मंगलवार, 4 सितंबर 2007

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी

मुरैना 3 सितम्बर 2007 // एकीकृत बाल विकास परियोजना मुरैना शहरी में आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु आमंत्रित आवेदन पत्रों का चयन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत 15 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और 19 सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी की गई है । जारी अनन्तिम सूची पर किसी भी प्रकार की आपत्ति सात दिवस के अन्दर परियोजना मुरैना में प्रस्तुत की जा सकती है ।

       परियोजना अधिकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर केन्द्र क्रमांक 232 में श्रीमती सीता चयनित और श्रीमती अनीता प्रतीक्षारत, 233 में श्रीमती सर्वेश चयनित और श्रीमती मंजुरानी प्रतीक्षारत, 234 में श्रीमती लाड़ली चयनित और श्रीमती कमलेश प्रतीक्षारत, 49 में श्रीमती दीपा चयनित और श्रीमती नीरज भदौरिया प्रतीक्षारत, 235 में श्रीमती शकिला बानों और 236 में श्रीमती सीमा कुलश्रेष्ठ चयनित, 237 में श्रीमती अनिता चयनित और श्रीमती सोनादेवी प्रतीक्षारत, 137 में श्रीमती गीतारानी चयनित और श्रीमती सीमा सक्सैना प्रतीक्षारत, 238 में श्रीमती नीतू जैन चयनित और श्रीमती रामसिया सिकरवार प्रतीक्षारत, 239 में श्रीमती सरस्वती चयनित और श्रीमती सुनिता जिंदल प्रतीक्षारत , 240 में श्रीमती अंगूरी देवी चयनित और श्रीमती शशि बरेलिया प्रतीक्षारत, 241 में श्रीमती गिरिजा यादव चयनित और श्रीमती नीलम मिश्रा प्रतीक्षारत, 242 में श्रीमती मंजू पिप्पल चयनित और श्रीमती सुनिता सैमील प्रतीक्षारत, 243 में श्रीमती र्निमला सगर चयनित और श्रीमती राजकुमारी प्रतीक्षारत तथा आंगनवाड़ी केन्द्र 244 में श्रीमती साधना सिकरवार चयनित और श्रीमती मंजू कतरोलिया प्रतीक्षारत स्थान पर रखी गई हैं ।

       इसी प्रकार आंगनवाडी सहायिका के पद पर केन्द्र क्रमांक 6 में श्रीमती भारती पारा चयनित और श्रीमती शारदा प्रतीक्षारत , 232 में श्रीमती गीता हाकरें चयनित और श्रीमती कल्पना प्रतीक्षारत, 233 में श्रीमती कमलेश नागर चयनित और श्रीमती सुमिता जैन प्रतीक्षारत, 234 में श्रीमती ममता जाटव, 235 में श्रीती शशि खरे, 237 में श्रीमती कमलेश सविता , 240 में श्रीमती गीता और 241 में श्रीमती रामकली चयनित, 118 में श्रीमती वदरूनिशा  चयनित और  श्रीमती प्रियंका प्रतीक्षारत, 122 में श्रीमती  बालावाई  चयनित और श्रीमती मंजू प्रतीक्षारत, 135 में श्रीमती अखिलेश चयनित और श्रीमती सुरभी प्रतीक्षारत, 158 में श्रीमती संगीता चयनित और श्रीमती नीलम शिवहरे प्रतीक्षारत, 238 में श्रीमती नीलम खरे चयनित और श्रीमती लक्ष्मी प्रतीक्षारत, 239 में श्रीमती पूनम प्रतीक्षारत और श्रीमती छाया प्रतीक्षारत, 242 में श्रीमती बबीता चयनित और श्रीमती मिथलेश प्रतीक्षारत, 204 में श्रीमती लक्ष्मी चयनित और श्रीमती बेबी देवी प्रतीक्षारत , 243 में श्रीमती रामदुलारी चयनित और श्रीमती दीपमाला प्रतीक्षारत तथा 244 में श्रीमती कमलेश चयनित और श्रीमती मीरा प्रजापति प्रतीक्षारत स्थान पर रखी गई है ।

 

16 नसबंदी शिविर लगेंगे

16 नसबंदी शिविर लगेंगे

मुरैना 3 सितम्बर 2007 / परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत माह सितम्बर में 16 नसबंदी शिविर आयोजित किये जायेंगे । इन शिविरों में एल.टी.टी. सर्जन डा. आर.सी. बांदिल द्वारा ओपरेशन किये जायेंगे ।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एच.एस. शर्मा के अनुसार सबलगढ़ में 4 और 29, जौरा में 5 और 19, कैलारस में 5 और 19, पहाडगढ़ में 5 और 19, नूरावाद में 13 और 27, खडियाहार में 13 और 27, अम्बाह में 8 और 22 तथा पोरसा में 7 और 21 सितम्बर को शिविर आयोजित किये जायेंगे । इसके अलावा जिला चिकित्सालय मुरैना में चतुर्थ गुरूवार को बिना चीरा बिना टांका पुरूष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

 

निर्माण कार्यों के लिए तीन लाख रूपये मंजूर

निर्माण कार्यों के लिए तीन लाख रूपये मंजूर

मुरैना 3 सितम्बर 2007 // कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने विधायक सुमावली श्री गजराज सिंह सिकरवार की अनुशंसा पर ग्राम टिकटोली गुर्जर में पत्थर खरंजा निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपये तथा विधायक सबलगढ़ श्री मेहरवान सिंह रावत की अनुशंसा पर ग्राम खेडाकलां में चैक- डेम निर्माण के लिए एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है ।

 

गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व तकनीक का दुरूपयोग रोकने जिला मजिस्ट्रेट समुचित प्राधिकारी नियुक्त

गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व तकनीक का दुरूपयोग रोकने जिला मजिस्ट्रेट समुचित प्राधिकारी नियुक्त

मुरैना 3 सितम्बर 2007 // राज्य शासन ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिये जिला स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट को समुचित प्राधिकारी नियुक्त किया है। वे अपने अधिकारिता क्षेत्र में भ्रुण लिंग का पता लगाने के संबंध में गर्भधारण  पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक का दुरूपयोग रोकने के लिये कार्रवाई करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट इस अधिनियम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण में सहयोग के लिए अपने अधीन किसी एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को नामांकित कर सकेंगे।

गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व तकनीक का दुरूपयोग रोकने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट उनके अधिकारिता क्षेत्र में पंजीकृत सोनोग्राफी संस्थाओं का प्रत्येक त्रैमास में एक बार आवश्यक रूप से निरीक्षण करेंगे  तथा हर माह जिले में पंजीकृत एक तिहाई संस्थाओं का निरीक्षण उनके द्वारा किया जायगा।

 

आज 58 और कल 55 मतदान केन्द्रों पर होगी फोटोग्राफी

आज 58 और कल 55 मतदान केन्द्रों पर होगी फोटोग्राफी
मुरैना 3 सितम्बर 2007 // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी तारतम्य में 4 सितम्बर को 58 और 5 सितम्बर को 55 मतदान केन्द्रों पर फोटो ग्राफी कराई जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं से मतदान केन्द्र पर जाकर फोटो खिंचवाने अथवा मतदान केन्द्र अधिकारी को दो पासपोर्ट साइज के फोटो उपलब्ध कराने की अपील की है ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 4 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 57 रामपुरा गिर्द, 58 खेरला, 59 वालाकातोर, 38, 39 छिनवुरा, 40 गुरैमा, 75, 76 सबलगढ़, 171 चौकी, 130 कैलारस, 175 मामचोन, 133,135 कैलारस, 143 गैपरी, विधान सभा क्षैत्र क्रमांक-4 जौरा के मतदान केन्द्र 108,109 सिकरोदा, 110 अगरोता, 111 गेपरा, 112 छडेह, 143 मजरा, 144 वुरावली, 145 नरहेला, 80 जौरा, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र क्रमांक 11 खण्डोली, 101,102 इटावली, 103 घूघस, 9 वरवासिन, 10 तुस्सीपुरा में फोटोग्राफी होगी ।
विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र क्रमांक 201 अरदोनी, 202 भैंसोंरा, 198, 199 पडाबली, 200 मितावली, 30 से 36 तक मुरैना शहर , विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र क्रमांक 24 से 31 तक अम्बाह शहर, 166 रमन सिंह का पुरा, 167 चक्की का पुरा, 168 रामनगर, 169, 170, 171 नगरा , 172, 173 भदावली, 174 चापक में फोटोग्राफी की जायेगी ।
इसी प्रकार 5 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 57 रामपुर गिर्द, 58 खेरला, 59 बाला का तोर, 38, 39 हीरापुर, 40गुरेमा, 75,76 सबलगढ़ , 122 पचेखा, 116 बडमन, 147 भिलसैया, 127 कैलारस, विधासभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 131 डमेजरा, 137 किसरोली, 108, 109 सिकरोदा, 110 अगरोता, 111 गेपरा, 112 छडेह, 143 मजरा, 144 बुरावली, 145 नरहेला , 51 जौरा, विधासभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 12, 13 खाण्डोली, 17, 18 खनेता, 19 सहराना, 20 देवरी, 21, 22 चेना में फोटोग्राफी होगी ।
विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 149, 150 करूआ (जारोनी), 151 जरेरूआ, 152 लोहगढ़, 153 दोरावली, 147 बरेण्डा, 148 चुरहेला, 146 लभनपुरा, विधान सभाक्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 20 वरेह और विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 32, 33 लेनका पुरा, रूंधका पुरा, 35 गुलाव का पुरा, 36 पूठ, 37, 38 वडफरा, 44 जालोनी, 167 चक्की का पुरा , 168 रामनगर , 169, 170, 171 नगरा, 172, 173 भदावली एवं 174 चापक में फोटोग्राफी की जायेगी ।

रविवार, 2 सितंबर 2007

कम्पोस्ट खाद तैयार करने '' नाडेप पक्ष '' प्रारंभ

कम्पोस्ट खाद तैयार करने '' नाडेप पक्ष '' प्रारंभ

मुरैना 1 सितम्बर 2007 / आगामी रवी फसल हेतु कम्पोस्ट खाद उपलब्ध कराने की दृष्टि से नाडेप टांकों के निर्माण हेतु आज से '' नाडेप पक्ष '' के अन्तर्गत एक महात्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है । इस पक्ष के अन्तर्गत 15 सितम्बर तक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के क्षैत्रीय प्रसार कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कृषकों को नाडेप टांका निर्माण हेतु प्रेरित करेंगे ।

       उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास के अनुसार वर्तमान में खेतों पर और गांवों में फसल अवशेष, पत्तियां, टहनियां कचरा और जानवरों का बचा हुआ चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है । इसका उपयोग नाडेप टांका में कर कम्पोस्ट खाद प्राप्त की जा सकती है । अभियान के अंतर्गत पुराने नाडेप टांकों की मरम्मत का कार्य भी कराया जायेगा ।

 

खनिज रायल्टी वितरण समिति की बैठक सम्पन्न

खनिज रायल्टी वितरण समिति की बैठक सम्पन्न

मुरैना 1 सितम्बर 2007// उच्च शिक्षा तथा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन की अध्यक्षता में खनिज रायल्टी वितरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में समिति के सचिव एवं कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, विधायक श्री गजराज सिंह सिकरवार और श्रीमती संध्या सुमन राय, पुलिस अधीक्षक श्री हरी सिंह यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अशोक देशवाल तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

       बैठक में बताया गया कि जिले को खनिज रायल्टी से 3 करोड़ 23 लाख 17 हजार 192 रूपये की आय प्राप्त हुई है । इस राशि का शासन के निर्देश और नियमों के अनुसार जनपद पंचायतों एवं संबंधित ग्राम पंचायतों को वितरित करने का निर्णय लिया गया ।