मुरैना आज के शासकीय समाचार
मुरैना 4 जुलाई ! जनसम्पर्क कार्यालय मुरैना म.प्र. से समाचारों की ई मेल विगत 3 दिन से प्राप्त नहीं होने के कारण हम शासकीय समाचार उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं ! असुविधा के लिये हमें खेद है !
This is Gwalior Times News Service. सहयोगी प्रकाशन . चंबल की आवाज
मुरैना आज के शासकीय समाचार
मुरैना 4 जुलाई ! जनसम्पर्क कार्यालय मुरैना म.प्र. से समाचारों की ई मेल विगत 3 दिन से प्राप्त नहीं होने के कारण हम शासकीय समाचार उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं ! असुविधा के लिये हमें खेद है !
नृत्य और गायन की अनुश्रुति ने रसिक जनों का मन मोहा
मुरैना 1 जुलाई 2007
संस्कृति विभाग म.प्र.शासन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 30 जून को मुरैना के शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संगीत तथा नृत्य परम्परा की मूर्धन्य एवं यशस्वी विभूतियों और प्रतिभाशाली कलाकारों की श्रृंखला अनुश्रुति आयोजित की गई । अनुश्रुति की संगीत संध्या में उज्जैन की सुश्री भावना शाह के मनोहारी कथक नृत्य और नई दिल्ली की सुश्री महिमा कसेवा के सुमधुर गायन के जादू ने रसिकजनों को प्रभावित किया ।
अनुश्रुति की संगीत संध्या का सुभारंभ विधायक श्री गजराज सिंह सिकरवार, एम.पी.एग्रो के अध्यक्ष श्री मुंशी लाल, समाज सेवी श्री नागेन्द्र तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया । अनुश्रुति की पहली कलाकार कथक की सुपरिचित नृत्यांगाना सुश्री भावना शाह ने नृत्य में भाव पक्ष प्रदर्शित कर रसिकजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया । ज्ञात हो कि सुश्री भावना ने गुरू-शिष्य परम्परा के अन्तर्गत पं. श्रीधर व्यास से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अभी नागदा में रहकर उदीयमान नृत्यांगनाओं को नृत्य का प्रशिक्षण दे रही है । सुश्री भावना के मनोहारी नृत्य और उनके साथ सुश्री श्रुति शर्मा के गायन ने एक अलग ही शमां बांधा । उनके साथ तबला पर श्री सुरेश धर्माधिकारी और श्री रामचन्द्र चौहान तथा हारमोनियम पर श्री रूपेन्द्र शर्मा ने संगत की ।
शास्त्रीय-उप शास्त्रीय संगीत की सुविख्यात गायिका सुश्री महिमा कसेवा के गायन में घराने दार गायकी की खनक सुनने और गायन की विविधतायें देखने को मिली । उनके साथ हारमोनियम पर पद्मश्री मेहमूद धोलपुरी, सारंगी पर श्री कमाल अहमद और तवला पर श्री सलीम अहमद ने संगत की ।
प्रारंभ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सभाजीत यादव, अपर कलेक्टर श्री एस.के. सेवले और संयुक्त कलेक्टर श्री आशकृत तिवारी तथा एस.डी.एम. श्री विजय अग्रवाल ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन श्री देवेन्द्र सिंह तोमर ने किया । अंत में सभी की उपस्थित के प्रति सहायक संचालक संस्कृति, श्री झा ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला रसिकजन उपस्थित थे । उल्लेखित है कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु संगीत एवं नृत्य परंपरा की अनुश्रुति का आयोजन किया जा रहा है । प्रदेश में 15 आयोजनों के पश्चात मुरैना में अनुश्रुति का यह 16 वां आयोजन था ।
बच्चों को स्कूल भेजने और पौधरोपण करने का चले अभियान
जिला पंचायत की सामान्य सभाकी बैठक में हुई चर्चा
मुरैना 29 जून07- जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना की अध्यक्षता में हुई सामान्य सभा की बैठक में नये शैक्षणिक सत्र और वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों को स्कूल लेजाने और व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण को जनांदोलन का रूप देने पर बल दिया गया । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सभाजीत यादव, सदस्यगण सर्वश्री राकेश यादव, अशोक सिकरवार, राकेश मावई, हमीर सिंह पटेल, भूरेसिंह पटेल, श्रीमती प्रेमवती, सुरेन्द्र बाल्मीकी, दीमानसिंह सखवार, श्रीमती शीला कुशवाह, अनारसिंह तोमर, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती ममता भूपसिंह, श्रीमती उर्मिला, संतोषी लाल धाकड़, जनपद अम्बाह के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि श्री वृजकिशोर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
बैठक में सी ई ओ जिला पंचायत श्री यादव ने सदन को बताया कि सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान हरियाली महोत्सव 2007 का शुभारंभ 1 जुलाई से होने जा रहा है । अध्यक्ष श्री रधुराज सिंह कंषाना ने सदन के सदस्यगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से यह अपील की कि ग्राम स्तर तक होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रमों में पहुचकर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें ।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्रमोहन उपाध्याय ने बताया कि नवीन सत्र में विद्यालयों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बालक बालिकाओं का भर्ती अभियान चलाया जा रहा है । विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति वर्तमान शिक्षक भर्ती अभियान से काफी हद तक हो जायेगी । बैठक में स्वास्थ्य परिवहन एवं उपचार व टीकाकरण पर जोर दिया गया ।पेयजल के लिए हैण्डपंप खनन का कार्य शीघ्रता पूर्वक संपादित करके शिक्षकों के युक्तिकरण किसानों को बीज की किट समय पर उपलब्ध कराने पी एम आर वाय सडक निर्माण में प्रयुक्त मिट्टी का मूल्य हकदार किसानों को मिलना सुनिश्चित करने नूराबाद शनिचरा आदि जैसे मार्गो की बरसात के दृष्टिगत मरम्मत करने खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में वृक्षारोपण करने आदि पर जोर दिया गया ।
ए.के.तिवारी को पोरसा तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार
मुरैना 29जून07- कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने एक आदेश जारी कर पोरसा तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार अम्बाह के तहसीलदार श्री ए.के.तिवारी को सौंपा है । श्री तिवारी अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ पोरसा तहसीलदार का कार्य भी अतिरिक्त रूप से देखेंगे । ज्ञात हो कि पोरसा तहसीलदार श्री एस.एस.दोहरे को संभागायुक्त डा. कोमलसिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्वित कर दिया गया है ।
मुरैना 29 जून07- कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने अम्बाह के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री डी.आर.के.पाल के 12 अगस्त तक अर्जित अवकाश पर चले जाने के कारण डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीतू सिंह को एस.डी.ओ. अम्बाह का अतिरिक्त प्रभार देखने के आदेश दिये हैं । श्रीमती नीतू सिंह अपने वर्तमान कार्यों के साथ साथ अम्बाह एस.डी.ओ. का कार्य भी अतिरिक्त रूप से करेंगी ।
सुश्री महिमा कसेवा के गायन और सुश्री भावना शाह के नृत्य की अनुश्रुति आज
मुरैना 29 जून07- संस्कृति विभाग म.प्र.शासन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 30 जून को सांय 7.30 बजे संगीत एवं नृत्य पर एकाग्र प्रतिष्ठित कार्यक्रम अनुश्रुति-16 का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 मुरैना के प्रागंण में किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत, ग्रामीण विकास, जैव विविधता, जैव प्रौद्योगिकी, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह होंगे ।
कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने बताया कि संगीत और नृत्य की इस अनुश्रुति में नई दिल्ली की प्रख्यात गजल, भजन और उप शास्त्रीय संगीत की कलाकार सुश्री महिमा कसेवा का गायन होगा तथा उज्जैन की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना सुश्री भावना शाह नृत्य प्रस्तुत करेंगी ।
ज्ञात हो कि शास्त्रीय, उप शास्त्रीय संगीत की सुविख्यात गायिका सुश्री महिमा कसेवा को संगीत विरासत में मिला है । उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपनी माँ सुश्री ऊषा रावत से ग्रहण करने के उपरांत आगरा घराने के प्रख्यात गायक स्व. उस्ताद अब्दुल शकूर, स्व. विनय चन्द्र मौद्गल्य, स्व.बसंत ठकाट, और श्री सोमदत्त बट्टू से इन्दौर एवं पटियाला घराने की गायन शिक्षा प्राप्त की । शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायन के अलावा भजन,गजल,लोकगीत गायन में भी गहरा प्रभाव छोडने वाली सुश्री महिमा कसेवा की आवाज में घरानेदार गायकी का संस्कार परिलक्षित होता है । देश विदेश के अनेक प्रतिष्ठित समारोहों में अपने गायन से प्रभावित करने वाली अनुभव समृध्द कलाकार सुश्री महिमा कसेवा के अनेक अलबम भी जारी हुए है, जिनमें से एक अलबम प्रख्यात भजक गायन श्री अनूप जलोटा के साथ भी है ।
कथक की सुपरिचित नृत्यांगना सुश्री भावना शाह कथक में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त हैं और तीन वर्ष गुरू शिष्य परम्परा के अन्तर्गत उज्जैन में पंडित श्रीधर व्यास से प्रशिक्षण प्राप्त किया है । सुश्री भावना शाह ने शिमला,मुम्बई, अजमेर, मथुरा, अहमदाबाद, भोपाल, पटना आदि अनेक शहरों में अपने कुशल नृत्य प्रदर्शन से रसिकजनों को प्रभावित किया है । नृत्य में भावपक्ष को लेकर उनकी परिपक्कता सराहनीय है । सुश्री शाह उदीयनाम नृत्यांगनाओं को नृत्य का प्रशिक्षण दे रही है ।
ग्यारह कार्यालयों का निरीक्षण: चौंसठ कर्मचारियों को नोटिस
मुरैना 28 जून07- कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री आशकृत तिवारी ने चार तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीतूसिंह ने सात कार्यालयों का गत दिवस आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये चौंसठ कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गये ।
संयुक्त कलेक्टर श्री आशकृत तिवारी ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, कार्यपालन अधिकारी, अन्त्यावसायी निगम, जिला शिक्षा अधिकारी और उप पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीतू सिंह ने अधीक्षक भू अधीक्षक, कोषालय, आवकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय , एस डी ओ और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया ।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय में ए व्ही एफ ओ सर्व श्री एल.बी.शर्मा, एस.एस.डण्डोतिया, एस.के.अग्निहोत्री, और सिसोदिया, डेयरी साहयक श्री सोलंकी, लेव असिस्टेंट श्री आर.डी. जाटव, ए डी सी श्री ए.के. जैन, पी.ए. श्री बाबूलाल जाटव, भृत्य श्री रामजीलाल और श्रीमती गुड्डी बाई, अन्त्यावसायी निगम कार्यालय में लिपिक श्री आर.एल.डण्डोतिया, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकाउन्टेंट श्री राजेन्द्र वर्मा, सहायक ग्रेड-3 श्री एम.पी. सिंह कुशवाह और श्री के.पी. जाटव तथा सम्बध्द शिक्षक श्री अंतराम पारा तथा उप पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय में सी.ईओ. श्री लोकेश शर्मा और सहायक ग्रेड-3 श्रीमती इन्द्रा बांदिल निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये । अन्त्यवसायी कार्यालय में सूचना के अधिकार के बोर्ड का प्रदर्शन भी नहीं पाया गया ।
भू- अभिलेख शाखा का निरीक्षण 22 जून को सायं 5.15 बजे किया गया । निरीक्षण के दोरान अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में उपलब नही थे तथा ए.एस.एल.आर. श्री कमल कृष्ण शर्मा 11 जून से एवं ए.एस.एल.आर. श्री मुकेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्री रामसिंह शाक्य और सहायक ग्रेड-3 श्री सुरेन्द्र सिंह अनुपस्थित पाये गये । इसी प्रकार 23 जून को प्रात: 10.35 बजे जिला कोषालय के निरीक्षण के दौरान कोषालय अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नही थे तथा ए.टी.ओ. श्री हेमंत कुमार सप्रे, और श्री आर.के.तोमर, सहायक प्रोग्रामर श्री संजय शर्मा, लेखा सहायक श्री आर.एल.शिल्पकार, प्रथम श्रेणी लिपिक श्री जी.एन.राय, कोष लेखा लिपिक श्री आर.पी.ओझा, श्री अमरसिंह और श्री के.पी. वर्मा, लिपिक श्री रामेश्वर दयाल कुशवाह और श्री राघवेन्द्र शिवहरे, भृत्य श्री मातादीन माहौर और श्रीमती रामवती अनुपस्थित मिले ।
जिला आवकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला आवकारी अधिकारी और सहायक जिला आवकारी अधिकारी श्री आर.के.गुप्ता कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे तथा सहायक ग्रेड-3 श्रीमती माधुरी सक्सेना और श्रीमती सरोज तोमर अनुपस्थित पाई गई । अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के समय एस.डी.ओ. कार्यालय में मौजूद नहीं थे तथा सहायक ग्रेड-2 श्री महेश शर्मा, सहायक ग्रेड-3 श्री अनिल कुमार शर्मा और चलचित्र ओपरेटर श्री दीपक सोनी अनुपस्थित पाये गये । तहसीलदार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सहायक ग्रेड-2 श्री हरी मोहन शर्मा, सहायक ग्रेड-3 श्री प्रदीप सक्सेना, कम्प्यूटर ओपरेटर श्रीमती उषा वर्मा, पटवारी श्रीमती शहदेवी शाक्य और भृत्य श्री रामप्रकाश शर्मा अनुपस्थित मिले
जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के समय ए.एफ.ओ. श्री आर.एस. कुशवाह और श्री एस.पी. एस. कुशवाह तथा श्री कमल वर्मा अनुपस्थित पाये गये । उपस्थिति पंजी का अवलोकन करने पर श्री आर.एस. कुशवाह के 13 जून से और श्री एस.पी. एस. कुशवाह के 1 जून से हस्ताक्षर नहीं पाये गये । कलेक्टर कार्यालय की उपस्थिति पंजी का प्रात: 11 बजे अवलोकन करने पर खनिज निरीक्षक श्री राकेश कुमार धनेरिया, खनिज लिपिक श्री आर.के.वदोरिया, सहायक ग्रेड-3 श्रीमती कुसुम यादव, स्टेनो टू अपर कलेक्टर श्री रामनारायण शाक्य, सहायक ग्रेड-2 श्री मोतीराम सिंह और भृत्य एन.आई.सी. श्री राम नारायण अनुपस्थित पाये गये, जबकि सहायक ग्रेड-2 श्री कमल वर्मा और सहायक ग्रेड-3 श्री राकेश अग्रवाल निरीक्षण के समय ही उपस्थित हुए । अधीक्षक भू- अभिलेख शाखा के 23 जून को प्रात: 11.10 बजे निरीक्षण के समय अधीक्षक भू अभिलेख मौजूद नहीं मिले तथा उपस्थित पंजी के अवलोकन करने पर ए.एस.एल.आर. श्री बाबूसिंह, राजस्व निरीक्षक श्री विश्राम शाक्य कम्प्यूटर ओपरेटर श्री शिवकुमार गुप्ता, भृत्य श्री रामभरोसी और श्री शोभाराम अनुपस्थित पाये गये तथा ए.एस.एल.आर. श्री के.के.शर्मा के 11 से 13 जून तक क्रास लगा हुआ और उसके बाद भी हस्ताक्षर करना नहीं पाया गया
कलेक्टर श्रीमती केरेलिन खोंग्वार देशमुख ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये उक्त कर्मचारियों के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये है ।