सोमवार, 20 अप्रैल 2009

अनुपस्थित सचिवों को नोटिस

अनुपस्थित सचिवों को नोटिस

मुरैना 19 अप्रैल 2009/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा ने रोजगार गारंटी योजना में किये गये व्यय की रोकड़वहीं (कैशबुक) के परीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले एक दर्जन ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किये हैं ।

    विदित हो कि गत 6 अप्रेल को जनपद पंचायत पोरसा में ग्राम पंचायत बरबाई, अझेड़ा, अमिल्हेड़ा, हिंगावली, लुधावली, विण्डवा , रनहेरा, चापक , भदावली, खोयला, भजपुरा और कसमढ़ा के सचिवों की अनुपस्थिति के कारण कैशबुक का परीक्षण नहीं हो सका । इसके लिए इन सचिवों को कारण बताओं सूचना पत्र तामिल कराने हेतु

लोक सभा निर्वाचन 2009 : संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर होगी माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती

लोक सभा निर्वाचन 2009 : संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर होगी माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती

प्रेक्षकों की मौजूदगी में प्रशिक्षण सम्पन्न

मुरैना 19 अप्रैल 2009/ लोकसभा िनर्वाचन 2009 के िलए मुरैना िजले के संवेदन शील एवं अति संवेदन शील मतदान केन्द्रों पर नजर रखने के िलये िनयुक्त िकये गये  माइक्रो आर्ब्जवर को आज मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज में प्र‡„ाक्षण िदया गया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री डी.पी.रेड्डी, श्री राकेश कुमार, श्री प्रमोद कुमार पटनायक और श्री हृषिकेश कुमार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम के. अग्रवाल ने माइको आर्ब्जवर्स को मतदान केन्द्र की विभिन्न व्यवस्थाओं और मतदान के दौरान किसी भी आकस्मिक घटना होने के संबंध में वे किस प्रकार स्थिति पर नियंत्रण करेंगे इन बारीकियों से और उनके दायित्वों से अवगत कराया। प्रशिक्षण में माइक्रो आर्ब्जवर को इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन से मतदान की प्रक्रिया को भी समझाया गया।

       प्रशिक्षण में बताया गया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है । उन्हें बीडियो ग्राफर की सुविघा भी उपलब्ध कराई जायेगी । अत: वे अपनी डयूटी की गंभीरता को समझें और मुस्तैदी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें । इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता पर सख्त कार्रवाई भी होगी । मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी को कोई निर्देश न दें अपितु सावधानी पूर्वक मतदान प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करें और उसकी रिपोर्ट प्रेक्षक को सौंपे । यदि मतदान के दौरान कोई अनियमितता दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रेक्षक को दी जाये । माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन प्रेक्षक के सीधे नियंत्रण में काम करना होगा । मतदान के दिन माइक्रो ऑब्जर्वर को मोकपोल पर नजर रखनी है । यदि प्रमुख दलों के अभ्यर्थियों के एजेण्ट की गैर मौजूदगी में मोकपोल हुआ तो उसकी सूचना तत्काल प्रेक्षक को अवश्य दी जाये । माइक्रोओब्जर्बरों को 29 अप्रैल को वितरण स्थल पर उपस्थित होना है, जहां उन्हें प्रेक्षक द्वारा यह बताया जायेगा कि उन्हें किस मतदान केन्द्र पर ड्यूटी देना है । माइक्रो आब्जर्वर को मतदान दिवस 30 अप्रैल को अपने मतदान केन्द्र पर प्रात: 6 बजे पहुंचना होगा । माइक्रो ऑब्जर्वर को ई. व्ही. एम. का व्यवहारिक ज्ञान एवं आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया ।

       इस अवसर पर अपर कलेक्टर (विकास) श्री अभय वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी. एस. जादौन, एस.डी.एम. श्री संदीप माकिन और डा. एम.एल. दौलतानी उपस्थित थे ।

 

रतनजोत : पड़त भूमि के लिए वरदान

रतनजोत : पड़त भूमि के लिए वरदान

Article BY: Regional Public Relations Office- Gwalior Chambal Region

रतनजोत अर्थात जेट्रोफा करकस अर्थात जैव ईंधन वनस्पति पड़त भूमि के लिये वरदान साबित हो रही है । भारतवर्ष में यह सफेद अरण्ड, विदेशी अरण्ड, चंद्रजोत, काला अरण्ड, रेंडा एवं किड बिजौला इत्यादि नामों से भी जानी जाती है। यह यूफोरविएसी फैमली का पौधा है भिण्डी भी इसी फैमली में आती है । यह उष्ण एवं उपोष्णा कटिबन्धीय क्षेत्रों में बहुतायत में पाया जाता है । यह अत्यंत सूखारोधी वनस्पति है किन्तु जल भराव को भी सहन करने की क्षमता रखती है । इसे कोई जानवर नहीं खाता और न ही इसकी पैदावार के लिये रासायनिक खाद अथवा कीटनाशकों की आवश्यकता होती है । रतनजोत अर्थात जेट्रोफा बहुवर्षीय फसल है जो लगातार कई वर्षों तक पैदावार देती है । इसका उपयोग औषधीय,औद्योगिक, जैव ईंधन के रूप में तथा खेतों में बाड़ के रूप में भी किया जाता है । इधर जैव ईधंन के रूप में रतनजोत के उपयोग के बाद कृषक रतनजोत की खेती में अधिक रूचि लेने लगे हैं और जागरूक भी हुये हैं ।

      बहुआयामी वनस्पति रतनजोत अर्थात जेट्रोफा की आधा दर्जन प्रजातियां हैं । दक्षिण भारत तथा बंगाल में जंगल एवं पड़त भूमि में जेट्रोफा ग्लेंडुलिफेरा बहुतायत में पाया जाता है। इसके बीज आकार में छोटे तथा जेट्रोफा करसक की तुलना में कम तेल वाले होते हैं । अन्य प्रजातियों में जेट्रोफा मल्टीफिडा, जेट्रोफा पंडरिफोलिया, जेट्रोफा पोडागिरिका तथा जेट्रोफा गोसिपिफोलिया है ।

       भारत के तीव्र आर्थिक विकास में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति हेतु विदेशों पर निर्भरता एवं उनकी आसमान छूती कीमतें देश के आर्थिक विकास में एक बड़ी बाधा है । ऊर्जा के इस चिंताजनक परिदृश्य में रतनजोत एक अनमोल वानस्पतिक संपदा के रूप में उभरी है । इसके बीजों से मिलने वाले तेल को एक सरल उपचार के बाद इंजनों में डीजल के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है । वहीं दूसरी ओर यह पर्यावरण के लिये सुरक्षित हैं क्योंकि इसमें सल्फर नहीं रहता है ।

रतनजोत में बीज के वजन का 35-40 प्रतिशत एवं गिरि के वजन को 50-60 प्रतिशत तेल होता है । जिसे आर्थिक रूप से उद्योगों के लिये प्रयोग किया जा सकता है । मुख्यत: साबुन बनाने में, जलाने के लिये, लुब्रीकेंट व मोमवत्ती बनाने में इसके तेल का उपयोग किया जाता है । इसके तेल से प्लास्टिक व सिन्थेटिक फाइबर के लिये कच्चा माल भी तैयार किया जाता है । चीन में यह वार्निश बनाने के काम में आता है । रतनजोत की छाल से नीले रंग की डाई मिलती है, जिसमें कपड़ों व मछली पकड़ने वाले जाल को रंगा जाता है । इसका तेल सौन्दर्य प्रसाधनों के निर्माण के लिये भी काम में लाया जाता है ।

रतनजोत को कोई जानवर नहीं खाता इसलिये इसे वानस्पतिक बागड या बंधान के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है । इस उपयोग के लिये पौधों को कम दूरी पर लगाना चाहिये। इस तरह रोपित बागड से मृदा संरक्षण, बंधान, सुदृढ़ीकरण एव फसली पौधों की अवांछित जानवरों से रक्षा होती है, साथ ही रतनजोत के बीजों को बेचकर अतिरिक्त लाभ प्राप्त किया जा सकता है । रतनजोत वर्ष में एक बार अपने सारे पत्ते गिरा देता है, जिससे भूमि को जहां एक ओर कार्बनिक पदार्थ मिलता है, वहीं दूसरी ओर जैविक क्रियायें मिट्टी में बढ़ जाती हैं ।

रतनजोत में जेट्रोफिन नाम का रासायनिक पदार्थ पाया जाता है । जिसमें केंसर प्रतिरोधी क्षमता होने के कारण इसका उपयोग केंसर रोधी औषधियों के निर्माण में किये जाने की अपार संभावनायें मिली है । इसके तेल का उपयोग त्वचा संबंधी रोग जैसे दाद, खाज, खुजली आदि के उपचार हेतु भी किया जाता है ।

 

जेट्रोफा विभिन्न प्रकार की जलवायु एवं भूमि पर लगाया जा सकता है । शुष्क व अर्ध्दशुष्क पथरीली, रेतीली, बलुई एवं कम गहराई वाली भूमि पर आसानी से लगाया जा सकता है । यह वर्ष में एक बार पत्ते गिरा देने वाला, चिकना, मुलायम काष्ठ युक्त बहुवर्षीय झाड़ीनुमा पौधा है । इसकी ऊचांई 3-4 मीटर, पत्तियां हृदयकार, हल्के पीले हरे रंग की तथा चिकनी होती हैं । पत्तियां तने पर एकान्तर क्रम में विन्यासित होती हैं। शाखाओं के अंतिम सिरे पर सितम्बर से नवम्बर तक सफेद रंग के फूल लगते हैं । अक्टूबर से दिसम्बर तक फल गुच्छों में लग जाते हैं जो कि केप्सूल के रूप में शुरू में हरे रंग के रहते हैं । पकने पर पीले व बाद में कालापन लिये गहरे भूरे रंग के हो जाते हैं । फल के अंदर अमूमन 3-4 बीज होते हैं जो आकार में छोटे व कालिमा लिये गहरे भूरे रंग के होते हैं ।

रतनजोत का प्रबर्धन बीज एवं कटिंग दोनों तरीकों से संभव है । इसके बीजों एवं कलमों से नर्सरी तैयार कर खेतों में रोपण किया जा सकता है । बीज से नर्सरी तैयार करने के लिये रेत, मिट्टी व गोबर की खाद को 1:1:1 के अनुपात में 500 ग्राम की पॉलिथीन की थैलियों में भरकर उनमें बिजाई कर दी जाती है । बिजाई के बाद झारे से पानी लगाकर मिट्टी को नम रखा जाता है ।

बिजाई फरवरी - मार्च व जुलाई- अक्टूबर में की जाती है । बिजाई के लिये बड़े स्वस्थ्य व भारी बीजों का प्रयोग किया जाता है, इसके लिये बीजों को पहले 24 घंटे पानी में भिगोना चाहिये । नीचे बैठे भारी बीजों की मिट्टी खाद मिश्रण युक्त थैलियों में 2-3 से.मी. गहराई पर बोना चाहिये । बिजाई के 4-6 माह बाद पौधे खेत में लगाने के लिये तैयार हो जाते हैं ।

कलम (कटिंग) से पौधे तैयार करने के लिये कलमों को मातृ पौधे से एकत्रित किया जाता है । ध्यान रहे कि कलमें हरी मुलायम 30-45 से.मी. लम्बी व 3-4 से.मी. मोटी व अधिक आंख (बड) युक्त हों । कलमें क्यारियों में 15


15 से.मी. की दूरी पर लगाई जाती हैं। कलमों में 20-25 दिन में जड़ें आ जाती हैं । 6 माह से एक वर्ष के पौध को खेतों में लगाया जा सकता है । कलम लगाने का उपयुक्त समय फरवरी-मार्च होता है । इस विधि से तैयार पौधों में फल जल्दी आते हैं । नर्सरी में तैयार 6-8 माह तक के पौधों का खेतों में रोपण बरसात आने पर जुलाई से सितम्बर तक किया जाता है । पौधों को 30
30
30
से.मी. से 45
45
45
से.मी. के गढ्ढों में 2
2
मीटर या 3
1.5
मीटर पर लगाया जाना चाहिये । गढ्ढों में यदि 1-2 किग्रा सडी गोबर की खाद, 50 ग्राम नत्रजन (100 ग्राम यूरिया) व 30 ग्राम स्फुर (200 ग्राम एस.एस.पी) व पोटाश (50 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश) मिलाकर गढ्ढे को भरें । यदि पौध रोपण के बाद वर्षा न हो तो सिंचाई अवश्य करें । बीज और कलमों को बरसात के समय सीधे भी खेत में गढ्ढे खोदकर व खाद डालकर लगाया जा सकता है । कलम द्वारा तैयार पौधों में बीजोत्पादन अप्रेक्षाकृत जल्दी एवं अधिक होता है । मार्च माह में पौधों को 60-90 से.मी. जमीन  से ऊपर काट दिया जाता है ताकि नई शाखायें निकल सकें। काटने की क्रिया केवल 2-3 वर्ष तक ही करें । इससे पौधे में शाखायें अधिक बन जाती हैं व बीजोत्पादन अधिक होता है ।

रतनजोत को 3


1.5 मीटर में रोपाई कर इसकी पंक्तियों के मध्य में अन्तरवर्तीय फसलें जैसे- कालमेघ, असंगध, मूंग, उड़द व तिल आदि की फसलें ली जा सकती हैं । प्रथम वर्ष रोपाई के बाद पर्याप्त वर्षा न होने पर हल्की सिंचाई करें। शीत व ग्रीष्म ऋतु में क्रमश: 15-20 दिन एवं 7-8 दिन पर सिंचाई करते रहें । दूसरे वर्ष से सिंचाई की आवश्यकता नही होती हैं परंतु सीमित मात्रा में सिंचाई करने से भी बढवार व फलन अच्छा किया जा सकता है। छाल खाने वाली इल्लियां व फलीछेदक इल्लियां रतनजोत के प्रमुख कीट हैं । इसके नियंत्रण हेतु क्विनॉलफॉस 25 ई.सी. या रोगर (2 मिली/लीटर पानी) का छिड़काव करना चाहिये। कॉलररोट नामक बीमारी इस फसल की शुरूआत में या नर्सरी में देखी जाती है अत: नर्सरी में कार्बन्डाजिम नामक दवा से उपचार कर बीज बोएें । खेत में बीमारी का प्रकोप होने पर इसी दवा को 0.02 प्रतिशत घोल का छिड़काव करें ।

दूसरे या तीसरे वर्ष फल आने लगते हैं । प्रथम तुड़ाई में 2-5 क्वि. प्रति हैक्टर उपज प्राप्त होती है । चार -पाँच वर्षों के बाद 8-14 क्वि. प्रति हैक्टर उत्पादन प्राप्त होने लगता है।

रतनजोत का उपयोग जैव डीजल बनाने में प्रमुखता से किया जाता है । इसके तेल को ट्रांस्एस्टीरिफिकेशन विधि द्वारा बायोडीजल में परिवर्तित किया जाता है । इसमें सबसे पहले रतनजोत के तेल को छाना  जाता है । इसके बाद वसा दूर करने के लिए क्षार से क्रिया कराई जाती है । इसमें अल्कोहल और एक उत्प्रेरक (सोडियम या पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड) मिलाया जाता है, जिसके कारण रतनजोत के तेल में उपलब्ध ट्राइग्लिसराइड्स इनसे क्रिया कर ईस्टर व ग्लिसरॉल का निर्माण करते हैं । जिन्हें अलग-अलग करके शुध्द कर लिया जाता है । ईस्टर को बायोडीजल के रूप में प्रयोग करते हैं ।

 

रविवार, 19 अप्रैल 2009

फायदेमन्द है पपीता की खेती

फायदेमन्द है पपीता की खेती

Article By: Regional Public Relations Office- Gwalior Region

 

पपीता उगाने से कृषको को अल्प अवधि में आर्थिक लाभ मिलता है। घर के आंगन में दो-तीन पौधे उगाने से जहाँ दैनिक आहार की पूर्ति होती है वहीं खेती के खाली स्थान की मेड़ों में एवं जहां सिंचाई साधन उपलब्ध हो कृषकों को पपीते की व्यवसायिक खेती से पर्याप्त आमदनी हो सकती है। बड़वानी लाल व पीला, हनीडयू, सिलोना, पूसा डिलिसियस, रांची, कोयम्बटूर-2,3,5,6 एवं पूसा ज्वाइंट तथा पूसा नन्हा मुख्य उन्नत किस्में हैं।

       एक हैक्टेयर के लिये 500 ग्राम से एक किलो बीज की आवश्यकता होती है। 2 बाई 2 मीटर की दूरी पर आधा मीटर लम्बा, चौड़ा, गहरा गड्डा बनाकर 20 किलो गोबर खाद, 500 ग्राम सुपर फास्फेट, 250 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश को मिट्टी में मिलाकर पौधा लगाने से दस दिन पूर्व भर दें। जिस भूमि में दीमक लगती हो वहां प्रति गड्डा 25 ग्राम 5 प्रतिशत एल्ड्रिन चूर्ण मिट्टी में मिला दें। एक हेक्टर खेत में प्रति गड्डा 2 पौधा लगाने पर 5000 पौधे लगेंगे। कुछ कृषकों के द्वारा खेतों में पौध न लगाकर सीधे बीज डालने के भी अच्छे परिणाम मिले हैं अत: इस क्रिया को भी अपनाना चाहिये।

       पपीते के एक पौधे को वर्ष भर में 250 ग्राम नत्रजन, 250 ग्राम स्फुर एवं 500 ग्राम पोटाश देना चाहिये, इसे 6 बराबर भागों में बाँटकर प्रति 2 माह के अंतर से देना चाहिये, इस प्रकार एक बार में 90 ग्राम यूरिया, 250 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट और 125 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश बने हुए थालों में मिट्टी मिलाकर दें और सिंचाई करें।

       पपीते के पौधे 90 से 100 दिन के अंदर फूलने लगते हैं नर फूल छोटे-छोटे गुच्छों से लम्बे डन्ठल युक्त होते हैं। 100 मादा पौधे के लिये 5 से 10 नर पौधे छोड़कर शेष पौधों को उखाड़ देना चाहिये। पौधों को रस चूसक कीड़े - माहूं, फुदका, सफेद मक्खी से बचाने के लिये फोरेट 10 दानेदार दवा 4 किलो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मिलायें दूसरे अन्य कीड़ों से रक्षा के लिये फल तोड़ने के समय को छोड़कर 15 दिन में 0.05 मैलाथियान दवा का छिड़काव करें। फ्रूट एवं स्टेम राट जैसी बीमारियों से बचाने के लिये पपीते के पौधों के तनों के पास पानी न जमने दें, जिस भाग मे रोग लगा हो वहां चाकू से खुरच कर बोर्डो पोस्ट भर दें। (450 ग्राम चूना, 450 ग्राम नीला थोथा, 4 लीटर पानी) तथा पाउडरी मिल्डयू से बचाव के लिय घूलनशील गंधक 0.3 का छिड़काउ किया जाये।

       पपीता के पौधे पूरक फलों के रूप में अन्य फलों के उद्यान में, सिंचाई नालियों तथा प्रक्षेत्र की सड़क तथा मेड़ों पर लगाये जाते हैं। इसकी फसल स्वतंत्र उद्यान के रूप में भी लगाई जाती है। स्वतंत्र उद्यान के रूप लगाई फसल के बीच में अंतर फसल के रूप में प्रथम 6 माह तक टमाटर, मैथी, धनियाँ, पालक, मिर्च, मटर आदि फसलें उगाईं जा सकती हैं। जिसके लिये अलग से खाद देनी चाहिये। पपीता फल से पपेन निकालने के लिये 75 से 90 दिन की आयु वाले विकसित कच्चे फलों में स्टील के धारदार चाकू से लम्बवत चीरा लगा दें इनसे दूध निकलता है जिसे एल्युमीनियम ट्रे में एकत्रित कर उसमें 5 ग्राम सोडियम या पोटेशियम मेटाबाई सल्फाईड मिलाकर ठण्डे स्थान में भंडारित करते हैं। फिर इस एकत्रित दूध को बैक्यूम शेल्फ ड्रायर या सोलर ड्रायर या सूर्य के प्रकाश में 500  डिग्री से ग्रे. तापक्रम पर एक घण्टे तक सुखा कर बोतलों में पैक कर दिया जाता है। इस प्रकार तैयार किया जाने वाला पपेन पूर्णतया स्वच्छ वातावरण में तैयार किया जाना चाहिये। पपेन, पपीता उद्यान से अतिरिक्त आय देता है। पपेन निकालने के पश्चात फलों के पोषक तत्वों में कोई हानि नहीं होती हैं।

पपीते की खेती की अनुमानित लागत, उत्पादन एवं आमदनी इस प्रकार है

भूमि की तैयारी-1400/-रूपये गड्डा खुदाई एवं भराई-7500/-रू. फल पौधों की कीमत-800/-रू. पौधों की स्केटिंग- 500/-रू. खाद एवं उर्वरक- 7500/-रू सिंचाई- 3000/-रू. पौध संरक्षण- 750/-रू. अन्तराशस्य- 600/-रू. अन्य - 500/-रू. इस प्रकार एक हेक्टेयर पर अनुमानित लागत 22,500/- रूपये। अब आमदनी की गणना की जाये तो प्रति हेक्टेयर आसत उत्पादन 45 टन, बाजार भाव 2000 रूपये प्रति टन की दर से मूल्य - 90000। अत: प्रति हेक्टेयर शुध्द आय - 67,450 रूपये होगी। है न फायदे का सौदा।