बुधवार, 7 नवंबर 2012

सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर आज मुरैना आयेंगे

सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 7 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री तोमर 7 नवम्बर 2012 को सुबह 9 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना आयेंगे। आप पूर्वान्ह 10 बजे सर्किट हाउस से ग्राम बडोखर के लिए प्रस्थान करेंग। बडोखर में आप नव निर्मित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। आप 11 बजे कृषि उपज मंण्डी परिसर में आयोजित मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन (मुख्यमंत्री निकाह योजना) कार्यक्रम में समिम्लित होंगे। दोपहर 12.30 बजे श्री तोमर ए.बी.रोड मुरैना में नवनिर्मित 120 सीटर आई टी आई छात्रावास का भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 1.30 बजे आयेगे आप ग्राम बिचौला में विद्युत सब स्टेशन के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।   

शनिवार, 20 अक्टूबर 2012

सिंचाई हेतु 21 अक्टूबर से पानी दिया जायेगा , 15-15 दिन की ओसराबन्दी से कैनालों में पानी मिलेगा, जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न

मुरैना | 19-अक्तूबर-2012   रबी फसल के लिये इस वर्ष एक लाख 30 हजार 850 हेक्टेयर में चम्बल दाहिनी मुख्य नहर से सिंचाई करने का प्रस्ताव सिंचाई विभाग ने रखा है । जबकि पिछली वर्ष एक लाख 23 हजार 930 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई का प्रस्ताव था । पिछली वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 हजार 920 हैक्टेयर में अधिक सिंचाई कराने का लक्ष्य प्रस्तुत किया है । यह बात कलेक्टर श्री डी.डी. अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में  जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में उपस्थित संस्थाओं के अध्यक्षों से कही । इस अवसर पर मुरैना विधायक श्री परसराम मुदगल, सबलगढ विधायक श्री सुरेश चौधरी, जौरा विधायक श्री मनीराम धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री केदार सिंह यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा, सिंचाई विभाग के एस.ई. श्री आर.पी. गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री आर.पी.एस. झा, सबलगढ कार्यपालन यंत्री श्री आर.एम. शर्मा,  जौरा कार्यपालन यंत्री श्री अनिल गुप्ता सभी सिंचाई एसडीओ सहित मुरैना जिले की सभी सिंचाई संथाओं के अध्यक्ष उपस्थित थे । 
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान से छोडा गया पानी मुरैना जिले में 21 अक्टूबर को सुनहरा घाट सबलगढ की सीमा में प्रवेश करेगा और 25 अक्टूबर तक यह पानी अम्बाह-पोरसा क्षेत्र में रवी फसल के उपयोगार्थ लिया जा सकेगा । उन्होने कहा कि शासन का प्रयास है कि अंतिम छोर तक के किसानों को पानी पर्याप्त मात्रा में मिले, इसके लिए जिलास्तर के अधिकारी अभी से प्लानिंग कर रहे है । उन्होने कहा कि शुल्क शासन के नियम निर्देशों के तहत ही लिया जायेगा, इसके लिए जिला अधिकारियों के नियम निर्देश नहीं होगे । श्री अग्रवाल ने मैदानी अधिकारी से कहा कि वे क्षेत्रों में रूककर वास्तविक कैनालों की  स्थिति से अवगत हो । श्री अग्रवाल ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी नहरों में टूट-फूट, साफ-सफाई, मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से देखें जहां आवश्यकता हो वहां दुरूस्त कराना सुनिश्चित करें । उन्होने कहा नहरों में फूटे पडे कुलावों, फूटे पडे पाइपों को अविलम्ब दुरूस्त करावें, पानी व्यर्थ न बहे यह सिंचाई विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें । सभी किसान को पानी बरावर मात्रा में मिले यह भी सुनिश्चित किया जाय ।  सिंचाई से संबंधित शिकायतों हेतु सिचाई विभाग कन्ट्रोल रूम की स्थापना करायें । 
कलेक्टर ने कहा कि एबीसी कैनाल की लम्बाई 169 कि.मी. है उस नहर में पानी पहले पहुचाया जायेगा, उसके वाद 15-15 दिन के ओसराबंदी के हिसाब से नहरों में पानी फुल टेलेण्ड से छोडा जायेगा जिससे निचले हिस्से वाले खेतों को भी पानी आसनी से मिले सके । श्री अग्रवाल ने कहा कि कैनालों में पानी के चलते समय सिंचाई विभाग के अधिकारी रात-दिन कैनाल पर भ्रमण करें, कही भी नहर टूटने की स्थिति निर्मित नही हो । 
बैठक में विधायक मुरैना श्री परसराम मुदगल, जौरा विधायक श्री मनीराम धाकड और विधायक सबलगढ श्री सुरेश चौधरी और श्री केदार सिंह यादव ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने कहा कि नहरों से मिलने वाला पानी किसान आवश्यकतानुसार उपयोग करें उसे व्यर्थ न होने दें । उन्होने कहा कि हर खेत को पानी मिले यह शासन की प्राथमिकता है । बस किसान यह तय करें कि आवश्यकतानुसार ही पानी का उपयोग किया जाये ।  
संथाओं के अध्यक्ष के सुझाव पर एस.ई. श्री आर.पी. गुप्ता ने कहा कि शासन के नियमों का पालन किया जावेगा, अनलीगल किसी से अवैध पैसा बसूल नहीं होगा । सिंचाई के समय विभाग के अमीन हर खेत पर पहुचकर पानी का उपयोगा कर रहे किसानों से जानकारी प्राप्त करेंगे और उनसे हस्ताक्षर भी करायेंगे ।

बीएलओ का काम नाम बढाना एवं घटना ही नहीं बल्कि मतदाता सूची के सभी कार्यों का अपडेशन करना है

कमिश्नर  शिवहरे ने मुरैना, सुमावली, जौरा कैलारस, सबलगढ विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
मुरैना | 19-अक्तूबर-2012   चम्बल संभाग के कमिश्नर श्री ए.के.शिवहरे ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी बी.एल.ओ. से कहा है कि पुनरीक्षण कार्य में केवल नये मतदाताओं के नाम जोडना और चले गए मतदाताओं के नाम हटाना ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मतदाता सूची को अपडेट करना है । अगर सूची में मतदाओं के फोटो नहीं है तो फोटो खिचवाकर फोटो लेना है । अगर मतदाता की मृत्यु हो गई है तो जानकारी लेकर मतदाता का नाम हटाना है 18 वर्ष पूर्ण कर चुके अथवा 1 जनवरी 2013 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा युवतियों के नाम बढाना है । अगर मतदाता सूची में किसी के गलत नाम, गलत उम्र लिखी है अथवा पता आदि में त्रुटि है तो इन सभी त्रुटियों को सही करना है और यह सभी काम मतदाता के घर घर उनसे पूछताछ करके ही पूरा हो सकता है । इसके अलावा बीएलओं स्थानीय लोगों, विशेष तया गांव के बुजुर्ग, जमीनी स्तर पर निर्वाचन प्रतिनिधियों से वातचीत करें । मतदाता सूची में से उन डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित करके उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को भेजे ताकि ई.आर.ओ. उचित संबैधानिक प्रावधानों के तहत डुप्लीकेट नामों को हटाने की कार्यवाही करें । कमिश्नर श्री शिवहरे आज मुरैना, सुमावली, जौरा, कैलारस और सबलगढ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे । 
कमिश्नर श्री शिवहरे ने मुरैना विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुरैना गांव के जनशिक्षा केन्द्र मे स्थापित मतदान केन्द्र क्र 153 के बी.एल.ओ. कैलाशचन्द्र शर्मा मतदान केन्द्र क्र. 153 के बीएलओ ओपी शिवहरे, मतदान केन्द्र क्र. 156 के बीएलओ रामप्रकाश शर्मा, मतदान केन्द्र क्र. 158 के बीएलओ दर्शन लाल से मतदाता सूची के तहत अभी तक की गई पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी प्राप्त की । उन्होने तहसीलदार श्री कुशवाह को निर्देश दिये कि वे बीएलओ को घर घर जाकर मतदाताओं से चर्चा करके अपडेट स्थिति को लेकर आने के निर्देश देना को कहा । उन्होने मौके पर मतसूची का भी निरीक्षण कर निर्देश दिये कि जिन मतदाताओं के फोटो नहीं है उन मतदाताओं के फोटो खिचावाने के लिए राजस्व निरीक्षक अथवा पटवारियों को लगाया जावे । उन्होने बीएलओ को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों को समझाया । 
कमिश्नर श्री शिवहरे ने मुंगावली गांव के शा. बालक प्राथमिक विद्यालय में स्थापित मतदान केन्द्र क्र. 154 के बीएलओ श्रीनिवास गौड मतदान केन्द्र क्र् 160 के बीएलओ श्याम सुन्दर पाराशर ओर मतदान केन्द्र क्र 161 के बीएलओ सुरेश गुप्ता से मतदाता पुनरीक्षण के तहत किये गए कार्यों की जानकारी हांसिल कर डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिये । कमिश्नर श्री शिवहरे ने विधान सभा क्षेत्र सुमावली के अन्तर्गत ग्राम छैरा के मतदान केन्द्र क्र. 57 के बीएलओ डोगर सिंह राजपूत, मतदान क्र. 58 के बीएलओ वासुदेव कुशवाह और मतदान केन्द्र क्र 59 के बीएलओ कमलेश शर्मा से उनके क्षेत्र में टोटल मतदाताओं की स्थिति सहित अभी तक नाम बढाने, त्रुटि संबंधी भराये गए फार्मो निरीक्षण किया । मौके पर जौरा तहसीलदार को बीएलओ के कार्यों का नियमित निरीक्षण सुपरवाईजरों से कराने के निर्देश दिये । 
कमिश्नर श्री शिवहरे ने जौरा के मतदान केन्द्र क्र. 80,81,103 के बीएलओ के कार्यो का निरीक्षण किया । मौके पर तहसीलदार ने बताया कि जौरा के 35 बीएलओ रविवार 21 अक्टूबर को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर संपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे । कमिश्नर ने सिकरोदा में मतदान केन्द्र क्र. 121 का निरीक्षण किया । इसी तरह ग्राम नैपरी के मतदान केन्द्र क्र. 170 के बीएलओ श्री अरविंद कुमार शर्मा, मतदान केन्द्र क्र. 172 मतदान केन्द्र क्र. 171 के बीएलओ श्री करनसिंह जाटव, बीएलओ श्री प्रमोद शर्मा पुनरीक्षण कार्यो की बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की । कमिश्नर श्री शिवहरे ने सबलगढ कृषि उपज मंडी में स्थापित मतदान केन्द्र क्र. 141 के बीएलओ श्री दौजीराम भारती से पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी प्राप्त की । भारती ने बताया कि इस मतदान केन्द्र पर 519 और 446 महिला मिलाकर कुल 965 मतदाता है । 11 लोगों ने नाम बढवाने के लिए फार्म नं. 6 की पूर्ति की है । एक व्यक्ति ने फार्म 8 भरकर त्रुटि सुधारने हेतु आवेदन दिया है।


42 ग्राम पंचायतों के खातों में साढे 26 लाख रूपये शौचालय निर्माण हेतु जमा करायें

मुरैना | 19-अक्तूबर-2012   महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत शौचालय निर्माण हेतु एक मुश्तराशि 42 ग्राम पंचायतों के खातों में साढे 26 लाख रूपये जमा कराने की स्वीकृति कलेक्टर श्री डी.डी.अग्रवाल द्वारा जारी की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने बताया कि सर्वाधिक साढे 6 लाख रूपये मुरैना जनपद पंचायत की 10 ग्राम पंचायतों के खातों मे जमा कराये गए है। जौरा जनपद की 7 ग्राम पंचायतों के खातों में साढे 3 लाख रूपये, सबलगढ जनपद की 7 ग्राम पंचायतों में साढे 4 लाख रूपये, अम्बाह जनपद पंचायत की 4 ग्राम पंचायतों के खातों में 2 लाख रूपये, पोरसा जनपद की 4 ग्राम पंचायत के खातों में ढाई लाख रूपये,  पहाडगढ जनपद की 5 ग्राम पंचायतों में चार लाख रूपये और कैलारस जनपद की 5 ग्राम पंचायतों के खातों में साढे तीन लाख रूपये, जमा कराये गए है ।

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2012

सचिवों द्वारा कार्य नहीं करने पर कमिश्नर ने दिखाई नाराजगी

मुरैना | 18-अक्तूबर-2012    ग्राम पंचायत के सचिवों द्वारा ग्राम पंचायतों के बुनियादी कार्यों में रूची नहीं लेने, साफ सफाई जैसे कार्यों को भी नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होने बडोखर स्कूल के पास भरे गन्दे पानीऔर नाले की सफाई नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी और जनपद सीईओ पर भी नाराजगी व्यक्त की। इसी तरह मुडियाखेडा के पास जगह जगह वने घूरे, नाले की सफाई नहीं होने पर मुडिया खेडा छात्रावास एवं स्कूल की पुताई नहीं होने पर भी आपत्ति व्यक्त की। मौके पर कमिश्नर ने छात्रावास के निरीक्षण के निर्देश एसडीएम श्री कम्ठान को दिये। संकुल केन्द्र शा. हाई स्कूल जींगनी के मेन्टीनेश कराने, भवन की पुताई आदि के निर्देश भी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिये।

सचिवों द्वारा कार्य नहीं करने पर कमिश्नर ने दिखाई नाराजगी

मुरैना | 18-अक्तूबर-2012   ग्राम पंचायत के सचिवों द्वारा ग्राम पंचायतों के बुनियादी कार्यों में रूची नहीं लेने, साफ सफाई जैसे कार्यों को भी नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होने बडोखर स्कूल के पास भरे गन्दे पानीऔर नाले की सफाई नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी और जनपद सीईओ पर भी नाराजगी व्यक्त की। इसी तरह मुडियाखेडा के पास जगह जगह वने घूरे, नाले की सफाई नहीं होने पर मुडिया खेडा छात्रावास एवं स्कूल की पुताई नहीं होने पर भी आपत्ति व्यक्त की। मौके पर कमिश्नर ने छात्रावास के निरीक्षण के निर्देश एसडीएम श्री कम्ठान को दिये। संकुल केन्द्र शा. हाई स्कूल जींगनी के मेन्टीनेश कराने, भवन की पुताई आदि के निर्देश भी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिये।

96 ग्राम पंचायतों के खातों में 97 लाख रूपये जमा करायें

मुरैना | 18-अक्तूबर-2012   महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों पर लगे मजदूरों को समय पर उनकी मजदूरी का भुगतान कराने के लिए जिला पंचायत द्वारा 96 ग्राम पंचायतों के खातों में 97 लाख रूपये जमा कराने की स्वीकृति कलेक्टर श्री डी.डी. अग्रवाल द्वारा जारी की गई है।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने बताया कि सर्वाधिक 23 लाख रूपये पहाडगढ जनपद पंचायत की 23 ग्राम पंचायतों के खातों मे जमा कराये गए है। जौरा और कैलारस जनपद की 20-20 ग्राम पंचायतों के खातों में 20-20 लाख रूपये, सबलगढ की 16 ग्राम पंचायतों में 16 लाख रूपये, अम्बाह जनपद पंचायत की 7 ग्राम पंचायतों के खातों में 7 लाख रूपये, पोरसा जनपद की एक ग्राम पंचायत के खातों में 2 लाख रूपये और मुरैना जनपद की 9 ग्राम पंचायतों के खातों में 9 लाख रूपये, जमा कराये गए है।