रविवार, 2 सितंबर 2007

रेस्ट हाउस की अव्यवस्था के लिए उपयंत्री के विरूध्द कार्रवाई

रेस्ट हाउस की अव्यवस्था के लिए उपयंत्री के विरूध्द कार्रवाई

मुरैना 1 सितम्बर 2007 // कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग मुरैना श्री आर.सी. वर्मा ने उपयंत्री श्री मिथलेश कुमार शर्मा की दो वेतन वृध्दि असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्रवाई हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है । सात दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित के विरूध्द सिविलसेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के अन्तर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी ।

       ज्ञात हो कि 31 अगस्त तथा 1 और 2 सितम्बर को वी.आई.पी. के आगमन की सूचना होते हुए भी उपयंत्री द्वारा रेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया । आज रेस्ट हाउस मुरैना की व्यवस्थायें संतोष जनक नहीं थीं । नलों में पानी नहीं आ रहा था और चादरें गंदी थीं तथा अन्य उपयोगी वस्तुयें भी साफ नहीं थीं । इस अव्यवस्था पर उच्च शिक्षा तथा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई । प्रभारी मंत्री के निर्देश पर संबंधित के विरूध्द उक्त कार्रवाई की गई।

 

प्रभारी मंत्री द्वारा शहीद के परिवार को सांत्वना

प्रभारी मंत्री द्वारा शहीद के परिवार को सांत्वना

मुरैना 1 सितम्बर 2007 / उच्च शिक्षा तथा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन ने आज मुरैना जिले की पोरसा तहसील के ग्राम पीपरी पूठ में पहुंचकर शहीद श्री भगवान सिंह तोमर के परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी । ज्ञात हो कि सी आर पी एफ के जवान श्री भगवान सिंह तोमर ने जम्मू में आंतकवादियों से लड़ते हुए शहादत दी ।

       प्रभारी मंत्री श्री जैन ने आज शहीद के ग्राम में पहुंचकर अपनी विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की और परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की ।

 

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 38 हजार रूपये की सहायता

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 38 हजार रूपये की सहायता

मुरैना 1 सितम्बर 2007// कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पांच हितग्राहियों को उपचार हेतु 38 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की है ।

       सबलगढ़ निवासी श्रीमती विमलेश यादव और दत्तपुरा मुरैना निवासी श्री अंतराम को कैंसर रोग के उपचार तथा गोपालपुरा मुरैना निवासी श्री रामचन्द्र सिंह तोमर को अपनी पत्नी श्रीमती माधुरी सिंह तोमर के कैंसर रोग के उपचार हेतु 10-10 हजार रूपये एवं ग्राम बर्रेड नूरावाद निवासी श्री भूरा सिंह मावई को उपचार हेतु 5 हजार रूपये  तथा कासपुर गलेथा निवासी श्री पातीराम जाटव को पुत्र के फेफड़े के उपचार हेतु 3 हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है ।

 

आज 62 और कल 59 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी

आज 62 और कल 59 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी

मुरैना 1 सितम्बर 2007/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र बनाने के लिए फोटोग्राफी जारी है । इसी क्रम में 2 सितम्बर को 62 तथा 3 सितम्बर को 59 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर फोटो खिंचवायें अथवा मतदान केन्द्र अधिकारी को पासपोर्ट साइज के दो फोटो उपलब्ध करायें।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 2 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 33, 34 नोरावली , 35, 36, 37 खेरोन, 56 बेरई गिर्द, 59 पहाडी , 74 सबलगढ़ , 161 सेमई, 166 रायपुरा, 169 सहदपुर, 170 कोल्हेरा, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 128 माली वाजना, 133 वस्तोली, 148 धमकन, 149 गढ़ी धमकन, 144 बुरावली, 145 , 146, 147 नरहेला, 150 पृथवीपुरा, 151 कांसपुरा, 152, 153 झोंड़, 154, 155 कुंगरपुर, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 65 इमिलिया, 66 ककरधा, 67, 68 छेरा, 69 उरहेरा, 70 चचिहा, 71 विसंगपुरा , 72 मानपुर पृथ्वी , विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 155, 156, 157 धनेला,  154 शेरपुर, 165 सपचोली, 158, 159 पहाड़ी, 107 से 111 बाल निकेतन मुरैना, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 92 से 98 खडियाहार , विधान सभाक्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 20, 21 अम्बाह, 156 हिरनीखेडा, 158 भिकारी का पुरा, 161 जोटई, 162 खोइला, 102 डोंडरी (साधू का पुरा), 103 माधो सिंह का पुरा, 104 सजन का पुरा और 165 दोहरी में फोटो ग्राफी की जायेगी ।

       इसी प्रकार 3 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 33,34 नोरावली, 35 से 37 खेरोन, 56 वेरई गिर्द, 49 पहाड़ी , 74सबलगढ़, 171 चौकी, 173 बरोली, कट्टोली, 129 ,133,134 ,139 कैलारस, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 65 विसनोरी, 66 वधोरा खुर्द, 67 निधान, 68 मई, 90 गांगोली हार , 91 सकतपुर, 92 रूनीपुर, 93 बधोरा, 78 जौरा , विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 95 से 97 मैना बसई, 98,99 लोहाबसई , 100 बिरूआ, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना मतदान केन्द्र 168 गुलेन्द्रा, 169 नाऊपुरा, 198 खिरावली, 197 रान्सू, 160 से 163 नूराबाद, 166,167 जयनगर, 170, 171 भर्राण, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 98 खडियाहार , 99, 100 गोपी, 101 छता का पुरा, 102 भिखारी का पुरा, 103 कटेला का पुरा तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 22, 23 डिग्री कालेज अम्बाह, 161 जोटई , 162 खोयला, 102,103 कुरेठा, 165 , 166 दोहरी, 167 चक्की का पुरा, 168 रामनगरी, 170, 171 नगरा में मतदाताओं के फोटो खींचे जायेंगे।

 

जप्त मदिरा की नीलामी 6 सितम्बर को

जप्त मदिरा की नीलामी 6 सितम्बर को

मुरैना 1 सितम्बर2007/ जिला आवकारी अधिकारी डा. प्रमोद कुमार झा के अनुसार पुलिस द्वारा देशी मदिरा ठेकेदार दुकान नूराबाद से जप्त की गई देशी मदिरा की नीलामी 6 सितम्बर को दोपहर 12 बजे की जायेगी । इच्छुक बोलीदार जिला आवकारी कार्यालय मुरैना में 6 सितम्बर को दोपहर 12 बजे उपस्थित होकर नियमानुसार बोली लगा सकते हैं । देशी मदिरा की मात्रा, गुणवत्ता आदि की जानकारी नीलामी स्थल पर प्राप्त की जा सकती हैं ।

 

समाधान ऑन लाइन 5 सितम्बर को

समाधान ऑन लाइन 5 सितम्बर को

मुरैना 1 सितम्बर 2007 // चार सितम्बर को जन्माष्टमी होने के कारण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का समाधान ऑन लाइन कार्यक्रम अब पांच सितम्बर को आयोजित होगा । मुख्यमंत्री के उप सचिव श्री एस.एस. कुमरे के अनुसार 5 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे समाधान ऑन लाइन के माध्यम से जन शिकायतों का निराकरण किया जायेगा ।

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने समस्त जिला अधिकारियों को समाधान ऑन लाईन के दौरान 5 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए हैं । मुरैना जिले में समाधान ऑन लाइन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित निक सेंटर में आयोजित होगा ।

 

टी.एल. की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की जायेगी

टी.एल. की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की जायेगी

मुरैना 1 सितम्बर 2007/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मुरैना जिला मुख्यालय के समस्त अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा (टी.एल) पत्रों के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं । अनुपस्थिति की दशा में संबंधित अधिकारियों के विरूध्द नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी ।

       ज्ञात हो कि समय सीमा के पत्रों के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है । लेकिन कुछ अधिकारी समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहते हैं। कलेक्टर ने इस स्थिति पर गम्भीर आपत्ति की है और अधिकारियों को उक्त बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के स्थाई आदेश जारी किये है । उन्होंने कहा है कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त बैठक में संबंधित अधिकारी का भ्रमण अथवा अवकाश के कारण मुख्यालय में उपस्थित रहना संभव नहीं हो, तो मुख्यालय छोड़ने की कलेक्टर से पूर्व स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय छोड़ा जाय तथा अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को बैठक में उपस्थित होने हेतु प्राधिकृत कर कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराने की पावंदी रखी जाय ।