मंगलवार, 13 अक्टूबर 2009

युवक-युवती व किशोरी की संदिग्ध मौत पर मर्ग कायम, .ट्रेक्टर की टक्कर से महिला घायल,ट्रक ने भैंस को कुचला (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

युवक-युवती व किशोरी की संदिग्ध मौत पर मर्ग कायम, .ट्रेक्टर की टक्कर से महिला घायल,ट्रक ने भैंस को कुचला

मुरैना.12 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) .युवक ,युवती व एक किशोरी की संदिग्ध मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं टे्रक्टर की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई जिसे इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ट्रक ने भैंस को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय रामनगर में बोरिंग मशीन में उलझ कर मुन्ना तोमर पुत्र दर्शन सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया था 17 अगस्त 09 को हुई उक्त दुर्घटना में घायल मुन्ना को इलाज हेतु जयारोग अस्पताल ग्वालियर में दाखिल रिाया गया जहां पर दौराने इलाज उसकी मृत्यु हो गई मृतक ग्राम अखेपुरा थाना दिमनी का रहने वाला था। शहर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कुठियार में ग्रह क्लेश के चलते माया पत्नी वलवीर कुशवाह उम्र 20 बर्ष ने गत दिवस गले में फंासी का फंदा डाल कर आत्म हत्या करली । पुलिस ने युवमी की मौत पर मर्ग कायम कर लिया है। जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेठबाई निवासी भूरी पुत्री रामेश्वर जाटव उम्र 14 बर्ष को बीमारी के चलते परिजनों ने इलाज हेतु जिला अस्पताल में दाखिल कराया जहा पर उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर किशोरी की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गत दिवस सवलगढ़ में खार नाला के पास टे्रक्टर क्रमांक एमपी06 0339 के चालक ने लापरवाही से चलाकर मठरोबाई को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई घायल को इलाज हेतु समीपवर्ती अस्पताल में दाखिल करा दिया है। पुलिस ने घायल मठरो बाई के पुत्र गरीवा मेहतर की शिकायत पर चालक के बिरूद्ध धारा 279,337 का मामला कायम कर लिया है।

सवलगढ़ न्यू तहसील के सामने ट्रक क्रमांक एमपी08-8123 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर भैंस में टक्कर मारदी जिससे भैंस की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पूरन कुशवाह की शिकायत पर चालक के बिरूद्ध धारा 429 का मामला कायम कर लिया है।

 

MP HC issues notices to 13 district collectors

MP HC issues notices to 13 district collectors

Jabalpur 12th October 09


The Madhya Pradesh High Court has issued notices to 12 district collectors for not including the Urao tribe in Schedule Tribe category.

Hearing the petition of Urao and other organisations, Chief Justice Anang Kumar Patnaik and Justice Ajit Kumar Singh yesterday issued notices to Bhopal, Indore, Jabalpur, Shivpuri, Guna, Gwalior, Ashoknagar, Datia, Morena, Bhind, Dewas and Sagar districts collectors.

Counsel Arvind Dudhavat said the state government had deprived the Urao, Khadia, Munda and Kevat tribes from facilities after they left for Chhattisgarh in 2005.

He said the court also issued orders in this regard in 2008 but were not implemented.

सोमवार, 12 अक्टूबर 2009

नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की

मुरैना 11 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) ग्राम जौरा खुर्द में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीमद् भागवत की मार्मिक कथा का श्रवण कराते हुये पं. राघवेन्द्र पाराशर शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक परिस्थिति में हमें ईश्वर की कृपा का अनुभव करना चाहिए।

आचार्य जी ने नंद महोत्सव का मार्मिक वर्णन करते करके सभी श्रोताओं को भकितरस की गंगा में डुबकी लगवायी। श्री पाराशर जी की नंद महोत्सव 18 श्लोंकों में है जो संपूर्ण भागवत का सार है। उन्होंने कहा कि नंद के यहां साक्षात आनन्द का अवतार हुआ। याचकजन पोटहली बांधकर रत्न ले जाते है जो रास्ते में बिखरते जाते है मानों साक्षात लक्ष्मी अपने प्रियतम के जन्म उत्सव पर ब्रज के गलियारें में नाच रही हो। श्री नंद बाबा आज उदार मन होकर दान दे रहे है। नंद प्रांगण में दूध दही की कीच मची है।  उस दृश्य का वर्णन करत हुये श्री पाराशर जी महाराज ने सतसंग पंडाल में ही नंद महोत्सव का आनंद लुटाया और श्रोतागण मंत्र मुग्ध होकर नृत्य करने लगे।

पूतना  बध को कथा का अध्यात्मिक वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि पूतना माता के द्वारा सुंदरी बन कर आई परन्तु भगवान के सामने किसी की माया नहीं टिकती भगवान ने सोचा कि मेरे नेत्र खुलते ही यह अपने असली स्वरूप में आ जायेगी। इसलिए भगवान ने गुणगान एवं कर्म से भगवान की सेवा करना चाहिए।

श्री पाराशर जी ने कहा कि बड़े-बडे योगी जिसे समाधि से नहीं पकड़ सकते उसे यशोदा मॉ दृष्टि के बल पर पकड़ना चाहती है किन्तु पकड़ृ नही पाती जब हाथ में लिये डंडे को फेंक देती है तो पकड़ में स्वयं ही आ जाते है। प्रसंग के बाद समस्त ग्रामवासियों ग्राम मुरैना जौरा खुर्द ने भगवान के जन्म की कथा का आनन्द लिया।

संकट मोचन श्री हनुमान जी मंन्दिर जौरा खुर्द, मुख्य आयोजक पं. पूज्य श्रीश्री 1008 श्रीरामसिया सरकार परीक्षितरामभरोशी कुलश्रेष्ट। 

 

पुलिस कर्मियों को दिया आर्ट ऑफ लिविंग के तहत योग का प्रशिक्षण, .सुदर्शन क्रिया से ही तनाव मुक्त होता है मानव (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

पुलिस कर्मियों को दिया आर्ट ऑफ लिविंग के तहत योग का प्रशिक्षण, .सुदर्शन क्रिया से ही तनाव मुक्त होता है मानव

मुरैना 11 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) पुलिस लाइन के कम्युनिटी हॉल में एक दिवसी तनाव प्रबंधन कार्यशाला  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे उन्होने ने तनाव मुक्त होने के तरीके अपनाये।

 काम के बोझ से तनाव ग्रसित होने वाले पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिये  आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा योग सिखया गया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कु मार सिंह  ने पुलिस कर्मियों के वेहतर स्वास्थ्य और उन्हें तनाव मुक्त रखने के लिए कुछ कार्यक्रम शुरू किये है।

रविशंक र महाराज के शिष्य आज पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को योग सुदर्शन क्रिया, का प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में एडीसनल एस.पी. श्री अनुराग शर्मा, संगीता झा, डा. स्वाती शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे। श्री अनुराग शर्मा ने बताया की दीपावली बाद पुलिस कर्मियों को सुदर्शन क्रि या और कुछ योगा भी कराये  जायेगे जिससे से पुलिस कर्मचारी तनाव मुक्त रहे। संगीता झा ने बताया कि तनाव के रहने मनुष्य कई रोगो से ग्रसित हो जाता है,इस लिये हमें तनाव नही रखना चाहिए तनाव हमारे शरीर मे ंएकत्रित होता रहता हैजो कि हमारे लिये घातक है।  योग, प्राणायाम सुर्दशन क्रिया मुरैना जिला में ही नही ये तो 150 देशों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। अगर मनुष्य को उन्नती के शिखर पर पहुचना है तो खुश रहना चाहिए और दुसरों को भी खुश रखना चाहिए। रविवार को 19 पुलिस कर्मियों क ा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। अत: में डा. स्वाती  ने कहा कि अगर हमारा दिल चग्गा तो सब कुछ चग्गा।  

 

कांग्रेसजन मतदाता सूची के सुधार में सक्रिय भूमिका निभायें:कुशवाह (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

कांग्रेसजन मतदाता सूची के सुधार में सक्रिय भूमिका निभायें:कुशवाह

मुरैना 11 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) विजयपुर..निकाय चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों में सुधार का कार्य चल रहा है। विजयपुर शहर में भी मतदाता सूचियों के लिये 14 अकटूर 09 की आखिरी तारीख नियत की गई है । ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हरकिशन सिंह कुशवाह ने कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से अपील की है कि वह अपने अपने बार्ड की मतदाता सूचियों का अवलोकन कर दावे आपत्ति पेश कर मतदाता सूची में सुधार कराये उन्होने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार प्रत्येक कांग्रेस जन का दायित्व वनता है कि किसी मतदाता का नाम सूची से बंचित न रह जाये।

 

क्षत्रिय महासभा की मीटिंग सम्पन्न (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

क्षत्रिय महासभा की मीटिंग  सम्पन्न

मुरैना 11 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नव नियुक्त संभागीय प्रवक्ता रवीन्द्र सिंह सिकरवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक प्रतिभा हायर सेकण्डरी स्कू ल में राधा टाकीज के बंगल से सुभाष नगर में ाविार को आहूत की गई मीटिंग में 25 अक्टूवर09 को होने वाले ब्लांक कार्यकारिणी के चुनाव के संबंध में विचार मंथन किया । तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठन को मबजूत व संगठित करने संबंधी उददेश्यों पर चर्चा की गई।

 

दूसरे दिन भी अध्यापकों का धरना जारी (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दूसरे दिन भी अध्यापकों का धरना जारी

मुरैना 11 अक्‍टूबर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) मुरैना राज्य व्यापक  संघ के आव्हान पर रविवार को भी अध्यापकों ने कलेकट्रेट मुरैना पर शासन की नीतियों के विरोध में अपनी जायज  मॉगों को लेकर धरना जारी रखा धरने पर अधिक संख्या में अध्यापक एकत्रित होकर बैठे और अपनी मॉगो को लेकर नारेबाजी की धरने का नेत्रत्व जिला अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह परमार एवं संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह शर्मा के नेत्त्व में धरना दिया। धरने को पेशर्न्स संघ ने भी समर्थन दिया है। धरना पर बैठने वालों में दिनेश तोमर, उमेश गोले, सहदेव चन्देला, राममूर्ती शर्मा, परिमाल सिह तोमर, विजय सिंह जाटव, देवेन्द्र शाकय, महेश, नीतू तोमर, प्रेमलता ममता शर्मा,  मातादीन पिप्पल, मुरारीलाल, मंजू यादव, रेनू वर्मा, मधू तोमर, रूप सिंह श्यामसुन्दर निरपत, पटवारी सिंह आदि लोगों ने कलेकट्रट के सामने बैठक कर धरना दिया।