गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

जिले में 80 साल से 89 आयु वर्ग के 8 हजार 25 वोटर

 

मुरैना | 08-अक्तूबर-2020

    मुरैना जिले की जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी और अंबाह विधानसभा क्षेत्र में 80 से 89 वर्ष आयु के 8 हजार 25 मतदाता है। 
    सर्वाधिक 247 मतदाता मुरैना विधानसभा क्षेत्र में है। अंबाह में 214, जौरा में 193, दिमनी में 162 और सुमावली में 127 वोटर 80 से 89 आयु वर्ग के है। 
जिले में 8 हजार 608 सर्विस वोटर
    जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विधानसभा उप निर्वाचन में 8 हजार 608 सर्विस वोटर है, इनमें 8 हजार 487 पुरूष और 121 महिला सर्विस वोटर है।
    जौरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 692 सर्विस वोटर है, इनमें से 683 पुरूष और 9 महिला वोटर है। सुमावली विधानसभा क्षेत्र में 832 वोटर है, इनमें 822 पुरूष और 10 महिला वोटर है। मुरैना विधानसभा क्षेत्र में 914 सर्विस वोटर है, इनमें 895 पुरूष और 19 महिला वोटर है। दिमनी में 1 हजार 605 सर्विस वोटर है, इनमें 1 हजार 580 पुरूष और 25 महिला वोटर है। अंबाह में 4 हजार 565 सर्विस वोटर है, इनमें 4 हजार 507 पुरूष और 58 महिला सर्विस वोटर है।

कोई टिप्पणी नहीं :