मंगलवार, 1 मई 2007

निरीक्षण दल में भ्रमण पर नहीं जाने वाले चार अधिकारियों को नोटिस

निरीक्षण दल में भ्रमण पर नहीं जाने वाले चार अधिकारियों को नोटिस

 

मुरैना 28 अप्रेल07- कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किये हैं

       ज्ञात हो कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं की मैदानी स्थिति जानने के उद्वेश्य से कलेक्टर द्वारा प्रत्येक विकास खंड में गठित निरीक्षण दल द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर कलेक्टर को साप्ताहिक प्रतिवेदन भेजा जा रहा है । निरीक्षण दल से संबंध पंचायत निरीक्षक श्री राकेश श्रोती, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़गढ़ श्री ददई सिंह मरावी, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कैलारस श्रीमती रंजना शर्मा और पहाडगढ श्रीमती कीर्तिकला तोमर द्वारा निर्देशानुसार ग्रामों का भ्रमण करना नहीं पाया गया । कलेक्टर ने इन अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किया है ।

       निरीक्षण दल को तहसील जौरा के ग्राम बारौली, उरहेडी, दुल्हैनी, बारा, धाडौर, और निरार में एक एक ग्राम छैरा में 2, ग्राम कुम्हेरी गढीखेरा, पहावली और विचपुरी में 3-3 ग्राम हथरिया में 4, ग्राम टिकटौली दूमदार और नरहौली में 6-6 तथा ग्राम परसौटा में सभी 13 ट्रान्सफार्मरों के खराब रहने की समस्या से अवगत कराया गया । कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल को संबंधित कार्यपालन यंत्रियों के माध्यम से उक्त ग्रामों की विद्युत समस्या का त्वरित गति से निराकरण कराने और इस संबंध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं ।

       इसी प्रकार ग्राम निटहरा, वझेरा, हथरिया,पहावली,दुल्हैनी,सुमावली, बागचीनी,बरोली, अनीवहादुर का पुरा, लालावांस, कुम्हेरी, इमलिया, उरहेरा, विचपुरी, देवगढ़, धौरेटा और झौड में लगभग 40 हैंडपंपों के बंद रहने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा निरीक्षण दल से की गई । कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को इन ग्रामों का भ्रमण कर समस्या का यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं ।

       ग्राम लालबांस और जाफराबाद में दो माह में एक बार कैरोसिन वितरण, ग्राम ककरदा बागचीनी और छैरा में पट्टाधारियों को कब्जा नहीं मिलने की शिकायत, बागचीनी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक के उपस्थित नहीं रहने तथा आंगनवाडी केन्द्र बंद रहने, निटहरा का उपस्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने और सुमावली में डाक्टर के नियमित नहीं आने की शिकायत को कलेक्टर ने गम्भीरता से लिया है और संबंधित अधिकारियों को इसके लिए दोषी कर्मचारियों के विरूद्व कार्रवाई की ताकीद की 

       कलेक्टर ने उप संचालक पशु चिकित्सा को नियमित भ्रमण नहीं करने वाले पशु सहायक चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्रवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जौरा को ग्राम बागचीनी, अनीबहादुर का पुरा, जाफराबाद, इमलिया,ककरदा, बझेरा, गढीखेरा, पहावली, दुल्हैनी और सुमावली में मध्यान्ह भोजन के अनियमित वितरण की शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र भेजने की हिदायत की है ।

 

बंदी की मृत्यु के कारणों की जांच 11 मई को

बंदी की मृत्यु के कारणों की जांच 11 मई को

 

मुरेना 27 अप्रेल07- जिला मजिस्ट्रेट श्री आकाश त्रिपाठी ने उपजेल जौरा के विचाराधीन बंदी माखन सिंह कुशवाह की 17 अप्रेल2007 को अस्वस्थ हो जाने से हुई मृत्यु के कारणों की जांच हेतु मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये हैं । इस जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री डी.के.कम्ठान को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है ।

       जांच अधिकारी द्वारा जल संसाधन डाक बंगला जौरा में 11 मई को उक्त घटना के संबंध में जांच की जायेगी । घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले व्यक्ति नियत स्थान पर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य अथवा प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं । अवधि उपरांत किसी भी साक्ष्य पर विचार नहीं किया जायेगा ।

 

 

दो हितग्राहियों को 31 हजार रूपये की मदद

दो हितग्राहियों को 31 हजार रूपये की मदद

 

मुरैना 27 अप्रेल07- कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो हितग्राहियों को 31 हजार रूपये की सहायता मंजूर की है । पोरसा के श्री बाबू खान को कैंसर रोग के उपचार हेतु 6 हजार रूपये और किशोरगढ़ (सबलगढ़) के श्री महाराज सिंह जादौन को ह्दय वाल्व के उपचार हेतु 25 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है । ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद में जिले को 8 लाख 49 हजार रूपये प्राप्त हुए हैं ।

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अंतिम चयन सूची जारी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अंतिम चयन सूची जारी

 

मुरैना 27 अप्रेल07- एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत चयनित आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति के संबंध में दावे आपत्तियां प्राप्त नहीं होने के कारण अंतिम चयन सूची का प्रकाशन कर दिया गया है ।

       जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती उपासना राय के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर आंगनवाडी केन्द्र मेजर का पुरा में श्रीमती मुन्नीवाई, महेवा का पुरा में श्रीमती सत्यवती, सबजीत का पुरा में श्रीमती रीमा वर्गेश, मुंशीका पुरामें श्रीमती कृष्णा कुशवाह, पंडेन का पुरा में श्रीमती मंजू नरवरिया, वार्ड क्र. 6 बानमौर में श्रीमती कल्पना और वार्ड क्र. 8 बानमौर में श्रीमती अनीता जाटव अंतिम रूप से चयनित की गई है ।

       इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर आंगनवाडी केन्द्र लोहगढ़ में श्रीमती पिंकी, सिहोरा में श्रीमती गिरजादेवी, पंडेन का पुरा में श्रीमती रेखा, लालौरकला में श्रीमती उर्मिला कुशवाह, हंसराज का पुरा में श्रीमती किरनदेई, भभूती शाला में श्रीमती मीनादेवी, पलपुरा में श्रीमती सोमवती, विशंगपुर में श्रीमती सुनीता, मेजर का पुरा में श्रीमती ऊषा जाटव, जयनगर में श्रीमती सीमा उ र्फ डोली तथा गुट्टी का पुरा में श्रीमती ममता का चयन किया गया है ।

       परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मुरैना (ग्रामीण)को चयनित आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिये गये हैं

 

डकैत की मृत्यु की जांच 15 और 22 मई को

डकैत की मृत्यु की जांच 15 और 22 मई को

 

मुरैना 27 अप्रेल07- जिला दंडाधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने गत 12 जनवरी 2007 को थाना बागचीनी क्षेत्र के अन्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ में डकैत रामनाथ सिंह सिकरवार की मृत्यु संबंधी घटना के कारणों की जांच हेतु मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये है । इस जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी जौरा श्री एन.एस.भदोरिया को जांच अधिकारी बनाया गया है ।

       जांच अधिकारी द्वारा उक्त घटना के कारणों एवं परिस्थितियों के संबंध में जांच की कार्रवाई 15 मई को पूर्वान्ह 11.30 बजे उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागचीनी और 22 मई को पूर्वान्ह 11.30 बजे जल संसाधन विश्राम गृह देवगढ़ में की जायेगी । घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले व्यक्ति नियत तिथि,समय व स्थान पर उपस्थित होकर अपना कथन अथवा साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं ।

 

उत्थान अभियान में साढ़े अठारह हजार निशक्त जन सर्वेक्षित

उत्थान अभियान में साढ़े अठारह हजार निशक्त जन सर्वेक्षित

352 निशक्तजनों को सहायक उपकरण प्रदत्त

 

मुरैना 27 अप्रेल07- उत्थान अभियान के अन्तर्गत आयोजित परीक्षा शिविरों में 18 हजार 560 सर्वेक्षित निशक्तजनों की जानकारी संकलित कर शासन को भेजी गई है । वर्ष 2006-07 में एक लाख रूपये के विभागीय आवंटन और 8 लाख 13 हजार रूपये की निराश्रित निधि से 352 निशक्तजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किये गये । यह जानकारी शिक्षा राज्यमंत्री तथा प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन की अध्यक्षता में गत दिवस सम्पन्न दीनदयाल अन्त्योदय मिशन की बैठक में दी गई । इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, विधायक सर्वश्री गजराज सिंह सिकरवार, मेहरवान सिंह रावत, बंशीलाल,उम्मेदसिंह बना और श्रीमती संध्या सुमनराय, कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी तथा जिला योजना समिति के सदस्य गण उपस्थित थे ।

बैठक में उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय ने मिशन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । उन्होंने बताया कि 410 निशक्त विधार्थियों को 2 लाख 88 हजार रूपये की निशक्त छात्रवृत्ति वितरित की गई तथा 18 हजार 38 निराश्रितों को 4 लाख 40 हजार रूपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाया गया । किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत उपेक्षित एवं विधि उल्लंघन करने वाले 184 बच्चों को सम्प्रेषण गृह में उपचार पोषण की सुविधा देते हुए 170 बच्चों को पारिवारिक पुनर्वास की सुविधा दी गई । लोक निर्माण विभाग के माध्यम बालगृह की स्थापना कराई जा चुकी है । संस्था के भवन में वाउण्ड्रीवाल के निर्माण हेतु 2 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई  । विवेकानंद समूह बीमा योजना में आठ हितग्राहियों को चार लाख रूपये की बीमा राशि का लाभ दिलाया गया । शासन द्वारा 31 मार्च2007 से 30 मार्च 2008 तक के लिए यह योजना रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ अनुबंधित की गई है । योजना के प्रचार प्रसार हेतु निराश्रित निधि से व्यय की स्वीकृति दी गई 

       मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गत वर्ष 170 बालिकाओं के विवाह कराये गये। इस योजना के अन्तर्गत सामूहिक सम्मेलन में प्रत्येक विवाह हेतु 5 हजार रूपये और आयोजक को व्यवस्था हेतु एक हजार रूपये की राशि दी जाती है । बैठक में 489 ग्राम पंचायतों को निर्धारित निशक्तजन सुविधा पंजी प्रदाय करने के लिए कुटेशन के आधार पर मुद्रण कार्य कराने की अनुमति दी गई और इसके लिए निराश्रित निधि से व्यय की स्वीकृति दी गई ।

 

शुक्रवार, 27 अप्रैल 2007

जिला चिकित्सालय में 18 एयर कूलर लगेंगे रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

जिला चिकित्सालय में 18 एयर कूलर लगेंगे रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

मुरैना 26 अप्रेल07- प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन की अध्यक्षता में आज सम्पन्न रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक में जिला चिकित्सालय मुरैना में 18 एयर कूलरों के लिए 1 लाख 97 हजार 950 रूपये का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया । साथ ही चादरों की धुलाई व्यवस्था ठेके पर देने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह, कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, विधायक गण तथा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे ।

       बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ओमरे द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2006-07 के आय व्यय और वर्ष 2007-08 के लिए अनुमानित आय व्यय के बजट का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2006-07 में प्राप्त 22 लाख 57 हजार 971 रूपये की आय के विरूद्व 21 लाख 36 हजार 682 रूपये व्यय किये गये । वर्ष 2007-08 में 22 लाख 20 हजार रूपये की आय और 17 लाख 4 हजार 600 रूपये के व्यय का प्रस्ताव पारित किया गया । साथ ही जिला चिकित्सालय में फर्शीकरण का कार्य लोक निर्माण के स्थान पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से कराने का निर्णय लिया गया ।