सोमवार, 6 अगस्त 2007

मुरैना में वर्षा की स्थिति

मुरैना में वर्षा की स्थिति

मुरैना 4 अगस्त 2007

       मुरैना जिले में एक जून से अभी तक 243.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है , जो गत वर्ष इसी अवधि में दर्ज 232.6 मि.मी. वर्षा से 11.2 मि.मी. अधिक है। ज्ञात हो कि जिलेकी वार्षिक औसत वर्षा 706.9 मि.मी. है ।

 

 

डा. तोमर ने उप संचालक पशु चिकित्सा का कार्य भार संभाला

डा तोमर ने उप संचालक पशु चिकित्सा का कार्य भार संभाला

मुरैना 4 अगस्त 2007

       डा. जी.एस.तोमर ने गत दिवस उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें मुरैना का कार्यभार ग्रहण कर लिया है । डा. तोमर के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डा. एस.जी.शर्मा कार्यमुक्त हो गये है ।

 

निर्माण कार्यों के लिए 4 लाख रूपये मंजूर

निर्माण कार्यों के लिए 4 लाख रूपये मंजूर

मुरैना 4 अगस्त 2007

       कलेक्टर श्रीमती कैरेलिन खोंग्वार देशमुख ने विधायक जौरा श्री उम्मेद सिंह बना की अनुशंसा पर शेरपुर, माधोपुरा और राजाराम का पुरा में चार हैण्ड पंपों के खनन हेतु 2 लाख 8 हजार रूपये तथा ग्राम निधान में सी.सी.खरंजा निर्माण के लिए दो लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है । विधायक निधि से स्वीकृत इन कार्यों का निर्माण सम्बंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच द्वारा कराया जायेगा ।

 

अतिरिक्त फोटोग्राफर की व्यवस्था

अतिरिक्त फोटोग्राफर की व्यवस्था

मुरैना 04 अगस्त 2007

       तहसीलदार श्री बी.पी. श्रीवास्तव के अनुसार मुरैना तहसील के कुछ मतदान केन्द्रों पर अधिक मतदाता होने के कारण अतिरिक्त फोटोग्राफर की व्यवस्था की गई है । मतदान केन्द्र 92 और 95 मदर टरेसा स्कूल में 5 अगस्त को 25 महाविद्यालय और 97 माध्यमिक विद्यालय चम्बल कॉलोनी में , 6 अगस्त को 118 और 119 आदर्श विद्यालय में, 7 अगस्त को 35 आई.टी.आई और 37 जी.डी.जैन स्कूल में, 8 अगस्त को 83 माध्यमिक शाला एस.ए.एफ. और 32 आई.टी.आई. में, 9 अगस्त को 82 माध्यमिक शाला एस.ए.एफ. और 89 तिलहन संघ में, 10 अगस्त को 20 माध्यमिक शाला उत्तमपुरा और 21 प्राथमिक शाला उत्तमपुरा में, 11 अगस्त को 22 और 23 धर्मशाला उत्तमपुरा में, 12 अगस्त को 58 और 59 नेशनल पब्लिक स्कूल में , 13 अगस्त को 60 और 61 वैरिटी स्कूल में 14 अगस्त को मतदाताओं के फोटो खींचने के लिए फोटोग्राफर की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी । 

 

आज 41 और कल 38 मतदान केन्द्रों पर होगी फोटोग्राफी

आज 41 और कल 38 मतदान केन्द्रों पर होगी फोटोग्राफी

मुरैना 04 अगस्त 2007

       निर्वाचन आयोग के अनुसार मुरैना जिले में मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र बनाने का कार्य जारी है । इसी क्रम में 5 अगस्त को 41 और 6 अगस्त को 38 मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी की जायेगी । कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने मतदाताओं से मतदान केन्द्र पर पहुंचकर फोटो खिचवाने की अपील की है ।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 5 अगस्त को सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 37 माध्यमिक शाला भवन खेरोन, 38 और 39 प्राथमिक शाला हीरापुर और 40 माध्यमिक शाला गुरैना, कैलारस के मतदान केन्द्र 181 और 182 प्राथमिक शाला गोल्हारी, 183 और 124 हायर सेकण्डरी स्कूल कैलारस तथा 125 और 126 कन्या प्राथमिक शाला कैलारस तथा जौरा के मतदान केन्द्र 4/ 97 कन्या प्राथमिक शाला अलापुर, 4/ 98 नवीन रेलवे फाटक अलापुर, 4/ 99 सामुदायिक भवन विलगांव, 4/100 मिडिल स्कूल विलगांव, 4/ 101 पंचायत भवन विलगांव, 5/21 माध्यमिक शाला चैना, 5/22और 5/ 23 प्राथमिक विद्यालय चैना में मतदाताओं के फोटो खींचे जायेंगे ।

       मुरैना के मतदान केन्द्र 30 से 35 तक  आई.टी.आई और 36 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण छात्रावास तथा अम्बाह के मतदान केन्द्र 7/ 44 प्राथमिक शाला भुआ का पुरा, 7/ 45 प्राथमिक शाला खांदका पुरा, 7/ 48 माध्यमिक शाला अमरपुरा, 7/ 47 माध्यमिक शाला नन्दोल का पुरा, 7/ 46 प्राथमिक शाला रूपाहटी, 7/ 52 प्राथमिक शाला लंगडिया, 7/53 प्राथमिक शाला गीलापुरा, 8/ 17 और 8/ 18 एसडीओ कार्यालय अम्बाह तथा पोरसा के मतदान केन्द्र 63 प्राथमिक शाला लुधावली, 81 प्राथमिक शाला अधनपुर, 59 और 60 प्राथमिक शाला जयकरन का पुरा 61 और 62 माध्यमिक शाला रछेड़ में 5 अगस्त को मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी ।

       इसी प्रकार 6 अगस्त को सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 41 प्राथमिक शाला फटकर, 42 प्राथमिक शाला कढ़ावना तथा 43 और 45 माध्यमिक शाला झुण्डपुरा, कैलारस के मतदान केन्द्र 183 प्राथमिक शाला डुगरावली, 165 प्राथमिक शाला नुगावली, 127 और 128 कन्या उ.मा. वि. कैलारस और 130 चम्बल डांक बंगला कैलारस तथा जौरा के मतदान केन्द्र 4/ 102 पुराना स्वास्थ्य भवन मुन्द्रावजा 4/ 104 प्राथमिक शाला मुद्रावजा, 4/108 प्राथमिक शाला सिकरौदा, 4/ 109 कन्या शाला सिकरोदा, 4/ 110 प्राथमिक शाला अगरोदा, 5/ 25 प्राथमिक शाला बीरमपुर, 5/ 26 प्राथमिक शाला हडवांसी और 5/20 प्राथमिक शाला देवरी में मतदाताओं के परिचय पत्र बनाने हेतु फोटो खींचे जायेंगे ।

       मुरैना के मतदान केन्द्र 27, 28 और 39 जी.डी.जैन स्कूल, 40, 41 और 43 कन्या माध्यमिक शाला रूई की मंडी और 42 धर्मशाला पीपल वाली माता , अम्बाह के मतदान केन्द्र 7/ 62 और 7/63 प्राथमिक शाला तरैनी , 7/ 49 प्राथमिक शाला नावली, 8/50 माध्यमिक शाला लालजीत का पुरा, 8/ 51 प्राथमिक शाला सुमावली, 8/ 54 प्राथमिक शाला कुकथरी, 8/ 55 प्राथमिक शाला धीरवल का पुरा, 8/ 19 कृषक प्रशिक्षण केन्द्र अम्बाह और 8/20 मंगल भवन अम्बाह तथा पोरसा के मतदान केन्द्र 65 कन्या शाला लुधावली, 66 माध्यमिक शाला लुधावली , 67 माध्यमिक शाला बड़ापूरा उसैथ, 62 माध्यमिक शाला रछेड़ और 81 प्राथमिक शाला अधनपुर में 6 अगस्त को मतदाताओं की फोटोग्राफी की जायेगी ।

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का दौरा कार्यक्रम

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का दौरा कार्यक्रम

मुरैना 4 अगस्त 2007

       प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह 5 अगस्त 07 को प्रात: 4 बजे मुरैना आ रहे हैं । वे 5 एवं 6 अगस्त को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे । मंत्री श्री सिंह 6 अगस्त को ही सांय 6 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

 

रविवार, 5 अगस्त 2007

चम्‍बल में बी.एस.एन.एल. की ब्राडबैण्‍ड सेवायें ठप्‍प, कोई धनीधोरी नहीं

चम्‍बल में बी.एस.एन.एल. की ब्राडबैण्‍ड सेवायें ठप्‍प, कोई धनीधोरी नहीं

शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं, ऊपर से नीचे तक मामला गड़बड़

मुरैना 5 अगस्‍त 07 । चम्‍बल घाटी में कल शाम से यानि 4 अगस्‍त को शाम 4 बजे से अचानक बी.एस.एन.एल. की ब्राडबैण्‍ड सेवायें ठप्‍प हो गयीं और उपभोक्‍ताओं को ब्राडबैण्‍ड कनेक्टिविटी मिलना बन्‍द हो गयी । इरर कोड 678 यानि रिमोट कॅम्‍प्‍यूटर रिस्‍पाण्‍ड नहीं दे रहा है इसे देखते देखते चम्‍बलवासीयों की ऑंखें कल से थक गयीं हैं। मजे की बात यह है कि जहॉं प्रायवेट कम्‍पनीयां 24/7 अपनी सुनवाई और सुधार सेवायें उपलब्‍ध करातीं हैं , वहीं बी.एस.एन.एल. में इमरजेन्‍सी शिकायत का न तो कोई अदद नम्‍बर उपलब्‍ध है और न कोई शिकायतें सुनने वाला या उन पर कोई कार्यवाही करने वाला ।

जहॉं वर्तमान ब्राडबैण्‍ड प्रभारी के व्‍यक्तिगत मोबाइल नम्‍बर की बात है या मुरैना बी.एस.एन.एल. के महाप्रबन्‍धक के घरेलू डायरेक्‍ट्री उल्‍लेखित नंबर पर बात करने की बात है, अव्‍वल तो वे फोन उठायेगें ही नहीं, उठ गया तो काट देंगे, और यदि बात हुयी तो जवाब मिलेगा कि वर्किग डे में वर्किंग टाइम में बात करना अभी हम कुछ नहीं कर सकते ।

अब प्‍यारे उनका क्‍या हो, जो बी.एस.एन.एल. को एडवान्‍स में पूरे साल भर का बिल पहले से ही दिये बैठे हैं ।

कल शाम से बन्‍द हुयीं बी.एस.एन.एल. ब्राडबैण्‍ड सेवायें आज सुबह समाचार लिखे जाने यानि 5 अगस्‍त को शाम 7:30 बजे तक लगभग 27 घण्‍टे बीतने के बाद भी बहाल नहीं हुयीं हैं ।

जो लोग बी.एस.एन.एल. में एडवान्‍स शुल्‍क देकर ब्राडबैण्‍ड लेना चाहें उनके लिये खास कवरेज इसी माह हम प्रकाशित करने जा रहे हैं, पहले इसे पढ़ लेना उसके बाद बी.एस.एन.एल. से नाता जोड़ना । एक आपबीती । बी.एस.एन.एल. बनाम भ्रष्‍टाचार संचार निगम लिमिटेड ।

वैसे अभी हाल ही में एक लाख ग्रामीण इण्‍टरनेट सेवा केन्‍द्र खोलने के लिये भारत सरकार और म.प्र. सरकार ने कार्यवाही चालू की है जो कि जल्‍दी ही खुलने जा रहे हैं, सरकार ने बी.एस.एन.एल. की एक्‍सेचेन्‍जेस और कनेक्टिविटी रिपोर्ट जारी करके बी.एस.एन.एल. से ब्राडबैण्‍ड इण्‍टरनेट कनेक्टिविटी लेने की सिफारिश की है, हालांकि इसमें सर्विस सेण्‍टर एजेन्‍सी पूर्ण स्‍वतंत्र है कि वह किस कम्‍पनी से इण्‍टरनेट कनेक्टिविटी ले ।

अब प्‍यारे कहो अगर सरकार के इस महात्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट में इस कदर इण्‍टरनेट बन्‍द हुये तो हो गयी जय राम जी की । जबकि सरकार ने स्‍पष्‍ट आदेशित या यूं कहों कि निर्देशित किया है कि कनेक्टिविटी 24/7 विदाउट डिस्‍टरबेन्‍सेज, विदाउट इण्‍टरप्‍शन्‍स होना चाहिये वरना सर्विस सेण्‍टर की बैंक गारण्‍टी जप्‍त, यानि करोड़ों रूपये की गारण्‍टी खड़े खड़े जप्‍त ।

गड़बड़ बी.एस.एन.एल. की और दण्‍ड सर्विस सेण्‍टर एजेन्‍सी को, वाह भई वाह क्‍या गजब तमाशा है । ऐसे तो चल गये कॉमन सर्विस सेण्‍टर ।

भईया कल से अब तक हम खुद मुरैना से दिल्‍ली तक लगभग 15 ई मेल शिकायतें भेज चुकें हैं, मगर अभी तक तो कुछ नहीं हुआ, दिल्‍ली में भी इतनी अनसुनापन और भ्रष्‍टाचार है, वेरी नाइस वेरी गुड ।

वैसे हमारे हाथ पिछले चन्‍द दिनों में काफी तगड़े सबूत हाथ लगे हैं जिसमें बड़े पारदर्शी तौर पर स्‍वत: ही सिद्ध है कि माजरा दरअसल क्‍या है, और मामला भी कोई छोटा मोटा नहीं करोड़ों के खेल का है, सबूत पक्‍के हैं इसमें शक नहीं, गड़बड़ मुरैना से दिल्‍ली तक है इसमें भी शक नहीं, हमारा इन्‍वेस्‍टीगेशन जारी है और इसी माह पूरी रिपोर्ट इण्‍टरनेट पर रिलीज भी करेंगे । यह भी सच है कि भनक उनके कानों में पड़ चुकी है, और बौखला भी गये हैं हुजूर । अब बेट चाहे कनेक्‍शन गड़बड़ करो चाहे कुछ भी माया जाल बिखराओ, लपेट में तो आ चुके हो, सच तो हम छापेंगें, काटना चाहो काट दो कनेक्‍शन मगर एक कहावत है न कि '' हवायें लाख रोकें रास्‍ता आंधीयां बनकर, मगर वो छा ही जाते हैं जो बादल घिर के आते हैं''  । समझ गये प्‍यारे ।