शुक्रवार, 7 सितंबर 2007

अवैध नाप तौल उपकरण पाये जाने पर 6 संस्थानों के विरूध्द कार्रवाई

अवैध नाप तौल उपकरण पाये जाने पर 6 संस्थानों के विरूध्द कार्रवाई

मुरैना 7 सितम्बर 2007 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में संचालित नाप तौल जांच अभियान के अंतर्गत सबलगढ़ नगर में गत दिवस विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया और अनियमितता पाये जाने पर 6 संस्थानों के विरूध्द बांट माप मानक (प्रवर्तन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई ।

       निरीक्षक नाप तौल के अनुसार निरीक्षण के दौरान सुनील कुशवाह, महेश राठौर और मनोज गुप्ता को अवैध असत्यापित नाप तौल उपकरणों का उपयोग करते हुए तथा संतोष किराना, अशी फ्लोर मिल और बैष्णों ट्रेडर्स के द्वारूैं बिना पैंकिंग माह, वर्ष अंकित के पैकेट सामग्री का विक्रय करना पाया गया । संबंधितों के यहां से सामग्रीजप्त कर बांट माप मानक (प्रवर्तन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किये गये ।

 

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस आज

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस आज

मुरैना 7 सितम्बर 2007/ अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन 8 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे डाइट मुरैना में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी श्री नागेन्द्र तिवारी करेंगे तथा विशेष अतिथि के रूप में डा. चन्द्र पाल सिंह सिकरवार उपस्थित रहेंगे । इनसे पहले प्रात: 8 बजे खण्ड साक्षरता समिति कार्यालय में अपर कलेक्टर द्वारा साक्षरता रैली का शुभारंभ किया जायेगा ।

       सचिव जिला साक्षरता समिति के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला, विकास खण्ड , जन शिक्षा केन्द्र और ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी । ग्राम स्तर पर आयोजन का दायित्व ग्राम प्रभारी शिक्षक का रहेगा और ग्रामीण पुस्तकालय का प्रेरक इस कार्य में सहयोग करेगा । इस अवसर पर नव साक्षरों की बैठक और संगोष्ठी आयोजित होंगी । सर्वाधिक निरक्षर मोहल्लों की पहचान कर उन स्थानों पर साक्षरता कक्षाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेगा । साक्षरता रैली निकाली जायेगी तथा स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

       जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर जन शिक्षक आयोजन के प्रभारी रहेंगे और जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन, गुरूजियों का सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी खंण्ड शिक्षा अधिकारी की होगी ।

 

उचित मूल्य दुकानों से प्रति माह 21, 22, 23 तारीख को होगा सामग्री वितरण

उचित मूल्य दुकानों से प्रति माह 21, 22, 23 तारीख को होगा सामग्री वितरण

मुरैना 7सितम्बर 2007/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों से उपभोक्ताओं को सामग्री के सुगम वितरण हेतु प्रतिमाह की 21, 22 और 23 तारीख नियत की है ।

       सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जारी उक्त आदेश के अनुसार उचित मूल्य दुकानों से प्रत्येक माह की 21 22 और 23 तारीख को नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जायेगा । कलेक्टर द्वारा प्रत्येक दुकान के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जा रही है । तत्काल प्रभाव से लागू इस आदेश के अमल पर आने पर उपभोक्ताओं को निश्चित तारीखों में खाद्यान्न सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और उन्हें सामग्री प्राप्ति के लिए बार- बार दुकान के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे ।

 

तेरह से पच्चीस सितम्बर तक चलेगा डेरा डालो अभियान

तेरह से पच्चीस सितम्बर तक चलेगा डेरा डालो अभियान

37 दल करेंगे 812 ग्रामों का सम्पर्क

मुरैना 7सितम्बर 2007 // परख कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के निरीक्षण हेतु मुरैना जिले में 13 सितम्बर से 25 सितम्बर तक डेराडालो अभियान चलाया जायेगा । इस अभियान के दौरान जिले के समस्त 812 ग्रामों का भ्रमण और ग्रामीणों से सम्पर्क करने के लिए 37 निरीक्षण दलों का गठन किया गया है । कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने आज जिला पंचायत के सभागार में निरीक्षण दल के सदस्यों को अभियान की रूप रेखा से अवगत कराया और कहा कि प्रत्येक ग्राम में सम्पर्क कर गांव में योजनाओं के क्रियान्वयन की सही स्थिति सामने लाने के प्रयास किये जांय । इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अशोक देशवाल तथा अभियान के लिए गठित निरीक्षण दल में संलग्न अधिकारी उपस्थित थे । अभियान की जिला स्तर पर 18 मई को अपरान्ह 3.30 बजे कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जायेगी ।

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने के लिए प्रत्येक चार माह में यह अभियान चलाया जायेगा । उन्होंने कहा कि गत मई माह में चलाये गये अभियान के अच्छे परिणाम सामने आये और इनसे योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति में सुधार भी परिलक्षित हुआ । उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दल प्रत्येक ग्राम में जाकर योजनाओं की स्थिति का पता लगाने के साथ-साथ प्राप्त समस्याओं का यथा संभव मौके पर ही निराकरण भी कराने का प्रयास करें । उन्होंने कहा कि प्रत्येक दल को अभियान के दौरान लगभग 20 ग्रामों में संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में जिला पंचायत में स्थापित प्रकोष्ठ को जानकारी देनी होगी । उन्होंने कहा कि दल के प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित दोषी अधिकारियों व कर्मचारी के विरूध्द कार्रवाई की जायेगी । इसलिए जरूरी है कि शिकायत का सत्यापन आवश्यक रूप से कर लिया जाय । उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के अलावा लाड़ली ,गांव की बेटी सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया जाय और ग्राम में स्थित सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण भी आवश्यक रूप से किया जाय ।

       कलेक्टर ने कहा कि दल प्रभारी अपने भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को अवगत करायेंगें । भ्रमण के दौरान दल के साथ संबंधित क्षेत्र के सचिव, पटवारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता और अन्य विभागीय मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे ।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अशोक देशवाल ने दल प्रभारियों को गम्भीरता से निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की ताकीद की । उन्होंने निरीक्षण के दौरान पेंशन प्रकरणों, शाला में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन का वितरण, हैण्ड पम्प और विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थिति, डिपो होल्डर में दवाइयों की उपलब्धता, टीकाकरण , खाद्यान्न वितरण आदि की जानकारी प्राप्त करने और इनसे संबंधित शिकायतों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। अभियान के दौरान नदी- नालों पर बोरी बंधान बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने पर भी बल दिया गया ।

 

मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी

मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी

मुरैना 7 सितम्बर 2007 // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी क्रम में 8 सितम्बर को 57 तथा 9 सितम्बर को 61 और 10 सितम्बर को 44 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं से मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर फोटो खिंचवाने अथवा मतदान केन्द्र अधिकारी को दो पासपोर्ट साइज के फोटो उपलब्ध कराने की अपील की है।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 8 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 52, 53 कुल्होली, 54 शिवलाल का पुरा (कुल्होली), 55 मुरबई , 79, 80 सबलगढ़ , 93 कुतघान, 94 टोंगा, 117 हटरपुरा, 147 भिलसैंया, 158 इटोरा, 170 कोलेहरा,163 एेंचोली, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 154, 155 कुअरपुर, 156 घाडोर, 157, 158, 160 परसोटा, 159 बघेल का पुरा, 161 टिकटोली दूमदार, 84 जौरा, 130 अर्रोदा, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 44, 45 भेंसरोली, 46,47 बरोली, 48 से 51 बागचीनी, 52, 53 मोधना जवाहर, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 164 सेवा, 177 फूलपुर, 172 सिकरोड़ी, 190, 191 महटोली, 192 करोला, 193 गोवरा, 186 से 189 बामोर कलां, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 29 रानपुर, 30 पायकापुरा, 104, 105 चांदपुर,  106 दिमनी, 107 रतीरामपुरा, 108, 109 लहर और विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 163 डोंडरी, 177 रतन का पुरा(कीचोल), 179 खडिया पोरसा, 180 लालपुरा, 181 पीपरीपूठ (अरोन) में फोटो ग्राफी की जायेगी ।

       9 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 52 से 54 कुल्होली(शिवलाल का पुरा ), 55 मुरबई, 79, 80 सबलगढ़, 93 कुतघान, 94 टोंगा, 154 से 156 सुजरमा, 163 रायपुर, 131 कैलारस, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 154, 155 कुअरपुर, 156 घोडोर, 157, 158,160 परसोटा, 159 बघेल का पुरा, 161 टिकटोली दूमदार, 85 जौरा, 142 ठाटीपुरा, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 54 नंदगांगोली, 55, 56 घुर्रा, 57,58 अरहेला, 59, 60, 61 कुम्हेरी, 62, 63 जाफरवाद, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 212 टीकरी , 203, 204 नौगांव, 205 सिलगिला, 96, 97 चम्बल कोलानी मुरैना, 98, 99 नलकूप मुरैना, 100 भूजल सर्वे सप्लाई मुरैना, 101, 102 ई.ई. जल संसाधन मुरैना, 103 वेहड कृष्य करण मुरैना, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 36 वित्त का पुरा, 37 मलूकापुरा(कमतरी), 43 खांदकापुरा (सतवास), 45 लाल का पुरा , 49 नावली , 50 लालजीत का पुरा, 52 लंगडिया (धनसुला), 55 धीरवल का पुरा और विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 175, 176 कीचोल, 179 खडिया पोरसा, 180 लालका पुरा, 182 आरोन, 183 184 सिकहरा में फोटोग्राफी की जायेगी ।

       इसी प्रकार 10 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 42 कडबना, 43 से 47 झुण्डपुरा, 106, 107 रामपुर , विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 162 टिकटोली दूमदार, 163 अदुआपुरा, 164 बहराई, 165 निरार, 166 से 168 पहाडगढ, 169 खडियापुरा, 85 जौरा, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 64, 65 इमलिया, 66 ककरधा, 67, 68 छैरा, 69 उरहेरा, 70 चचिहा, 71 विसंगपुर, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 84 से 87 जनपद पंचायत मुरैना, 88, 89 तिलहन संघ, 90, 91 जे.एस. पब्लिक स्कूल मुरैना, 92 से 94 मदर टेरेसा स्कूल मुरैना, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 57 खोड (किर्राचय), 60 ऊंदर का पुरा (किर्रायच), 61 सींगपुरा, और विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 10 एम.एल.बी.स्कूल अम्बाह, 41 थरा, 42 थरा ग्रामीण सचिवालय, 44 जालोनी, 45 क.मा.वि. थरा में फोटोग्राफी की जायेगी।

 

गुरुवार, 6 सितंबर 2007

सैनिकों से ड्राफ्ट पर सर्विस चार्ज नहीं लिया जायेगा

सैनिकों से ड्राफ्ट पर सर्विस चार्ज नहीं लिया जायेगा

मूरैना 6 सितम्बर 2007// जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल आर.एम. शर्मा के अनुसार सैनिक, भूतपूर्व सैनिक और सैनिक विधवाओं से अपने बच्चों का शिक्षण शुल्क भरने तथा आश्रितों के भरण पोषण हेतु बैंक ड्राफ्ट बनवाने पर बैंकों द्वारा सर्विस चार्ज नहीं लिया जायेगा । इस आशय के निर्देश रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समस्त बैंकों को जारी कर दिए गये हैं ।

स्वास्थ्य योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

       भूतपूर्व सैनिक और सैनिक विधवाओं से भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । एक जनवरी 1996 के पूर्व सेवानिवृत सैनिक अथवा विधवा को अंशदान की राशि जमा नहीं करनी पडेंगी । आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ स्टेशन मुख्यालय ग्वालियर में जमा कराने होंगे । आवेदन पत्र स्टेशन मुख्यालय ग्वालियर तथा ई.सी.एच.एस. पॉलीक्लीनिक मुरैना से प्राप्त किये जा सकते है । योजना के अन्तर्गत सदस्य नहीं बनने की स्थिति में सैनिक अस्पताल में एक अप्रैल 2008 के बाद उपचार की सुविधा बंद कर दी जायेगी ।

       डी.एस.सी में भर्ती हेतु भूतपूर्व सैनिक अपना पंजीयन आर्मी रिक्रूटिंग कार्यालय ग्वालियर में करा सकते हैं । आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में वेयर हाउस कीपर और मेनेजर के पद हेतु इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं ।

सड़कों की मरम्मत का अभियान चलाया जायेगा

सड़कों की मरम्मत का अभियान चलाया जायेगा

मुरैना 6 सितम्बर 2007// वर्षा ऋतु में सड़कों के टूटे हिस्सों, खतरनाक मोढों और गड्डों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है । इन स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक मरम्मत का विशेष अभियान लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा चलाया जायेगा ।

       यह निर्णय अपर कलेक्टर श्री उपेन्द्र नाथ शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस सम्पन्न बैठक में लिया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह, प्लाटून कमांडर होमगार्ड, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण और म.प्र. विधुत मंडल तथा नगर निगम और सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे ।

       बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी खतरनाक पुल-पुलिया, रपटे और सड़क के खतरनाक हिस्सों को चिन्हित कर वहां निर्धारित माप दंण्डों के अनुसार सुरक्षा संकेत पटिट्यां लगाई जायेगी और यातायात विभाग द्वारा अभियान के तौर पर अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर आगे - पीछे रेडियम की पट्टी लगाने के लिए वाहन मालिकों अथवा चालकों को प्रोत्साहित किया जायेगा । यह भी सुनिश्चित कराया जायेगा कि वाहन चालक नशा करके वाहन नहीं चलायें । वाहन चालक के नहीं होने की दशा में क्लीनर या कडंक्टर द्वारा वाहन संचालन को कड़ाई से रोकने, आवारा पशुओं को पकड़वाकर कांजी हाउस में बंद करने, सभी सड़कों की बिजली बत्ती आवश्यक रूपसे चालू कराने तथा अस्पतालों में दुर्घटना की स्थिति में आपात व्यवस्था रखने, पुलिस कन्ट्रोल रूम पर चालक और सहायकों सहित लाइफ लाईन एम्बूलेंस हर समय उपलब्ध रखने, तथा प्राणरक्षा हेतु ब्लड बैंक को सभी ग्रुप के ब्लड सहित सदैंव चालू रखने का निर्णय लिया गया और इस संबंध में सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये।