बुधवार, 18 जून 2008

निर्माण कार्यों के लिए तीस लाख रूपये मंजूर

निर्माण कार्यों के लिए तीस लाख रूपये मंजूर

मुरैना 17 जून 08/ विधायक सबलगढ़ श्री मेहरवान सिंह रावत की अनुशंसा पर तीन निर्माण कार्यों के लिए विधान सभा क्षेत्र विकास निधि से तीन लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की गई है । कैलारस जनपद के ग्राम बड़मन में सी.सी. खरंजा निर्माण हेतु एक लाख रूपये तथा श्मशानघाट में हैण्डपंप खनन हेतु 49900 रूपये एवं सबलगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम कडावना में पत्थर खरंजा निर्माण हेतु एक लाख पचास हजार रूपये मंजूर किये गये हैं ।

निर्धनों के कल्याण के लिए नई कार्य योजना बनेगी - श्री जैन

निर्धनों के कल्याण के लिए नई कार्य योजना बनेगी - श्री जैन

मुरैना 17 जून 08/ राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जैन ने आज मुरैना में पत्रकारों, बुध्दिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की और निर्धनों के कल्याण के लिए किये जा रहे प्रयासों हेतु सुझाव प्राप्त किये । इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री नागेन्द्र तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

       श्री जैन ने कहा कि सरकार ने सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों के लिए मदद का हाथ बढ़ाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया है । आयोग ने 11 फरवरी 2008 से अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है । आयोग सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों के कल्याण के सम्बन्ध में हर बिन्दु पर विचार करके नई कार्य योजना बनायेगा और पुराने कार्यक्रमों में परिवर्तन के सुझाव सरकार को देगा । उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को संरक्षण देने की पहल की है ।

रामकिंकर गुप्ता ने मुरैना कलेक्टर का कार्यभार संभाला

रामकिंकर गुप्ता ने मुरैना कलेक्टर का कार्यभार संभाला

मुरैना 17 जून 08/ भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1995 बैच के अधिकारी श्री रामकिंकर गुप्ता ने आज मुरैना जिले के कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया । श्री गुप्ता नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के संचालक के पद से स्थानांतरित होकर यहां आयें हैं । उन्होंने एडीएम श्री उपेन्द्र नाथ शर्मा से कलेक्टर का कार्य भार ग्रहण किया । श्री गुप्ता उमरिया और धार जिले के कलेक्टर रह चुके हैं ।

       कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री रामकिंकर गुप्ता ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संचालित विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा की । उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए शासन की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने की पहल के निर्देश दिए । उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खरीफ की बोनी के लिए पर्याप्त वर्षा अभी तक हो चुकी है । खरीफ में बाजरा अरहर और ज्वार की बोनी शुरू हो गई है । जिले का कुल कृषि रकबा 2 लाख 50 हजार हेक्टेयर हैं, इसमें से 1 लाख 06 हजार हेक्टेयर रकवा में खरीफ की फसल ली जाती है और 1 लाख 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र सरसों से आच्छादित किया जाता है, जिसकी बोनी माह सितम्बर में की जाती है । कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारियों को गांव- गांव जाकर किसानों को बोनी के समय खाद- बीज के समुचित उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए । उन्होंने पेयजल और विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली और विद्युत विच्छेद के कारण बंद नल-जल योजनाओं को चालू करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्कूल चलें हम अभियान के तहत 5 से 14 वर्ष तक के सभी अप्रेवेशी बच्चों को स्कूल लाने की ताकीद की । उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को तत्परता से निपटाने और समय-सीमा के प्रकरणों को समय बध्द कार्यक्रम तय कर निराकृत करने के निर्देश दिए ।

सुभद्राकुमारी चौहान स्मृति समारोह 21 और 22 जून को मुरैना में

सुभद्राकुमारी चौहान स्मृति समारोह 21 और 22 जून को मुरैना में

राष्ट्रीय काव्यधारा की विख्यात कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान की स्मृति में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल के द्वारा 21 तथा 22 जून 2008 को मुरैना में सुभद्राकुमारी चौहान स्मृति समारोह आयोजित किया जा रहा है। नगर पालिका भवन, मुरैना में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ 21 जून की शाम 7 बजे श्रीमती कमला मेहता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मुरैना करेगी। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता पत्रकार, डॉ. शिव बरूआ करेंगे।

इस समारोह के शुभारंभ सत्र में पराक्रम का आख्यान : संदर्भ सुभद्राकुमारी चौहान विषय पर देश प्रदेश के जाने माने विद्वान डॉ. रमेशचन्द्र शर्मा, पद्मकांत शर्मा 'प्रभात' कमलेश मार्य 'मृदु', डॉ. वीरेन्द्र दुबे, उपेन्द्रनाथ शर्मा एवं डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव व्याख्यान देंगे। भारतीय स्वतंत्रता और उसके बाद के जनमानस को उद्वेलित करने वाली सुभद्राकुमारी चौहान की याद में 22 जून 08 की शाम 7 बजे श्री साहब सिंह तोमर की अध्यक्षता में काव्यपाठ का आयोजन किया जायेगा है। इस दौरान देश एवं प्रदेश के ख्यातिलब्ध कवि अपनी-अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। काव्यपाठ करने वाले कवि हैं:- श्री कमलेश मौर्य 'मृदु' (सीतापुर), चौ. मदनमोहन समर (भोपाल), श्री राज सागरी (जबलपुर), श्री तेजनारायण बेचैन (जौरा), डॉ. सुशाल गुरू (भोपाल), श्री लाड़सिंह गुर्जर (शुजालपुर), सुश्री शबाना शबनम (उज्जैन), श्री रत्रेश पाराशर (मुरैना), श्री रामलखन शर्मा (ग्वालियर), श्री जगदीश श्रीवास्तव (विदिशा), डॉ. मोहन तिवारी (भोपाल) एवं ब्रज किशोर पटेल (नरसिंहपुर)।

साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. देवेन्द्र दीपक ने सभी बुध्दिजीवियों, लेखकों, पाठकों और शोधार्थियों से इस समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।

मंगलवार, 17 जून 2008

पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण प्रारंभ

पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण प्रारंभ

मुरैना 16 जून 08/ भूमिहीन अनुसूचित जाति कृषकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ  सोमबार को कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर संयुक्त संचालक कृषि श्री बी.डी.शर्मा ने किया । प्रशिक्षण में भूमिहीन किसानों को ग्रामीण स्तर पर रह कर अपनी माली हालत सुधारने के विभिन्न तरीके बताये जावेंगे । इस अवसर पर श्री वर्मा ने किसानों को विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी । नाडेप टांका, वर्मी कम्पोष्ट, बायोगैस, बीजोपचार, मधुमक्खी पालन से जीवन-यापन की विधियां बताई गई । श्री बी.एल. चतुर्वेदी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा मिट्टी का परीक्षण खेती के अति आवश्यक विषय पर, श्री आर.आर. पचौरी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कम लागत में अधिक उत्पादन विषय पर एवं श्री यू.एस. भदौरिया प्राचार्य द्वारा बीजोपचार विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया । यह प्रशिक्षण 20 जून तक चलेगा ।

सोमवार, 16 जून 2008

चोर की मौत खुशी की बात, चोर लुटेरों के हाथ में आते ही जनता हाथ में ले कानून-फ्री लड़ूंगा मुकदमे -तोमर

चोर की मौत खुशी की बात, चोर लुटेरों के हाथ में आते ही जनता हाथ में ले कानून-फ्री लड़ूंगा मुकदमे -तोमर

मुरैना ! राष्ट्रीय जनता दल के मध्यप्रदेश के महासचिव एडवोकेट नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द'' ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मुरैना की सिध्द नगर कालोनी में चोरी कर रहे चोर की मौत पर प्रसन्नता जाहिर की है, और सिध्द नगर की जनता द्वारा उसे स्वयं गिरफ्तार कर पुलिस को हवाले किये जाने के बाद हार्ट अटैक से अस्पताल में मरने को जनता की बहादुरी और खुद मुख्यतारी कर कानून का सही पालन करने पर सिध्द नगर की जनता को बधाई दी है !

तोमर ने चम्बल की जनता से अपील की है कि सिध्द नगर की घटना से प्रेरणा लेते हुये चम्बल घाटी के हर गाँव मोहल्ले में चोरों लुटैरों के साथ यही व्यवहार किया जाना चाहिये ! और ऐसी अवस्था में कानूनन जनता को उसे गिरफ्तार करने तथा जान या सम्पत्ति की सुरक्षा हेतु या खतरे की आशंका मात्र होने पर किसी चोर लुटेरे की मौत भी हो जाती है तो भारतीय कानून उसे संरक्षण प्रदान करता है तथा उसे पकड़ना या जान से मार देना जनता को कानूनी हक के रूप में प्राप्त है ! चम्बल घाटी में पूरी तरह कानून व्यवस्था फेल होने तथा चोरी व लूट की घटनाओं की बेतहाशा वृध्दि का कारण फर्जी मुखबिरों के नाम पर बड़ी संख्या में चम्बल के राजनेताओं, और पुलिस द्वारा चोर लुटेरों का पाला जाना है ! नेताओं और पुलिस ने चोर लुटेरों की एक लम्बी फौज पाल रखी है, जिसे आने वाले चुनावों के मद्दे नजर इन दिनों जनता में अपराध, भय व आतंक कायम करने के लिये, भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी के लिये खुला छोड़ दिया गया है ! सिध्द नगर की घटना इन लोगों के मुँह पर करारा तमाचा है, और यह जारी रहना चाहिये !

तोमर ने बताया कि इस प्रकार चोर लुटेरों के साथ व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार करने वाले और मार देने वाले लोगों के मुकदमे मैं फ्री लड़ूंगा और यह सिध्द कर दूंगा कि पुलिस व नेताओं के पालतू चोरों व लुटेरों को जनता कानून के भीतर रहकर ही जबरन कानून का पालन कैसे करवाती है ! और यह कानूनन उचित व वैध है ! तोमर ने यह भी कहा कि मेरे पास पर्याप्त सबूत उपलब्ध है कि किस नेता और किस पुलिस वाले ने किस किस चोर, लुटेरे और गुण्डों को पाल रखा है और कितना चोरी व लूट का माल, उनको कमीशन के रूप में मिलता है ! अत: जनता पुलिस से उम्मीद न रखे, पुलिस की हालत अत्यंत खराब है, चम्बल के थाने बिके हुये हैं और करोड़ों रूपये की उगाही केवल थानों से ही होती है ! जिसका बड़ा भाग ऊपर तक जाता है ! अत: जनता कानून में प्राप्त अपने अधिकारों का पूरा पूरा इस्तेमाल करे और भ्रष्ट व नैतिक रूप से पूरी तरह पैदल हो चुके पुलिस और नेताओं को मुँह तोड़ जवाब दे !

तोमर पेशे से एडवोकेट हैं, तोमर ने बताया कि दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 43 में किसी भी प्रायवेट व्यक्ति द्वारा अपराधी को गिरफ्तार किया जा सकता है तथा भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं 96 से 106 तक प्रायवेट प्रतिरक्षा का अधिकार प्रदान करतीं हैं और शरीर या सम्पत्ति की सुरक्षा के लिये या उसके खतरे में होने पर किया गया कोई भी कार्य अपराध नहीं है !

तोमर ने जनता से अपील की है कि जनता खुद जागे, खुद सचेत हो, खुद अपनी रक्षा करे, खुद पहरा दे पुलिस और नेताओं के पालतू चोर,ु लुटेरो और गुण्डों से निजात पाने का यही सर्वोत्तम तरीका है ! चोर लुटेरो और गुण्डों के घरों में उनके पालकों व संरक्षकों के यहाँ मातम छाया रहे यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है !

तोमर ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं व कई केन्द्रीय मंत्रियों को पत्र लिख कर चम्बल में कुछ जाति विशेष के लोगों को लेकर चल रही पुलिस व अपराधिया मुहिम को लेकर विस्तृत पत्र लिखे हैं ! तोमर ने कल्ला सिकरवार की मुठभेडृ को भी पूरी तरह फर्जी बताया है और चम्बल में क्या हो रहा है इसको लेकर अति उच्च स्तर तक अपनी भावनाओं व पड़ताल रिपोर्ट भेज दी है ! उल्लेखनीय है कि अपराधों पर तोमर ने कई रिसर्च संपादित कीं हैं !