बुधवार, 25 अप्रैल 2007

सब के लिए शिक्षा सप्ताह का आयोजन

सब के लिए शिक्षा सप्ताह का आयोजन

 

मुरैना 24 अप्रेल07- पांच से चौदह वर्ष के सभी बच्चों को शाला में आने हेतु प्रेरित करने के लिए 30 अप्रेल तक सब के लिए शिक्षा सप्ताह आयोजित किया गया है । इस सप्ताह के दौरान ग्राम व वार्ड में प्रभात फेरी, सम्मेलन और अन्य प्रतियोगिताए आयोजित कर बच्चों को शाला में आने हेतु प्रेरित किया जायेगा ।

       जिला परियोजना समन्वयक श्री ए.के.त्रिपाठी के अनुसार 23 अप्रेल से प्रारंभ इस सप्ताह के प्रथम दो दिवसों में मानव अधिकार के रूप में शिक्षा विषय को लेकर प्रभात फेरी और रैली निकाली गई और सबके लिए शिक्षा का संकल्प दिलाया गया । सप्ताह के दौरान 25 अप्रेल को जिला स्तर पर डाईट द्वारा शिक्षकों का व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित होगा और जेण्डर सेंसटिक शिक्षा के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर आगामी कार्य योजना तैयार की जायेगी । दिनांक 26 से 28 अप्रेल तक शालाओं में सबके लिए शिक्षा विषय पर नाटक, बाद विवाद पोस्टर, निबंध आदि प्रतियोगिताए आयोजित की जायेगी ।

       सप्ताह के दौरान 29 अप्रेल को शाला स्तर पर पालक शिक्षक संघ के सम्मेलन आयोजित किये जायेगे । जिनमें सबके लिए शिक्षा और मानव अधिकार के रूप में शिक्षा विषय पर चर्चा की जायेगी तथा शाला से बाहर रहने वाले बच्चों की सूची बनाई जायेगी और उन्हें शाला में लाने की योजना बनाई जायेगी । सप्ताह के अंतिम दिन 30 अप्रेल को ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर सबके लिए शिक्षा पर सम्मेलन आयोजित कर मानव अधिकार के रूप में शिक्षा पर चर्चा की जायेगी ।

 

मजिस्ट्रियल जांच के लिए साक्ष्य आमंत्रित

मजिस्ट्रियल जांच के लिए साक्ष्य आमंत्रित

मुरैना 24 अप्रेल07- जिला दंडाधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने गत 16 सितम्बर2006 को पुलिस थाना जौरा क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ में डकैत राजेन्द्र सिंह के धराशायी होने संबंधी घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की जांच हेतु मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये हैं । जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी जौरा श्री एन.एस.भदौरिया को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया हैं ।

       जांच अधिकारी द्वारा उक्त डकैत के पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे जाने संबंधी घटना के कारणों एवं परिस्थितियों के संबंध में 2 मई को पूर्वान्ह 11.30 बजे विश्राम गृह पगारा कोठी में और 9 मई को पूर्वान्ह 11.30 बजे विश्राम गृह जल संसाधन जौरा में जांच की कार्रवाई की जायेगी ।घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले व्यक्ति नियत समय व स्थान पर उपस्थित होकर अपना कथन अथवा साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं ।

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अनन्तिम सूची जारी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अनन्तिम सूची जारी

 

मुरैना 24 अप्रेल07- एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्वाह,कैलारस और पोरसा में चयनित आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी कर दी गई है । इस सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति सात दिवस के अंदर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी मुरैना के कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है ।

       जिला महिला बाल एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती उपासना राय के अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बाह के अन्तर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद पर आंगनवाडी केन्द्र दोहरा में श्रीमती शशिशर्मा प्रथम स्थान और श्रीमती शशिसिंह प्रतीक्षा सूची तथा बार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती रमाकान्ती श्रीवास्तव प्रथम स्थान और श्रीमती शालिनी प्रतीक्षा सूची में चयनित हुई हैं । आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर आंगनवाडी केन्द्र बार्ड क्रमांक 8 से कुमारी श्वेता माहौर प्रथम और कुमारी राधा गुप्ता प्रतीक्षा सूची, इनानकी से श्रीमती सावित्री प्रथम और श्रीमती ममता प्रतीक्षा सूची, शिकारीपुरा से श्रीमती रामसुदंरी प्रथम और श्रीमती ओमवती प्रतीक्षा सूची, पूठ से श्रीमती शीलावाई प्रथम और श्रीमती गुड्डी वाई प्रतीक्षा सूची, वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती शारदा श्रीवास प्रथम और श्रीमती अंजना भटनागर प्रतीक्षा सूची तथा वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती सुनीता प्रथम और श्रीमती शीला प्रतीक्षा सूची में रखी गई है ।

       एकीकृत बाल विकास परियोजना पोरसा के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर आंगनवाडी केन्द्र रावतकी से श्रीमती संतोषी प्रथम और श्रीमती सुनीता प्रतीक्षा सूची, गोले की गढ़ी से श्रीमती रीना तोमर प्रथम और श्रीमती सोना प्रतीक्षा सूची , नयापुरा से श्रीमती राधा तोमर प्रथम और श्रीमती रीता तोमर प्रतीक्षा सूची, तथा जगदीश गढ़ से श्रीमती मंजू शर्मा प्रथम और श्रीमती सीता तोमर प्रतीक्षा सूची में रखी गई हैं । आंगनवाडी सहायिका के पद पर रावतकी से श्रीमती रूमावाई प्रथम और श्रीमती सुनीता प्रतीक्षा सूची, गोले की गढ़ी से श्रीमती अनीता प्रथम और श्रीमती पुष्पा प्रतीक्षा सूची तथा जगदीशगढ से श्रीमती ममता प्रथम और श्रीमती बंसती प्रतीक्षा सूची में चयनित हुई हैं ।

       एकीकृत बाल विकास परियोजना कैलारस के आंगनवाड़ी केन्द्र श्यावटा में श्रीमती मिथलेश शर्मा का आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद पर चयन किया गया है । आंगनवाडी सहायिका के पद पर विलगांव क्वारी में श्रीमती लक्ष्मी कुशवाह प्रथम स्थान पर और श्रीमती कुसुम जादौन प्रतीक्षा सूची में चयनित की गई है । चयनित सूची पर लिखित आपत्तियां सात दिवस के भीतर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय मुरैना में प्रस्तुत की जा सकती हैं ।

 

प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन आमंत्रित

प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन आमंत्रित

 

मुरेना 23 अप्रेल07- मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र मुरैना में 24 सितम्बर2006 की .प्र. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय किये जाने हेतु आवेदन पत्र वितरण किये जा रहे हैं सफल अभ्यार्थी प्रवेश पत्र की छाया प्रति देकर केन्द्र से निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं प्राचार्य के अनुसार प्रथम बार सफल हुए अभ्यार्थियों को बीस हजार रूपये तथा दूसरी वार सफल हुए अभ्यार्थियों को 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है

 

दसवें बाल संजीवनी का संयुक्त प्रशिक्षण

दसवें बाल संजीवनी का संयुक्त प्रशिक्षण

 

मुरैना 23 अप्रेल07- दसवें बाल संजीवनी अभियान का संयुक्त प्रशिक्षण ए एन एम प्रशिक्षण संस्थान में महिला बाल विकास पर्यवेक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के ए.एन एम. को गत दिवस दिया गया ।          परियोजना अधिकारी श्रीमती पाल ने बताया कि इस अभियान में 23 अप्रेल से 22 मई तक जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का सर्वे कर बजन लिया जायेगा । साथ ही 9 माह से ऊपर के सभी बच्चाें को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जायेगी । डा. सोनी ने बताया कि बजन उपरान्त ग्रेडिंग की जाकर तृतीय और चतुर्थ ग्रेड के कुपोषित बच्चों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी एवं कुपोषित बच्चे के लिए परिवार परामर्श शिविर के माध्यम से बच्चों के खान पान एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए जानकारी दी जायेगी ।

 

लू से बचाव की सलाह

लू से बचाव की सलाह

 

मुरैना 23 अप्रेल07- गर्मी के मौसम में लू चलने से मानव शरीर में नमक और पानी की मात्रा कम हो जाती है । जिसके कारण लू- तापघात होने की संभावना बढ़ जाती है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एच.एस.शर्मा के अनुसार लू -तापघात होने पर सिरदर्द, थकावट, अत्याधिक प्यास लगना, बहुत तेज बुखार, मुंह लाल हो जाना, पसीना बन्द हो जाना और बेहोशी के लक्षण प्रकट होते हैं ।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शर्मा ने नागरिकों को लू से बचाव की सलाह देते हुए कहा है कि लू-तापघात से बचने के लिए छायादार ठण्डे स्थान पर रहें, घर से भूखे पेट बाहर नहीं निकले, ताजा भोजन करें और छाछ, शिंकजी,प्याज पोदीना और कच्चे आम कैरी के पना अन्य शीतल पेय पदार्थो का सेवन करें । धूप में छाता लेकर निकलें, सिर व गर्दन को सूती कपड़े से ढंक कर रखें, बासी भोजन, चाट मिठाई का सेवन नहीं करें ।

       लू- लगने पर रोगी को तत्काल छायादार व ठण्डे स्थान पर लिटायें, जीवन रक्षक घोल (ओ आर एस) नमक शक्कर नीवू की शिंकजी, कच्चे आम का पना का अधिक मात्रा में सेवन करायें । आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीक के किसी चिकित्सालय अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में रोगी को दिखाकर डाक्टर के परामर्श अनुसार उपचार करायें ।

 

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 6 मई को

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 6 मई को

आवेदन पत्र 25 अप्रेल तक लिए जायेगें

मुरैना 23 अप्रेल07- जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरैना में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 6 मई को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की गई है ।

       जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन पत्र उत्कृष्ट विद्यालय एवं समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकते हैं । भरे हुए आवेदन पत्र 25 अप्रेल तक 25 रूपये शुल्क सहित उत्कृष्ट विद्यालय मुरैना में जमा किये जा सकते है । इस वर्ष 2007 की कक्षा 8 वीं की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी स्वकथन के अधार पर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं ।