सोमवार, 21 सितंबर 2009

बस की टक्कर से युवक घायल (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

बस की टक्कर से युवक घायल

मुरैना 20 सितम्‍बर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य).बस की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया पुलिस ने बस चालक के बिरूद्ध मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम मुडियाखेरा के पास बस क्रमांक यूपी 79 9105 के चालक ने लापरवाही से चलाकर मोहरसिंह सोनी निवासी  हरगवां को टक्कर मार कर घायल कर दिया। सिविल लाईन थाना पुलिस ने चालक के बिरूद्ध धारा 279,337 का मामला कायम कर लिया है।

 

बिभिन्न हादसों में एक युवती समेत चार की मौत, .पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

बिभिन्न हादसों में एक युवती समेत चार की मौत, .पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

मुरैना 20 सितम्‍बर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) बिभिन्न हादसों में गत  दिवस चार लोगों की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में एक अज्ञात  महिला भी शामिल है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गढीपुरा में गत दिवस रामकिशन पुत्र सियाराम धाकड की कुआ में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने नारायण धाकड की सूचना पर मर्ग कायम कर शव को मेडीकल परीक्षण के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। मृतक उसी गांव का रहने वाला था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रूद का पुरा के जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात महिला के शव को झाडियों से बरामद किया युवती की मौत दो तीन दिन पूर्व होने का अनुमान लगाया जा रहा है बहराल पुलिस ने शव का मेडीकल परीक्षण करने बाद उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है। पुलिस को अशंका कहीं युवती की हत्या तो नही की गई है।

सुमावली थाना क्षेत्र के ग्राम अटा निवासी राजकुमार पुत्र छोटे की जिला अस्पताल में दौराने इलाज मौत हो  गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक की मौत के कारणों की जांच शुरू करदी है।

जिले के टेटरा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहरगढ में बिगत दिनों सर्प के काट लेने से चन्द्रभान पुत्र राजेन्द्र गुर्जर उम्र 11 बर्ष की मौत हो गई बालक के परिजन उसे इलाज हेतु सवलगड के शासकीय अस्पताल लेकर आयेजहां पर चिकित्सकों ने  बालक को मृत घोषित कर दिया। टेंटरा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार भगत ने मर्ग कायम कर प्रकरण को बिबेचना में लिया है।

 

सिविल हॉस्पीटल अम्बाह में मरीज हुये बेहाल - हॉस्पीटल में न देखकर अपने क्लीनिकों पर देख रहे है मरीज (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सिविल हॉस्पीटल अम्बाह में मरीज हुये बेहाल - हॉस्पीटल में न देखकर अपने क्लीनिकों पर देख रहे है मरीज

(श्यामवीर शर्मा द्वारा)

मुरैना 20 सितम्‍बर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) अम्बाह.(मुरैना )सिविल हॉस्पीटल में डाक्टरों का बोलवाला और मरीज परेशान डाक्टरों की धीगामस्ती के चलते मरीज बेसहारा दरदर की ठोकरे खाने को मजबूर है। डाक्टर समय पर हॉस्पीटल आते नही और मरीज समय से पहले पहुॅच भी जाये तो डाक्टर मिलते नही, अगर कभी डाक्टर समय पर मिल भी जाये तो मरीज के साथ ऐसा वर्ताव किया जाता है कि जैसे कि उनके ऊपर जैसे कोई बड़ा एहसान किया जा रहा है वर्षो से पदस्थ डाक्टरोंका राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण तबादला नहीं हो पाता और उनकी हर जगह पौ बारह है अपने प्राईवेट क्लीनिकों पर पूरा समय देकर मरीज से 100 रूपये फीस लेकर उनकी तो मौज ही मौज है तथा कई वर्षो से पदस्थ आखिर में डाक्टर क्या इनके लिये प्रशासन के पास कोई तबादला नीति नही है। जिससे कि इनका  तबादला हो  और नई नियुक्ति हो या सब इसी तरह रहेगा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जनता के हिमायती जनता की तकलीफों को दूर करने वाले बेचारे डाक्टरों की फौज के सामने असहाय से नजर आ रहे है। आखिर क्यों नही होता तबादला देखना ये है कि क्या प्रशासन किसी भी तरह की कार्यवाही कर पायेगे।

 

अम्बाह में भी हुआ नवदुर्गा महोत्सव का शुभारंभ (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

अम्बाह में भी हुआ नवदुर्गा महोत्सव का शुभारंभ

मुरैना 20 सितम्‍बर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) अम्बाह.अम्बरीष नगरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवदुर्गा महोत्सव का प्रारंभ हो चुका है। नवदुर्गा महोत्सव मे पूरे शहर भर में जगह जगह माता की प्रतिष्ठा की गई है। और मंगलगीत लाउडस्पीकरों और भक्तों के द्वारा मॉ के जयकारों के साथ नव दुर्गा महोत्सव पूरे वर्ष उल्लास के साथ शहर भर में प्रारंभ हो चुके है। जगह-जगह मॉ की प्रतिमायें स्थापित की है। कहीं मॉ काली का रूप धारण किये है तो कही शेर की सवारी हर मॉ में अलग-अलग मॉ के दर्शन तो कहीं मॉ के नौ रूप दिखाई दे रही है। भक्तजनों की हर पण्डाल में पहले दिन से ही भीड़ इकटठी होना शुरू हो गई है। यह त्यौहार नौ दिनों तक चलेगा जिसमें मॉ के भक्त उपवास रखकर मॉ की कामना करेगें और मॉ उनकी मनोकामना पूर्ण करेगी।

 

सार्वजनिक स्थलों पर देवी प्रतिमा स्थापित करना प्रतिबंधित (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

सार्वजनिक स्थलों पर देवी प्रतिमा स्थापित करना प्रतिबंधित

मुरैना 20 सितम्‍बर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य)..जिला प्रशासन ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि दुर्गा महोत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थल एवं रास्ते में दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित नही की जाये सार्वजनिक स्थल व रास्ते पर दुर्गा प्रतिमा स्थापना से यातायात में अवरोध पैदा होता है तथा जनसाधरण को असुविधा होती है इस हेतु आयोजको के द्वारा सार्वजनिक स्थल के उपयोग करने की भी कोई अनुमति नही ली जाती है जो कि विधि बिरूद्ध है।

सिटी मजिस्टे्रट श्री रोहन सक्सैना ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से अपेक्षा की है कि नव दुर्गामहोत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थलों व रास्तों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर यातायात अबरूद्ध करने वालों के बिरूद्ध बिधि अनुकूल कार्यवाही की जाये साथ ही ऐसे स्थलों पर प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति अपने स्तर से शसर्त प्रदान करें जिससे रास्ते में कोई अवरोध उत्पन्न न होने पावे इस सम्बन्ध में की   गई  कार्यवाही एवं दी गई अनुमति से कलेक्टर कार्यालय को अबगत कराया जावे।

 

शहर में नवदुर्गा महोत्सव की धूम, देवी मंदिर लगी मां के भक्त की भीड़, - दूसरे दिन हुई मां ब्रह्म्मचारिणी की पूजा अर्चना (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

शहर में नवदुर्गा महोत्सव की धूम,  देवी मंदिर लगी मां के भक्त की भीड़, - दूसरे दिन हुई मां ब्रह्म्मचारिणी की पूजा अर्चना

मुरैना 20 सितम्‍बर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) शहर में नव दुर्गा महोत्सव के दौरान दूसरे दिन मां ब्रहम्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई मां के दरवार में भक्त की  अपार भीड रही शहर के महामाया मंदिर व मं ज्ञाानेश्वरी के मंदिरों पर भक्तों की अपार भीड देखी गई जहा पर भक्तों ने पूजाअर्चन की गई।

नवदुर्गामहोत्सव को लेकर देवी मां के भक्त में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिन तक शहर में दुर्गापाठ रामायण पाठ के अलावा देवी जागरण का भी आयोजन किया गया है। । देवी भक्तों की गूंज चाारो ओर सुनाई देने लगी है। शनिवार को देवी मां की पूजा अर्चना करने के साथ ही नवदुर्गामहोत्सव का शुभारंभ हो गया  है शहर में हर घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है साथ ही अनेक मां दुर्गा के भक्त करोली व बैष्ण देवी के दर्शनों के लिये जाते है।

खासतौर पर इस त्यौहार को महिलाएं काफी भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाती है। नौ दिन तक माँ दुर्गा की  उपासना पूजा अर्चना करती है। नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में मंदिरों में भी विशेष साज साा साफ-सफाई की गयी। रात्रि के समय मंदिरों में तेज रोशनी की गयी है।

मॉ दुर्गा अपने अपने प्रथम स्वरूप में शैलपुत्री के रूप में जानी जाती है। पर्वतराज हिमालय के यहां जन्म लेने से भगवती को शैलपुत्री कहा गया है। भगवती का वाहन वृषभ्र हैं, उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल ओर बाएं हाथ में कमल का पुष्प है। इस स्वरूप का पूजन किया गया।

 

शनिवार, 19 सितंबर 2009

नवदुर्गा महोत्सव आज से ,शहर में भब्य सजे मातारानी के दरवार (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

नवदुर्गा महोत्सव आज से ,शहर में भब्य सजे  मातारानी के दरवार

मुरैना 18 सितम्‍बर 09 (दैनिक मध्‍यराज्‍य) प्रति बर्ष की भांति इस बर्ष भी नव दुर्गा महोत्सव पर मातारानी केमंदिरों पर भब्य सजावट की गई है नौ दिन तक चलने वाले उक्त महोत्सव शनिवार 19 सितंवर से आरंभ हो रहा है। शहर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर समेत अन्य मंदिरों की भब्य सजावट की गई । मंदिरों के अलावा हर गली मोहल्लों में भी मां दुर्गा के पूजा पंडाल लगाये गये है।

नवदुर्गामहोत्सव को लेकर देवी भक्त में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिन तक शहर में दुर्गापाठ रामायण पाठ के अलाव देवी जागरण की तैयारी की गई । देवी भक्तों की गूंज चाारो ओर सुनाई देने लगी है। शनिवार को देवी मां की पूजा अर्चना करने के साथ ही नवदुर्गामहोत्सव का शुभारंभ हो जायेगा है।हर घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है साथ ही अनेक मां दुर्गा के भक्त करोली व बैष्ण देवी के दर्शनों के लिये जाते है।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में कई स्थानों पर बडें बडे पूजा-पण्डाल सजाए जा रहे है। इसके लिए एक सप्ताह से ही तैयारियां चल रही है। खासतौर पर इस त्यौहार को महिलाएं काफी भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाती है। नौ दिन तक माँ दुर्गा की  उपासना पूजा अर्चना करती है। नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में मंदिरों में भी विशेष साज साा साफ-सफाई की गयी। रात्रि के समय मंदिरों में तेज रोशनी की गयी।