच की जायेगी । इस समिति में संचालक विमानन, आयुक्त अथवा संचालक अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयुक्त तथा संचालक उच्च शिक्षा अथवा उनके प्रतिनिधि तथा उपसचिव अथवा अपर सचिव विमानन रहेंगे । समिति की अनुशंसा पर संचालक विभानन चयनित उम्मीदवारों की सूची विभानन विभाग को भेजेंगे, तथा विभाग द्वारा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने की अनुमति दी जायेगी ।

       प्रशिक्षण हेतु उम्मीदवारों से यूनीफार्म पुस्तकों आदि के रूप में कोई शुल्क अथवा राशि नहीं ली जायेगी । इस हेतु राज्य शासन द्वारा प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक लाख रूपये स्वीकृत किये जायेगे । चयन के उपरांत उम्मीदवार को 15 प्रतिशत राशि प्रशिक्षण संस्थान को देनी होगी तथा 85 प्रतिशत राशि का  भुगतान शासन द्वारा किया जायेगा । उम्मीदवार द्वारा सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के उपरांत उसके द्वारा जमा की गई 15 प्रतिशत राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जायेगा ।