मुरैना | 18-अक्तूबर-2020
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020
मतदान दलों को मतदान के दौरान नाश्ता और खाना करायें उपलब्ध
रविवार, 18 अक्टूबर 2020
पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 71 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये, जांच के दौरान 5 विधानसभा क्षेत्रों में 9 नामांकन पत्र निरस्त नाम वापसी 19 अक्टूबर को होगी
जांच के दौरान 5 विधानसभा क्षेत्रों में 9 नामांकन पत्र निरस्त नाम वापसी 19 अक्टूबर को होगी
मुरैना | 17-अक्तूबर-2020
विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिए प्रस्तुत नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 9 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र कतिपय त्रुटियों के कारण निरस्त हुये हैं। अभ्यर्थियों द्वारा अपनी अभ्यर्थिता से 19 अक्टूबर 2020 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एलके पाण्डे से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 71 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है।विधानसभा क्षेत्र 04 जौरा में कुल 16 नाम निर्देशन पत्र सही पाये है, जिनमें श्री पंकज उपाध्याय ने इण्डियन नेशनल कॉग्रेंस से, श्री सूबेदार सिंह रजौधा ने भारतीय जनता पार्टी से, श्री सोनेराम ने बहुजन समाज पार्टी से, श्री अर्जुन सिंह ने भारतीय मजदूर जनता पार्टी से, श्री धीर सिंह ने आदर्श न्याय रक्षक पार्टी से, श्री मनोज ने आजाद समाजपार्टी से, श्री अवदेश शर्मा, श्री धनीराम, श्री धर्मेेन्द्र, श्री मुनब्बर खांन, श्री मुंशी, रजनी, श्री राजवीर सिंह धाकड़, श्री रामेश्वर शाक्य, श्री विनय सिंह राणावत और श्री संजय ने निर्दलीय नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। इनके नाम निर्देशन पत्र सही पाये है।
विधानसभा क्षेत्र 05 सुमावली में कुल 9 नाम निर्देशन पत्र सही पाये है, जिनमें श्री अजब सिंह पुत्र श्री भगवान सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेंस, श्री ऐदल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, श्री राहुल ने बहुजन समाज पार्टी, श्री शत्रुघन ने सपाक्स, श्री सुनील ने समाजवादी पार्टी, श्री चरन सिंह कुशवाह, ममता, श्री रणजीत सिंह और श्री सतेन्द्र सिंह ने निर्दलीय नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। इनके निर्देशन पत्र सही पाये गये है।
विधानसभा क्षेत्र 06 मुरैना में कुल 17 नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है, जिनमें श्री रघुराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, श्री राकेश मावई ने इण्डियन नेशनल कॉग्रेंस, श्री रामप्रकाश राजौरिया ने बहुजन समाजपार्टी, श्री ओमप्रकाश ने राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी, श्री धर्मेन्द्र सिकरवार ने सपाक्स पार्टी, श्री राजेश ने जन अधिकार पार्टी, श्री सोभाराम कुशवाह ने राष्ट्रीय समानता दल, श्री हुकुमचंद ने समाजवादी पार्टी, श्री कुलदीप, श्री गौरव, श्री धर्मेन्द्र, श्री मनीष शर्मा, श्री मनोज, श्री यूसिफ, श्री राजीव शर्मा, श्री रामसुंदर श्रीवास और श्री शंशाक डण्डोतिया ने निर्दलीय नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। इनके नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है।
विधानसभा क्षेत्र 07 दिमनी में कुल 13 नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है, जिनमें श्री गिर्राज पुत्र केशव ने भारतीय जनता पार्टी, श्री रवीन्द्र सिंह इण्डियन नेशनल कॉग्रेंस, श्री राजेन्द्र सिंह ने बहुजन समाजपार्टी, श्री अनार सिंह ने समाजवादी पार्टी, श्री गिर्राज प्रसाद पुत्र फूलसिंह ने, जन अधिकार पार्टी, श्री जयन्त सिंह ने लोक तांत्रिक समाजवादी पार्टी, श्री महेन्द्र सिंह तोमर ने ऑल इण्डिया फॉरवर्ड ब्लॉक, श्री किशोरी लाल, श्री धीरेन्द्र कुमार, श्री रवीन्द्र पुत्र लक्ष्मण सिंह, श्री राजश्री, सरिता और श्री सौरभ शर्मा ने निर्दलीय नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। इनके नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है।
विधानसभा क्षेत्र 08 अम्बाह (अजा) में कुल 16 नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है, जिनमें श्री कमलेश पुत्र चंदन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, श्री भानूप्रताप सिंह ने बहुजन समाजपार्टी, श्री सत्यप्रकाश ने इण्डियन नेशनल कॉग्रेंस, श्री पातीराम शाक्य ने राष्ट्रीय वंचित पार्टी, श्री प्रमोद कुमार ने जन अधिकार पार्टी, श्री वीरबल ने सपाक्स पार्टी, श्री बंशी लाल ने समाजवादी पार्टी, श्री राकेश नागर ने समता समाधान पार्टी, श्री अभिनव, श्री अमर, श्री बाचाराम कौशल, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री मातादीन, श्री राहुल कुमार, श्री विनोद कुमार और श्री सतीश कुमार ने निर्दलीय नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। इनके नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है।
युवा मतदाताओं ने जानी ईवीएम से वोट डालने की प्रक्रिया
मुरैना | 18-अक्तूबर-2020
विधानसभा उपचुनाव 2020 में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर मतदाताओं के समक्ष ईवीएम, व्हीव्हीपैट का प्रदर्शन करते हुए वोट डालने की प्रक्रिया बताई जा रही है। स्वीप के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरूण भटनागर ने युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि वोट डालने के लिए मतदाता को ईवीएम में अपने पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने वाला बटन दबाना होगा तथा बटन दबाने के बाद जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, उसके नाम के सामने वाली लाईट जलेगी। इसके बाद व्हीव्हीपैट पर सात सेकेण्ड के लिए एक पर्ची दिखाई देगी जिसे देखकर मतदाता यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी का बटन दबाया है वोट उसी को मिला है।अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल शपथ पत्र की जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर
मुरैना | 18-अक्तूबर-2020
विधानसभा उप चुनाव के लिए जिन अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ दाखिल किये गए शपथ पत्र की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी आयोग की वेबसाइट https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती है।बिना लाइन में लगे वोट डाल सकेंगे दिव्यांग मतदाता
मुरैना | 18-अक्तूबर-2020
विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 में अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र में विशेष व्यवस्थायें की जा रही हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में जहां रैम्प बनाये गये हैं, वहीं व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें विशेष छूट देते हुए तीन पहिया वाहन सीधे मतदान कक्ष तक जाने की अनुमति दी जायेगी। दिव्यांग मतदाताओं को बिना कतार में लगे सीधे मतदान करने की अनुमति भी होगी। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने-जाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। दिव्यांग मतदाताओं के अलावा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुजुर्ग मतदाताओं और गर्भवती मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्थायें की गई हैं।निर्वाचन सम्पन्न होने तक जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध
मुरैना | 18-अक्तूबर-2020
विधानसभा उप निर्वाचन 2020 की अवधि के दौरान कोलाहल पर नियंत्रण बनाए रखना लोकहित में आवश्यक है। इस संबंध में मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 10 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने निर्वाचन सम्पन्न होने तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया है। निर्वाचन अवधि के दौरान ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन प्रचार के समय ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने के लिए विधिवत अनुमति संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी से लेना होगी। सर्वोच्च न्यायालय निर्णित रिट पिटिशन (सिविल) क्रमांक 72,98 में ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के संबंध में पारित आदेश दिनांक 18 जुलाई 2005 का पालन सुनिश्चित किया जाना होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक की अवधि के लिए ही अनुमति प्रदान की जाएगी। अनुमति जारी करता अधिकारी, शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अधीन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अनुमति देने या निरस्त करने के लिए सक्षम होंगे।मतदाताओं के लिये मास्क होंगे तैयार
मुरैना | 18-अक्तूबर-2020
जिला निर्वाचन कार्यालय से विशेष समन्वय द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरूण भटनागर के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 15000 मास्क तैयार करने के मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुरैना के समुहों को दिये है। इसके अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिका व समस्त जनपद सीईओ ने विशेष सहयोग किया है। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों के अन्तर्गत मतदान करने की गतिविधियां की जा रही है। लोग अधिक से अधिक मतदान करें।