शनिवार, 1 सितंबर 2007

प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन आज मुरैना में

प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन आज मुरैना में

मुरैना 31 अगस्त 2007// स्कूल शिक्षा तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन 1सितम्बर को मुरैना आयेंगे । श्री जैन प्रात: 8 बजे सर्किट हाउस पर जन सामान्य से भेंट करेंगे और 9 बजे मुरैना से प्रस्थान कर 10 बजे पोरसा पहुंचेंगे तथा वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात मुरैना वापसआयेंगे । श्री जैन 1 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे जिला चिकित्सालय में नव निर्मित एन.एस.वी. वार्ड का लोकार्पण करेंगे तथा सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित खनिज रायल्टी बितरण संबंधी बैठक में भाग लेंगें । प्रभारी मंत्री श्री जैन 2 सितम्बर को प्रात: 8 बजे मुरैना सर्किट हाउसमें जन प्रतिनिधियों व जन सामान्य से भेंट करेंगें तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात सांय 6.30 बजे मुरैना से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह का भ्रमण कार्यक्रम

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह का भ्रमण कार्यक्रम

मुरेना 31 अगस्त 2007 // पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह 1 व 2 सितम्बर को मुरैना में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे ।

 

मुरैना में शालेय संभागीय खो-खो प्रतियोगिता आज से

मुरैना में शालेय संभागीय खो-खो प्रतियोगिता आज से

मुरैना 31 अगस्त 2007/ शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय डा. भीमराब अम्बेडकर स्टेण्डियम में 1 सितम्बर से शालेय संभागीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । यह प्रतियोगिता 3 सितम्बर तक चलेगी । जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.एम. उपाध्याय के अनुसार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह 1 सितम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन के मुख्य आतिथ्य एवं श्री नागेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा ।

       प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के संरक्षण में आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष संयुक्त संचालक शिक्षा श्री धीर सिंह सिकरवार हैं । 

       जिला क्रीड़ा निरीक्षक श्री आर.डी. तिवारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में संभाग के प्रत्येक जिले से 36 बालक और 36 बालिकायें भाग लेंगी । स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था, सफाई एवं जल व्यवस्था, प्राथमिक उपचार , प्रचार-प्रसार , आवास व्यवस्था तथा उद्धाटन व समापन समिति का गठन किया है ।

       प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ग्वालियर, शिवपुरी और गुना के बालकों की आवास व्यवस्था अशा.उ.मा.वि. के.एस.मुरैना, अशोक नगर और श्योपुर के बच्चों की अशासकीय उ.मा.वि. ऋषि गालब तथा मुरैना, भिण्ड और दतिया के बालकों की व्यवस्था अशासकीयउ.मा.वि. के.एस. मुरैना में रहेंगी । इसी प्रकार श्योपुर, भिण्ड और मुरैना की बालिकाओं की आवास व्यवस्था शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1 मुरैना, ग्वालियर शिवपुरी और गुनाकी बालिकाओंकी अशा.एस.डी.एम.मुरैना तथा अशोक नगर और दतिया की बालिकाओं की आवास व्यवस्थाअशा. गंगा पब्लिक स्कूल मुरैना में रहेंगी ।

 

सफाई कामगारों के बच्चो को उच्च शिक्षा हेतु ऋण मिलेगा

सफाई कामगारों के बच्चो को उच्च शिक्षा हेतु ऋण मिलेगा

आवेदन पत्र 15 सितम्बर तक आमंत्रित

मुरैना 31 अगस्त 2007// राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा सफाई कामगारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु ऋण उपलब्ध कराने की योजना प्रारंभ की गई है । इस योजना के अन्तर्गत 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक आवेदन पत्र वितरित एवं जमा किये जायेंगे । विस्तृत जानकारी के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है ।

       कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के अनुसार सफाई कामगारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा हेतु प्रतिवर्ष 75 हजार रूपये तथा सम्पूर्ण कोर्स के लिए 3 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा । योजना के अन्तर्गत इंजीनियरिंग मेडीकल, मैनेजमैंट और विधि आदि कोर्स में अध्ययन के लिए ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है । यह ऋण 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जायेगा । आवेदन पत्र के साथ मूल निवासी प्रमाण पत्र, सफाई कामगार अथवा उसके आश्रित संबंधी प्रमाण पत्र , राशन कार्ड आय प्रमाण पत्र और हायर सेकण्ड्ररी परीक्षा की अंक सूची की छायाप्रति संलग्न करना होगी।

 

सचिव ग्राम पंचायत निलंबित

सचिव ग्राम पंचायत निलंबित

मुरैना 31 अगस्त 2007// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाता फोटो परिचय पत्र कार्य में लापरवाही वरतने के आरोप में जौरा की ग्राम पंचायत नाहरदोकी के सचिव श्री रामप्रकाश जाटव को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । निलंबन अवधि में श्री जाटव का मुख्यालय तहसील परगना कार्यालय जौरा रहेगा ।

 

बी.आर.सी. निलंबित

बी.आर.सी. निलंबित

मुरैना 31 अगस्त 2007// कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने अम्बाह के खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री हरेन्द्र सिंह तोमर को विभिन्न अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । श्री तोमर के विरूध्द भवन निर्माण और गणवेश क्रय में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई थी । शिकायत की जांचकराने पर अनियमिततायें सिध्द पाये जाने पर श्री तोमर को निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में श्री तोमर का मुख्यालय जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय मुरैना रहेगा ।

 

पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम

पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम

मुरैना 31 अगस्त 2007// मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री बाबूलाल कुशवाह 3 सितम्बर को सांय 4 बजे श्योपुर से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे मुरैना आयेंगे तथा यहां सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट करेंगे ।

       अध्यक्ष श्री कुशवाह 4 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं के संबंध में बैठक लेंगे तथा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे । श्री कुशवाह 4 सितम्बर को सांय 6 बजे मुरैना से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे ।