बुधवार, 4 जुलाई 2007

गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व तकनीक का दुरूपयोग रोकने जिला मजिस्ट्रेट समुचित प्राधिकारी नियुक्त

गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व तकनीक का दुरूपयोग रोकने जिला मजिस्ट्रेट समुचित प्राधिकारी नियुक्त

मुरैना 3 सितम्बर 2007 // राज्य शासन ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिये जिला स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट को समुचित प्राधिकारी नियुक्त किया है। वे अपने अधिकारिता क्षेत्र में भ्रुण लिंग का पता लगाने के संबंध में गर्भधारण  पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक का दुरूपयोग रोकने के लिये कार्रवाई करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट इस अधिनियम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण में सहयोग के लिए अपने अधीन किसी एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को नामांकित कर सकेंगे।

गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व तकनीक का दुरूपयोग रोकने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट उनके अधिकारिता क्षेत्र में पंजीकृत सोनोग्राफी संस्थाओं का प्रत्येक त्रैमास में एक बार आवश्यक रूप से निरीक्षण करेंगे  तथा हर माह जिले में पंजीकृत एक तिहाई संस्थाओं का निरीक्षण उनके द्वारा किया जायगा।

 

आज 58 और कल 55 मतदान केन्द्रों पर होगी फोटोग्राफी

आज 58 और कल 55 मतदान केन्द्रों पर होगी फोटोग्राफी

मुरैना 3 सितम्बर 2007 // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुरैना जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य जारी है । इसी तारतम्य में 4 सितम्बर को 58 और 5 सितम्बर को 55 मतदान केन्द्रों पर फोटो ग्राफी कराई जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं से मतदान केन्द्र पर जाकर फोटो खिंचवाने अथवा मतदान केन्द्र अधिकारी को दो पासपोर्ट साइज के फोटो उपलब्ध कराने की अपील की है ।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 4 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 57 रामपुरा गिर्द, 58 खेरला, 59 वालाकातोर, 38, 39 छिनवुरा, 40 गुरैमा, 75, 76 सबलगढ़, 171 चौकी, 130 कैलारस, 175 मामचोन, 133,135 कैलारस, 143 गैपरी,  विधान सभा क्षैत्र क्रमांक-4 जौरा के मतदान केन्द्र 108,109 सिकरोदा, 110 अगरोता, 111 गेपरा, 112 छडेह, 143 मजरा, 144 वुरावली, 145 नरहेला, 80 जौरा, विधान सभा क्षेत्र  क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र क्रमांक 11 खण्डोली, 101,102 इटावली, 103 घूघस, 9 वरवासिन, 10 तुस्सीपुरा में फोटोग्राफी होगी ।

       विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र क्रमांक 201 अरदोनी, 202 भैंसोंरा, 198, 199 पडाबली, 200 मितावली, 30 से 36 तक मुरैना शहर , विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 8 अम्बाह के मतदान केन्द्र क्रमांक 24 से 31 तक अम्बाह शहर, 166 रमन सिंह का पुरा, 167 चक्की का पुरा, 168 रामनगर, 169, 170, 171 नगरा , 172, 173 भदावली, 174 चापक में फोटोग्राफी की जायेगी ।

       इसी प्रकार 5 सितम्बर को विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 सबलगढ़ के मतदान केन्द्र 57 रामपुर गिर्द, 58 खेरला, 59 बाला का तोर, 38, 39 हीरापुर, 40गुरेमा, 75,76 सबलगढ़ , 122 पचेखा, 116 बडमन, 147 भिलसैया, 127 कैलारस, विधासभा क्षेत्र क्रमांक 4 जौरा के मतदान केन्द्र 131 डमेजरा, 137 किसरोली, 108, 109 सिकरोदा, 110 अगरोता, 111 गेपरा, 112 छडेह, 143 मजरा, 144 बुरावली, 145 नरहेला , 51 जौरा, विधासभा क्षेत्र क्रमांक 5 सुमावली के मतदान केन्द्र 12, 13 खाण्डोली, 17, 18 खनेता, 19 सहराना, 20 देवरी, 21, 22 चेना में फोटोग्राफी होगी ।

       विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 6 मुरैना के मतदान केन्द्र 149, 150 करूआ (जारोनी), 151 जरेरूआ, 152 लोहगढ़, 153 दोरावली, 147 बरेण्डा, 148 चुरहेला, 146 लभनपुरा, विधान सभाक्षेत्र क्रमांक 7 दिमनी के मतदान केन्द्र 20 वरेह और विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -8 अम्बाह के मतदान केन्द्र 32, 33 लेनका पुरा, रूंधका पुरा, 35 गुलाव का पुरा, 36 पूठ, 37, 38 वडफरा, 44 जालोनी, 167 चक्की का पुरा , 168 रामनगर , 169, 170, 171 नगरा, 172, 173 भदावली एवं 174 चापक में फोटोग्राफी की जायेगी ।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुरैना पुलिस ने की कार्यवाहीयां चालू

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुरैना पुलिस ने की कार्यवाहीयां चालू

 

मुरैना 4 जुलाई ! पीड़ितों की फरियादें थानों में दर्ज न करना या असल मामलों को फुस्स कर उनकी हवा निकालना या 307, 326, या अन्य बड़ी धाराओं के सहज सिध्द व सहज गोचर मामलों में रिपोर्ट दर्जी के बजाय अदम कायमी यानि पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य अपराध की श्रेणी में डालकर रफा दफा करना पुलिस का आम शगल है !

पिछले कुछ समय में कोतवाली मुरैना में भी ऐसे वाकये हुये ! वर्तमान मुरैना सी.एस.पी. श्री जयवीर सिंह भदौरिया और मुरैना कोतवाली टी.आई. श्री के.डी. सोनकिया जहाँ डाकू जगजीवन परिहार के आतंक व दहशत से जिले को छुटकारा दिलाने वाले हीरो टीम के अति महत्वपूर्ण व सक्रिय एवं प्रमुख भूमिकायें अदा करने वालों में से हैं वहीं उनकी पब्लिक छवि भी काफी तेज तर्रार व जनपसन्द पुलिस अधिकारीयों वाली रही है !

बीच में जगजीवन परिहार मुठभेड़ में घायल होने के बाद कुछ अधिकारी अस्पतालों में लम्बे समय तक भर्ती रहे वहीं उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिये भी अवकाश पर रहना पड़ा ! हालांकि अब ये लगभग सभी लोग डयूटी पर लौट आये हैं और शहर में फिर से अमन चैन बहाल हो गया है !

मगर इन लोगों की गैर हाजरी के दौरान कुछ ऐसे मामले शहर मे घटे जिनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गयी और वे काफी संगीन और खुद प्रकट हो कर चीखते व स्वत: स्पष्ट मामले थे !

इन मामलों की शिकायत तत्समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जनशिकायत निवारण विभाग की आन लाइन वेबसाइट के जरिये इण्टरनेट पर की !

जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिये जाने के बाद जब वर्तमान पुलिस अधिकारीयों ने मामलों में कार्यवाही प्रारंभ की तो वे हैरत में पड़ गये और आश्चर्य व्यक्त किया कि कमाल है ऐसा कैसे हुआ ! आप समझ सकते है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ ? अधिकारी ऐसा क्यों बोले ?    

 

 

उड़ के बादल काले काले जाने चले जाते हैं कहॉं, खेल रहे हैं ऑंख मिचौली

उड़ के बादल काले काले जाने चले जाते हैं कहॉं, खेल रहे हैं ऑंख मिचौली

अब तक तरसा रहे बादलों ने अब फिर जमाया आसमान पर डेरा

कभी कभी धूप तो कभी छॉंव बस यूं आया है मानसून  

मुरैना 4 जुलाई ! जहाँ देश के अनेक हिस्से भारी बरसात से जलमग्न होकर बाढ़ की विभीषता की चपेट में हैं वहीं ग्वालियर चम्बल और निकटस्थ धौलपुर राजस्थान में पानी अभी तक नहीं गिरा है , एकाध दिन हल्की फुल्की फारमेलिटी निभा कर बादलों ने बेरूखी दिखा दी ! यानि एकाध दिन चन्‍द बौछारें गिरी और पानी आया फिर गिरा कुछ ऐसे फुर फुर  और फिर हो गया फुर्र ।

हालांकि बादलों की लुका छिपी आसमान में पिछले दो तीन दिन से बरकरार है किन्तु आज सुबह से ही काले बादलों ने चम्बल पर डेरा डाल रखा है ! उम्मीदन आज कुछ पानी बरसेगा ! आसमानी रूख देखते, संभव है कि भारी वर्षा हो जाये !

वरना अभी तक तो लोग चम्बल में मुकेश भाई का गाना गुनगुना रहे थे - उड़ के बादल काले काले जाने चले जाते हैं कहाँ ?

भईया जब ऊपर वाला समाचार लिख रहे थे तो आसमान में घनघोर घटायें छायीं थीं , मगर छपते छपते फिर बादल गायब हो गये  और चटक धूप निकल आयी । बस कुछ ऐसा ही चल रहा है चम्‍बल में ।

अगर हालत चन्‍द दिनों तक ऐसे ही बरकरार रहे तो कोई शक नहीं कि ग्‍वालियर चम्‍बल अंचल को सूखा ग्रस्‍त घोषित करना पड़े । और बाढ़ राहत के सरकारी इंतजामात के साथ ही ग्‍वालियर चम्‍बल में सूखा राहत कैम्‍प खोलने पड़ जायें ।

 

मुरैना आज के शासकीय समाचार

मुरैना आज के शासकीय समाचार

मुरैना 4 जुलाई ! जनसम्पर्क कार्यालय मुरैना म.प्र. से समाचारों की ई मेल विगत 3 दिन से प्राप्त नहीं होने के कारण हम शासकीय समाचार उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं ! असुविधा के लिये हमें खेद है !

 

 

नृत्य और गायन की अनुश्रुति ने रसिक जनों का मन मोहा

नृत्य और गायन की अनुश्रुति ने रसिक जनों का मन मोहा

मुरैना 1 जुलाई 2007

       संस्कृति विभाग म.प्र.शासन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 30 जून को मुरैना के शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संगीत तथा नृत्य परम्परा की मूर्धन्य एवं यशस्वी विभूतियों और प्रतिभाशाली कलाकारों की श्रृंखला अनुश्रुति आयोजित की गई । अनुश्रुति की संगीत संध्या में उज्जैन की सुश्री भावना शाह के मनोहारी कथक नृत्य और नई दिल्ली की सुश्री महिमा कसेवा के सुमधुर गायन के जादू ने रसिकजनों को प्रभावित किया ।

       अनुश्रुति की संगीत संध्या का सुभारंभ विधायक श्री गजराज सिंह सिकरवार, एम.पी.एग्रो के अध्यक्ष श्री मुंशी लाल, समाज सेवी श्री नागेन्द्र तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया । अनुश्रुति की पहली कलाकार कथक की सुपरिचित नृत्यांगाना सुश्री भावना शाह ने नृत्य में भाव पक्ष प्रदर्शित कर रसिकजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया । ज्ञात हो कि सुश्री भावना ने गुरू-शिष्य परम्परा के अन्तर्गत पं. श्रीधर व्यास से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अभी नागदा में रहकर उदीयमान नृत्यांगनाओं को नृत्य का प्रशिक्षण दे रही है । सुश्री भावना के मनोहारी नृत्य और उनके साथ सुश्री श्रुति शर्मा के गायन ने एक अलग ही शमां बांधा । उनके साथ तबला पर श्री सुरेश धर्माधिकारी और श्री रामचन्द्र चौहान तथा हारमोनियम पर श्री रूपेन्द्र शर्मा ने संगत की ।

       शास्त्रीय-उप शास्त्रीय संगीत की सुविख्यात गायिका सुश्री महिमा कसेवा के गायन में घराने दार गायकी की खनक सुनने और गायन की विविधतायें देखने को मिली । उनके साथ हारमोनियम पर पद्मश्री मेहमूद धोलपुरी, सारंगी पर श्री कमाल अहमद और तवला पर श्री सलीम अहमद ने संगत की ।

       प्रारंभ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव, अपर कलेक्टर श्री एस.के. सेवले और संयुक्त कलेक्टर श्री आशकृत तिवारी  तथा एस.डी.एम. श्री विजय अग्रवाल ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन श्री देवेन्द्र सिंह तोमर ने किया । अंत में सभी की उपस्थित के प्रति सहायक संचालक संस्कृति, श्री झा ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला रसिकजन उपस्थित थे । उल्लेखित है कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु संगीत एवं नृत्य परंपरा की अनुश्रुति का आयोजन किया जा रहा है । प्रदेश में 15 आयोजनों के पश्चात मुरैना में अनुश्रुति का यह 16 वां आयोजन था ।

 

 

शनिवार, 30 जून 2007

बच्चों को स्कूल भेजने और पौधरोपण करने का चले अभियान

बच्चों को स्कूल भेजने और पौधरोपण करने का चले अभियान

जिला पंचायत की सामान्य सभाकी बैठक में हुई चर्चा

मुरैना 29 जून07- जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना की अध्यक्षता में हुई सामान्य सभा की बैठक में नये शैक्षणिक सत्र और वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों को स्कूल लेजाने और व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण को जनांदोलन का रूप देने पर बल दिया गया । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सभाजीत यादव, सदस्यगण सर्वश्री राकेश यादव, अशोक सिकरवार, राकेश मावई, हमीर सिंह पटेल, भूरेसिंह पटेल, श्रीमती प्रेमवती, सुरेन्द्र बाल्मीकी, दीमानसिंह सखवार, श्रीमती शीला कुशवाह, अनारसिंह तोमर, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती ममता भूपसिंह, श्रीमती उर्मिला, संतोषी लाल धाकड़, जनपद अम्बाह के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि श्री वृजकिशोर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

       बैठक में सी ई ओ जिला पंचायत श्री यादव ने सदन को बताया कि सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान हरियाली महोत्सव 2007 का शुभारंभ 1 जुलाई से होने जा रहा है । अध्यक्ष श्री रधुराज सिंह कंषाना ने सदन के सदस्यगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से यह अपील की कि ग्राम स्तर तक होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रमों में पहुचकर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें ।

       शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्रमोहन उपाध्याय ने बताया कि नवीन सत्र में विद्यालयों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बालक बालिकाओं का भर्ती अभियान चलाया जा रहा है । विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति वर्तमान शिक्षक भर्ती अभियान से काफी हद तक हो जायेगी । बैठक में स्वास्थ्य परिवहन एवं उपचार व टीकाकरण पर जोर दिया गया ।पेयजल के लिए हैण्डपंप खनन का कार्य शीघ्रता पूर्वक संपादित करके शिक्षकों के युक्तिकरण किसानों को बीज की किट समय पर उपलब्ध कराने पी एम आर वाय सडक निर्माण में प्रयुक्त मिट्टी का मूल्य हकदार किसानों को मिलना सुनिश्चित करने नूराबाद शनिचरा आदि जैसे मार्गो की बरसात के दृष्टिगत मरम्मत करने खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में  वृक्षारोपण करने आदि पर जोर दिया गया ।