मंगलवार, 2 फ़रवरी 2010

ग्राम पंचायतों के उप सरपंच का निर्वाचन 10 फरवरी को

ग्राम पंचायतों के उप सरपंच का निर्वाचन 10 फरवरी को

मुरैना 1 फरवरी 10/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के उप सरपंच के निर्वाचन हेतु 10 फरवरी की तारीख नियत की गई है । उप सरपंच की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्षम प्राधिकारी रहेंगे ।

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है । पीठासीन अधिकारी को जहां एक ही नामांकन प्राप्त होगा, उसे सम्यक रूप से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जायेगा । एक से अधिक उम्मीदवार होने पर नियत प्रक्रिया के अनुसार गुप्त मतदान के माध्यम से निर्वाचन कराया जायेगा और उप सरपंच के निर्वाचन का परिणाम घोषित किया जायेगा । यदि किसी ग्राम पंवायत का सरपंच अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति या अन्य पिछडे वर्ग का नहीं है, तो उप सरपंच ऐसे वर्गों के पंचों में से ही निर्वाचित किया जायेगा । समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित पीठासीन अधिकारी से संपर्क कर उप सरपंचों के निर्वाचन की प्रक्रिया का नियत तिथि को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ।

 

मंजू ,बद्री,रामप्यारी,शीला,उमा,एवं शिवा ने जिपं के चुनाव में बाजी मारी अंबाह में हुई पंचायत चुनाव की मतगणना

मंजू ,बद्री,रामप्यारी,शीला,उमा,एवं शिवा ने जिपं के चुनाव में बाजी मारी अंबाह में हुई पंचायत चुनाव की मतगणना

विजयी जुलूसों में लगी खुशी मनाने की दौड

मुरैना..त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये आखिरी चरण में हुए मतदान के मतों की गिनती अंम्बाह व पोरसा ब्लाक मुख्यालयों पर कडी सुरक्षा के बीच सोंमवार को सुवह आरंभ हुई जो देर शाम तक चली हालाकि चुनाव परिणामों की अधिकारिक घोषणा आगामी तिथिओं में की जावेगी किन्तु गणना के समय उपस्थित ऐजेंसीयों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 5 जो कि सामान्य महिला के लिये आरक्षित था से मंजू महेश अग्रवाल मामा विजयी रहीं है वहीं क्षेत्र क्रमांक 6 जो अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिये आरक्षित था से रामप्यारी श्रीवास ने वाजी मारी है जबकि अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित क्षेत्र क्रमांक 4 से बद्री प्रसाद सखवार जीत का जश्न मना रहे है। उधर क्षेत्र क्रमांक 03 से अनुसूचित जाति महिला श्रीमती शिलारामसेवक, क्षेत्र क्रमाकं 02 से सामान्य महिला उमादेवी अरविन्द्र तोमर बी.एस.टी तथा क्षेत्र क्रमांक 01 से सामान्य सीट पर शिवाकरन तोमर रछेण के विजयी होने का समाचार है।

ग्राम पंचायत के सरपंच पदों पर महूरी से शिवसिह गुर्जर बाबडी पुरा से रामवीर तोमर, लल्लू बसई से कालीचरन माहौर ,गोपी से नंदा तोमर, कोलुआ से वासुदेव बघेले, रूपाटी से हरीशचंद गुर्जर ,दोहरा से जयसिंह गुर्जर कमतरी से राजेन्द्र पटेल गोठ से कमलेश शर्मा,चांदका पुरा से श्रीमती मिथलेश  गिरवरसिंह गहलोत कुकथरी से तिलक तोमर तुतवास से देवेन्द्र जाटव, बडफरा से रवीकुमार णचांदपुर से रेखा प्रेमनारायण उपाध्याय दिमनी से विमलेश सतेन्द्र तोमर समेत अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच पद पर जीत हांसिल करने वालों ने विजयी जुलूश निकाला

अंबाह में मतगणना के दौरान कालेज परिसर को पुलिस छावनी बना दिया गया किसी प्रकार के अप्रिय समाचार की कोई खवर समाचार लिखे जाने तक जानकारी में नही आई है। पंचायत चुनाव के परिणाम जानने के लिये विभिन्न पंचायतों से मतगणना स्थल पर हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों  व उत्सुकों की भीड मौजूद थी हालांकि चुनाव परिणामों की जानकारी लाऊड स्पीकर पर नही दी गई मगर समर्थकों को  मतगणना ऐजेन्टों से जो आगे पीछे की जानकारी मिल रही थी उसी पर चर्चा का बाजार गर्म करते हुए विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जहां जीत की खुशी का माहौल था वही हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थकों के चहरे मुरझा गये  और बिना बोले चुपचाप अपने अपने घरों की ओर रवाना होते हुए दिखाई पडे।

 

 

संस्कारित आचरण की शिक्षा आवश्यक-मुनि संभव सागर

संस्कारित आचरण की शिक्षा आवश्यक-मुनि संभव सागर

बानमोर..मिलन वाटिका में जैन समाज की ओर से एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें संत शिरोमणी आचार्य विधासागर जी महाराज एवं उनके शिष्य मुनि संभव सागरजी महाराज तथा भाव सागर जी महाराज द्वारा प्रवचन दिये गये। धर्म सभा को संबोधित करते हुये जैन मुनि संभव सागर जी महाराज ने कहा कि जीवन की डोर धर्म में निहित है,धर्म ही व माध्यम है जिसके द्वारा संस्कार एवं आचरण की शिक्षा दी जाती है। धर्म सभा में मुनी अनुभव सागर महाराज ने सस्कार ने पाठ शालाओं को श्रेयश्कर बताया जहा बच्चों को नैतिकता का बौध कराया जाता है। उन्होने कहा कि पालकों को अपने बच्चों को पाठशालाओं में भेजना चाहिऐ जिससे वर्तमान में पनप नही टीवी संस्कृति से छुटकारा मिल सकें। सभा को भाव सागर महाराज ने भी संबोधित किया धर्म सभा में प्रमुख रूप से राजेन्द्र प्रशाद जैन, सुरंगजैन, राजाराम जैन, परषोत्तम जैन, जगदीश जैन, मनोजजैन, शेखर जैन, नत्थीजैन, अशोक जैन,पवन जैन, पारश जैन,सहित अनेक जैन बन्धु उपस्थित थे।

 

पास बुक खोने की सूचना

सूचना

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मेरा खाता सहारा इण्डिया में एक रजत योजना फिक्स में खुला था जिसका खॉता क्रमांक 24559200836 है 14.8.2003 को 10000 रू. जमा किया था जो कि मेरे नाम से श्यामवीर सिंह राठौर पुत्र रामजीलाल राठौर निवासी टीकेतन का पुरा नगरा पोरसा है जिसकी पास बुक घर से पोरसा आते समय कही गिर पड़ी  है जिसका भुगतान बिना मेरी पास बुक के नही हो।

प्रार्थी

श्यामवीर सिंह राठौर

पुत्र रामजीलाल राठौर

 

ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया गणतंत्र दिवस

ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया गणतं­त्र दिवस

पोरसा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा ने राष्ट्रीयह पर्व गणवंत्र दिवस हर्ष उल्लास के मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभाराम सखवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा ने किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित नगरपालिका परिषद पोरसा के अध्यक्ष श्रद्धेय जनसेवक श्री सुरेश जाटव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ध्वजारोहण शोभाराम सखवार एवं मोहन सिंह तोमर ने किया तथा कार्यक्रम का श्री गणेश नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश जाटव ने दीप प्रावलित कर अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजली दी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष न.पा.परि. पोरसा सुरेश जाटव का अभिनंदन करना चाहा सुरेश जाटव ने विनम्रता पूर्वक अपने अभिनंदन को स्वीकार न करते हुये स्वयं हर्ष के साथ ब्लॉक कांग्रेस क मेटी एवं उपस्थितजनों को हार्दिक अभिनंदन कर अपनी विजय के लिये हार्दिक आभार व्यक्त किया इस अवसर पर शोभाराम सखवार मोहन सिंह तोमर, सुरेशजाटव, रामनिवास राठौर, वीरेन्द्र सिंह राजपूत, राकेश ओझा, अजय कटारे, शिवदत्त शुकला युनूशखां, महावीर जैन, दिलीप जैन, शैलेन्द्र ओझा, मातादीन सखवार, रामलाल सखवार, हमीद गौरी, हरीसिंह तोमर भगवान सिंह नरवरियॉ, महेश शिवहरे, रामस्वरूप हिण्डौलिया, रामस्वरूप जाटव, रामप्रकाश जाटव, संतोष सिंह तोमर राजेश श्रीवास, मंशारामश्रीवास, सुरेशचंद्र जैन, रामसिंह तोमर, कैलाशसिंह तोमर, लक्ष्मण सिंह महौर रामू वर्मा आदि ने हृदय से अमर शहीदों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की।

 

हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला कायम

हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला कायम

मुरेना..अंबाह थाना क्षेत्र के ग्राम पूठ में गत दिवस जमीन विवाद पर हुई गोली कांड की घटना में एक युवक की मोत हो गई्र और एक घायल हो गया पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार जमीन बिबाद पर हमलावर कल्याण व मटुरी तोमर ने कट्टे से गोली मार कर अर्जुन पुत्र वचन सिंह तोमर उम्र 36 बर्ष की हत्या कर दी जब कि गोली लगने सेबद्री तोमर धायल हो गया घायल को इलाज हेतु अस्पताल में दाखि करा दिया है मृतक के पुत्र अजय तोमर की शिकायत पर पुलिस ने हमलवरों के खिलाफ धारा 302,307 का मामला कायम कर लिया है। शव को मेडीकल परीक्षण के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

 

ट्रेक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

मुरैना..टेक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत ,घटना जौरा थाना क्षेत्र क ी है पुलिस ने अज्ञात चालक के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार गढीपुरा की नहर पुलिया के पास अज्ञात टेक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर परसराम नामक युवक को टक्कर मारदी जिससे उसकी मौत हो गई  पुलिस ने गजराज रावत की शिकायत पर अज्ञात चालक के बिरूद्ध धारा 304 ए का मामला कायम कर लिया है।