शनिवार, 30 जून 2007

शौचालय बनवाने से बी पी एल दावे आपत्ति पर कोई असर नही

शौचालय बनवाने से बी पी एल दावे आपत्ति पर कोई असर नही

सी ई ओ जिला पंचायत ने दी जानकारी

 

मुरैना 28 जून07- ग्रामीण क्षेत्रों में यह भ्रांति प्रायबाहर हो जायेगे । पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निराकरण का आधार वर्ष 2002-03 में किया गया बी पी एल सर्वेक्षण है । अत: अपीलीय अधिकारी द्वारा अपील की जांच में वर्ष 2002-03 में जो स्थिति थी उसके आधार पर ही अपील का निर्णय लिया जायेगा । इसका आशय यह है कि यदि वर्ष 2002प्रभावित नहीं होगा ।

 

जन सहभागिता के हर छोटे प्रयास को भी सूचीबध्द करें

जन सहभागिता के हर छोटे प्रयास को भी सूचीबध्द करें

 

मुरैना 28 जून07- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि खासकर जल संरचनाओं की बनावट और पानी रोकने के लिए किये जाने वाले रोजमर्रा के प्रयासों को ग्रामीण जन की सहभागिता के

रूप में संकलित किया जाये ।

       श्री यादव ने कहा कि हैं । सरकार के जलाभिषेक अभियान व हरियाली महोत्सव में यह मंशा निहित है कि इन प्राकृतिक प्रयासों को नियमित अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये । श्री यादव ने कहा कि जनसहभागिता के प्रत्येक कार्य का नजरी मूल्यांकन भी किया जाये । ताकि शासन द्वारा प्रेरित जन जागरूकता का यथोचित आंकलन हो सके ।

       उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के प्रथम चरण के साथ ही इन प्रयासों को उपयोगिता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाये । ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतों के मार्फत हरियाली महोत्सव की तैयारी करें

 

दो माह का खाद्यान्न आवंटित

दो माह का खाद्यान्न आवंटित

मुरैना 28 जून07- जिले की शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों को भोजन कार्यक्रम के तहत वर्तमान सत्र के माह जुलाई से अगस्त की अवधि के लिए खाद्यान्न आवटित कर दिया गया है ।

       जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव ने बताया कि उक्त आदेश द्वारा पोरसा विकासखंड की शालाओं को 1 हजार 589 क्विंटल 15 किलोग्राम, अम्बाह को 1 हजार 627 क्विंटल 60 किलोग्राम, मुरैना के लिए 2 हजार 998 क्विंटल 60 किलोग्राम, जौरा के लिए 1 हजार 684 क्विंटल 15 कि.ग्रा, कैलारस के लिए 1 हजार 319 क्विंटल 15 कि.ग्रा.,  के लिए 1 हजार 306 क्विंटल 35 कि.ग्रा., तथा सबलगढ विकासखंड की शालाओं को 1 हजार 525 क्विंटल 60 कि.ग्रा., खाद्यान्न स्वीकृत कर दिया गया है । समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त खाद्यान्न का उपयोग रूचिकर भोजन प्रदान करने में शासन निर्देशानुसार सुनिश्चित किया जाये।

 

भूतपूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता दी जायेगी

भूतपूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता दी जायेगी

 

मुरैना 28 जून07- संचालनालय सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा द्वितीय विश्वयुध्द 14 अगस्त 1945 के पश्चात तथा 31 दिसम्बर 1950 तक सेना में भर्ती हुए भूतपूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता दी जायेगी । इन सैनिकों को विघटन के फलस्वरूप सेना सेवा से बिना किसी पेंशन के निकाल दिया गया था । जिले के संबंधित भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवायें अपना नाम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मुरैना में दर्ज करा सकते हैं ।

 

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एयर होस्टेस के प्रशिक्षण हेतु छात्रवृत्ति मिलेगी

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एयर होस्टेस के प्रशिक्षण हेतु छात्रवृत्ति मिलेगी

 

मुरैना 28 जून07- मध्यप्रदेश शासन विभानन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीदवारों का एयर होस्टेस और फ्लाईट स्टीवर्ड के प्रशिक्षण के लिए चयन किया जायेगा । चयनित उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति नियम 2007 के अंतर्गत फ्रेंकफीन प्रशिक्षण संस्था भोपाल,जबलपुर अथवा इन्दौर द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

       जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण के अनुसार उम्मीदवार का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना और उसकी आयु 17 से 24 वर्ष के बीच होना जरूरी है । उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उसे अविवाहित होना चाहिए । महिला उम्मीदवार की न्यूनतम ऊचाई 5 फिट और पुरूष की साढे पांच फिट होना चाहिए । उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने भोजन और आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी ।

       उम्मीदवारों का चयन फ्रेंकफीन संस्था द्वारा किया जायेगा । चयन सूची शासन को प्रस्तुत की जायेगी । राज्य शासन द्वारा गठित छानबीन समिति द्वारा चयन सूची के उम्मीदवारों के मूल निवासी, जाति और आय प्रमाण पत्रों की जांच की जायेगी । इस समिति में संचालक विमानन, आयुक्त अथवा संचालक अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयुक्त तथा संचालक उच्च शिक्षा अथवा उनके प्रतिनिधि तथा उपसचिव अथवा अपर सचिव विमानन रहेंगे । समिति की अनुशंसा पर संचालक विभानन चयनित उम्मीदवारों की सूची विभानन विभाग को भेजेंगे, तथा विभाग द्वारा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने की अनुमति दी जायेगी ।

       प्रशिक्षण हेतु उम्मीदवारों से यूनीफार्म पुस्तकों आदि के रूप में कोई शुल्क अथवा राशि नहीं ली जायेगी । इस हेतु राज्य शासन द्वारा प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक लाख रूपये स्वीकृत किये जायेगे । चयन के उपरांत उम्मीदवार को 15 प्रतिशत राशि प्रशिक्षण संस्थान को देनी होगी तथा 85 प्रतिशत राशि का  भुगतान शासन द्वारा किया जायेगा । उम्मीदवार द्वारा सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के उपरांत उसके द्वारा जमा की गई 15 प्रतिशत राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जायेगा ।

 

गुरुवार, 28 जून 2007

एस.डी.ओ. अम्बाह हटाये: तहसीलदार पोरसा निलम्वित

एस.डी.ओ. अम्बाह हटाये: तहसीलदार पोरसा निलम्वित

दो अधिकारीयों पर रहम, शो कॉज देकर फारमेलिटी पूरी, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला महिला बाल विकास अधिकारी रहम दिली के खाते में

संभागायुक्त डा. कोमलसिंह द्वारा राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा

 

मुरैना 27 जून07- संभागायुक्त डा. कोमलसिंह ने आज यहां चम्बल भवन में मुरैना जिले में संचालित राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा की तथा किसानों और ग्रामीणों के हितों का ख्याल नहीं रखने के कारण श्री आर.के.पाल को अम्बाह के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद से हटाने और तहसीलदार पोरसा श्री एस.एस. दोहरे को निलम्वित करने के निर्देश दिये । साथ ही निर्धारित मापदंडो के अनुसार स्कूल भवनों और आंगनवाडी केन्द्रों के भवनों के लिए स्थान चिन्हित कर आरक्षित कराने की कार्रवाई नहीं करने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र देने के निर्देश दिये । इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सभाजीत यादव, अपर कलेक्टर श्री एस.के.सेवले, संयुक्त कलेक्टर श्री आशकृत तिवारी सहित समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।

       संभागायुक्त डा. कोमलसिंह ने 25 अप्रेल से 15 जून तक संचालित विशेष राजस्व अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान ग्रामों की चरनोई, रास्ता,मरघट, कब्रिस्तान, स्कूल, सार्वजनिक तालाब आदि की भूमि के सीमांकन करने, भविष्य की आवश्यकता के दृष्टिगत स्कूल, पंचायत, आंगनवाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, श्मशान, कब्रिस्तान, खेल का मैदान, मिनी स्टेडियम आदि के लिए भूमि आरक्षित करने, शासकीय भूमि पर जहां सीमाचिन्ह हों, वहां स्थायित्व देने के लिए पीपल अथवा नीम का पौधा रोपित करने और पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु चलित न्यायालय संचालित करने की संतोषजनक कार्रवाई नहीं पाये जाने पर डा. कोमल सिंह ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित समुचित कार्रवाई कर राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को समुचित लाभ दिलाने की हिदायत की । उन्होंने कहा कि इन निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की शीघ्र समीक्षा की जायेगी और आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित एस.डी.ओ. एवं तहसीलदार के विरूध्द कार्रवाई की जायेगी ।

       डा. कोमल सिंह ने पोरसा तहसील में विगत पांच माह से कम्प्यूटर बंद रहने और इस कारण किसानों को समय पर नकलें नहीं वितरण होने की स्थिति पर गम्भीर चिंता व्यक्त की और श्री आर.के पाल को तत्काल अम्बाह एस.डी.ओ. पद से हटाने तथा पोरसा तहसीलदार श्री एस.एस. दोहरे को निलम्वित करने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सीमांकन, तथा अविवादित नामांतरण और बंटवारा का कोई प्रकरण लंबित न रहे और सभी किसानों को भू-अधिकार ऋण पुस्तिकाओं का वितरण हो जाये । बी.पी.एल. सूची में नाम जुडवाने के आवेदनों का तत्परता से निराकरण किया जाये और यह सुनिश्चित किया जाय कि एक माह से पुराना कोई आवेदन पत्र लंबित न रहे । उन्होंने राशनकार्ड और मतदाता फोटो परिचय पत्र एवं फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के कार्य में भी बांछित तेजी लाने के निर्देश दिये ।

       संभागायुक्त ने परख कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि यह संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है कि कोई शिकायत न आये । उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को परख कार्यक्रम के अंतर्गत संकलित शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करने और निराकरण में अनावश्यक विलंव पाये जाने पर संबंधित के विरूध्द कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि कैरोसिन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए वितरण से पहले ग्रामीणों से सत्यापन कराया जाये । उन्होने अतिवृष्टि और बाढ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और सभी डिपो होल्डर के पास आवश्यक दवाईयों का भंडारण सुनिश्चित कराने तथा भंडारित खाद और बीज को सिंगल लॉक तक पहुंचाने के निर्देश दिये । उन्होने जौरा में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और तहसील कार्यालय भवन के लिए प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण को दिये और ग्वालियर वायपास के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिये ।

 

बुध की रात चम्‍बल में कोहराम मचाया बिजली ने

बुध की रात चम्‍बल में कोहराम मचाया बिजली ने

आधे शहर में ढाया गजब

मुरैना 28 जून । चम्‍बल वासीयों को तहॉं बिजली कटौती से सोमवार और मंगलवार को राहत रही, वहीं इन दोनों दिनों की राहत का हिसाब मध्‍यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी ने इकठठे ही बुधवार की रात अघोषित अन्‍धाधुन्‍ध साढ़े चार घण्‍टे का ठोस ब्‍लैक आउट करके फिर उसके बाद लगभग सारी रात लो वोल्‍टेज यानि कुल मिलाकर 100 वोल्‍टस का वोल्‍टज देकर न केवल करिश्‍मा कर डाला बल्कि बिजली दे भी दी और नहीं भी दी । वाह रे पठठो वाह , शाबास क्‍या कहने ।

समाचार लिखे जाने यानि रात 3 बजे तक लो वोल्‍टेज सप्‍लाई चल रही है । उल्‍लेखनीय है कि बुधवार की रात 9 बजे से बन्‍द हुयी बिजली रात 1:30 बजे वापस आयी । मजे की बात यह रही कि केवल आधे शहर की ही बिजली बन्‍द की गयी और ऊपर से तुर्रा ये कि कुछ खास फेज सप्‍लाई पर ही डाउन वोल्‍टेज प्रदाय हुआ ।

जय भारत । जय लोक तंत्र । जय नकारा लोक सेवक ।।