रविवार, 7 फ़रवरी 2010

खंड स्तर पर उद्यान मेले लगेंगे

खंड स्तर पर उद्यान मेले लगेंगे

मुरैना 4 फरवरी 10/ ग्रामीणों को उद्यानिकी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए विकास खंड स्तर पर उद्यान मेला और प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी ।

       सहायक संचालक उद्यान के अनुसार आर.एन. समाधिया उ.मा.विद्यालय अम्बाह में 8 फरवरी, संजय निकुंज बक्सपुर (सबलगढ) में 10 फरवरी, नवीन रोपणी निरारा (कैलारस) में 12 फरवरी, संजय निकुंज सेंथरा अहीर (पोरसा) में 15 फरवरी, पौध शाला जौरा में 17 फरवरी नवीन रोपणी गैपरा (पहाडगढ) में 19 फरवरी और पोधशाला मुरैना में 20 फरवरी को उद्यान मेले आयोजित किये जायेंगे । कृषकों से इन मेलों में अधिक से अधिक से संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की गई है ।

 

पल्स पोलियों अभियान में लापरवाही पर कार्रवाई होगी, टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

पल्स पोलियों अभियान में लापरवाही पर कार्रवाई होगी, टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

मुरैना 4 फरवरी 10/ मुरैना जिले में 7 फरवरी को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में पांच वर्ष तक के साढे तीन लाख बच्चों को जिन्दगी की दो बूंद पिलाई जायेगी । यह जानकारी आज मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सम्पन्न टास्क फोर्स की बैठक में दी गई ।

       बैठक में निर्णय लिया गया कि देश के भविष्य को निशक्ता से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान का सफल क्रियान्वयन वेहद जरूरी है । यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा पोलियो निरोधी दवा पिलाने से बंचित न रहे । सभी बूथों पर समय पर दवाई पहुंचाई जाए और अभियान वाले दिन सभी बूथ समय पर खुलें रहें, यह सुनिश्चित किया जाए । अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही वर्दाश्त नहीं की जायेगी और लापरवाह कर्मचारियों के विरूध्द कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी ।

       इस अवसर पर मुख्य किचित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एम.के. दीक्षित विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिला सर्वेलेंस अधिकारी डा. श्याम सिंघल, तथा महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

       जिला टीकाकरण अधिकारी डा. जी.एस. तोमर ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 32 ए टाइप के बूथ, 2133 बी टाइप बूथ, 131 ट्रांजिट बूथ, 199 सी टाइप बूथ और 35 मोवाइल टीम का गठन किया गया है । इन पर 5124 कार्यकर्ता तैनात किये गये है । इन टीमों पर 272 सुपरवाईजर और सेक्टर चिकित्सक प्रभावी नियंत्रण रखेंगे ।

       बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 फरवरी को रविवार के दिन अभियान के लिए जिले के सभी स्कूल और आंगनवाडी केन्द्र खुले रहेंगे । स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली जायेगी । महिला बाल विकास विभाग का अमला स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करेंगा । किसी भी क्षेत्र में पोलियों निरोधी दवा पिलाने से बंचित बच्चा पाये जाने पर संबंधित के विरूध्द कठोर कार्रवाई की जायेगी ।                                      ---

 

ग्राम पंचायतों में उपसरंपच का चुनाव 10 फरवरी को

ग्राम पंचायतों में उपसरंपच का चुनाव 10 फरवरी को

कैलारस। पंचायत निर्वाचन की अगली कडी में आगामी 10 फरवरी को सभी ग्राम पंचायतों में उपसरंपच के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ एच.एस.भदौरिया द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति कर ग्राम पंचायत सचिवों को 10 फरवरी को उक्त कार्यवाही का संपन्न कराने में सहयोग करने के निर्देश जारी किये हैं। निर्वाचन अधिकारी पंचायत कैलारस प्रदीप कुमार शर्मा ने इस संबंध में सभी नियुक्त अधिकारियों व पंचायत सचिवों को 10 फरवरी को होने वाले उपसरंपच के चुनाव हेतु सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।

 

कैलारस में विजयी सरपंच व पंचों को मिले प्रमाण पत्र

कैलारस में विजयी सरपंच व पंचों को मिले प्रमाण पत्र

कैलारस। पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतगणना प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरान्त निर्वाचन प्रक्रिया के तहत घोषित तिथि पर आज कैलारस डेनेडा परिसर में 65 निर्वाचित सरपंचों एवं 107 पंचों को निर्वाचन अधिकार पंचायत कैलारस प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा उनको विजयी प्रमाण पत्र देकर विधिवत निर्वाचित किये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर डेनेडा परिसर में विजयी प्रत्याशियों की भीड लगी रही। और जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते देखे जा रहे थे। निर्वाचित महिला प्रतिनिधि स्वयं उपस्थित होकर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर रही थीं। इस अवसर पर विजयी प्रत्याशियों से संवाददाता ने चर्चा की तो उन्होंने कहा कि जनता ने हमें चुना है ग्राम विकास के लिये सब के सहयोग से कार्य करेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पचेखा की निर्वाचित सरपंच श्रीमती सरला शिवराज सिकरवार ग्राम पंचायत लाभकरन के निर्वाचित सरपंच उम्मेद सिंह धाकड, ग्राम पंचायत विलगांव क्वारी की निर्वाचित सरपंच गीता टीकाराम कुशवाह एवं कैलारस ब्लॉक में रिकार्ड मतों से विजयी हुई सुजर्मा की सरपंच श्रीमती सरिता पूरन धाकड एवं तिलोंजरी की गिरिजा सन्तोष धाकड़, ब्रह्मवाजना के रामभजन पटेल, कुर्रोली की त्रिवेण्ाी कुशवाह, इटौरा के विद्या रामलखन यादव, जरैना मानगढ के रामहेत कुशवाह, खेडाकला के सन्त कुमार सिंह सिकरवार, रिठौनियां के विश्वजीत शिवहरे, आंतरी से विमला कुशवाह, बस्तौली से शिवचरन धाकड़,   डोंगरपुर से संजय शाक्य सहित अन्य सभी सरपंचों व पंचों ने निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा से प्रमाण पत्र प्राप्त किये। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद सदस्यों के निर्वाचन के प्रमाण पत्र पांच फरवरी को दिये जायेंगे।

फोटो-ईमेल से प्रमाण पत्र के नाम से है।

 

सल्फास की गोली खाकर युवक ने जान गंवाई

सल्फास की गोली खाकर युवक ने जान गंवाई

मुरैना..जौरा थाना क्षेत्र के थरा गांच में एक युवक की सल्फास की गोली खाने से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रो सें मिली जानकारी के अनुसार ग्राम थरा निवासी मुरारी पुत्र गंगाराम उम्र 25 बर्ष ने गुरूवार को अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया परिजन उसे इालज हेतु जिला अस्पताल लाये जहा ं पर उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने युवक की मौत पर मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

म.प्र. पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

म.प्र. पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

मुरैना. मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश माथुर एवं प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा व प्रदेश सचिव एवं ग्वलियर चम्बल संभाग प्रभारी संतेन्द्र शर्मा की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष महेश शर्मा एवं जिला महासचिव धनाश्याम डण्डौतिया ने जिला मुरैना की कार्यकारिणी गठित की है। जिसमें संरक्षक- सर्वश्री रामगोविन्द शर्मा,रामविलास शर्मा, प्रदीप अवस्थी, देवेश शर्मा, चन्द्रप्रकाश शिवहरे, अजय दीक्षित, योगेशपाल गुप्ता, हरिकृष्ण शुक्ला ब्रजभूषण शर्मा, रामवरन शर्मा आरएस धाकड़, विशेष आमंत्रित सदस्य- रजनीश दुबे, अनिल बुधोलिया, राजकिशोर श्रीवास्तव, रविन्द्र सिकरवार, अनिल तोमर गोपाल सिकरवार

,रमन शर्मा विजय सोसोदिया, सतेन्द्र तोमर, भगवतदत्त पाठक, मंयक अवस्थी, विनोद वर्मा, मनोज शर्मा, टीटी तिवारी यदुनाथ तोमर, राकेश गोयल, राकेश शर्मा, नारायण बांदिल नरेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष- विजय तिवारी ज्ञानेन्द्र राठोर, अवधेश डण्डौतिया एवं रवि गुप्ता, सचिव- श्री राजेश सिकरवार,  दिलीप दीक्षित, विश्वजीत गोले, श्याम शिवहरे, जितेन्द्र परमार धमेन्द्र निगम,सह सचिव आशीष जैन, नीरज ठककर दुष्यन्त सिकरवार, प्रवीण जोशी, राजीव शर्मा, कालीचरण शर्मा शिवनंदन चौहान, कोषाध्यक्ष संजय डण्डौतिया, कार्यालय मंत्री राजेश उर्फ विटटे, जिला प्रवक्ता- भरत चांदिल, आशीष डण्डौतिया, बालेन्दु शर्मा, सुरेश कुशवाह

ओपी गोले, अजय शर्मा, मुकेश प्रजापति, विकास सक्सैना, विक्की श्रीवास, हेमन्त डण्डौतिया, गिर्राज राजौरिया, रघुवरीचौहान, प्रताप बघेल, भरत चांदिल उमेश शर्मा, विजय डण्डोतिया, जितेन्द्र डण्डोतिया, प्रदीप मिश्रा, अश्वनी मंगल नरेन्द्र बघेल।

 

अ.भा. महौर ग्वारै वैश्य एकादश सामूहिक विवाह सम्मेलन अम्बाह में

अ.भा. महौर ग्वारै वैश्य एकादश सामूहिक विवाह सम्मेलन अम्बाह में

मुरैना...अखिल भारतीय महौर ग्वारै वैश्य एकादश सामूहिक विवाह सम्मेलन पहली बार अम्बरीश नगरी अम्बाह तहसील में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन भारत माता के सपूत समाज के गौरव डा. भगवानदास महौर झांसी का शेर को सर्पित रूप में किया हैं। एक दिवसीय सम्मेलन में 16 फरवरी 2010 मंगलवार को अम्बाह में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि गिरीश संघी साांसद अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में पधार रहे है। साथ ही विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता एवं मुरैना जिले के प्रभारी सामान्य प्रशासन मंत्री केएल अग्रवाल एवं श्रीमती कृष्णकांता तोमर अध्यक्षता राज्य महिला आयोग रहेंगी। विशिष्ट अतिथि श्री एसडी अग्रवाल कमिश्नर चंम्बल संभाग एवं एम के अग्रवाल कलेकटर मुरैना समीक्षा गुप्ता महापौर नगर निगम ग्वालियर, रामसेवक गुप्ता चेयरमेनव्यवसायिक एवं औद्योगिक बैंक मुरैना इस सामुहिक विवाह के संयोजक विजय गुप्ता अंम्बाह एवं रघुवर दयाल बादिल पोरसा, समाज के अध्यक्ष मोहनचंद बांदिल एडवोकेट महामंत्री रामसेवक गुप्ता एडवोकेट कार्यकारी प्रभारी सामूहिक विवाह हरीशंकर गांगिल नगर मंत्री अम्बाह राकेश चांदिल आदि पदाधिकारी ने सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओं को आने का सपरिवार आमंत्रण दिया है। इस सामूहिक विवाह में देश के विभिन्न हिस्सों से जिसमें दिल्ली, भोपाल, लखनऊ, जयपुर, बनारस, अजमेर, अन्य विभिन्न प्रांतो से लगभग 15 से 20 हजार की संख्या में समाज बंधु आने की पूरी पूरी संभावना हैं। इस सामूहिक विवाह में 25 जोडे अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। जिसमें एक जोड़ा अग्रवाल समाज को व तीन नवबधुए माथुर समाज की सम्मिलित होंगी।